arunsav Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/arunsav/ Thu, 28 Aug 2025 04:18:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 Chhattisgarh Investor Connect Program : CM साय ने की आईसीसीके को औद्योगिक नीति के तहत नॉलेज पार्टनर बनाने की घोषणा https://shaharsatta.com/2025/08/28/chhattisgarh-investor-connect-program-cm-sai-announced-to-make-icck-a-knowledge-partner-under-the-industrial-policy/ https://shaharsatta.com/2025/08/28/chhattisgarh-investor-connect-program-cm-sai-announced-to-make-icck-a-knowledge-partner-under-the-industrial-policy/#respond Thu, 28 Aug 2025 04:17:53 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3321 सियोल में साय ने कहा- आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्रों में निवेश से उद्योगों को नई ताकत मिलेगी शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Investor Connect Program)सियोल में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

The post Chhattisgarh Investor Connect Program : CM साय ने की आईसीसीके को औद्योगिक नीति के तहत नॉलेज पार्टनर बनाने की घोषणा appeared first on शहर सत्ता.

]]>

सियोल में साय ने कहा- आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्रों में निवेश से उद्योगों को नई ताकत मिलेगी

शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Investor Connect Program)सियोल में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने इंडियन चेम्बर ऑफ कॉमर्स इन कोरिया (आईसीसीके) को औद्योगिक नीति 2024–30 के तहत नॉलेज पार्टनर बनाने की घोषणा की। बुधवार को अपने दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सियोल में एडवांस्ड टेक्नोलॉजी सेंटर एसोसिएशन (एटीसीए) के चेयरमैन लीजे जेंग और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। एटीसीए में आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, फार्मा और टेक्सटाइल क्षेत्र की 60 से अधिक प्रमुख कंपनियां शामिल हैं।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि (Chhattisgarh Investor Connect Program)छत्तीसगढ़ निवेशकों को अनुकूल माहौल, ‘प्लग एंड प्ले’ इंफ्रास्ट्रक्चर, मज़बूत लॉजिस्टिक्स और विश्वस्तरीय मानव संसाधन प्रदान करता है। उन्होंने एटीसीए प्रतिनिधियों को छत्तीसगढ़ आने और निवेश की संभावनाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन करने का आमंत्रण दिया।

एटीसीए ने छत्तीसगढ़ की कंपनियों के साथ बी2बी साझेदारी में रुचि दिखाई है। सीएम ने कहा कि आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, फार्मा और टेक्सटाइल जैसे क्षेत्रों में निवेश से युवाओं को बड़े पैमाने पर रोज़गार मिलेगा और स्थानीय उद्योगों को नई ताक़त मिलेगी।

The post Chhattisgarh Investor Connect Program : CM साय ने की आईसीसीके को औद्योगिक नीति के तहत नॉलेज पार्टनर बनाने की घोषणा appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/08/28/chhattisgarh-investor-connect-program-cm-sai-announced-to-make-icck-a-knowledge-partner-under-the-industrial-policy/feed/ 0 3321
मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना में 192 जोड़ों ने लिए सात फेरे https://shaharsatta.com/2025/03/27/mass-marriage-scheme/ https://shaharsatta.com/2025/03/27/mass-marriage-scheme/#respond Thu, 27 Mar 2025 15:16:52 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1632 रायपुर। मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के तहत आज मुंगेली जिला मुख्यालय में आयोजित सामूहिक विवाह में 192 जोड़े पारंपरिक रीति-रिवाजों से दाम्पत्य बंधन में बंधे। मुंगेली के डॉ. श्यामा प्रसाद…

The post मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना में 192 जोड़ों ने लिए सात फेरे appeared first on शहर सत्ता.

]]>

रायपुर। मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के तहत आज मुंगेली जिला मुख्यालय में आयोजित सामूहिक विवाह में 192 जोड़े पारंपरिक रीति-रिवाजों से दाम्पत्य बंधन में बंधे। मुंगेली के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में बेहद उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में बाजे-गाजे के साथ बारात निकाली गई और कार्यक्रम स्थल पहुँचने पर सभी दूल्हों का भव्य स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव अपनी धर्मपत्नी श्रीमती मीना साव के साथ सामूहिक विवाह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखी दाम्पत्य जीवन की कामना की। सभी नवविवाहित जोड़ों को राज्य शासन की ओर से 35-35 हजार रुपए के चेक एवं उपहार भेंट किए गए। विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले भी आयोजन में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार गरीब परिवारों की आर्थिक परेशानियों को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है। विवाह और इलाज दो ऐसे बड़े खर्च हैं जिन्हें अब सरकार उठा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपए तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार ने गरीब परिवारों के लिए कन्या विवाह योजना को सशक्त बनाया है। उन्होंने 192 जोड़ों के विवाह के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी और कहा कि सरकार आगे भी इसी तरह जरूरतमंदों की मदद करती रहेगी।

The post मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना में 192 जोड़ों ने लिए सात फेरे appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/03/27/mass-marriage-scheme/feed/ 0 1632