BJP Goverment in delhi Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/bjp-goverment-in-delhi/ Tue, 08 Jul 2025 07:41:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 मैनपाट में नड्डा ने ली सांसद-विधायकों की क्लास https://shaharsatta.com/2025/07/08/he-said-work-by-connecting-with-the-public-there-should-be-no-complaint-of-corruption/ https://shaharsatta.com/2025/07/08/he-said-work-by-connecting-with-the-public-there-should-be-no-complaint-of-corruption/#respond Tue, 08 Jul 2025 07:41:16 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2855 बोले- जनता से जुड़कर काम करें, न आए भ्रष्टाचार की कोई शिकायत योग से दिन की शुरुआत, सरगुजिया पगड़ी में दिखे नेता; 9 जुलाई को आएंगे अमित शाह रायपुर। छत्तीसगढ़…

The post मैनपाट में नड्डा ने ली सांसद-विधायकों की क्लास appeared first on शहर सत्ता.

]]>

बोले- जनता से जुड़कर काम करें, न आए भ्रष्टाचार की कोई शिकायत

योग से दिन की शुरुआत, सरगुजिया पगड़ी में दिखे नेता; 9 जुलाई को आएंगे अमित शाह

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के हिल स्टेशन मैनपाट में भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर जारी है। दूसरे दिन मंगलवार को शिविर की शुरुआत योगाभ्यास से हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित तमाम मंत्री, सांसद और विधायक योग सत्र में भाग लेते नजर आए। योग प्रशिक्षकों ने फेफड़ों को मजबूत करने वाले आसनों की जानकारी दी, जिसे नेताओं ने अनुशासन के साथ अपनाया। शिविर स्थल पर अनुशासन ऐसा कि मंत्री-विधायक भी एक लाइन में खड़े होकर योग कर रहे थे। आज शिविर में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पहुंचने की संभावना है।


बंद कमरे में नड्डा की क्लास: बोले- साधारण बनकर काम करें

पहले दिन सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शिविर का उद्घाटन किया और बंद कमरे में पार्टी सांसदों, विधायकों और मंत्रियों को संबोधित किया। इस दौरान सभी नेताओं के मोबाइल बाहर जमा करा लिए गए थे, ताकि संवाद पूरी तरह गोपनीय और गंभीर हो।

नड्डा के संबोधन की मुख्य बातें –

  • जनता से जुड़ें, व्यवहार ऐसा हो कि शर्मिंदगी न हो।

  • खुद को बड़ा न समझें, जनता सबसे बड़ी होती है।

  • मीडिया में सोच-समझकर बयान दें, पार्टी की छवि को नुकसान न हो।

  • भ्रष्टाचार से दूर रहें, शिकायतें कतई न आएं।

  • फील्ड में दिखें, जमीन से जुड़कर संगठन और सरकार के काम बताएं।

नड्डा ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कमलेश्वरपुर में एक पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने शिविर को केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि नेतृत्व निर्माण और संगठन सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बताया।


सरगुजिया पगड़ी में दिखे नेता, छात्रों की तरह लाइन में

शिविर में नेताओं की सादगी और अनुशासन भी चर्चा में रहा। सभी जनप्रतिनिधियों को पारंपरिक सरगुजिया पगड़ी पहनाई गई, जो सफेद और लाल रंग के गमछे जैसे कपड़े से बनी थी। यह पगड़ी सरगुजा अंचल के आदिवासियों की पहचान मानी जाती है। फोटो सेशन के दौरान सभी नेता छात्रों की तरह कतार में खड़े नजर आए, जो अनुशासन और एकरूपता का प्रतीक बना।


9 जुलाई को अमित शाह का आगमन, समापन सत्र में रहेंगे शामिल

शिविर का समापन 9 जुलाई को होगा। समापन सत्र में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह विशेष रूप से शामिल होंगे। वह पार्टी के सांसदों, विधायकों और नगर निगम के महापौरों को जनता से जुड़कर काम करने की रणनीति देंगे। अंतिम दिन संगठनात्मक कार्यशालाओं के साथ-साथ महापौरों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा।


जेपी नड्डा के बताए संगठन के 5 सूत्र

  1. समाज, संगठन और सरकार के प्रति जागरूक रहें, अगला चुनाव अभी से ध्यान में रखकर कार्य करें।

  2. भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि मूल्य और सेवा का समर्पित आंदोलन है – जनता को इससे जोड़ना है।

  3. संगठन और सरकार के बीच तालमेल ज़रूरी – जनप्रतिनिधि जमीनी स्तर पर सक्रिय रहें।

  4. बूथ स्तर तक पहुंचें, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं।

  5. यह प्रशिक्षण नेतृत्व निर्माण और संगठन निर्माण का सशक्त माध्यम है – इसे गंभीरता से लें।

The post मैनपाट में नड्डा ने ली सांसद-विधायकों की क्लास appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/07/08/he-said-work-by-connecting-with-the-public-there-should-be-no-complaint-of-corruption/feed/ 0 2855
Delhi Election Result 2025 : आप की करारी हार, अन्ना हज़ारे बोले-वे शराब और पैसे में उलझ गए… https://shaharsatta.com/2025/02/08/delhi-election-result-2025-aaps-crushing-defeat-anna-hazare-said-they-got-entangled-in-liquor-and-money/ https://shaharsatta.com/2025/02/08/delhi-election-result-2025-aaps-crushing-defeat-anna-hazare-said-they-got-entangled-in-liquor-and-money/#respond Sat, 08 Feb 2025 08:37:23 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1384 शहर सत्ता / नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Election Result 2025) को लेकर शनिवार को चुनाव आयोग द्वारा जारी शुरुआती रुझानों में भाजपा को पूर्ण बहुमत का आंकड़ा…

The post Delhi Election Result 2025 : आप की करारी हार, अन्ना हज़ारे बोले-वे शराब और पैसे में उलझ गए… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Election Result 2025) को लेकर शनिवार को चुनाव आयोग द्वारा जारी शुरुआती रुझानों में भाजपा को पूर्ण बहुमत का आंकड़ा मिला है। शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 48 सीटों पर और आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। 10 साल से सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी एक करारी हार की ओर बढ़ रही है। इस बीच समाजसेवी अन्ना हजारे का बयान भी सामने आया है।

ये भी पढ़े :IAS ऑफिसर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ऐलान, निहारिका अध्यक्ष, अमित बने उपाध्यक्ष

दिल्ली चुनाव के नतीजों (Delhi Election Result 2025) के बिच अन्ना हजारे ने मीडिया से कहा “केजरीवाल शराब के कारण बदनाम हुए और उन्होंने दिल्ली की जनता का विश्वास खो दिया। मैं लंबे समय से कह रहा हूं कि चुनाव लड़ते समय उम्मीदवार का चरित्र अच्छा होना चाहिए, उसके विचार अच्छे होने चाहिए और उसकी छवि पर कोई दाग नहीं होना चाहिए।

लेकिन, उन्हें (आप) यह समझ में नहीं आया। वे शराब और पैसे में उलझ गए। शराब घोटाले की वजह से अरविंद केजरीवाल की छवि खराब हुई और इसलिए उन्हें चुनाव में कम वोट मिल रहे हैं। लोगों ने देखा कि अरविंद केजरीवाल चरित्र की बात करते हैं लेकिन खुद शराब में लिप्त हो जाते हैं। राजनीति में आरोप लगते रहते हैं। ऐसे में नेता को जनता के सामने जाकर साबित करना पड़ता है कि उस पर लगाए गए आरोप झूठे हैं। आरोप लगाने से सच बदल नहीं जाता है।”

लोगों का खोया विश्वास

केजरीवाल के साथ संबंधों पर उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान दिल्ली में राजनीतिक पार्टी बनाने के लिए एक मीटिंग बुलाई गई थी। मैं उस मीटिंग में नहीं गया था। केजरीवाल ने पार्टी बनाई, नई पार्टी को दिल्ली की जनता ने बहुमत दिया। सरकार बनी। लेकिन, शराब घोटाले में केजरीवाल बदनाम हुए। लोगों का विश्वास खोया। आज जो चुनावी परिणाम आए हैं वह इसी का नतीजा है। बता दें कि दिल्ली विधानसभा (Delhi Election Result 2025) में हुए चुनाव के बाद आज 70 सीट पर मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के शुरुआती रुझान में भाजपा जबरदस्त जीत की ओर आगे बढ़ रही है और आम आदमी पार्टी पिछड़ती जा रही है।

सौ.ANI

The post Delhi Election Result 2025 : आप की करारी हार, अन्ना हज़ारे बोले-वे शराब और पैसे में उलझ गए… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/02/08/delhi-election-result-2025-aaps-crushing-defeat-anna-hazare-said-they-got-entangled-in-liquor-and-money/feed/ 0 1384