BJP chhattisgarh Nitin Nabin Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/bjp-chhattisgarh-nitin-nabin/ Tue, 03 Mar 2026 17:55:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 Minister Laxmi Rajwade Extended Holi Greetings : बोलीं; रंगों में सराबोर प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली https://shaharsatta.com/2026/03/03/minister-laxmi-rajwade-extended-holi-greetings-said-holi-is-a-festival-of-love-and-harmony-drenched-in-colours/ https://shaharsatta.com/2026/03/03/minister-laxmi-rajwade-extended-holi-greetings-said-holi-is-a-festival-of-love-and-harmony-drenched-in-colours/#respond Tue, 03 Mar 2026 17:55:06 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4124 शहर सत्ता/रायपुर। (Minister Laxmi Rajwade Extended Holi Greetings)महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक…

The post Minister Laxmi Rajwade Extended Holi Greetings : बोलीं; रंगों में सराबोर प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता/रायपुर। (Minister Laxmi Rajwade Extended Holi Greetings)महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने अपने संदेश में कहा है कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमारे जीवन में नई ऊर्जा, उल्लास और सकारात्मकता का संचार करता है तथा भेदभाव मिटाकर सभी को एक सूत्र में पिरोने का संदेश देता है।उन्होंने कामना की कि यह होली सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि त्योहार मनाते समय प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें, जल संरक्षण का ध्यान रखें तथा पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने में अपना सक्रिय सहयोग दें।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि पारंपरिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ मनाई गई होली ही सच्चे अर्थों में आनंद और सौहार्द का उत्सव बनती है तथा समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी विश्वास को और अधिक मजबूत करती है।

The post Minister Laxmi Rajwade Extended Holi Greetings : बोलीं; रंगों में सराबोर प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/03/03/minister-laxmi-rajwade-extended-holi-greetings-said-holi-is-a-festival-of-love-and-harmony-drenched-in-colours/feed/ 0 4124
Israel-Iran War : भारत के पास सिर्फ 25 दिन का तेल बचा, कांग्रेस ने पूछा- 74 दिन का तेल किसने चुराया https://shaharsatta.com/2026/03/03/israel-iran-war-india-has-only-25-days-of-oil-left-congress-asks-who-stole-74-days-of-oil/ https://shaharsatta.com/2026/03/03/israel-iran-war-india-has-only-25-days-of-oil-left-congress-asks-who-stole-74-days-of-oil/#respond Tue, 03 Mar 2026 17:38:37 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4118 इजराइल-ईरान जंग के बीच इम्पोर्ट रूट बंद, सरकार नए सप्लायर्स तलाश रही शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क/रायपुर। (Israel-Iran War)होर्मुज रूट के बंद होने से दुनिया के कई देशों की तेल सप्लाई पर…

The post Israel-Iran War : भारत के पास सिर्फ 25 दिन का तेल बचा, कांग्रेस ने पूछा- 74 दिन का तेल किसने चुराया appeared first on शहर सत्ता.

]]>

इजराइल-ईरान जंग के बीच इम्पोर्ट रूट बंद, सरकार नए सप्लायर्स तलाश रही

शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क/रायपुर। (Israel-Iran War)होर्मुज रूट के बंद होने से दुनिया के कई देशों की तेल सप्लाई पर प्रभाव पड़ेगा, जिसमें भारत समेत एशियाई देशों पर सबसे ज्यादा असर होगा। इस रूट के बंद होने कारण ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें भी 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जा सकती हैं। अभी ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 5.58% बढ़कर 80.41 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई है।

सोमवार को केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और सरकारी तेल कंपनियों के साथ एक हाई-लेवल मीटिंग की थी। इस बैठक में कच्चे तेल और एलपीजी की सप्लाई स्थिति की समीक्षा की गई। मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया कि वे बदलती परिस्थितियों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

कांग्रेस ने पूछा- 74 दिन का तेल किसने चुराया

(Israel-Iran War)आंकड़े सामने आने के बाद कांग्रेस ने सरकार से पूछा कि हमारा तेल किसने चुराया? केरल कांग्रेस ने X पर लिखा कि 9 फरवरी को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा में बताया था कि हमारे पास 74 दिनों का पेट्रोलियम रिजर्व है और चिंता की कोई बात नहीं है। आज, सरकार कहती है कि हमारे पास सिर्फ 25 दिनों का स्टॉक है। जंग 28 फरवरी को शुरू हुई थी और जंग शुरू हुए सिर्फ चार दिन हुए हैं। तो लॉजिकली, आज से हमारे पास 70 दिनों का पेट्रोलियम रिजर्व होना चाहिए। कांग्रेस ने सवाल किया- हमारे लाखों बैरल तेल रिज़र्व किसने चुराए, जो 45 दिनों के लिए काफी हैं – मोदी के दोस्त? या हरदीप सिंह पुरी पार्लियामेंट में झूठ बोल रहे थे? हरदीप पुरी इसका जवाब दें और इस्तीफा दें।

कतर से होने वाली नेचुरल गैस की सप्लाई में कटौती हुई

इस बीच कतर ने भारत को होने वाली नेचुरल गैस (LNG) की सप्लाई में भारी कटौती कर दी है। ईरान के ड्रोन हमलों के बाद कतर ने ‘फोर्स मेजर’ घोषित करते हुए प्रोडक्शन रोक दिया। इसका सीधा असर भारतीय इंडस्ट्रीज पर पड़ा है, जिन्हें होने वाली सप्लाई में 10 से 40% तक की कमी आई है। कतर भारत का सबसे बड़ा गैस सप्लायर है और सालाना करीब 40% गैस वहीं से आती है।

The post Israel-Iran War : भारत के पास सिर्फ 25 दिन का तेल बचा, कांग्रेस ने पूछा- 74 दिन का तेल किसने चुराया appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/03/03/israel-iran-war-india-has-only-25-days-of-oil-left-congress-asks-who-stole-74-days-of-oil/feed/ 0 4118
CG Legislative Assembly Budget Session-2026 : सदन में 1 लाख 72 हजार करोड़ का बजट पेश https://shaharsatta.com/2026/02/24/cg-legislative-assembly-budget-session-2026-budget-of-rs-1-lakh-72-thousand-crore-presented-in-the-house/ https://shaharsatta.com/2026/02/24/cg-legislative-assembly-budget-session-2026-budget-of-rs-1-lakh-72-thousand-crore-presented-in-the-house/#respond Tue, 24 Feb 2026 08:20:15 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4032 पत्नी अदिति ने माटी का तिलक लगाकर रवाना किया, किसानों को ब्याज मुक्त ऋण, ज्ञान-गति के बाद इस बार ‘संकल्प’, बच्चियों को डेढ़-लाख मिलेंगे शहर सत्ता/रायपुर। (CG Legislative Assembly Budget…

The post CG Legislative Assembly Budget Session-2026 : सदन में 1 लाख 72 हजार करोड़ का बजट पेश appeared first on शहर सत्ता.

]]>

पत्नी अदिति ने माटी का तिलक लगाकर रवाना किया, किसानों को ब्याज मुक्त ऋण, ज्ञान-गति के बाद इस बार ‘संकल्प’, बच्चियों को डेढ़-लाख मिलेंगे

शहर सत्ता/रायपुर। (CG Legislative Assembly Budget Session-2026)वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया। ज्ञान और गति के बाद इस बार संकल्प थीम पर बजट पेश किया जा रहा है। इससे पहले वे बंगले में स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उनकी पत्नी अदिति चौधरी भी मौजूद रहीं। ओपी अपनी पत्नी का पसंदीदा जैकेट पहनकर बजट पेश कर रहे हैं।

ज्ञान और गति के बाद इस बार संकल्प थीम परCG Legislative Assembly Budget Session-2026 बजट पेश किया जा रहा है। किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज मिलेगा। 18 साल पूरे होने पर बच्चियों को डेढ़ लाख रुपए मिलेंगे। बस्तर के अंदरूनी इलाकों में बस सेवा के लिए 10 करोड़ का प्रावधान किया गया है। अबूझमाड़-जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी बनेगी। मंत्री ओपी को पत्नी ने माटी का तिलक लगाया बजट पेश करने से पहले मंत्री ओपी चौधरी को उनकी पत्नी अदिति ने माटी का तिलक लगाकर रवाना किया।

बजट की प्रमुख घोषणा में ये सब

0 ज्ञान-गति के बाद इस बार संकल्प थीम
0 5 नालंदा लाइब्रेरी के लिए 22 करोड़ का प्रावधान
0 मुख्यमंत्री सड़क योजना के लिए 200 करोड़ का प्रावधान
0 बच्चियों को 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख मिलेंगे
0 250 महतारी सदन बनेंगे, 75 करोड़ का प्रावधान
0 मुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजना लागू होगी
0 बस्तर के लिए 100 करोड़ का प्रावधान
0 इंद्रावती बैराज बनाने 68 करोड़ का प्रावधान

ज्ञान-गति के बाद इस बार संकल्प थीम

ज्ञान और गति के बाद इस बार संकल्प थीम पर बजट पेश किया जा रहा है।
S – समावेशी विकास
A – अधोसंरचना
N – निवेश
K – कुशल मानव संसाधन
A – अन्त्योदय
L – लाइवलीहुड
P – पॉलिसी से परिणाम तक

The post CG Legislative Assembly Budget Session-2026 : सदन में 1 लाख 72 हजार करोड़ का बजट पेश appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/02/24/cg-legislative-assembly-budget-session-2026-budget-of-rs-1-lakh-72-thousand-crore-presented-in-the-house/feed/ 0 4032
Chief Minister Vishnudev Sai’s birthday : भाजपा ‘सेवा- सुशासन- संकल्प’ के रूप में सीएम का जन्मदिन मनाएगी https://shaharsatta.com/2026/02/21/chief-minister-vishnudev-sais-birthday-bjp-to-celebrate-cms-birthday-as-service-good-governance-resolve/ https://shaharsatta.com/2026/02/21/chief-minister-vishnudev-sais-birthday-bjp-to-celebrate-cms-birthday-as-service-good-governance-resolve/#respond Sat, 21 Feb 2026 04:26:32 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3992 आज सभी जिलों में सेवा आधारित आयोजन, अस्पतालों, वृद्धाश्रमों और अनाथालयों में फल वितरण शहर सत्ता/रायपुर। (Chief Minister Vishnudev Sai’s birthday)भाजपा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन को इस वर्ष पूरे…

The post Chief Minister Vishnudev Sai’s birthday : भाजपा ‘सेवा- सुशासन- संकल्प’ के रूप में सीएम का जन्मदिन मनाएगी appeared first on शहर सत्ता.

]]>

आज सभी जिलों में सेवा आधारित आयोजन, अस्पतालों, वृद्धाश्रमों और अनाथालयों में फल वितरण

शहर सत्ता/रायपुर। (Chief Minister Vishnudev Sai’s birthday)भाजपा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन को इस वर्ष पूरे प्रदेश में ‘सेवा-सुशासन-संकल्प दिवस’ के रूप में मना रही है। संगठन ने इस अवसर को जनसेवा, सुशासन और सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए व्यापक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर आज सभी जिलों में सेवा आधारित आयोजन किए जाएंगे। सरकारी अस्पतालों, वृद्धाश्रमों और अनाथालयों में फल वितरण किया जाएगा। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किए जाएंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, छग विकसित राज्य बनने की ओर अग्रसर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से विकसित राज्य बनने की दिशा में कदम बढ़ा चुका है। किसान, महिला व युवा सहित हर वर्ग को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसी तरह भाजयुमो प्रदेशभर में हितग्राहियों का सम्मान करेगा। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए का आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है।

The post Chief Minister Vishnudev Sai’s birthday : भाजपा ‘सेवा- सुशासन- संकल्प’ के रूप में सीएम का जन्मदिन मनाएगी appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/02/21/chief-minister-vishnudev-sais-birthday-bjp-to-celebrate-cms-birthday-as-service-good-governance-resolve/feed/ 0 3992
Chhattisgarh Legislative Assembly Winter Session : डाला भैय्या ने कुछ यूं डाला सवाल https://shaharsatta.com/2025/12/14/chhattisgarh-legislative-assembly-winter-session-dala-bhaiyya-asked-the-question-in-this-way/ https://shaharsatta.com/2025/12/14/chhattisgarh-legislative-assembly-winter-session-dala-bhaiyya-asked-the-question-in-this-way/#respond Sun, 14 Dec 2025 17:29:27 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3865 0 अजय चंद्राकर के तीखे सवालों से सदन में चर्चा प्रदीप चंद्रवंशी/मो. नं.7000681023 शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Legislative Assembly Winter Session)छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन रविवार को कार्रवाई…

The post Chhattisgarh Legislative Assembly Winter Session : डाला भैय्या ने कुछ यूं डाला सवाल appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 अजय चंद्राकर के तीखे सवालों से सदन में चर्चा

प्रदीप चंद्रवंशी/मो. नं.7000681023

शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Legislative Assembly Winter Session)छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन रविवार को कार्रवाई का कांग्रेस ने तो बहिष्कार कर दिया। लेकिन आज विपक्षियों की कमी पूर्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर (डाला भैय्या) ने पूरी कर दी। लग रहा था कि सारे विपक्षी की कमी चंद्राकर जी ही पूरा कर देंगे। संसदीय कार्य के ज्ञाता और पार्टी के विद्वान विधायकों में शुमार अजय चंद्राकर कांग्रेस नेता भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, उमेश पटेल, देवेंद्र यादव का कॉम्बो पैग लग रहे थे। श्री चंद्राकर ने सदन में चर्चा के दौरान कहा; आज तक 22- 23 बजट की प्रशासकीय स्वीकृति नहीं हुई है।

मामला विधानसभा सत्र के पहले दिन विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर चर्चा से शुरू हुआ। मंत्री ओपी चौधरी द्वारा विजन ड्यूक्यूमेंट सदन में रखा गया। ओपी चौधरी के प्रस्ताव पर बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने प्रक्रिया पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा; किस व्यवस्था के तहत चर्चा रही है ? किस प्रावधान के तहत हों रही चर्चा ? तब सभी चौंक गए जब अजय चंद्राकर ने आसंदी से भी पूछा सवाल कि ये शासकीय संकल्प है या अशासकीय संकल्प है ? अजय चंद्राकर ने कहा हमको नहीं पता कि क्या बोलना है… पक्ष में या विपक्ष में ! या विजन को लेकर सलाह देना है।

प्रक्रिया पर सवाल उठते हुए अजय चंद्राकर ने मुख्यमंत्री को विजन डॉक्यूमेंट के लिए बधाई दी। चर्चा में भाग लेते हुए अजय चंद्राकर ने विजन डॉक्यूमेंट चर्चा में कहा- आज तक तय नहीं हो पाया कि रोजगार की परिभाषा क्या है.? कृषि का रकबा कम हो रहा है पर विजन डॉक्यूमेंट में कृषि का योगदान बढ़ने की बात कही गई है ऐसे कैसे संभव है इसकी जांच होना चाहिए। सिंचाई को लेकर हमारे पास कोई पालिसी नहीं है दंतेवाड़ा बस्तर में सिंचाई की क्या व्यवस्था है? मै आलोचना नहीं कर रहा हु,, केवल वस्तु स्थिति बता रहा हूं, कौन से बीज के मामले में हम आत्म निर्भर है? दुग्ध उत्पादन मरणासन्न अवस्था में है, नस्ल सुधार का कोई प्लान नहीं है। डेयरी उत्पादन ने देश में हमारा क्या योगदान है ?

चर्चा के दौरान श्री चंद्राकर ने मंत्री से कहा- आप ने देश दुनिया की तो बात की , भारत में कई उत्पाद को प्रतिबंधित कर दिया पर हमारे पास। कोई योजना नहीं
चारा के लिए कुछ नहीं, कृत्रिम गर्भाधान के लिए कोई व्यवस्था नहीं। आपने औद्योगिक नीति बनाई, उसको लागू करने बनाई या उसमें संशोधन के लिए बनाई। देखता हूं हर महीने एक संशोधन कर देते हो। किन्हीं पर भी छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए नीति नहीं बनी….यहां का लोहा वहां गया बताया गया लेकिन बता दूं कि दुर्घटना वाला तेजस में हमारा लोहा नहीं था। (सब हंस पड़े)

सवाल पर बिफरे मंत्री की आपत्ति

चंद्राकर ने पूछा सवाल; क्या आप लिबरल है ? आप से तो मिलना दूभर है तो बात कैसे हो? मिलना जुलना नहीं होगा तो पुलाव कैसे बनेगा ..? अजय चंद्राकर की टिप्पणी पर श्याम जायसवाल ने आपत्ति जताई। कहा- निजी आरोप ना लगाए। चंद्राकर ने कहा आरोप नहीं लगाया केवल पूछा है। चंद्राकर ने कहा आरोप लगाने की व्यवस्था मुझे पता है। मुझे संसदीय व्यवस्था ना समझाएं। श्याम जायसवाल ने कहा मै भी दो बार का विधायक हूं। चंद्राकर ने फिर कहा; अगर मैने कोई व्यक्तिगत टिप्पणी की हो तो विलोपित करा दीजिए। मंत्री जायसवाल ने आसंदी से मांग की इस टिप्पणी को डिलीट किया जाए। पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक के तेवर देखकर कानाफूसी होने लगी कि आज तो सारे विपक्षी की कमी चंद्राकर जी ही पूरा कर देंगे।

The post Chhattisgarh Legislative Assembly Winter Session : डाला भैय्या ने कुछ यूं डाला सवाल appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/12/14/chhattisgarh-legislative-assembly-winter-session-dala-bhaiyya-asked-the-question-in-this-way/feed/ 0 3865
मैनपाट में नड्डा ने ली सांसद-विधायकों की क्लास https://shaharsatta.com/2025/07/08/he-said-work-by-connecting-with-the-public-there-should-be-no-complaint-of-corruption/ https://shaharsatta.com/2025/07/08/he-said-work-by-connecting-with-the-public-there-should-be-no-complaint-of-corruption/#respond Tue, 08 Jul 2025 07:41:16 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2855 बोले- जनता से जुड़कर काम करें, न आए भ्रष्टाचार की कोई शिकायत योग से दिन की शुरुआत, सरगुजिया पगड़ी में दिखे नेता; 9 जुलाई को आएंगे अमित शाह रायपुर। छत्तीसगढ़…

The post मैनपाट में नड्डा ने ली सांसद-विधायकों की क्लास appeared first on शहर सत्ता.

]]>

बोले- जनता से जुड़कर काम करें, न आए भ्रष्टाचार की कोई शिकायत

योग से दिन की शुरुआत, सरगुजिया पगड़ी में दिखे नेता; 9 जुलाई को आएंगे अमित शाह

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के हिल स्टेशन मैनपाट में भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर जारी है। दूसरे दिन मंगलवार को शिविर की शुरुआत योगाभ्यास से हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित तमाम मंत्री, सांसद और विधायक योग सत्र में भाग लेते नजर आए। योग प्रशिक्षकों ने फेफड़ों को मजबूत करने वाले आसनों की जानकारी दी, जिसे नेताओं ने अनुशासन के साथ अपनाया। शिविर स्थल पर अनुशासन ऐसा कि मंत्री-विधायक भी एक लाइन में खड़े होकर योग कर रहे थे। आज शिविर में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पहुंचने की संभावना है।


बंद कमरे में नड्डा की क्लास: बोले- साधारण बनकर काम करें

पहले दिन सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शिविर का उद्घाटन किया और बंद कमरे में पार्टी सांसदों, विधायकों और मंत्रियों को संबोधित किया। इस दौरान सभी नेताओं के मोबाइल बाहर जमा करा लिए गए थे, ताकि संवाद पूरी तरह गोपनीय और गंभीर हो।

नड्डा के संबोधन की मुख्य बातें –

  • जनता से जुड़ें, व्यवहार ऐसा हो कि शर्मिंदगी न हो।

  • खुद को बड़ा न समझें, जनता सबसे बड़ी होती है।

  • मीडिया में सोच-समझकर बयान दें, पार्टी की छवि को नुकसान न हो।

  • भ्रष्टाचार से दूर रहें, शिकायतें कतई न आएं।

  • फील्ड में दिखें, जमीन से जुड़कर संगठन और सरकार के काम बताएं।

नड्डा ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कमलेश्वरपुर में एक पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने शिविर को केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि नेतृत्व निर्माण और संगठन सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बताया।


सरगुजिया पगड़ी में दिखे नेता, छात्रों की तरह लाइन में

शिविर में नेताओं की सादगी और अनुशासन भी चर्चा में रहा। सभी जनप्रतिनिधियों को पारंपरिक सरगुजिया पगड़ी पहनाई गई, जो सफेद और लाल रंग के गमछे जैसे कपड़े से बनी थी। यह पगड़ी सरगुजा अंचल के आदिवासियों की पहचान मानी जाती है। फोटो सेशन के दौरान सभी नेता छात्रों की तरह कतार में खड़े नजर आए, जो अनुशासन और एकरूपता का प्रतीक बना।


9 जुलाई को अमित शाह का आगमन, समापन सत्र में रहेंगे शामिल

शिविर का समापन 9 जुलाई को होगा। समापन सत्र में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह विशेष रूप से शामिल होंगे। वह पार्टी के सांसदों, विधायकों और नगर निगम के महापौरों को जनता से जुड़कर काम करने की रणनीति देंगे। अंतिम दिन संगठनात्मक कार्यशालाओं के साथ-साथ महापौरों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा।


जेपी नड्डा के बताए संगठन के 5 सूत्र

  1. समाज, संगठन और सरकार के प्रति जागरूक रहें, अगला चुनाव अभी से ध्यान में रखकर कार्य करें।

  2. भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि मूल्य और सेवा का समर्पित आंदोलन है – जनता को इससे जोड़ना है।

  3. संगठन और सरकार के बीच तालमेल ज़रूरी – जनप्रतिनिधि जमीनी स्तर पर सक्रिय रहें।

  4. बूथ स्तर तक पहुंचें, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं।

  5. यह प्रशिक्षण नेतृत्व निर्माण और संगठन निर्माण का सशक्त माध्यम है – इसे गंभीरता से लें।

The post मैनपाट में नड्डा ने ली सांसद-विधायकों की क्लास appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/07/08/he-said-work-by-connecting-with-the-public-there-should-be-no-complaint-of-corruption/feed/ 0 2855
Chhattisgarh Cabinet Expansion : दिल्ली से लौटे CM साय, बोले मंत्रिमंडल विस्तार का वक्त फ़िलहाल नहीं https://shaharsatta.com/2025/06/07/chhattisgarh-cabinet-expansion-cm-sai-who-returned-from-delhi-said-that-there-is-no-time-for-cabinet-expansion-right-now/ https://shaharsatta.com/2025/06/07/chhattisgarh-cabinet-expansion-cm-sai-who-returned-from-delhi-said-that-there-is-no-time-for-cabinet-expansion-right-now/#respond Sat, 07 Jun 2025 16:38:59 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2599 0 दिल्ली से लौटे सीएम, मंत्रिमंडल विस्तार पर कहा समय आने पर वो भी हो जायेगा शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Cabinet Expansion)छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने दिल्ली प्रवास से लौट…

The post Chhattisgarh Cabinet Expansion : दिल्ली से लौटे CM साय, बोले मंत्रिमंडल विस्तार का वक्त फ़िलहाल नहीं appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 दिल्ली से लौटे सीएम, मंत्रिमंडल विस्तार पर कहा समय आने पर वो भी हो जायेगा

शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Cabinet Expansion)छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने दिल्ली प्रवास से लौट आये हैं। दिल्ली के संक्षिप्त प्रवास के दौरान CM साय ने PM नरेंद्र मोदी और HM अमित शाह से मुलाकात कर लौटे हैं। उन्होंने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मिडिया से चर्चा के दौरान स्पष्ट किया कि मंत्रिमंडल विस्तार का वक्त फ़िलहाल नहीं आया है।

बता दें कि साय केबिनेट में शामिल होने के लिए कई वरिष्ठ विधायक प्रतीक्षारत भी हैं और लेटलतीफी के कारन व्याकुल भी हो रहे हैं। विमानतल पर मीडिया को भी उत्सुकता थी, शायद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सीएम कुछ बतायेंगे,मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पीएम मोदी से क्या चर्चा हुई है। उन्होंने कैबिनेट विस्तार को लेकर केवल इतना कहकर विराम लगा दिया कि समय आने पर वो भी हो जाएगा।

बोधघाट परियोजना, रिवर इंटरलिंकिंग पर हुई चर्चा

सीएम साय ने बताया कि दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान प्रदेश के विकास की स्थिति को लेकर चर्चा हुई। छत्तीसगढ़ की बदली हुई तस्वीर को साझा करने का अवसर मिला यह सौभाग्य की बात है। इस दौरान बोधघाट परियोजना, रिवर इंटरलिंकिंग पर भी चर्चा हुई। इन दोनों परियोजनाओं से कई हेक्टेयर में सिंचाई संभव होगी। उन्होंने बताया कि बोध घाट परियोजना के बनने से 125 मेगावाट बिजली भी पैदा होगी। सीएम साय ने आगे बताया कि हमारे जवान मजबूती के साथ नक्सलवाद से लड़ रहे हैं इस पर पीएम मोदी को अवगत कराया। पीएम मोदी ने हमें नक्सलवाद पर लड़ाई को लेकर बधाई दी है। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर हमने भी उन्हे बधाई दी।

The post Chhattisgarh Cabinet Expansion : दिल्ली से लौटे CM साय, बोले मंत्रिमंडल विस्तार का वक्त फ़िलहाल नहीं appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/06/07/chhattisgarh-cabinet-expansion-cm-sai-who-returned-from-delhi-said-that-there-is-no-time-for-cabinet-expansion-right-now/feed/ 0 2599
Raipur Social Harmony Conference : विवेकानंद नगर क्षेत्र में जुटे राष्ट्र निर्माण के लिए बुद्धिजीवी https://shaharsatta.com/2025/04/27/raipur-social-harmony-conference/ https://shaharsatta.com/2025/04/27/raipur-social-harmony-conference/#respond Sun, 27 Apr 2025 16:46:53 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2034  राष्ट्र धर्म और सामाजिक एकता का दिया संदेश, भारत माता के चित्र पर किया माल्यार्पण शहर सत्ता/रायपुर। Raipur Social Harmony Conference : विवेकानंद नगर क्षेत्र में आज समाजिक सद्भाव टोली…

The post Raipur Social Harmony Conference : विवेकानंद नगर क्षेत्र में जुटे राष्ट्र निर्माण के लिए बुद्धिजीवी appeared first on शहर सत्ता.

]]>

 राष्ट्र धर्म और सामाजिक एकता का दिया संदेश, भारत माता के चित्र पर किया माल्यार्पण

शहर सत्ता/रायपुर। Raipur Social Harmony Conference : विवेकानंद नगर क्षेत्र में आज समाजिक सद्भाव टोली के तत्वावधान में एक भव्य सामाजिक सद्भाव सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य सर्व समाज को संगठित कर आपसी भेदभाव एवं भिन्नताओं से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण की दिशा में अग्रसर होना था। आयोजन में विवेकानंद नगर, माना बस्ती, बनसी, माना केम्प, बोरियाकला, शद्धानी दरबार, दुमरतराई, ठेमरी, देवपुरी, अमलीडी, प्रियदर्शनी नगर, पचपड़ी नाका, काशीराम नगर, महावीर नगर, पुरैना, पेंशन बाड़ा, टैगोर नगर, शैलेन्द्र नगर, सिविल लाइन, कटोरा तालाब से लेकर श्याम नगर क्षेत्र तक के विभिन्न जातिगत समाजों के प्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में डॉक्टर, टीचर, इंजीनियर, वकील, जज एवं समाज सेवा से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने अपने विचार साझा करते हुए “व्यक्ति धर्म से ऊपर राष्ट्र धर्म” के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम में अभूतपूर्व उत्साह और एकता का माहौल देखने को मिला।

 

Raipur Social Harmony Conference : समाजसेवी चंद्रशेखर देवांगन जी ने अपने उद्बोधन में कहा, “भारत के प्रत्येक समाज में मूलभूत सद्भावना भरी हुई है, जिसे व्यवहार में लाकर हम भारत की वैश्विक पहचान को पुनः स्थापित कर सकते हैं।” रायपुर महानगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी श्री महेश बिल्ला जी ने कहा, “अब समय आ गया है कि हम केवल अपने व्यक्तिगत जीवन तक सीमित न रहकर राष्ट्र जीवन जीने की दिशा में कदम बढ़ाएं। पंचतत्वों की चिंता करना आज समाज का दायित्व बन गया है।”

मंच संचालन भोजराज साहू द्वारा कुशलता से किया गया। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इस प्रकार के आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित किया जाए, जिस पर सभी ने सहमति जताई। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी त्रिलोकचंद बड़ड़िया ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए समाज को निरंतर जागरूक और संगठित रहना आवश्यक है।”

Raipur Social Harmony Conference : सम्मेलन में अनिल स्वर्णकार, सिद्धार्थ प्रकाश श्रीवास्तव, गिरिश सिंह, श्री मंतूराम, प्रशांत सिन्हा, श्री रविकांत, विक्रम देवांगन, श्याम पांडे, मनीष चंदराकर, प्रमेश चंडोलकर, श्याम कार्तिक, रमेश पटेल, प्रकाश जोशी, शैलेश, भागीरथी पांडे, अद्वैत भाकरे, संजू साहू, श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, सचिन मेघानि, अमर गिदवानी समेत अनेक समाजसेवियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ, तत्पश्चात भारत माता के गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। समापन चरण में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद भारतीय नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा शोक सभा एवं शांतिपाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

The post Raipur Social Harmony Conference : विवेकानंद नगर क्षेत्र में जुटे राष्ट्र निर्माण के लिए बुद्धिजीवी appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/04/27/raipur-social-harmony-conference/feed/ 0 2034
Decision of the cabinet meeting : डिप्टी CM अरुण साव ने दी जानकारी, कहा; सरकार बचे हुए धान की करेगी नीलामी https://shaharsatta.com/2025/04/17/decision-of-the-cabinet-meeting/ https://shaharsatta.com/2025/04/17/decision-of-the-cabinet-meeting/#respond Thu, 17 Apr 2025 18:06:47 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1870 शहर सत्ता/रायपुर। Decision of the cabinet meeting : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज मंत्रालय में राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने पत्रकार-वार्ता में कैबिनेट…

The post Decision of the cabinet meeting : डिप्टी CM अरुण साव ने दी जानकारी, कहा; सरकार बचे हुए धान की करेगी नीलामी appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता/रायपुर। Decision of the cabinet meeting : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज मंत्रालय में राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने पत्रकार-वार्ता में कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने कहा; सरकार आर्थिक संसाधनों की कमी की पूर्ति करने के लिए तैयार है और सरकार बचे हुए धान की नीलामी करेगी।

डिप्टी CM अरुण साव ने कहा, नई औद्योगिक नीति और इनवेस्टर्स मीट का सकारात्मक असर हुआ है। देश के औद्योगिक घरानों का छत्तीसगढ़ के प्रति आकर्षण भी बढ़ा रहा है जो कि सुशासन दर्शाता है। उन्होंने कहा साय सरकार ने किसानों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाई है, कांग्रेस को किसानों की चिंता नहीं थी।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर निवास में कहा कि, राज्य की विष्णु देव साय सरकार ने किसानों के हित में ऐतिहासिक कार्य किया है। प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपए में खरीदी की है। सरकार ने छत्तीसगढ़ के किसानों की खुशहाली और समृद्धि के लिए यह निर्णय लिया है। वहीं उपयोग के बाद जो धान बचे है, उसकी नीलामी की जाएगी।

ई ऑफिस सिस्टम पर श्री साव ने कहा कि, मंत्रालय में ई ऑफिस लागू कर कार्य किया जा रहा है। वहीं नया काम धीरे धीरे क्रमशः शुरू होता है। आगामी समय में इस काम को और आगे बढ़ाएंगे। प्रदेश में विष्णु का सुशासन है। किसानों की तरक्की और बेहतरी के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नए सत्र की पहली कैबिनेट बैठक।

The post Decision of the cabinet meeting : डिप्टी CM अरुण साव ने दी जानकारी, कहा; सरकार बचे हुए धान की करेगी नीलामी appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/04/17/decision-of-the-cabinet-meeting/feed/ 0 1870
Civil Supply Corporation Chhattisgarh : नए चांवल के बदले पुराने चांवल का चल रहा बड़ा खेल https://shaharsatta.com/2025/04/10/civil-supply-corporation-chhattisgarh/ https://shaharsatta.com/2025/04/10/civil-supply-corporation-chhattisgarh/#respond Thu, 10 Apr 2025 16:57:15 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1776 नहीं टूट रही नागरिक आपूर्ति निगम के जिम्मेदारों की कुंभकरणीय नींद, बालोद, खैरागढ़ और रायपुर के सेंटर में चलता है संतोष अग्रवाल का सिस्टम, खाद्य मंत्री के पीए और नान…

The post Civil Supply Corporation Chhattisgarh : नए चांवल के बदले पुराने चांवल का चल रहा बड़ा खेल appeared first on शहर सत्ता.

]]>

नहीं टूट रही नागरिक आपूर्ति निगम के जिम्मेदारों की कुंभकरणीय नींद, बालोद, खैरागढ़ और रायपुर के सेंटर में चलता है संतोष अग्रवाल का सिस्टम, खाद्य मंत्री के पीए और नान के डिप्टी एजीएम के प्रेशर गेम से 3 ओएसडी हटे

सुकांत राजपूत/रायपुर

रायपुर। Civil Supply Corporation Chhattisgarh : एक बार फिर बीजेपी सरकार के सुशासन और डबल इंजिन की सरकार को मार्कफेड तथा नान की वजह से पलीता लग रहा है। नए चांवल के बदले मिलर्स द्वारा पुराने चांवल को खपाने का गोरखधंधा अब खुलकर शुरू हो गया है। खासकर बालोद, खैरागढ़ और रायपुर के सेंटरों में तो नए चांवल और पुराने चांवल का यह खेल बाकायदा खाद्य मंत्री की नाक के नीचे अंजाम दिया जा रहा है।

विभागीय सूत्रों के मुताबिक नान के डिप्टी एजीएम और विभागीय मंत्री दयालदास बघेल के पीए. संतोष अग्रवाल का पूरा सिस्टम प्रभावी है। गड़बड़ियों और बेजा वसूली की शिकायतें भाजपा संगठन से लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तक से की गई है। बावजूद इसके संतोष अग्रवाल के प्रभाव से मंत्री के तीन ओएसडी क्रमशः अजय यादव, दिलीप अग्रवाल, संजय गंजघाटे (फ़िलहाल इस्तीफा दे चुके हैं) अब तक सिस्टम के शिकार होकर चलता कर दिए गए पर करोड़ों की अफरा-तफरी और वसूली बंद नहीं हुई।

बताते हैं कि नान के डिप्टी एजीएम और खाद्य मंत्री के पीए पूर्व में तेजतर्रार मंत्री रहे अजय चंद्राकर के यहां भी थे और बेआबरू होकर रवाना भी कर दिए गए थे। मामला विधानसभा में उठ चूका है समिति भी गठित की गई है और जांच के लिए बैठकों का दौर भी बदस्तूर जारी है, बस कार्रवाई की कसर बाकि है।

इन सेंटरों में ज्यादा गड़बड़ियां

बालोद जिले के सबसे ज्यादा गड़बड़ी वाले सेंटरों में डौंडी, डौंडी-लोहरा, का नाम बदनाम है। इसी तरह बालोद के ही गुंडरदेही(मटेवा) और चितौद सेंटर हैं। खैरागढ़ और रायपुर सेंटर भी लेव्ही वसूली में टॉप पर हैं। सूत्रों की मानें तो बालोद से 45 करोड़ क्वालिटी पर, रायपुर से तकरीबन 100 करोड़ की वसूली होती है। इन दावों में कितनी सच्चाई है इसका शहर सत्ता कोई दवा नहीं करता लेकिन अगर ऐसा है तो एक उच्च स्तरीय जांच समिति से प्रति क्विंटल 5 रूपये लेव्ही वसूली और चांवल की क्वालिटी की जाँच होनी चाहिए।

केमिकल जांच और सैंपल सील से होगा खुलासा

बालोद में ही अकेले 5 सेंटर(गोदाम) हैं। यहां नए चांवल के बदले मिलर्स द्वारा दिए गए पुराने चांवलों की केमिकल टेस्टिंग करवाने से बड़ी गड़बड़ियां सामने आएंगी। एक्सपर्ट्स की मानें तो क्वालिटी इंस्पेक्टरों की टीम से यहां रखे चांवल के नए या पुराने होने का टेस्ट होगा तो सबकुछ साफ हो जायेगा। वैसे विभाग के 92 क्यूआई.(गुणवत्ता निरीक्षक)भी एक ही थैले के चट्टे-बट्टे हैं। इसलिए उनसे चांवलों के सीलबंद सैंम्पल एकत्र करवाकर अगर शासन बाहर के लैब में जाँच करवाए तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा।

ऐसे होती है क्वालिटी टेस्टिंग

मिलर्स द्वारा भेजे गए गोदामों में रखे चांवल नए धान के हैं या पुराने के इसका पता लगाने एक केमिकल डालकर देखा जाता है। केमिकल डालते ही नया चांवल ग्रीन या लाइट ग्रीन हो जाता है। अगर चांवल पुराण या गुणवत्ताहीन या मापदंडों के विपरीत है तो फिर चांवल का रंग पीला या ऑरेंज हो जायेगा। एक्सपर्ट्स ने नाम नहीं छपने की शर्त पर बताया कि मार्कफेड से नया धन मिलर्स लेते हैं और डिफ़रेंस वेट को बराबर करने बाहरी राज्यों से पुरना चांवल खपाते हैं। इतना ही नहीं सिर्फ गोदामों में गड़बड़ी नहीं है बल्कि बालोद, खैरागढ़ और रायपुर की सरकारी राशन दुकानों में जांच होगी तो बड़ा खुलासा होगा।

मंत्री-विधायकों और रिश्तेदारों की राईस मिलें

छत्तीसगढ़ में तकरीबन 2840 राईस मील हैं। देखा जाये तो उसना और अरवा मिलकर लगभग 6258 राईस मिलें हैं। मजे की बात यह कि ज्यादातर राईस मील मंत्रियों, पूर्व मंत्रियों, विधायकों और उनके रिश्तेदारों के नाम की हैं। नए और पुराने चांवल के इस खेल का सूत्रपात इन्हीं मीलों से होता है। अगर निष्पक्ष जांच शासन करवाए तो इन घोटालों में शामिल आंकड़ों का ग्राफ प्रति वर्ष 10 से 15 हजार करोड़ तक जायेगा। बता दें मार्कफेड से लेकर नान तक में भूपेश शासनकाल के समय धमतरी कुरुद के रौशन चंद्राकर पर एफसीआई चांवल को नान में कन्वर्ट करवाने का आरोप है। इसलिए ईडी के शिकंजे में जेल की हवा खा रहा है आरोपी रोशन। कस्टम मिलिंग का बीलिंग में आरोप गंभीर है।

गरीबों-किसानों के धान में यह खेल

नए धान का उठाव और पुराने चांवल की खपत के खेल में होता है बड़ा खेल। इसी तरह पुराने चांवल की गुणवत्ता मे भी है बड़ा घोटाला। प्रति क्विंटल धान में अवैध लेव्ही वसूली 4 से 5 रूपये हो रही है। जानकारी के मुताबिक दो वेरायटी के ग्रेड ‘ए’ यानि पतला और कॉमन मतलब मोटा क्वालिटी चांवल को बांटा गया है। लेकिन शासन का ख़रीदा गया धान गायब कर पुराने और बाहरी राज्यों के चांवल को खपाने का यह खेल कई हजार करोड़ का गोरखधंधे में तब्दील हो चूका है। पूर्वर्ती शासनकाल से मार्कफेड और नान का मापदंड, गुणवत्ता का का पूरा सिस्टम ट्रांसपोर्टिंग से लेकर बारदाना खरीदी तक कटघरे में है।

जांच हुई तेज लेकिन कार्रवाई की रफ़्तार धीमी

प्रदेश में 219 करोड़ रुपए से ज्यादा के चावल घोटाले की जांच तेज हो रही है। घोटाले की जांच के लिए बनी विधानसभा समिति अब खाद्य विभाग के अफसरों से पूछताछ करेगी। पिछले बजट सत्र के दौरान चावल घोटाले के लिए गठित विधानसभा जांच समिति की बैठक 18 मार्च को हुई थी। जांच के लिए गठित समिति की सातवीं बैठक थी। समिति की पहली बैठक 12 अगस्त 2024 को हुई थी। इसके बाद चार, पांच, 30 सितंबर, 19 नवंबर, 11 दिसंबर 2024 को हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार, घोटाले में संचालनालय के अधिकारियों की संदिग्ध भूमिका भी सामने आना तय बताया जा रहा है। पूर्व खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहले और दो पूर्व मंत्री राजेश मूणत और विक्रम उसेंडी सहित कांग्रेस के लखेश्वर बघेल व संगीता सिंह सदस्य है।

सुलगते सवाल

0 राशन दुकान के संचालकों ने लाखों का चावल बेच दिया, जांच अब तक सिफर
0 1 दिन में 433 मिनट के अंदर 460 से ज्यादा को राशन वितरण कैसे
0 एक व्यक्ति को राशन देने में तकरीबन 5 से 10 मिनट टाइम लगता है
0 किस फर्जी फर्जी अध्यक्ष ने गरीबों का चावल चोरी करके करोड़ों की संपत्ति बनाई
0 क्यों ईओडब्ल्यू में बेटे के साथ मिलकर हवाला का कारोबार करने वाले की नहीं हुई जांच
0 खाद्य अधिकारी, निरीक्षकों सहित नान के मैनेजर, ट्रांसपोर्टर सहित राशन दुकानदार बेख़ौफ़ क्यों?

वर्जन

”चावल घोटाले की जांच के लिए बैठकें हुई हैं। समिति अपनी जांच रिपोर्ट बना रही है। जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।”

-पुन्नूलाल मोहले, पूर्व खाद्य मंत्री

The post Civil Supply Corporation Chhattisgarh : नए चांवल के बदले पुराने चांवल का चल रहा बड़ा खेल appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/04/10/civil-supply-corporation-chhattisgarh/feed/ 0 1776