Ayatollah Ali Khamenei Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/ayatollah-ali-khamenei/ Sun, 01 Mar 2026 17:27:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 Iran-Israel War : छत्तीसगढ़ के शिया समुदाय में रोष, पैरों से रौंदा ट्रंप की फोटो https://shaharsatta.com/2026/03/01/iran-israel-war-anger-among-shia-community-in-chhattisgarh-trumps-photo-trampled-underfoot/ https://shaharsatta.com/2026/03/01/iran-israel-war-anger-among-shia-community-in-chhattisgarh-trumps-photo-trampled-underfoot/#respond Sun, 01 Mar 2026 17:27:02 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4088 खामनेई की मौत पर शिया समुदाय ने जताया शोक; पोस्टर पर लिखा-डाउन टू अमेरिका-इजरायल शहर सत्ता/रायपुर। (Iran-Israel War)अमेरिका-इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामनेई की मौत…

The post Iran-Israel War : छत्तीसगढ़ के शिया समुदाय में रोष, पैरों से रौंदा ट्रंप की फोटो appeared first on शहर सत्ता.

]]>

खामनेई की मौत पर शिया समुदाय ने जताया शोक; पोस्टर पर लिखा-डाउन टू अमेरिका-इजरायल

शहर सत्ता/रायपुर। (Iran-Israel War)अमेरिका-इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामनेई की मौत के बाद पूरे विश्व के शिया मुसलमानों में गम और गुस्से का माहौल है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी शिया मुसलमानों ने आक्रोश जताया और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का विरोध किया।

शहर के मोमिनपारा इलाके में सड़क पर कई जगह ट्रंप, नेतन्याहू के पोस्टर लगाए गए। पोस्टरों पर दोनों की तस्वीरों के साथ ‘डाउन टू अमेरिका’ और ‘डाउन टू इजरायल’ लिखा गया। पोस्टरों पर नीली स्याही भी फेंकी गई है। वहां से गुजर रहे लोग इन पोस्टरों को पैरों से रौंदते हुए आगे बढ़े। इसके अलावा शिया समुदाय ने इमामबाड़ा और धार्मिक जगह पर शोक सभा का आयोजन किया।

इमामबाड़ा में शोक सभा का आयोजन

रायपुर के शिया आबादी बहुल क्षेत्र मोमिनपारा, पंडरी जैसे इलाकों में लोगों ने इमामबाड़ा और अन्य धार्मिक स्थलों पर इकट्ठा होकर खामनेई की मौत पर शोक जताया। ईरानी समुदाय के लोगों ने पंडरी स्थित इमाम बारगाह में मजलिस कर शोक सभा का आयोजन किया था। वहीं खोजा जमात के लोगों ने भी खामनेई को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग इकट्ठे हुए।

The post Iran-Israel War : छत्तीसगढ़ के शिया समुदाय में रोष, पैरों से रौंदा ट्रंप की फोटो appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/03/01/iran-israel-war-anger-among-shia-community-in-chhattisgarh-trumps-photo-trampled-underfoot/feed/ 0 4088