bastar ig Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/bastar-ig/ Mon, 13 Oct 2025 17:44:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 ART OF EATING RIGHT : रायपुर पुलिस ने सीखा कितना खाएं, कैसे खाएं और कब खाएं https://shaharsatta.com/2025/10/13/art-of-eating-right-raipur-police-learnt-how-much-to-eat-how-to-eat-and-when-to-eat/ https://shaharsatta.com/2025/10/13/art-of-eating-right-raipur-police-learnt-how-much-to-eat-how-to-eat-and-when-to-eat/#respond Mon, 13 Oct 2025 17:43:37 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3710 कार्बोहाईड्रेट, प्रोटीन, बसा, पोटेशियम, मैग्नेशियम, विटामिन-डी, बी-12 तथा अन्य आवश्यक तत्वों का संतुलन समझाया शहर सत्ता/रायपुर। (ART OF EATING RIGHT)पुलिस महानिरीक्षक रायपुर क्षेत्र रायपुर अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक…

The post ART OF EATING RIGHT : रायपुर पुलिस ने सीखा कितना खाएं, कैसे खाएं और कब खाएं appeared first on शहर सत्ता.

]]>

कार्बोहाईड्रेट, प्रोटीन, बसा, पोटेशियम, मैग्नेशियम, विटामिन-डी, बी-12 तथा अन्य आवश्यक तत्वों का संतुलन समझाया

शहर सत्ता/रायपुर। (ART OF EATING RIGHT)पुलिस महानिरीक्षक रायपुर क्षेत्र रायपुर अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपूर डॉ लाल उमेद सिंह समेत जिला पुलिस बल के आला, मझोले और मातहत पुलिस वालों को ART OF EATING RIGHT विषय पर आयोजित सेमिनार में डॉ. श्वेता छाबरा ने रायपुर पुलिस को बताया कितना खाएं, कैसे खाएं और कब खाएं। पुलिस बल के दैनिक दिनचर्या एवं खान-पान को संतुलित कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने के उद्देश्य से यह कार्यशाला करवाई गई थी।

इस कार्यक्रम की गेस्ट डॉ. श्वेता छाबरा, Nutritionist, Author, PHD Food & Nutrition Diabetes Educator ने सभी पुलिस कर्मियों को अपने खान-पान में शामिल किये जाने वाले खाद्य पदार्थों को शरीर की आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुये क्या-क्या शामिल किया जाना है विस्तार में बताया। उन्होने बताया कि हम अपने खान-पान एवं दैनिक दिनचर्या में परिवर्तन कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रह सकते है।

पुलिस कर्मियों ने सवाल पूछकर शांत की जिज्ञासा

कार्बोहाईड्रेट, प्रोटीन, बसा, पोटेशियम, मैग्नेशियम, विटामिन-डी, बी-12 तथा अन्य आवश्यक तत्वों का शरीर में किस प्रकार से संतुलन बना रहे, इस संबंध में पावर पाईंट प्रजेंटेशन के माध्यम से सभी पुलिस कर्मियों को अवगत कराया गया। सेशन में सभी पुलिस कर्मी ने अपनी जीवन शैली तथा समस्या एवं उसके अनुरूप खान-पान के संबंध में प्रश्न पूछकर जिज्ञासाओं को दूर किया।

The post ART OF EATING RIGHT : रायपुर पुलिस ने सीखा कितना खाएं, कैसे खाएं और कब खाएं appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/10/13/art-of-eating-right-raipur-police-learnt-how-much-to-eat-how-to-eat-and-when-to-eat/feed/ 0 3710
Big Update In The Bijapur Naxal Encounter : ड्रोन और MI-17 हेलीकाप्टर वायु सेना का इस्तेमाल करने की तैयारी https://shaharsatta.com/2025/04/23/big-update-in-the-bijapur-naxal-encounter/ https://shaharsatta.com/2025/04/23/big-update-in-the-bijapur-naxal-encounter/#respond Wed, 23 Apr 2025 18:12:24 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1995 मोस्ट वांटेड नक्सल लीडर मड़वी हिडमा एवं कई अत्यधिक आधुनिक हथियारों से लैस माओवादी की सक्रियता की खबरें शहर सत्ता/रायपुर। Big Update In The Bijapur Naxal Encounter : बीजापुर मुठभेड़…

The post Big Update In The Bijapur Naxal Encounter : ड्रोन और MI-17 हेलीकाप्टर वायु सेना का इस्तेमाल करने की तैयारी appeared first on शहर सत्ता.

]]>

मोस्ट वांटेड नक्सल लीडर मड़वी हिडमा एवं कई अत्यधिक आधुनिक हथियारों से लैस माओवादी की सक्रियता की खबरें

शहर सत्ता/रायपुर। Big Update In The Bijapur Naxal Encounter : बीजापुर मुठभेड़ में एक बड़ी अपडेट आ रही है। सूत्रों के मुताबिक 2 दिनों से हो रही मुठभेड़ में अब तक के बड़े अपडेट में ड्रोन और MI-17 हेलीकाप्टर वायु सेना का इस्तेमाल करने की तैयारी में है। छत्तीसगढ़ तेलंगाना महाराष्ट्र तीनो राज्यों के जवान तैनात है। मोस्ट वांटेड नक्सल लीडर मड़वी हिडमा एवं कई अत्यधिक आधुनिक हथियारों से लैस माओवादी होने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा क्षेत्र pLGA बटालियन नंबर 1 से 5 तक का सबसे सेफ जोन रहा है। बता दें कि बीते दिनों नक्सली प्रेस नोट में भी इसी कर्रेगुट्टा नड़पल्ली पहाड़ी का जिक्र किया गया नक्सली नेता ने इस क्षेत्र पर 100 से अधिक आईईडी बम बिछाए जाने की बात कही थी। विभागीय सूत्रों और सुरक्षा एजेंसियों की मानें तो 3000 से जायदा माओवादी इस क्षेत्र में छुपे होने की आशंका जताई जा रही है।

इनपुट के आधार पर यहां ऑपरेशन लांच

बता दें कि अब तक कोई भी आधिकारिक बयान फ़िलहाल नहीं आया है। सूत्र के हवाले से जो खबर आ रही है उसके मुताबिक अब तक का भारत की सबसे बड़ी मुठभेड़ होने की आशंका है।

The post Big Update In The Bijapur Naxal Encounter : ड्रोन और MI-17 हेलीकाप्टर वायु सेना का इस्तेमाल करने की तैयारी appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/04/23/big-update-in-the-bijapur-naxal-encounter/feed/ 0 1995
Naxal Attack Video : टुकड़ों में शहीद जवानों का शव…धमाके के बाद पेड़ों में टंगे गाड़ी के पार्ट्स https://shaharsatta.com/2025/01/06/naxal-attack-video-the-bodies-of-martyred-soldiers-were-torn-into-pieces-parts-of-the-vehicle-were-hanging-from-trees-after-the-blast/ https://shaharsatta.com/2025/01/06/naxal-attack-video-the-bodies-of-martyred-soldiers-were-torn-into-pieces-parts-of-the-vehicle-were-hanging-from-trees-after-the-blast/#respond Mon, 06 Jan 2025 12:47:37 +0000 https://shaharsatta.com/?p=773   शहर सत्ता / बीजापुर। बीजापुर में नक्सल हमले (Naxal Attack) में आठ जवान शहीद हो गए हैं। घटना स्थल पर पहुंची सुरक्षाबलों की टीम शहीदों के पार्थिव देह को…

The post Naxal Attack Video : टुकड़ों में शहीद जवानों का शव…धमाके के बाद पेड़ों में टंगे गाड़ी के पार्ट्स appeared first on शहर सत्ता.

]]>

 

शहर सत्ता / बीजापुर। बीजापुर में नक्सल हमले (Naxal Attack) में आठ जवान शहीद हो गए हैं। घटना स्थल पर पहुंची सुरक्षाबलों की टीम शहीदों के पार्थिव देह को समेट कर मुख्यालय के लिए रवाना हुए है। बीजापुर के कुटरू-बेदरे मार्ग पर IED में धमाका कर DRG के जवानों से भरे वाहन को उड़ा दिया, जिससे दंतेवाड़ा डीआरजी के 8 जवानों समेत ड्राइवर शहीद हुए है।

ये भी देखें : बीजापुर में जवानों से भरी गाड़ी को नक्सलियों ने उड़ाया, आधा दर्जन से ज़्यादा शहीद…

मौके पर मौजूद अफसरों ने बताया कि धमाका इतना ज़ोरदार था कि सड़क में तक़रीबन 10 फिट का गड्ढा हुआ और गाड़ी तकरीबन 40 फिट हवा में उछली। गाड़ी के परखच्चे उड़ गए, गाड़ी के कई पार्ट्स पेड़ों में लटके हुए मिले है। वहीं शहीद जवानों के शव कई टुकड़ों में बरामद हुए है। खबर ये भी है कि DRG का एक जवान लापता है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है।

गौरतलब है कि DRG की इसी टीम को बड़ी सफलता मिली थी। टीम ने नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती इलाकों में हुई इस मुठभेड़ में पांच माओवादियों को ढेर किया था। इस घटना में एक हेड कॉन्स्टेबल भी शहीद हुआ है। बीते दो दिनों से चल रही मुठभेड़ के दौरान दो महिला नक्सली सहित कुल 5 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। मृत नक्सलियों में डीकेएसजेडसी पीएलजीए प्लाटून नंबर 32 के सीनियर कैडर शामिल है। जिनकी शिनाख्त की जा रही है l वहीं मुठभेड़ के दौरान एके 47, एसएलआर राइफल और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। इसी टीम की बीजापुर मुख्यालय लौटने के दौरां ये हादसा हुआ है।

मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना

इधर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर जिले के कुटरू में नक्सलियों (Naxal Attack) द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में 8 जवानों सहित एक वाहन चालक के शहीद होने की दुःखद घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मेरी संवेदनाएं शहीदों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश हैं और विचलित होकर ऐसी निंदनीय और कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और नक्सलवाद के खात्मे के लिए हमारी यह लड़ाई मजबूती से जारी रहेगी।

Naxal Attack : सुनिए इस मामलें को लेकर IG सुंदरराज पी ने घटना को लेकर क्या कुछ कहा…

 

The post Naxal Attack Video : टुकड़ों में शहीद जवानों का शव…धमाके के बाद पेड़ों में टंगे गाड़ी के पार्ट्स appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/06/naxal-attack-video-the-bodies-of-martyred-soldiers-were-torn-into-pieces-parts-of-the-vehicle-were-hanging-from-trees-after-the-blast/feed/ 0 773