BJP President Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/bjp-president/ Fri, 31 Jan 2025 11:42:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 Video : BJP का कार्यकार्ता सम्मलेन, मीनल बोली-मैं नहीं आप लड़ रहे है चुनाव…. https://shaharsatta.com/2025/01/31/video-bjp-workers-conference-meena-said-not-me-but-you-are-fighting-the-election/ https://shaharsatta.com/2025/01/31/video-bjp-workers-conference-meena-said-not-me-but-you-are-fighting-the-election/#respond Fri, 31 Jan 2025 11:42:19 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1314 शहर सत्ता / रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के रायपुर शहर जिला भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रदेश भाजपा…

The post Video : BJP का कार्यकार्ता सम्मलेन, मीनल बोली-मैं नहीं आप लड़ रहे है चुनाव…. appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के रायपुर शहर जिला भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव सहित रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं रायपुर के सभी विधायक उपस्थित है। रायपुर सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में हुए इस आयोजन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयकारें लगाए और भाजपा की जीत के लिए संल्कप लिया। BJP कार्यकार्ता सम्मलेन में महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने कहा कि “ये चुनाव मैं नहीं लड़ रही हूं, आप सब लड़ रहे हैं, महापौर आप सब होने वाले हैं।”

ये भी पढ़े : Municipal Election : छत्तीसगढ़ में तीन दिन की छुट्टी का ऐलान, पढ़िए आदेश…

नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव ने कहा कि “आज जेन ल महापौर बनाना हे, 15 तारीख के जेकर नाम के साथ रायपुर के महापौर आपके कारण लिखाने वाला हे अइसे बहन मीनल चौबे जी आपके बीच हे।” BJP प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव ने इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने ये ठाना है कि पंच से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा का ध्वज लहराएगा, इस दृष्टि से पूरे छत्तीसगढ़ में महापौर और हमारे सभी पार्षद प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित हो, आज ये संकल्प लेकर जाएंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि “विधानसभा चुनाव के पूर्व हमने जो वादा किया था, एक साल में ही आदरणीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने, भाजपा की सरकार ने उसे हितग्राहियों तक पहुँचाने का शत-प्रतिशत निश्चय किया और आज जनता को उसका लाभ मिल रहा है।”

सुनिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यकर्त्ता सम्मलेन में क्या कुछ कहा…

The post Video : BJP का कार्यकार्ता सम्मलेन, मीनल बोली-मैं नहीं आप लड़ रहे है चुनाव…. appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/31/video-bjp-workers-conference-meena-said-not-me-but-you-are-fighting-the-election/feed/ 0 1314
BJP President : ग़र सिंहदेव बने मंत्री तो भाजपा में पिछड़ा वर्ग से हो सकता है नया “प्रदेश अध्यक्ष” https://shaharsatta.com/2025/01/05/bjp-president-if-singhdev-becomes-a-minister-then-there-can-be-a-new-state-president-from-backward-class-in-bjp/ https://shaharsatta.com/2025/01/05/bjp-president-if-singhdev-becomes-a-minister-then-there-can-be-a-new-state-president-from-backward-class-in-bjp/#respond Sun, 05 Jan 2025 10:06:13 +0000 https://shaharsatta.com/?p=729 शहर सत्ता / रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की संगठन के चुनाव की प्रक्रिया ज़ारी है। संभवतः आज ही देर शाम तक जिला अध्यक्षों (BJP President) की सूची ज़ारी हो सकती…

The post BJP President : ग़र सिंहदेव बने मंत्री तो भाजपा में पिछड़ा वर्ग से हो सकता है नया “प्रदेश अध्यक्ष” appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की संगठन के चुनाव की प्रक्रिया ज़ारी है। संभवतः आज ही देर शाम तक जिला अध्यक्षों (BJP President) की सूची ज़ारी हो सकती है। संगठन के साथ ही साथ भाजपा सरकार में भी नए मंत्रियों की नियुक्ति होनी है। कयास लगाए जा रहे है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव भी साय मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते है। यदि ऐसा होता है तो भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा इसका बैकअप प्लान भी पार्टी के आला नेताओं ने तैयार कर रखा है।

ये भी देखें : Income Tax Raid : भाजपा के पूर्व विधायक के घर आयकर की दबिश, दस्तावेज़ खंगाल रहे अफ़सर

पार्टी सूत्रों के मुताबिक यदि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष (BJP President) किरण सिंहदेव साय सरकार में मंत्री बनते हो तो नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए OBC वर्ग के नेताओं को ये ज़िम्मेदारी दी जा सकती है। जातिगत समीकरण और संगठन को मज़बूती से आगे बढाने के लिए किसी ऐसे चेहरे पर दाव लगाया जा सकता है जो संगठन और सरकार के बिच समन्वय स्थापित कर जनता तक पार्टी की रीतिनीति को पहुंचाने में सफल हो सके।

भीतर खाने की मानें तो प्रदेश अध्यक्ष (BJP President) के लिए नारायण चंदेल, शिवरतन शर्मा, धरमलाल कौशिक, विक्रम उसेंडी के नाम की चर्चा है। इन सब में सबसे मज़बूती से अगर कोई नाम सामने आ रहा है तो वो है नारायण चंदेल का। चंदेल 1980 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुकें है। 1984 में वे भाजयुमों के मण्डल अध्यक्ष पद से लेकर तमाम पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके है। राज्य निर्माण के बाद वे भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति संयोजक की भूमिका में थे, इसके आलावा विधानसभा में विधानसभा उपाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष जैसी गंभीर पदों पर भी रहे है। उनका संगठनात्मक अनुभवों को देखते हुए भी उनकी दावेदारी अन्य नेताओं की अपेक्षा मज़बूत मानी जा रही है।

विष्णु सरकार में अमर-किरण बन सकतें है मंत्री

सूबे की विष्णुदेव साय सरकार में दो मंत्रियों के पद खाली है। जिसमें जल्द ही नियुक्तियां हो सकती है। ये कहा जा रहा है कि निकाय चुनाव की आचार संहिता के पहले ही मंत्री मंडल का विस्तार हो जाएगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक किरण सिंहदेव और अमर अग्रवाल का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। हालाँकि इनके साथ गजेंद्र यादव का नाम भी जोरशोर से चल रह रहा है। ये भी कहा जा रहा है के मंत्रिमंडल के विस्तार में कुछ मंत्री के विभाग बदलेंगे वहीं किसी एक की छुट्टी भी हो सकती है।

The post BJP President : ग़र सिंहदेव बने मंत्री तो भाजपा में पिछड़ा वर्ग से हो सकता है नया “प्रदेश अध्यक्ष” appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/05/bjp-president-if-singhdev-becomes-a-minister-then-there-can-be-a-new-state-president-from-backward-class-in-bjp/feed/ 0 729