Bahrain Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/bahrain/ Sat, 28 Feb 2026 17:42:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 Israel-US Attack 0n Iran : ईरानी रक्षामंत्री समेत 85 स्कूली छात्राओं की मौत की खबर https://shaharsatta.com/2026/02/28/israel-us-attack-on-iran-iranian-defense-minister-and-85-schoolgirls-reported-dead/ https://shaharsatta.com/2026/02/28/israel-us-attack-on-iran-iranian-defense-minister-and-85-schoolgirls-reported-dead/#respond Sat, 28 Feb 2026 17:42:55 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4070 ईरान ने भी इजराइल-दुबई पर 400 मिसाइलें दागीं, ईरानी जनरल बोले- सालों तक लड़ने को तैयार शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Israel-US Attack 0n Iran)शनिवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई…

The post Israel-US Attack 0n Iran : ईरानी रक्षामंत्री समेत 85 स्कूली छात्राओं की मौत की खबर appeared first on शहर सत्ता.

]]>

ईरान ने भी इजराइल-दुबई पर 400 मिसाइलें दागीं, ईरानी जनरल बोले- सालों तक लड़ने को तैयार

शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Israel-US Attack 0n Iran)शनिवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर इजराइल ने बड़ा हमला किया। इस ईरानी रक्षामंत्री समेत 85 स्कूली छात्राओं की मौत की खबर आ रही है। हमले के बाद इजराइल के साथ साथ अब अमेरिका भी शामिल हो गया है। इजराइल ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान के 10 शहरों पर एयरस्ट्राइक की है। दक्षिणी ईरान के एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 85 छात्राओं की मौत हो गई, जबकि 45 घायल हैं।

जवाब में ईरान ने इजराइल पर करीब 400 मिसाइलें दागीं और कतर, कुवैत, जॉर्डन, बहरीन, सऊदी अरब व UAE में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को भी निशाना बनाया। इतना ही नहीं, ईरान ने UAE के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर दुबई पर भी हमला किया।

दुबई के बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला

दुबई के बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमले की खबर सामने आई है। शुरुआती रिपोर्ट्स में इसे ईरान से जुड़े ड्रोन से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

ईरानी जनरल बोले- सालों तक लड़ने को तैयार

ईरान की रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के जनरल इब्राहीम जब्बारी ने कहा है कि ईरान सालों तक लड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि ईरान जल्द ऐसे हथियार सामने लाएगा, जिन्हें पहले कभी नहीं देखा गया।

ईरान का मिडिल-ईस्ट के 9 देशों पर हमला

ईरान ने मिडिल-ईस्ट में इजराइल समेत 9 देशों पर हमले किए है। इनमें शामिल हैं;

1. संयुक्त अरब अमीरात (UAE)- अबू धाबी और दुबई

2. सऊदी अरब- रियाद

3. कतर- दोहा

4. कुवैत- कुवैत सिटी

5. जॉर्डन- अमेरिकी बेस पर

6. बहरीन- मनामा

7. इजराइल- तेल अवीव और अन्य शहर

8. इराक- बगदाद

9. सीरिया- स्वेदा

The post Israel-US Attack 0n Iran : ईरानी रक्षामंत्री समेत 85 स्कूली छात्राओं की मौत की खबर appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/02/28/israel-us-attack-on-iran-iranian-defense-minister-and-85-schoolgirls-reported-dead/feed/ 0 4070