BJP state president Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/bjp-state-president/ Sat, 28 Dec 2024 05:47:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 Manmohan Singh’s last journey begins : पार्थिव देह कांग्रेस मुख्यालय से निगम बोध घाट रवाना https://shaharsatta.com/2024/12/28/manmohan-singhs-last-journey-begins-the-body-leaves-for-nigam-bodh-ghat-from-congress-headquarters/ https://shaharsatta.com/2024/12/28/manmohan-singhs-last-journey-begins-the-body-leaves-for-nigam-bodh-ghat-from-congress-headquarters/#respond Sat, 28 Dec 2024 05:47:39 +0000 https://shaharsatta.com/?p=558 शहर सत्त्ता/रायपुर। डॉ. मनमोहन सिंह की पार्थिव देह कांग्रेस मुख्यालय से निगम बोध घाट पहुँचने वाली है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा में रास्तों के दोनों तरफ…

The post Manmohan Singh’s last journey begins : पार्थिव देह कांग्रेस मुख्यालय से निगम बोध घाट रवाना appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्त्ता/रायपुर। डॉ. मनमोहन सिंह की पार्थिव देह कांग्रेस मुख्यालय से निगम बोध घाट पहुँचने वाली है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा में रास्तों के दोनों तरफ अंतिम विदाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। फूलों से सजी शव वाहन में सैन्य बल के अलावा राहुल गांधी निगमबोध घाट रवाना हुए हैं। मनमोहन की पत्नी-बेटी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी, पार्थिव देह के साथ वाहन पर राहुल गांधी निगमबोध पहुंचे, पीएम मोदी भी घाट पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में शामिल होने पहुंचेंगे।

मनमोहन की पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास से कांग्रेस मुख्यालय लाया गया था। कांग्रेस मुख्यालय पर डॉ. सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और बेटी दमन सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी, सोनिया और प्रियंका के अलावा अन्य कांग्रेस नेताओं ने मनमोहन के अंतिम दर्शन किए।

 

इसके बाद पार्थिव देह को निगमबोध घाट ले जाया जा रहा है। राहुल गांधी पार्थिव देह के साथ गाड़ी में ही बैठे हैं। यहां 11:35 बजे उनकी अंत्येष्टि की जाएगी। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे।

मौत के बाद भी कांग्रेस की सियासत

निगमबोध घाट पर मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। केसी वेणुगोपाल ने कहा- सरकार पूर्व पीएम का स्मारक बनाने के लिए जमीन तक नहीं तलाश पाई। ये देश के पहले सिख पीएम का अपमान है।

The post Manmohan Singh’s last journey begins : पार्थिव देह कांग्रेस मुख्यालय से निगम बोध घाट रवाना appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2024/12/28/manmohan-singhs-last-journey-begins-the-body-leaves-for-nigam-bodh-ghat-from-congress-headquarters/feed/ 0 558
News of Cabinet Expansion In CG : छत्तीसगढ़ शासन में 12, 13 नहीं मंत्रिमंडल में 14 होंगे https://shaharsatta.com/2024/12/26/news-of-cabinet-expansion-in-cg-there-will-be-14-cabinets-in-chhattisgarh-government-not-12-or-13/ https://shaharsatta.com/2024/12/26/news-of-cabinet-expansion-in-cg-there-will-be-14-cabinets-in-chhattisgarh-government-not-12-or-13/#respond Thu, 26 Dec 2024 11:03:42 +0000 https://shaharsatta.com/?p=464 – किरण देव सिंह, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, गजेंद्र यादव  अमर अग्रवाल का चांस – मंत्री ओपी.चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा श्यामबिहारी का बदलेगा निजाम शहर सत्त्ता/रायपुर। छत्तीसगढ़ में पूर्व…

The post News of Cabinet Expansion In CG : छत्तीसगढ़ शासन में 12, 13 नहीं मंत्रिमंडल में 14 होंगे appeared first on शहर सत्ता.

]]>

– किरण देव सिंह, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, गजेंद्र यादव  अमर अग्रवाल का चांस

– मंत्री ओपी.चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा श्यामबिहारी का बदलेगा निजाम

शहर सत्त्ता/रायपुर। छत्तीसगढ़ में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद सीएम के अलावा मंत्रिमंडल में 10 मंत्री हैं। जबकि दो मंत्रियों का पद खाली है। ऐसे में अटकलों का बाजार भी गर्म है। सत्त्ता के गलियारे से खबर छनकर आ रही है कि छत्तीसगढ़ शासन में 12, 13 नहीं मंत्रिमंडल में 14 भी होने की उम्मीद है। 31 दिसंबर तक निकाय चुनाव की आचार संहिता लग जाएगी। इससे पूर्व आय मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। इसकी तैयारियां भी राजभवन में किये जाने की खबर आ रही है। बताते हैं कि राज्यपाल रामेन डेका छुट्टी में रवाना होने वाले थे लेकिन उन्होंने जाना रद्द कर दिया है।

CM साय दिल्ली दौरे से लौटने के बाद मिडिया को मुस्कुराते हुए कहा था, सब होगा, थोड़ा इंतजार कीजिए। बता दें, पिछले दो दिन से विष्णुदेव कैबिनेट की चर्चाएं तेज हैं। दो नए मंत्रियों को शामिल करने को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। वहीं पार्टी संगठन, प्रशासनिक गलियारे और सियासी पंडित कयास लगा रहे हैं कि विधायक और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष किरण देव सिंह, अमर अग्रवाल, गोमती साय, सुनील सोनी और पुरंदर मिश्रा को शामिल किया जा सकता है। छत्तीसगढ़ में भी इसको लेकर चर्चाएं चल रही है कि यहां भी मंत्रियों की संख्या 13 हो सकती है। 13 मंत्री और एक मुख्यमंत्री। याने 14 का मंत्रिमंडल।

इन मंत्रियों का बदल सकता है निजाम

मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही सुबाई सियासत में कुछ पुराने मंत्रियों से विभाग भी छीना जा सकता है। इनमें वित्त मंत्री ओपी. चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा और श्यामबिहारी जायसवाल के नामों की चर्चा है। कुछ के रिपोर्ट कार्ड तो कुछ की शिकायतें संगठन के आला औहदेदारों को मिली है। इसके बाद से ही विस्तार के साथ ही विभागों में बदलाव की खबरें आम हो रही थी। कहा जाता है कि अगर वित्त एक बार फिर से पुरानी परंपरा में CM अपने पास रख सकते हैं।

The post News of Cabinet Expansion In CG : छत्तीसगढ़ शासन में 12, 13 नहीं मंत्रिमंडल में 14 होंगे appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2024/12/26/news-of-cabinet-expansion-in-cg-there-will-be-14-cabinets-in-chhattisgarh-government-not-12-or-13/feed/ 0 464
BJP state president reaction : कांग्रेस के पैदल मार्च पर किरण सिंहदेव का कटाक्ष, कहा-बाबा साहब को हराने वाले भी कांग्रेस https://shaharsatta.com/2024/12/24/kiran-singhdevs-sarcasm-on-congresss-foot-march-said-that-those-who-defeated-baba-saheb-are-also-congress/ https://shaharsatta.com/2024/12/24/kiran-singhdevs-sarcasm-on-congresss-foot-march-said-that-those-who-defeated-baba-saheb-are-also-congress/#respond Tue, 24 Dec 2024 11:04:21 +0000 https://shaharsatta.com/?p=370     शहर सत्ता/रायपुर। भाजपा के केंद्रीय मंत्री अमित षाह के बयान को लेकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अलग ही तरह का प्रदर्षन कर रही है। कांग्रेस के आह्वान पर ही…

The post BJP state president reaction : कांग्रेस के पैदल मार्च पर किरण सिंहदेव का कटाक्ष, कहा-बाबा साहब को हराने वाले भी कांग्रेस appeared first on शहर सत्ता.

]]>

 

 

शहर सत्ता/रायपुर। भाजपा के केंद्रीय मंत्री अमित षाह के बयान को लेकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अलग ही तरह का प्रदर्षन कर रही है। कांग्रेस के आह्वान पर ही छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का जगह-जगह पूतला फूंका और बाबा साहब अंबेडकर के प्रतिमा के सामने बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं इन दिनों कांग्रेस का पैदल मार्च भी चल रहा है। उनके पैदल मार्च को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने जोरदार तंज कसा है। उन्होंने कांग्रेस के पैदल मार्च पर कहा कि, बाबा साहब अंबेडकर के अपमान की बात को लेकर कांग्रेस सम्मान मार्च कर रही है। यह कोई बड़ा मसला नहीं है बल्कि जब कांग्रेस के समय में बाबा साहब ने चुनाव लड़ा तो कांग्रेस उन्हें जीत दिलाने के बजाय उन्हें चुनाव हराया ही क्यों। कांग्रेस बाबा साहब के नाम पर पैदल मार्च भी करती है और चुनाव हराने का काम भी।

 


The post BJP state president reaction : कांग्रेस के पैदल मार्च पर किरण सिंहदेव का कटाक्ष, कहा-बाबा साहब को हराने वाले भी कांग्रेस appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2024/12/24/kiran-singhdevs-sarcasm-on-congresss-foot-march-said-that-those-who-defeated-baba-saheb-are-also-congress/feed/ 0 370