Budget 2025 Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/budget-2025/ Fri, 21 Mar 2025 11:47:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 पंडरिया विधायक भावना बोहरा बनीं वर्ष 2024-25 की उत्कृष्ट विधायक https://shaharsatta.com/2025/03/21/outstanding-legislator-bhavna-bohra/ https://shaharsatta.com/2025/03/21/outstanding-legislator-bhavna-bohra/#respond Fri, 21 Mar 2025 11:46:58 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1554 रायपुर (विधानसभा संवाददाता)। विधानसभा के बजट सत्र 2024-25 के अंतिम दिन शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उत्कृष्ट विधायकों की घोषणा की। इस दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा…

The post पंडरिया विधायक भावना बोहरा बनीं वर्ष 2024-25 की उत्कृष्ट विधायक appeared first on शहर सत्ता.

]]>

रायपुर (विधानसभा संवाददाता)। विधानसभा के बजट सत्र 2024-25 के अंतिम दिन शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उत्कृष्ट विधायकों की घोषणा की। इस दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा को वर्ष 2024-25 की उत्कृष्ट विधायक के रूप में सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान विधानसभा में उनकी सक्रियता, सहभागिता और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए दिया गया।

विधानसभा में सक्रिय भागीदारी

भावना बोहरा ने बजट सत्र, मानसून सत्र और शीतकालीन सत्र के दौरान विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चाओं में सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने पंडरिया विधानसभा सहित प्रदेश से जुड़े प्रमुख मुद्दों, महिला, युवा, उद्योग और शिक्षा जैसे क्षेत्रों से जुड़े सवाल सदन में रखे। वे लगातार विधानसभा की कार्यवाही में उपस्थित रहीं और जनहित के विषयों पर मुखरता से अपनी बात रखी।
इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा, “मैं पंडरिया विधानसभा की जनता का आभार व्यक्त करती हूँ क्योंकि यह सम्मान मुझे उनके विश्वास, सहयोग और मार्गदर्शन से मिला है। मैं इसे अपने क्षेत्र की जनता को समर्पित करती हूँ।” उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और अन्य वरिष्ठजनों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “इन एक वर्षों में मैंने सदन की कार्यवाही को समझा और क्षेत्र व प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने का अवसर मिला।”

जनता की सेवा का संकल्प
भावना बोहरा ने कहा कि “उत्कृष्ट विधायक का सम्मान मेरे लिए गर्व की बात है, लेकिन यह मेरे कर्तव्यों को और अधिक मजबूत करने की जिम्मेदारी भी देता है। मैं आश्वस्त करती हूँ कि सदन में जनता की समस्याओं को पूरी तत्परता से उठाती रहूँगी।” उन्होंने यह भी कहा कि “हम जनता द्वारा सौंपे गए दायित्वों को पूरी पारदर्शिता और जनजागरूकता के साथ निभाने का प्रयास करेंगे, ताकि मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके और विकास कार्यों को गति मिले।”

उत्कृष्ट विधायक चयन प्रक्रिया
उत्कृष्ट विधायक का चयन विधानसभा अध्यक्ष, विधानसभा सचिव, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष द्वारा गठित चयन समिति के माध्यम से किया जाता है। चयन प्रक्रिया में विधायक के सदन में आचरण, संसदीय परंपराओं के पालन, प्रश्नकाल, शून्यकाल, विभिन्न चर्चाओं में सक्रिय भागीदारी और विधानसभा अध्यक्ष के निर्देशों का पालन जैसे मानकों को ध्यान में रखा जाता है। वर्ष 2024-25 के तीनों सत्रों में विधायक भावना बोहरा की सक्रियता और प्रभावशाली भूमिका को देखते हुए उन्हें सर्वसम्मति से उत्कृष्ट विधायक के रूप में चुना गया।

भविष्य की योजनाएँ
भावना बोहरा ने कहा कि “मैं लगातार क्षेत्र के विकास, जनता की समस्याओं के समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए प्रयासरत रहूँगी। सदन के माध्यम से जनता की आवाज उठाकर उनके अधिकारों और आवश्यकताओं को प्राथमिकता देना मेरा कर्तव्य रहेगा।” यह सम्मान पंडरिया विधानसभा के लिए गौरव का विषय है और इससे क्षेत्र में विकास कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी।

The post पंडरिया विधायक भावना बोहरा बनीं वर्ष 2024-25 की उत्कृष्ट विधायक appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/03/21/outstanding-legislator-bhavna-bohra/feed/ 0 1554
CG Budget Video : सीएम विष्णुदेव बोले- जनकल्याणकारी और समावेशी होगा बजट https://shaharsatta.com/2025/02/24/cg-budget-video-cm-vishnudev-said-the-budget-will-be-welfare-oriented-and-inclusive/ https://shaharsatta.com/2025/02/24/cg-budget-video-cm-vishnudev-said-the-budget-will-be-welfare-oriented-and-inclusive/#respond Mon, 24 Feb 2025 10:41:52 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1434 शहर सत्ता / रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र (CG Budget) आज से शुरू हो गया है। सत्र की शुरुवात राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण के साथ हुई। उन्होंने अपने…

The post CG Budget Video : सीएम विष्णुदेव बोले- जनकल्याणकारी और समावेशी होगा बजट appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र (CG Budget) आज से शुरू हो गया है। सत्र की शुरुवात राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण के साथ हुई। उन्होंने अपने अभिभाषण में सूबे की सरकार के कामकाज और जनहितैषी योजानों का जिक्र किया। राज्‍यपाल रमेन डेका ने अपने अभिभाषण में कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के वर्ष 2025 में आयोजित इस प्रथम सत्र में आप सभी का हार्दिक अभिनंदन है।

ये भी पढ़ें : नेशन बिल्डिंग क्वीज 2025 : 57 हज़ार विद्यार्थियों को हराकर रायपुर के एश्वर्य बने विजेता

आप सभी को इसके लिए बहुत सारी शुभकामनाएँ। यह विधानसभा गणतंत्र का मंदिर है। यहाँ संविधान की पूजा होती है। मुझे खुशी है कि सदस्यगण अपनी पूरी क्षमता के साथ यहाँ अपने संवैधानिक दायित्वों को निभा रहे हैं। अपने क्षेत्र के प्रतिनिधि के रूप में आम जनता की आवाज इस फोरम में रख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विकसित देशों की सूची में शामिल होने, भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। विकसित भारत के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ तैयार करने मेरी सरकार कड़ी मेहनत कर रही है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने मेरी सरकार ने जनप्रतिनिधियों, विशेषज्ञों तथा आम जनता का फीडबैक लेकर आर्थिक-सामाजिक-सांस्कृतिक विकास के लिए बारीकी से रणनीति तैयार की है और इस पर अमल कर रही है।

समावेशी होगा बजट-सीएम साय

इधर सत्र के पहले दिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बजट को लेकर महत्वपुर्ण बात कही। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि ” इस बार जो बजट (CG Budget) आएगा, वह जनकल्याणकारी और समावेशी बजट होगा। हम इस नए बजट में अटल जी के छत्तीसगढ़ निर्माण के संकल्प को पूरा करेंगे। विकसित छत्तीसगढ़ निर्माण की दिशा में सरकार तेजी से कदम उठाएगी।”

दो लाख करोड़ तक होगा बजट

गौरतालब है कि छत्‍तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र (CG Budget) आज से शुरू हो गया है। 3 मार्च को वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी वित्‍तीय वर्ष 2025-26 के लिए राज्‍य का बजट पेश करेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य बने 25 साल से अधिक हो गए। इस साल वार्षिक बजट का आकार पौने दो लाख करोड़ रुपए से अधिक पहुंच चुका है, यानी करीब 30 गुना से ज्यादा बढ़ चुका है। ऐसे में नए वित्तीय वर्ष के लिए आने वाला बजट लगभग दो लाख करोड़ रुपए के करीब होने का अनुमाल लगाया जा रहा है। दरअसल मूल बजट के अलावा हर साल अनुपूरक बजट भी पेश होते रहे हैं, इसलिए सालाना आंकड़ा तेजी से उछले।

The post CG Budget Video : सीएम विष्णुदेव बोले- जनकल्याणकारी और समावेशी होगा बजट appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/02/24/cg-budget-video-cm-vishnudev-said-the-budget-will-be-welfare-oriented-and-inclusive/feed/ 0 1434
Sai Cabinet : विष्णुदेव साय मंत्रिपरिषद् ने अनुमोदित किया सूबे का बजट, लिए आठ बड़े फैसले https://shaharsatta.com/2025/02/22/sai-cabinet-vishnudev-sai-cabinet-approved-the-state-budget-took-eight-major-decisions/ https://shaharsatta.com/2025/02/22/sai-cabinet-vishnudev-sai-cabinet-approved-the-state-budget-took-eight-major-decisions/#respond Sat, 22 Feb 2025 09:49:45 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1429 शहर सत्ता / रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट (Sai Cabinet) की महत्वपूर्ण बैठक की गई। इस बैठक में साय…

The post Sai Cabinet : विष्णुदेव साय मंत्रिपरिषद् ने अनुमोदित किया सूबे का बजट, लिए आठ बड़े फैसले appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट (Sai Cabinet) की महत्वपूर्ण बैठक की गई। इस बैठक में साय मंत्रिपरिषद ने सूबे के बजट का अनुमोदन किया है। माना जा रहा है छत्तीसगढ़ में इस बार का बजट विष्णु के सुशासन को चरितार्थ करते हुए जनसामान्य के लिए कई घोषणाएं कर सकती है। कैबिनेट में आगामी बजट सत्र के लिए कुछ विधेयक के अनुमोदन के साथ आठ महत्वपुर्ण फैसले लिए गए है।

ये भी पढ़ें : मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन की हुई जीत,नगरीय निकायों में खिला “कमल”

देखिए मंत्री परिषद् के महत्वपूर्ण निर्णय…

  • मंत्रिपरिषद की बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-2025 के तृतीय अनुपूरक अनुमान का विधानसभा में उपस्थापन के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
  • मंत्रिपरिषद द्वारा बजट अनुमान वर्ष 2025-2026 का विधानसभा में उपस्थापन के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
  • मंत्रिपरिषद (Sai Cabinet) द्वारा राज्य के किसानों को नवीन उन्नत किस्मों और गुणवत्ता युक्त बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार क्रय नियम-2002 के नियम 4 में छूट प्रदत्त संस्थाओं की सूची में विस्तार करने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत सर्वप्रथम बीज का उपार्जन बीज निगम द्वारा राज्य के पंजीकृत बीज उत्पादक किसानों से किया जाएगा। इसके पश्चात आवश्यकता की पूर्ति के लिए राज्य की बीज उत्पादक सहकारी समितियों, भारत सरकार एवं राज्य सरकार के बीज उत्पादन करने वाले उपक्रमों, नाफेड, म.प्र. बीज महासंघ की समितियां, भारत सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं में इम्पैनल्ड सेंट्रल नोडल सीड एजेंसी के रूप में चयनित संस्थाओं को बीज निगम द्वारा जारी ऑफर लेटर में से न्यूनतम मूल्य प्रस्तुत करने वाली संस्था या एजेंसी से किया जाएगा।
  • छत्तीसगढ़ लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक-2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
  • छत्तीसगढ़ के षष्ठम् विधान सभा के पंचम सत्र माह फरवरी-मार्च 2025 हेतु माननीय राज्यपाल महोदय के अभिभाषण का मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदन किया गया।
  • खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर किसानों से उपार्जित धान की शेष राशि का भुगतान करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य विपणन संघ को स्वीकृत अतिरिक्त शासकीय प्रत्याभूति राशि 3300 करोड़ रूपए की अनुमति का अनुमोदन किया गया।
  • मंत्रिपरिषद द्वारा बैंक गारंटी से संबंधित विलेखों पर स्टाम्प शुल्क की दरों के निर्धारण के लिए भारतीय स्टाम्प अधिनियम-1899 (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक-2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
  • मंत्रिपरिषद (Sai Cabinet) द्वारा छत्तीसगढ़ कैडर के भारतीय वन सेवा के 30 वर्ष की अर्हकारी सेवा पूर्ण कर चुके 1992 से 1994 बैच तक के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदस्थ अधिकारियों को गैर कार्यात्मक (Non-functional) आधार पर यथास्थान (In situ) प्रधान मुख्य वन संरक्षक के समकक्ष स्केल प्रदाय करने हेतु आवश्यक पद सृजन का निर्णय लिया गया।

The post Sai Cabinet : विष्णुदेव साय मंत्रिपरिषद् ने अनुमोदित किया सूबे का बजट, लिए आठ बड़े फैसले appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/02/22/sai-cabinet-vishnudev-sai-cabinet-approved-the-state-budget-took-eight-major-decisions/feed/ 0 1429
Budget 2025 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बोली, दुनिया को रास्ता दिखा रहा है भारत… https://shaharsatta.com/2025/01/31/budget-2025-president-draupadi-murmu-said-india-is-showing-the-way-to-the-world/ https://shaharsatta.com/2025/01/31/budget-2025-president-draupadi-murmu-said-india-is-showing-the-way-to-the-world/#respond Fri, 31 Jan 2025 09:38:06 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1306 शहर सत्ता / नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र (Budget 2025) आज शुक्रवार से शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा दोनों सदनों को संबोधित करने के…

The post Budget 2025 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बोली, दुनिया को रास्ता दिखा रहा है भारत… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र (Budget 2025) आज शुक्रवार से शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा दोनों सदनों को संबोधित करने के साथ हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए सरकार की विभिन्न योजनाओं और लक्ष्यों पर रोशनी डाली। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के कल्याण और मध्यम वर्ग के सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और साथ ही भारत को वैश्विक नवाचार शक्ति बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

ये भी पढ़े : छतीसगढ़ में फिलहाल पूर्णकालिक DGP नहीं, अरुण देव गौतम को मिल सकता है प्रभार

बजट सत्र (Budget 2025) के अभिभाषण में राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा, “हमारा लक्ष्य भारत को ग्लोबल इनोवेशन पावरहाउस बनाना है… आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भारत का एआई मिशन शुरू हो चुका है। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा, “आज हमारे युवा स्टार्टअप से लेकर खेल और अंतरिक्ष तक हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रहे हैं…भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और प्रौद्योगिकी अपनाने के क्षेत्र में दुनिया को रास्ता दिखा रहा है।”

उन्होंने कहा कि यह संसद के लिए बहुत गर्व की बात है कि आज बड़ी संख्या में महिलाएं लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं, पुलिस में शामिल हो रही हैं और देश में कॉरपोरेट का नेतृत्व भी कर रही हैं। “हमारी बेटियां ओलंपिक पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर रही हैं…मेरी सरकार देश में महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास में विश्वास करती है…सरकार का लक्ष्य तीन करोड़ लखपति दीदी बनाना है।”

महाकुंभ हादसे पर व्यक्त की संवेदना

Budget 2025 के अभिभाषण में आगे राष्ट्रपति ने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में भगदड़ की घटना पर शोक व्यक्त किया, जिसमें बुधवार को कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। “ऐतिहासिक महाकुंभ चल रहा है। यह हमारी सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक जागृति का पर्व है। भारत और दुनिया भर से करोड़ों श्रद्धालुओं ने प्रयागराज में पवित्र स्नान किया है। मैं मौनी अमावस्या पर हुई दुर्घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।” इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी श्रद्धांजलि दी, जिनका पिछले साल 26 दिसंबर को निधन हो गया था। संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मु ने संविधान को अपनाने के 75 साल पूरे होने के अवसर पर शुभकामनाएं भी दीं।

The post Budget 2025 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बोली, दुनिया को रास्ता दिखा रहा है भारत… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/31/budget-2025-president-draupadi-murmu-said-india-is-showing-the-way-to-the-world/feed/ 0 1306
Income tax : केंद्रीय बजट में आयकर में मिली छूट पर छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों ने जताया आभार… https://shaharsatta.com/2025/01/02/income-tax-employees-of-chhattisgarh-expressed-their-gratitude-for-the-income-tax-exemption-given-in-the-union-budget/ https://shaharsatta.com/2025/01/02/income-tax-employees-of-chhattisgarh-expressed-their-gratitude-for-the-income-tax-exemption-given-in-the-union-budget/#respond Thu, 02 Jan 2025 08:48:09 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1317   शहर सत्ता / रायपुर। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट में आयकर (Income tax )  में छूट की सीमा ₹1200000 की घोषणा की…

The post Income tax : केंद्रीय बजट में आयकर में मिली छूट पर छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों ने जताया आभार… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

 

शहर सत्ता / रायपुर। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट में आयकर (Income tax )  में छूट की सीमा ₹1200000 की घोषणा की है। अब लगभग देश के 7 करोड़ नौकरी पेशा, निम्न एवं मध्यम वर्ग कर्मचारियों अधिकारियों को आयकर से मुक्ति मिलेगी।

जिसमें केंद्रीय कर्मचारी राज्य सरकारों के कर्मचारी निगम मंडल के कर्मचारी निजी संस्थाओं के कर्मचारी सभी को इसका लाभ मिलेगा। 12 महीने काम करने के के बाद नौकरी पेशा कर्मचारियों को मजदूरी अथवा वेतन से लगभग एक महीने का वेतन आयकर(Income tax ) के रूप में देना होता था। जिससे घर का बजट मध्यवर्गीय कर्मचारियों का बिगड़ जाता था, इससे कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी एवं अनिल श्रीवास्तव प्रांतीय संरक्षक छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी एवं प्रांतीय महामंत्री अखिल छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी महासंघ रायपुर ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा आयकर में 12 लख रुपए तक नौकरी पेशा कर्मचारियों को छूट दिए जाने की घोषणा का एवं बजट में प्रावधान किए जाने का स्वागत किया है, और केंद्र की मोदी सरकार का आभार प्रकट किया है।

श्रीवास्तव ने बताया कि कर्मचारी संगठन वर्षों से केंद्र सरकार से मांग कर रहा था कि निम्न एवं मध्यमवर्ग कर्मचारियों को आयकर से मुक्त किया जाए, इस केंद्र की मोदी सरकार ने पूरा करते हुए बजट में 12 लाख रुपए तक आयकर (Income tax ) में छूट प्रदान की है। जिससे 7 करोड़ कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्य आयकर से मुक्त हो जाएंगे। इस फैसले के लिए हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते है।

The post Income tax : केंद्रीय बजट में आयकर में मिली छूट पर छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों ने जताया आभार… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/02/income-tax-employees-of-chhattisgarh-expressed-their-gratitude-for-the-income-tax-exemption-given-in-the-union-budget/feed/ 0 1317