Bhupesh Baghel Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/bhupesh-baghel/ Wed, 01 Apr 2026 05:56:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 Naxal-Free Chhattisgarh : सीएम साय से मिलकर डिप्टी सीएम शर्मा ने दी बधाई https://shaharsatta.com/2026/04/01/naxal-free-chhattisgarh-deputy-cm-sharma-meets-cm-sai-to-offer-congratulations/ https://shaharsatta.com/2026/04/01/naxal-free-chhattisgarh-deputy-cm-sharma-meets-cm-sai-to-offer-congratulations/#respond Wed, 01 Apr 2026 05:56:29 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4300 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले; नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ गढ़ेगा विकास का स्वर्णिम भविष्य, बस्तर सहित पूरे प्रदेश में शांति, सुरक्षा और विकास का नया वातावरण तैयार शहर सत्ता/रायपुर। (Naxal-Free Chhattisgarh)नक्सलमुक्ति पर डिप्टी…

The post Naxal-Free Chhattisgarh : सीएम साय से मिलकर डिप्टी सीएम शर्मा ने दी बधाई appeared first on शहर सत्ता.

]]>

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले; नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ गढ़ेगा विकास का स्वर्णिम भविष्य, बस्तर सहित पूरे प्रदेश में शांति, सुरक्षा और विकास का नया वातावरण तैयार

शहर सत्ता/रायपुर। (Naxal-Free Chhattisgarh)नक्सलमुक्ति पर डिप्टी सीएम शर्मा ने सीएम साय से मिलकर बधाई दी। सीएम ने कहा कि, अब उन क्षेत्रों में भी तेजी से विकास होगा। नक्सलवाद की समाप्ति की दिशा में मिली ऐतिहासिक सफलता के बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री को नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में मिली इस बड़ी उपलब्धि पर बधाई देते हुए पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ अब विकास, विश्वास और समृद्धि के नए युग की ओर अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि, नक्सलवाद वर्षों तक प्रदेश की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा बना रहा और विशेष रूप से बस्तर अंचल लंबे समय तक लाल आतंक के साये में रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि, अब परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं और नक्सल प्रभावित सभी क्षेत्रों में विकास की मुख्यधारा मजबूत हो रही है।

पीएम मोदी और गृहमंत्री को दिया श्रेय

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प, स्पष्ट नीति और प्रभावी रणनीति को दिया। उन्होंने कहा कि, उनके नेतृत्व में भयमुक्त और सुरक्षित छत्तीसगढ़ का सपना आज साकार हो रहा है।

सीएम ने जवानों की शहादत को किया याद

मुख्यमंत्री ने नक्सलवाद के विरुद्ध अभियान में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि, उनकी शहादत ने इस सफलता की नींव रखी है। उन्होंने सुरक्षाबलों के अदम्य साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके अथक प्रयासों का परिणाम है।

The post Naxal-Free Chhattisgarh : सीएम साय से मिलकर डिप्टी सीएम शर्मा ने दी बधाई appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/04/01/naxal-free-chhattisgarh-deputy-cm-sharma-meets-cm-sai-to-offer-congratulations/feed/ 0 4300
Bhupesh Baghel’s jibe at BJP’s policies : प्रदेश की कानून व्यवस्था और CM नीतिश के राज्यसभा भेजे जाने पर कहा- https://shaharsatta.com/2026/03/06/bhupesh-baghels-jibe-at-bjps-policies-on-the-law-and-order-situation-in-the-state-and-cm-nitish-being-sent-to-rajya-sabha-he-said/ https://shaharsatta.com/2026/03/06/bhupesh-baghels-jibe-at-bjps-policies-on-the-law-and-order-situation-in-the-state-and-cm-nitish-being-sent-to-rajya-sabha-he-said/#respond Fri, 06 Mar 2026 06:16:43 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4160 होली और ड्राय डे में भी प्रदेश में हत्या हो रही, घर मे घुस कर मार रहे, पुलिस की वर्दी फाड़ रहे गृह मंत्री को शर्म है तो इस्तीफा दे…

The post Bhupesh Baghel’s jibe at BJP’s policies : प्रदेश की कानून व्यवस्था और CM नीतिश के राज्यसभा भेजे जाने पर कहा- appeared first on शहर सत्ता.

]]>

होली और ड्राय डे में भी प्रदेश में हत्या हो रही, घर मे घुस कर मार रहे, पुलिस की वर्दी फाड़ रहे गृह मंत्री को शर्म है तो इस्तीफा दे देना चाहिए

शहर सत्ता/रायपुर। (Bhupesh Baghel’s jibe at BJP’s policies)पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने हैदराबाद से रायपुर लौटते ही बीजेपी, साय सरकार के सुशासन, धान खरीदी समेत अन्य मुद्दों पर तंज कस्ते हुए मीडिया को बयान दिया है। सबसे पहले उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के राज्य सभा जाने को लेकर तंज कैसा है। भूपेश ने कहा; नितीश इस्तीफा देंगे,सीएम बदला जाएगा। चुनाव के समय नितीश कुमार को सीएम चेहरा मानने से इंकार किया था। लेकिन नितीश पुराने खिलाडी है, दसवी बार सीएम पद की शपथ लिए। फिर मोदी और शाह के चाल मे धराशाह हो गए। नितीश के नेतृत्व मे चुनाव लड़े चुनाव जीते, फिर धक्का मार कर बाहर कर दिए।

धान की सुखत को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा; सरकार ने कहा है जो सुखत आएगा, उन्हे काटा जाएगा। बचने के लिए क्या करेंगे, पानी डाल रहे है। बेमेतरा मे सबसे कम बारिश हुई। महासमुंद और बेमेतरा मे सबसे ज्यादा धान खरीदी हुई। विष्णुदेव सुशासन मे सब सम्भव है,राज्यपालो के फेर बदल को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा; छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने सभी जिलों मे जाकर बैठक लिए। फिर भी धान खरीदी नहीं हुई। उनके बैठक का असर नहीं दिखा।

कानून व्यवस्था पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कसा तंज

कानून व्यवस्था पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा; बेहद खराब है खास कर होली के दिन चाकू बाजी से मौत हो रही। घर मे घुस कर मार रहे, पुलिस के वर्दी फाड़ रहे। ड्राय डे घोषित किए उस दिन ऐसा हो रहा है, शराब दुकान खुला रहता तो क्या होता ? सरकार से सम्भला नहीं जा रहा। गृह मंत्री को शरम है तो इस्तीफा दे देना चाहिए। उनसे ना कवर्धा सम्भल रहा है और ना प्रदेश। उनकी कार्य क्षमता मुझे पता है क्या कर सकता है, ढोल पीट पीट कर कह रहे थे कमिश्नर प्रणाली मे बड़ा परिवर्तन आएगा, कुछ नहीं हुआ।

The post Bhupesh Baghel’s jibe at BJP’s policies : प्रदेश की कानून व्यवस्था और CM नीतिश के राज्यसभा भेजे जाने पर कहा- appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/03/06/bhupesh-baghels-jibe-at-bjps-policies-on-the-law-and-order-situation-in-the-state-and-cm-nitish-being-sent-to-rajya-sabha-he-said/feed/ 0 4160
Notification For Rajya Sabha Elections : छत्तीसगढ़ से भूपेश प्रबल दावेदार, पुत्र चैतन्य को सौंप सकते हैं पाटन https://shaharsatta.com/2026/02/21/notification-for-rajya-sabha-elections-bhupesh-baghel-is-a-strong-contender-from-chhattisgarh-may-hand-over-patan-to-son-chaitanya/ https://shaharsatta.com/2026/02/21/notification-for-rajya-sabha-elections-bhupesh-baghel-is-a-strong-contender-from-chhattisgarh-may-hand-over-patan-to-son-chaitanya/#comments Sat, 21 Feb 2026 05:34:31 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3994 कांग्रेस का एसटी-ओबीसी और वरिष्ठों को भी साधने का प्रयास, सिंहदेव, बैज, मरकाम और विनोद वर्मा के नाम पर भी चर्चा शहर सत्ता/रायपुर। (Notification For Rajya Sabha Elections)राज्यसभा चुनाव की…

The post Notification For Rajya Sabha Elections : छत्तीसगढ़ से भूपेश प्रबल दावेदार, पुत्र चैतन्य को सौंप सकते हैं पाटन appeared first on शहर सत्ता.

]]>

कांग्रेस का एसटी-ओबीसी और वरिष्ठों को भी साधने का प्रयास, सिंहदेव, बैज, मरकाम और विनोद वर्मा के नाम पर भी चर्चा

शहर सत्ता/रायपुर। (Notification For Rajya Sabha Elections)राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से राज्यसभा के लिए प्रबल दावेदार के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री और AICC के महासचिव भूपेश बघेल के नाम की चर्चा है। अगर ऐसा हुआ तो यह भी पूरी संभावना जताई जा रही है कि पाटन विधानसभा वे अपने पुत्र को सौंप सकते हैं। हालांकि पार्टी आलाकमान अन्य विकल्प पर भी विचार कर सकती है।

खासकर आदिवासी और चुनाव हारकर खली बैठे वरिष्ठों को भी तरजीह दी जा सकती है; ऐसे में सिंहदेव, बैज, मरकाम के नाम की चर्चा है। लेकिन ओबीसी बहुलता वाले और कांग्रेस सिंहदेव, बैज, मरकाम की जगह किसी तेज-तर्राट ओबीसी और किसान नेता का नाम तय करेगी।

इसमें संगठन से लेकर शासन चलने तक और बीजेपी का मुखर विरोध करने वाले किसान नेताओं में भूपेश ही माकूल नाम हैं। वैसे विनोद वर्मा के नाम की भी चर्चा पार्टी संगठन में हो रही है। क्योंकि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में कांग्रेस राज्य सभा में मुखर, अनुभवी, किसान और आदिवासी या फिर ओबीसी नेता को ही भेजना चाहेगी।

बेटे ‘बिट्टू’ को कर सकते हैं लांच

सियासी हलकों में बड़ी तेजी से भूपेश के बेटे चैतन्य बघेल को राजनीती में लांच करने का कयास लग रहा था। रायपुर सेंट्रल जेल से रिहाई के बाद स्वागत में निकला जुलूस भी इस कयास को हवा दे रहा था। छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की 2 सीटों पर होने वाले चुनाव की अधिसूचना 26 फरवरी को जारी होने के बाद से ही एक बार फिर भूपेश बघेल को राज्यसभा भेजने और पाटन सीट से उनके बेटे चैतन्य उर्फ़ बिट्टू को चुनाव लड़ाए जाने की चर्चा है। फ़िलहाल श्री बघेल ने चैतन्य के सक्रीय राजनीति में आने पर कुछ खुलकर कभी नहीं बोले हैं। लेकिन अगर उन्हें राज्यसभा भेजा गया तो इसकी संभावना बन रही है।

प्रमुख बिंदु

0 छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की 2 सीटों पर होने वाले हैं चुनाव
0 26 फरवरी को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी
0 5 मार्च नामांकन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है
0 एक सीट भाजपा और एक सीट कांग्रेस के खाते में जाना लगभग तय माना जा रहा है
0 छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए वर्तमान में 5 सदस्य प्रतिनिधित्व कर रहे हैं
0 इनमें 2 सांसदों का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है
0 2 सदस्यों का कार्यकाल 2028 और 2030 तक जारी रहेगा

ये हैं छत्तीसगढ़ से राज्य सभा सांसद

9 अप्रैल 2026 तक कार्यकाल वाले सांसदों में फूलोदेवी नेताम और केटीएस तुलसी शामिल हैं और दोनों कांग्रेस पार्टी से हैं। इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन का कार्यकाल 29 जून 2028 तक है। वहीं भाजपा से देवेन्द्र प्रताप सिंह का कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक निर्धारित है। छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव होगा। इसी दिन नतीजे, 2 अप्रैल को KTS तुलसी-फूलोदेवी नेताम का कार्यकाल ख़त्म होगा।

 

The post Notification For Rajya Sabha Elections : छत्तीसगढ़ से भूपेश प्रबल दावेदार, पुत्र चैतन्य को सौंप सकते हैं पाटन appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/02/21/notification-for-rajya-sabha-elections-bhupesh-baghel-is-a-strong-contender-from-chhattisgarh-may-hand-over-patan-to-son-chaitanya/feed/ 1 3994
Expansion 0f State BJP Executive : टीम किरण देव सिंह में 47 की नियुक्ति, रवि भगत पर कांग्रेस का तंज https://shaharsatta.com/2025/08/13/expansion-0f-state-bjp-executive-47-appointed-in-team-kiran-dev-singh-congress-taunts-ravi-bhagat/ https://shaharsatta.com/2025/08/13/expansion-0f-state-bjp-executive-47-appointed-in-team-kiran-dev-singh-congress-taunts-ravi-bhagat/#respond Wed, 13 Aug 2025 17:10:18 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3218 0 विभा अवस्थी को महिला मोर्चा की कमान, हेमंत पाणिग्रही मीडिया संयोजक, मुख्य प्रवक्ता बने संतोष पांडेय शहर सत्ता/रायपुर। (Expansion 0f State BJP Executive)प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 47…

The post Expansion 0f State BJP Executive : टीम किरण देव सिंह में 47 की नियुक्ति, रवि भगत पर कांग्रेस का तंज appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 विभा अवस्थी को महिला मोर्चा की कमान, हेमंत पाणिग्रही मीडिया संयोजक, मुख्य प्रवक्ता बने संतोष पांडेय

शहर सत्ता/रायपुर। (Expansion 0f State BJP Executive)प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 47 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। रवि भगत की जगह राहुल योगराज को भाजयुमो अध्यक्ष बनाया गया है। विभा अवस्थी महिला मोर्चा की अध्यक्ष चुनीं गई हैं। हेमंत पाणिग्रही को मीडिया संयोजक और संतोष पांडेय मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किए गए हैं।

संगठन विस्तार में 4 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, 4 संगठन सचिव, 6 सह मंत्री और 22 सदस्य शामिल किए गए हैं। इनमें 8 मंत्रियों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि हर मोर्चे पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाई जा सके। साथ ही जातीय, क्षेत्रीय और महिला प्रतिनिधित्व पर फोकस किया गया है। पार्टी के मुताबिक, यह नियुक्तियां आगामी चुनावी तैयारियों और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई हैं।

 

रवि भगत की अनदेखी समाज का अपमान :कांग्रेस

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पीसीसी डेलिगेट और धरसीवा जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बंजारे ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री रवि भगत के साथ हुए अन्याय की कड़े शब्दों में निंदा की है। रवि भगत, एक समर्पित आदिवासी युवा नेता, ने डीएमएफ (जिला खनिज निधि) और सीएसआर (कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) फंड के कथित दुरुपयोग पर सवाल उठाए थे, जो आदिवासी समुदायों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसके जवाब में, न तो उनके सवालों का उत्तर दिया गया, न ही कोई जांच शुरू की गई, और न ही कोई कार्रवाई हुई। इसके बजाय, उन्हें पहले कारण बताओ नोटिस थमाया गया और अब उन्हें उनके पद से हटा दिया गया है।

श्री बंजारे ने इस कार्रवाई को आदिवासी समुदाय के खिलाफ एक सुनियोजित षड्यंत्र करार दिया है। उन्होंने कहा, “रवि भगत ने अपने समुदाय के हितों की रक्षा के लिए आवाज उठाई थी। उनकी बेबाकी और साहस ने आदिवासियों के जल, जंगल, और जमीन के अधिकारों को उजागर किया, लेकिन भाजपा सरकार और कॉरपोरेट हितों के गठजोड़ ने उन्हें चुप कराने की कोशिश की है। यह न केवल रवि भगत के साथ अन्याय है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ के समस्त आदिवासी समुदाय का अपमान है।”

 

रवि भगत को कीमत चुकानी पड़ी- भूपेश

भूपेश बघेल ने भाजपा की नई टीम को लेकर सोशल मीडिया साइट X पर पोस्ट कर तंज कसा है। उनके मुताबिक रवि भगत ने अडानी को लेकर DMF और CSR में भ्रष्टाचार पर सवाल खड़े किए थे। इसलिए उनपर एक्शन लिया गया है। एक आदिवासी युवा नेता को यह संदेश दिया गया है कि अडानी की टीम के खिलाफ बोलोगे तो कीमत चुकानी पड़ेगी। आदिवासियों का जल-जंगल-जमीन छीनने के बाद अब भाजपा आदिवासियों से नेतृत्व भी छीन रही है।

रवि बोले- हटाया नहीं गया, कार्यकारिणी बदली गई

भाजपा ने अपनी नई कार्यकारिणी की लिस्ट जारी कर दी है। रवि भगत की जगह राहुल टिकरिहा को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। DMF पर बनाए गए वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद इसे रवि भगत पर लिया गया एक्शन माना जा रहा है। रवि भगत का कहना है कि उन्हें इस वीडियो को बनाने को लेकर कोई अफसोस नहीं है। उनका कहना है कि उन्हें हटाया नहीं गया, बल्कि पार्टी की कार्यकारिणी में बदलाव हुआ है।

 

The post Expansion 0f State BJP Executive : टीम किरण देव सिंह में 47 की नियुक्ति, रवि भगत पर कांग्रेस का तंज appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/08/13/expansion-0f-state-bjp-executive-47-appointed-in-team-kiran-dev-singh-congress-taunts-ravi-bhagat/feed/ 0 3218
Politics In Chhattisgarh Heated To ED Action : जन्मदिन, तोहफा और भूपेश का मोदी-शाह पर तंज https://shaharsatta.com/2025/07/18/politics-in-chhattisgarh-heated-to-ed-action-birthday-gift-and-bhupeshs-taunt-on-modi-shah/ https://shaharsatta.com/2025/07/18/politics-in-chhattisgarh-heated-to-ed-action-birthday-gift-and-bhupeshs-taunt-on-modi-shah/#respond Fri, 18 Jul 2025 17:01:34 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3072 0 ED की रिमांड पर 22 जुलाई तक रहेंगे पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल उर्फ़ बिट्टू शहर सत्ता/रायपुर। (Politics In Chhattisgarh Heated To ED Action)भिलाई से ED…

The post Politics In Chhattisgarh Heated To ED Action : जन्मदिन, तोहफा और भूपेश का मोदी-शाह पर तंज appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 ED की रिमांड पर 22 जुलाई तक रहेंगे पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल उर्फ़ बिट्टू

शहर सत्ता/रायपुर। (Politics In Chhattisgarh Heated To ED Action)भिलाई से ED की टीम ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को गिरफ्तार करने के बाद रायपुर स्पेशल कोर्ट में पेश किया। चैतन्य को रायपुर की स्पेशल कोर्ट ने 22 जुलाई तक ED की रिमांड पर भेजा है। पूर्व CM भूपेश बघेल ने पुत्र के ऐन जन्मदिन पर की गई इस गिरफ़्तारी और ED की कार्रवाई को लेकर तंज कसते हुए कहा जन्मदिन में इन तोहफों के लिए शुक्रिया। मैं इसे जीवन भर याद रखूंगा।

उन्होंने कहा- मोदी और शाह जी जैसा जन्मदिन का तोहफा देते हैं, वैसा दुनिया के किसी भी लोकतंत्र में कोई नहीं दे सकता। उन्होंने लिखा है कि मेरे जन्मदिन पर दोनों परम आदरणीय नेताओं ने मेरे सलाहकार और दो ओएसडी के घर ईडी भेज दी थी। अब मेरे बेटे चैतन्य के जन्मदिन पर ईडी की टीम मेरे घर पर छापा मार रही है।

भूपेश बघेल के घर ईडी की दबिश का मामला विधानसभा में गूंजा। (Politics In Chhattisgarh Heated To ED Action)इस दौरान विपक्ष ने विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार किया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि ईडी का दबाव है। भूपेश बघेल के यहां ईडी का छापा पड़ा है। आज बच्चे का जन्मदिन है और उसे उठा लिया गया। ये सब सरकार के दबाव में हो रहा है। कांग्रेस विधायक सदन से बाहर निकल गए हैं।

राहुल-प्रियंका ने ली फोन पर पूरी जानकारी

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने फोन कर घटना की जानकारी ली है। भूपेश बघेल ने बताया कि जब वह तमनार के मुद्दे पर भाषण देने वाले थे, तभी उन्हें एक पर्ची मिली, जिसमें चैतन्य की गिरफ्तारी की सूचना दी गई। तमनार में चल रही पेड़ों की कटाई का मुद्दा उठाने के कारण ही यह कार्रवाई की गई है।

जन्मदिन, तोहफा और भूपेश का मोदी-शाह पर तंज

पीएम मोदी और अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि मोदी और शाह जी जैसा जन्मदिन का तोहफा देते हैं, वैसा दुनिया के किसी भी लोकतंत्र में कोई नहीं दे सकता। उन्होंने लिखा है कि मेरे जन्मदिन पर दोनों परम आदरणीय नेताओं ने मेरे सलाहकार और दो ओएसडी के घर ईडी भेज दी थी। अब मेरे बेटे चैतन्य के जन्मदिन पर ईडी की टीम मेरे घर पर छापा मार रही है। इन तोहफों के लिए शुक्रिया। मैं इसे जीवन भर याद रखूंगा।

कोर्ट ने चैतन्य को 5 दिन की ED रिमांड पर भेजा

ED ने चैतन्य बघेल को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने चैतन्य को 5 दिन की ED रिमांड पर भेज दिया है। ED की टीम रायपुर दफ्तर में चैतन्य से पूछताछ करेगी। इस बीच, कांग्रेस के सभी बड़े नेता भूपेश बघेल के बंगले पर बैठक के लिए निकल चुके हैं।

कोर्ट पहुंचे भूपेश-महंत और कांग्रेस विधायक

पूर्व CM भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, देवेंद्र यादव समेत कांग्रेस विधायकों का दल रायपुर की स्पेशल कोर्ट पहुंचा है। यहीं ED की टीम चैतन्य बघेल को पेश करने लेकर पहुंची है।

कांग्रेस एकजुट, दिग्गज खफा, बोले…

1. छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार एजेंसियों का उपयोग विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए कर रही है।
2. नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा- पुतले जलाने से कुछ नहीं होगा, दिल जलाना होगा।
3. छत्तीसगढ़ के पूर्व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि बदले की भावना से ये कार्रवाई की गई है।
4. विधायक उमेश पटेल ने कहा कि ये लोकतंत्र की सरकार नहीं है, ये अडाणी की सरकार है।
5. भाजपा कांग्रेस नेताओं को डराने-धमकाने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं।

भाजपा का मामले को लेकर तंज

1. ये लोगों को गुमराह नहीं कर सकते। भ्रष्टाचार में नवाचार और प्रसारण हुए हैं। शायद यही (छापेमारी का) कारण रहा होगा।
2. बीजेपी ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया। बीजेपी ने लिखा कि बाप नंबरी, बेटा दस नंबरी।

The post Politics In Chhattisgarh Heated To ED Action : जन्मदिन, तोहफा और भूपेश का मोदी-शाह पर तंज appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/07/18/politics-in-chhattisgarh-heated-to-ed-action-birthday-gift-and-bhupeshs-taunt-on-modi-shah/feed/ 0 3072
ED Raids The House Of Former CM : भूपेश बघेल बोले अडानी के लिए पेड़ काटे जाने का मुद्दा उठाने का परिणाम https://shaharsatta.com/2025/07/18/ed-raids-the-house-of-former-cm-bhupesh-baghel-said-this-is-the-result-of-raising-the-issue-of-cutting-trees-for-adani/ https://shaharsatta.com/2025/07/18/ed-raids-the-house-of-former-cm-bhupesh-baghel-said-this-is-the-result-of-raising-the-issue-of-cutting-trees-for-adani/#respond Fri, 18 Jul 2025 02:44:58 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3032 0 सुबह 6 बजे भूपेश बघेल के भिलाई निवास पर ED की दबिश, छापेमारी पर पूर्व CM बघेल का गंभीर आरोप, बताया क्यों आई ED और CRPF शहर सत्ता/रायपुर। (ED…

The post ED Raids The House Of Former CM : भूपेश बघेल बोले अडानी के लिए पेड़ काटे जाने का मुद्दा उठाने का परिणाम appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 सुबह 6 बजे भूपेश बघेल के भिलाई निवास पर ED की दबिश, छापेमारी पर पूर्व CM बघेल का गंभीर आरोप, बताया क्यों आई ED और CRPF

शहर सत्ता/रायपुर। (ED Raids The House Of Former CM)भिलाई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यालय पर छापेमारी की है। सुबह 6 बजे बघेल के निवास में ED के अधिकारी पहुंचे। उनके साथ बड़ी संख्या में CRPF के जवान भी मौजूद हैं। छापेमारी पर पूर्व CM बघेल का गंभीर आरोप, अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठना था। भिलाई निवास में “साहेब” ने ED भेज दी है।

(ED Raids The House Of Former CM)पूर्व CM भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि ‘ED’ आ गई। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। बता दें कि इससे पूर्व भी भूपेश बघेल समेत परिवार के अन्य सदस्यों और रिश्तेदारों के अलावा उनके करीबियों के घर अब तक ED, EOW/ACB और इंकमटैक्स ने दबिश दी है।

बेटे चैतन्य का बर्थ-डे आज

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पदुमनगर निवास पर पहुंची ईडी की टीम, 6 गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे ईड़ी के अधिकारी,ज्ञातव्य हो कि आज आज ही भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल का जन्मदिन है सुबह 5:00 बजे के करीब ईडी के अधिकारी सीआरपीएफ के जवानों के साथ पदुम नगर भिलाई तीन निवास पर दबिश दी भूपेश बघेल ने सुबह-सुबह ट्वीट किया है कि आज विधानसभा का अंतिम दिन है मैं अदानी के खिलाफ मामला उठाने वाला था इसलिए टीम को मेरे घर पर भेज दिया गया है

कुछ दिन पहले प्रवर्तन निदेशालय ने शराब घोटाला के मामले में बघेल के आवास पर छापे मारे थे। 10 मार्च को ईडी ने शराब घोटाला मामले में उनके बेटे के खिलाफ धनशोधन जांच के तहत दुर्ग जिले के भिलाई शहर में भूपेश बघेल के आवास पर छापा मारा था। इसके अलावा, चैतन्य के कथित करीबी सहयोगी लक्ष्मी नारायण बंसल उर्फ पप्पू बंसल सहित 13 और ठिकानों पर भी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत तलाशी ली गई थी।

डबल इंजन ने विपक्ष का गला घोंटने का काम किया : बैज

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज फिर डबल इंजन ने विपक्ष का गला घोंटने का काम किया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ लगातार षड्यंत्र जारी है। आज उनके निवास पर पुनः ईडी भेज दी गई है। उन्होंने लिखा कि आज तक किसी भी विषय में ईडी सीबीआई ईओडब्लू को कुछ नहीं मिला.. लेकिन हथकंडे जारी हैं।

The post ED Raids The House Of Former CM : भूपेश बघेल बोले अडानी के लिए पेड़ काटे जाने का मुद्दा उठाने का परिणाम appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/07/18/ed-raids-the-house-of-former-cm-bhupesh-baghel-said-this-is-the-result-of-raising-the-issue-of-cutting-trees-for-adani/feed/ 0 3032
Jal Jeevan Mission Scheme : सदन में जल जीवन मिशन को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में तकरार https://shaharsatta.com/2025/07/15/jal-jeevan-mission-scheme-conflict-between-the-ruling-party-and-the-opposition-in-the-house-regarding-jal-jeevan-mission/ https://shaharsatta.com/2025/07/15/jal-jeevan-mission-scheme-conflict-between-the-ruling-party-and-the-opposition-in-the-house-regarding-jal-jeevan-mission/#respond Tue, 15 Jul 2025 15:34:42 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2939 साव ने कहा-कांग्रेस बगैर पानी के नल-टोटी लगाए, विपक्ष ने किया वॉकआउट, पूर्व CM बोले 10 लाख कनेक्शन का आंकड़ा गलत शहर सत्ता/रायपुर। (Jal Jeevan Mission Scheme) पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश…

The post Jal Jeevan Mission Scheme : सदन में जल जीवन मिशन को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में तकरार appeared first on शहर सत्ता.

]]>

साव ने कहा-कांग्रेस बगैर पानी के नल-टोटी लगाए, विपक्ष ने किया वॉकआउट, पूर्व CM बोले 10 लाख कनेक्शन का आंकड़ा गलत

शहर सत्ता/रायपुर। (Jal Jeevan Mission Scheme) पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पावस सत्र के दूसरे दिन सत्ता पक्ष से जल जीवन मिशन पर सवाल किया और आरोप भी लगाए। मंत्री अरुण साव ने उनके सवालों का जवाब भी दिया तो बहस तीखी तकरार में तब्दील हो गई और विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया।

भूपेश बघेल का सवाल था कि पिछले 3 सालों में कितनी राशि जल जीवन मिशन के लिए खर्च की गई है और कितने घरों के लोगों को सुविधा प्राप्त हुई है।उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 22–23 और 23–24 की अपेक्षा में 24–25 की तुलना में बहुत कम है। इसका कारण क्या है? अपने सवाल को विस्तार देते हुए पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा आंकड़ा सिर्फ 31 लाख में ही पहुंचा जबकि लक्ष्य से बहुत कम है ये तो।

अरुण साव ने जवाब दिया और बताया कि अब तक 15 हजार 45 करोड़ 45% का खर्च हुआ है। योजना 2024 में पूरी हुई थी। हमारी सरकार बनाने के बाद लोगों को पानी पहुंचाने की दिशा में काम कर रहे है। 31 लाख घरों में पानी नल से पहुंचाया था। सदस्य ने 2 साल लेट से काम शुरू किया…भूपेश बघेल ने पूछा, कि जिलों में राशि कम क्यों हुई और राशि कम आई इसके बारे में बताया ही नहीं?

अरुण साव ने कहा, केंद्र सरकार के पोर्टल में 36 लाख घर में पानी आया दिखाया गया.. जबकि परीक्षण में 21 लाख घरों में ही पानी पाया गया.. 15 लाख घरों में सिर्फ नल कनेक्शन कर दिया गया और पानी नहीं दिया गया..इसलिए परिस्थित बनी है। जल जीवन मिशन के सवाल पर जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने वॉकऑउट किया। विपक्ष ने सरकार पर आकडों की बाजीगरी करने का आरोप लगाया।

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत- 20 महीने की सरकार में सिर्फ 7 प्रतिशत काम हुआ है, जबकि हमने अपनी सरकार के दौरान करीब 74 प्रतिशत काम किया है। फिर ज्यादा काम किसने किया?

अरुण साव बोले, हमने 10 लाख नल कनेक्शन पानी के साथ दिया। भूपेश बघेल ने कटाक्ष किया 7 महीने में कितने नल कनेक्शन दिए और कितनी राशि खर्च की। तो अरुण साव ने कहा 10 लाख नल कनेक्शन दिया। विपक्ष के विधायकों ने गलत जानकारी देने की बात कही। इस दौरान विपक्ष और मंत्रियों के बीच बहस होने लगी।

स्पीकर को करना पड़ा हस्तक्षेप

जल जीवन मिशन के मुद्दे पर सदन में जमकर हंगामा हुआ। पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर नारेबाजी सदन में हुई। भारी हंगामे पर स्पीकर को हस्तक्षेप करना पड़ा। आसंदी ने कहा- प्रश्नकाल को बाधित नहीं किया जाता। लेकिन सत्ता पक्ष के जवाब और आंकड़ों से खफा विपक्षी दाल कांग्रेस सदन से वॉकआउट कर दिए।

The post Jal Jeevan Mission Scheme : सदन में जल जीवन मिशन को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में तकरार appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/07/15/jal-jeevan-mission-scheme-conflict-between-the-ruling-party-and-the-opposition-in-the-house-regarding-jal-jeevan-mission/feed/ 0 2939
Politics 0f BJP & Congress : भूपेश का सुशासन पर कटाक्ष, CM कुछ कह रहे, HM खंडन कर रहे https://shaharsatta.com/2025/05/09/politics-0f-bjp-congress/ https://shaharsatta.com/2025/05/09/politics-0f-bjp-congress/#respond Fri, 09 May 2025 17:13:45 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2224 0 भूपेश का तंज दोनों के बयान में फर्क, सरकार में विश्वसनीयता नहीं, कोई एक हटे शहर सत्ता/रायपुर। Politics 0f BJP & Congress : सीएम विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय…

The post Politics 0f BJP & Congress : भूपेश का सुशासन पर कटाक्ष, CM कुछ कह रहे, HM खंडन कर रहे appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 भूपेश का तंज दोनों के बयान में फर्क, सरकार में विश्वसनीयता नहीं, कोई एक हटे

शहर सत्ता/रायपुर। Politics 0f BJP & Congress : सीएम विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा के बयानों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ बने डेढ़ साल से ज्यादा हो गए लेकिन कभी मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के बयान में अंतर नहीं आया था। लेकिन सुशासन सरकार का दंभ भरने वाली विष्णुदेव सरकार में CM कुछ कह रहे, HM खंडन कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में नक्सल ऑपरेशन को लेकर सरकार के 2 बड़े चेहरों के अलग-अलग बयानों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है।

भूपेश बघेल ने कहा कि अगर मंत्रिमंडल में विश्वास नहीं है तो या तो मुख्यमंत्री को हट जाना चाहिए या फिर डिप्टी सीएम को बर्खास्त कर देना चाहिए। ऐसा पहली बार है जब यूनिफाइड कमांड के अध्यक्ष यानी मुख्यमंत्री कुछ और कह रहे हैं और उनके अधीनस्थ डिप्टी सीएम और प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा साफ कह रहे हैं कि वैसा कुछ हुआ ही नहीं। मुख्यमंत्री, अलग बयान दे रहे हैं और विजय शर्मा, उनका बयान बिल्कुल उनके विपरीत है और उन्होंने मुख्यमंत्री की बातों का खंडन किया है। इससे साफ है कि सरकार में विश्वास की भारी कमी है।

The post Politics 0f BJP & Congress : भूपेश का सुशासन पर कटाक्ष, CM कुछ कह रहे, HM खंडन कर रहे appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/05/09/politics-0f-bjp-congress/feed/ 0 2224
भाजपा उपाध्यक्ष शर्मा का तंज, हार की चिंता में भाषा का संयम भी खो चुके हैं भूपेश https://shaharsatta.com/2025/02/06/bjp-vice-president-sharma-taunts-bhupesh-has-lost-control-of-his-language-due-to-worry-of-defeat/ https://shaharsatta.com/2025/02/06/bjp-vice-president-sharma-taunts-bhupesh-has-lost-control-of-his-language-due-to-worry-of-defeat/#respond Thu, 06 Feb 2025 07:29:21 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1371   शहर सत्ता / रायपुर। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अशालीन बयानबाजी पर कड़ा एतराज जताया है। शर्मा ने कहा कि लगातार हार और…

The post भाजपा उपाध्यक्ष शर्मा का तंज, हार की चिंता में भाषा का संयम भी खो चुके हैं भूपेश appeared first on शहर सत्ता.

]]>

 

शहर सत्ता / रायपुर। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अशालीन बयानबाजी पर कड़ा एतराज जताया है। शर्मा ने कहा कि लगातार हार और नगरीय निकाय चुनाव में भी पराजय की आशंका से कांग्रेस नेता भूपेश बघेल का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। शर्मा ने कहा कि भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्री नितिन नबीन के बारे में व्यक्त बघेल के विचार कतई स्वीकार नहीं किए जा सकते। राजनीतिक विमर्श में ऐसी भाषा की कोई जगह नहीं होना चाहिए।

उपाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि भाजपा के प्रदेश प्रभारी नबीन का पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता से संपर्क है। प्रदेश के हर कोने तक पहुंच कर उन्होंने संगठन को मज़बूत किया और कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि भूपेश जी लगातार हो रहे पराजय को पचा नहीं पा रहे हैं, इसलिए ऊल-जुलूल बयानबाजी कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री को उनके किए की सजा जनता ने दी है। उन्हें आत्मचिंतन करना चाहिए और बजाय बौखलाहट में आपा खोने के, अपनी भूलों को स्वीकार करते हुए सुधार करना चाहिये।

महंत ने दी खुली चुनौती–शिवरतन

इधर नेताप्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के बयान को लेकर भी शिवरतन शर्मा ने तंज कसा। शर्मा ने आगे कहा कि भूपेश बघेल न केवल जनता में अलोकप्रिय और अप्रासंगिक हो गये हैं बल्कि अब कांग्रेस के भीतर भी उन्हें कोई सहन करने के लिए तैयार नहीं है। हाल ही में नेता प्रतिपक्ष महंत ने उनके नेतृत्व को खुली चुनौती दी है। अब अपनी राजनीतिक जमीन बुरी तरह खो चुके बघेल को अब राजनीति छोड़ देनी चाहिये।

उपाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि अपार बहुमत से सत्ता में आने के बावजूद अपनी करनी, अपने भ्रष्टाचार, वादाखिलाफ़ी और अक्षमता के कारण पूर्व मुख्यमंत्री ने जनता का विश्वास खो दिया, उनकी बेजा बयानबाजी ने भी कांग्रेस की लुटिया डुबो दी। ऐसे बयानों से कांग्रेस का रहा-सहा आधार भी समाप्त हो जायेगा। शर्मा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अपने प्रभारी के बारे में अनर्गल और बेजा बयानबाज़ी सहन नहीं करेंगे। उन्होंने कांग्रेस में नेताओं से यह उम्मीद की है कि वे सभी पूर्व मुख्यमंत्री को समझाइश देंगे।

The post भाजपा उपाध्यक्ष शर्मा का तंज, हार की चिंता में भाषा का संयम भी खो चुके हैं भूपेश appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/02/06/bjp-vice-president-sharma-taunts-bhupesh-has-lost-control-of-his-language-due-to-worry-of-defeat/feed/ 0 1371
BJP का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा-भूपेश ने कुर्सी बचाने छत्तीसगढ़ का पैसा गांधी परिवार के पास किया इन्वेस्ट https://shaharsatta.com/2025/01/24/bjps-big-attack-on-congress-said-bhupesh-invested-chhattisgarhs-money-with-gandhi-family-to-save-his-chair/ https://shaharsatta.com/2025/01/24/bjps-big-attack-on-congress-said-bhupesh-invested-chhattisgarhs-money-with-gandhi-family-to-save-his-chair/#respond Fri, 24 Jan 2025 09:51:05 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1193 शहर सत्ता / रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने शुक्रवार को कांग्रेस और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर हमला बोला। गुप्ता ने…

The post BJP का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा-भूपेश ने कुर्सी बचाने छत्तीसगढ़ का पैसा गांधी परिवार के पास किया इन्वेस्ट appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने शुक्रवार को कांग्रेस और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर हमला बोला। गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस के ज़रिए कहा कि अभी हाल ही के दिनों में मुंबई में छत्तीसगढ़ ‘इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट’ का दूसरा चरण आयोजित किया गया। छत्तसीगढ़ को भारत के मुख्य मार्ग पर प्रशस्त करने हेतु सरकार ने कई कदम उठाये है। यह इन्वेस्टर्स समिट उनमे से एक है। छत्तीसगढ़ में गुरुवार को प्लास्टिक, कपड़ा, आईटी और खाद्य प्रसंस्करण सहित विभिन्न क्षेत्रों की अग्रणी कंपनियों से ₹6,000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए।’

ये भी देखें : Republic Day : गणतंत्र दिवस समारोह के लिए हुआ फाइनल फुल ड्रेस रिहर्सल, जवानों ने मिलाया क़दमताल

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कहा कि “बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अमेरिकी महावाणिज्य दूत माइक हैंकी और रूस के महावाणिज्य दूत इवान वाई फेटिसोव के साथ राज्य में स्वास्थ्य, शिक्षा, आईटी और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य की नई औद्योगिक नीति 2024-30 का मूलतंत्र ‘न्यूनतम शासन, अधिकतम प्रोत्साहन के आदर्श को दुनिया के सामने रख छत्तीसगढ़ को वाणिज्य और विनिर्माण के क्षेत्र में भारत के एक अभिन्न अंग के रूप में प्रदर्शित किया। राज्य की नई औद्योगिक नीति के लागू होने के बाद से छत्तीसगढ़ को रायपुर, दिल्ली और मुंबई में आयोजित इन बैठकों के माध्यम से एक लाख करोड़ से अधिक के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। पिछले साल दिसम्बर 2024 में दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में प्रदेश को ₹15,184 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मिले थे। इसमें प्रमुख रूप से नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र ने इनमें से 75% प्रस्तावों पर प्रतिबद्धता जताई थी।

बेरोजगारी भत्ता देने का किया था झूठा वादा

भाजपा (BJP) प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने राज्य में निवेश लाने का वादा किया था, लेकिन उन्होंने इसके लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। उनकी घोषणाओं और वादों की पोल खुल गई जब उन्होंने युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का झूठा वादा किया, जो आखिरकार पूरा नहीं हुआ। वो सरकार बस लोगों को बहलाने और झूठे वादों से गुमराह करने में लगी रही, जबकि राज्य के विकास के लिए कुछ भी ठोस काम नहीं हुआ। हमारी सरकार का यह पहल पूरी तरह से प्रगतिशील है, जो राज्य में निवेश को आकर्षित करने के साथ-साथ युवाओं की उम्मीदों को भी पूरा करेगी।

ये भी देखें : बाप विधायक है…कैसे रोकेगा तू हमको…और फिर अपनी गाड़ी छोड़कर भागा युवक…

पिछले बघेल सरकार ने युवाओं की आकांक्षाओं को कुचला था, लेकिन हमारी योजना में राज्य के विकास के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सुनिश्चित किए जाएंगे। हम न केवल युवाओं के भविष्य को संवारेंगे, बल्कि राज्य की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेंगे, जो बघेल सरकार के समय में लगातार कमजोर होती गई। ⁠कांग्रेस हमेशा चाहती है कि जनता गरीब बनी रहे ताकि उसका वोट बैंक सुरक्षित रहे। वह ग़रीबी हटाओ का नारा पचास वर्ष तक चलाती रही। ⁠वह उद्योग-धंधों के खिलाफ और नक्सलियों के पक्ष में है, इसलिए यह चिंता जता रही है कि नक्सल समाप्त होने पर उद्योग धंधे आयेंगे।

लगातार हो रहा नक्सलियों का खात्मा

भाजपा (BJP) प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कहा कि लगातार नक्सलियों का खात्मा हो रहा है। 250 से अधिक नक्सली मारे गये हैं। अधिकतर की सूची जारी की है नक्सलियों ने, दो हज़ार से अधिक नक्सली गिरफ्तार/आत्मसमर्पित हुए हैं, लेकिन कांग्रेस के भूपेश बघेल इसे फर्जी बताते हैं, महंत को चिंता है कि उद्योग आ जाएगा इससे, यह निंदनीय है। आपने देखा कि स्व सहायता समूह की 22 हजार से अधिक महिलाओं का छीन कर सड़क पर ला दिया था कांग्रेस ने। अब उसकी भी बहाली कर रहे हैं हम। छः ज़िलों में यह शुरू भी हो गया है। अन्य में भी जल्दी होगा। कांग्रेस द्वारा उजाड़े गये 22 हजार परिवार भी बसेंगे, बच्चों को फिर से गर्म भोजन भी मिलेगा। कांग्रेस ने कमीशन के चक्कर में तबाह कर दिया था।

The post BJP का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा-भूपेश ने कुर्सी बचाने छत्तीसगढ़ का पैसा गांधी परिवार के पास किया इन्वेस्ट appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/24/bjps-big-attack-on-congress-said-bhupesh-invested-chhattisgarhs-money-with-gandhi-family-to-save-his-chair/feed/ 0 1193