Anuragsharmasinger Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/anuragsharmasinger/ Tue, 15 Jul 2025 14:44:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 Bollywood: रोल छिना, आत्मसम्मान टूटा,लेकिन हारा नहीं, बॉलीवुड एक्टर नवीन पंडिता… https://shaharsatta.com/2025/07/15/bollywood-role-taken-away-self-esteem-broken-but-did-not-give-up-bollywood-actor-naveen-pandita/ https://shaharsatta.com/2025/07/15/bollywood-role-taken-away-self-esteem-broken-but-did-not-give-up-bollywood-actor-naveen-pandita/#respond Tue, 15 Jul 2025 14:43:44 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2924 पहली ‘हाँ’ और ‘ना’ ने सिखाया क्या करना है. नविन पंडिता की शरसत्ता से एक्सक्लूसिव बातचीत. मैंने अपने Bollywoodकरियर की पहली ‘हाँ’ से सीखा कि मुझे क्या नहीं करना है,…

The post Bollywood: रोल छिना, आत्मसम्मान टूटा,लेकिन हारा नहीं, बॉलीवुड एक्टर नवीन पंडिता… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

पहली ‘हाँ’ और ‘ना’ ने सिखाया क्या करना है.

नविन पंडिता की शरसत्ता से एक्सक्लूसिव बातचीत.

मैंने अपने Bollywoodकरियर की पहली ‘हाँ’ से सीखा कि मुझे क्या नहीं करना है, और पहली ‘ना’ से सीखा कि मुझे क्या करना है,कुछ इसी अंदाज़ में अपनी सफर की शुरुआत पर बात करते हैं बॉलीवुड एक्टर नवीन पंडिता, जो अपने हर फैसले को सीख में बदलना जानते हैं।

Actor Naveen pandita

फिटनेस फ्रीक माने जाने वाले नवीन बताते हैं, मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि फिट दिखूं, कपड़े मुझ पर सूट करें और स्क्रीन पर अच्छा दिखूं। लेकिन एक बार मुझे एक शॉर्ट फिल्म के लिए थोड़ा अनफिट लुक अपनाना था, पेट बाहर निकालना पड़ा। मैं तैयार था, लेकिन शूट के वक़्त मुझे लुक की वजह से रिप्लेस कर दिया गया।शायद मैं उस फ्रेम में फिट नहीं बैठा पर मैंने पूरी कोशिश की थी।

Actor Naveen pandita

वो आगे कहते हैं, जिस तरह का आर्टिस्ट मैं बनना चाहता हूं, उसमें लुक बदलना, फिजिक बदलना, ये सब मेरी आर्टिस्ट्री का हिस्सा है। उनके लिए शरीर भी एक कलाकार का माध्यम है, चाहे पतले का रोल हो या हट्टे-कट्टे का।

Actor Naveen pandita

आउटसाइडर होने पर नवीन बेझिझक बोलते हैं,

ये एक माइंडसेट की बात है। अगर काम आता है, सीखने की इच्छा है, तो इंडस्ट्री में बहुत काम है।वो कहते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत और कार्तिक आर्यन जैसे स्टार्स की सक्सेस इस बात का सबूत है कि टैलेंट और मेहनत अपना रास्ता बना ही लेते हैं। हालांकि, कुछ तजुर्बे कड़वे भी रहे। एक टीवी रोल के बाद उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि सेट पर ट्रीटमेंट वैसा ही मिलता है जैसा आपका रोल होता है।

Actor Naveen pandita

“मेरा सेल्फ-एस्टीम डाउन हो गया था। उसे दोबारा गेन करने में वक्त लगा।पर सीख यहीं से मिली,बहुत सोच समझ कर ‘हाँ’ बोलिए, और अपने गट इंस्टिंक्ट की सुनिए। नवीन मानते हैं कि आर्टिस्ट के लिए इंस्टिंक्ट सबसे बड़ा गाइड होता है, अच्छा, बुरा, सही, गलत सब वही बताता है।

Actor Naveen pandita

सुपरस्टार बनने की चाह तो है, लेकिन वो कहते हैं, “पता नहीं बना हूँ या नहीं, पर मैं सिर्फ खुद को बेहतर बनाने में लगा हूं।नवीन हर तरह की फिल्में करना चाहते हैं,मसाला, आर्ट, सब्जेक्ट बेस्ड क्योंकि उनके लिए असली लड़ाई खुद से है, और जीत भी खुद पर ही होनी चाहिए।

और अंत में, वो बड़ी विनम्रता से कहते हैं

मैंने कुछ खोया नहीं, सिर्फ पाया है… क्योंकि नंगे आए थे, धीरे-धीरे पा रहे हैं। और इसके लिए मैं दिल से grateful हूं।

The post Bollywood: रोल छिना, आत्मसम्मान टूटा,लेकिन हारा नहीं, बॉलीवुड एक्टर नवीन पंडिता… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/07/15/bollywood-role-taken-away-self-esteem-broken-but-did-not-give-up-bollywood-actor-naveen-pandita/feed/ 0 2924
Chhollywood: छॉलीवुड को मिला ऑलराउंडर, सिंगर अनुराग शर्मा अब बतौर हीरो कर रहे हैं एंट्री https://shaharsatta.com/2025/06/26/chhollywood-chhollywood-got-an-all-rounder-singer-anurag-sharma-is-now-entering-as-a-hero/ https://shaharsatta.com/2025/06/26/chhollywood-chhollywood-got-an-all-rounder-singer-anurag-sharma-is-now-entering-as-a-hero/#respond Thu, 26 Jun 2025 13:55:32 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2701 शहर सत्ता/रायपुर। छत्तीसगढ़ी म्यूजिक इंडस्ट्री में (Chhollywood) अपनी मधुर आवाज़ और मेहनत से पहचान बनाने वाले सिंगर व एक्टर अनुराग शर्मा का सफर प्रेरणादायक रहा है। कक्षा 8वीं से ही…

The post Chhollywood: छॉलीवुड को मिला ऑलराउंडर, सिंगर अनुराग शर्मा अब बतौर हीरो कर रहे हैं एंट्री appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता/रायपुर। छत्तीसगढ़ी म्यूजिक इंडस्ट्री में (Chhollywood) अपनी मधुर आवाज़ और मेहनत से पहचान बनाने वाले सिंगर व एक्टर अनुराग शर्मा का सफर प्रेरणादायक रहा है। कक्षा 8वीं से ही संगीत की शिक्षा प्रारंभ करने वाले अनुराग ने कॉलेज के दिनों से ही हिंदी ऑर्केस्ट्रा में गाना शुरू कर दिया था। इसके बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ी एल्बम्स में कोरस, डमी और फाइनल वॉइस देना शुरू किया।

अब तक वे 1500 से ज़्यादा गानों में अपनी आवाज़ दे चुके हैं। हालांकि, किसी नेशनल सिंगिंग कॉम्पीटिशन में उन्होंने हिस्सा नहीं लिया। उनके अनुसार, छॉलीवुड  की ऑडियंस को म्यूजिक में ज़्यादा बदलाव पसंद नहीं आता। दूसरा कारण बजट और रिकवरी है। रिकवरी कम होने की वजह से गानों पर खर्च सीमित होता है, जिससे ऑडियो और रिकॉर्डिंग क्वालिटी पर असर पड़ता है।

फिर भी वे मानते हैं कि छॉलीवुड में कर्णप्रिय गीत बनते हैं, जिनमें दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है। अच्छे स्टूडियो मौजूद हैं, पर बजट सीमित होने के कारण तकनीकी गुणवत्ता में उतनी पकड़ नहीं बन पाती।

विवेक दीक्षित के डायरेक्शन में बतौर एक्टर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वीडियो सॉन्ग ‘जान लेबे का’ से की थी। फिलहाल वे गंगासागर पंडा के निर्देशन पर बन रही  छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘बली’ में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि जैसे गायन से लोगों का दिल जीता है, वैसे ही अभिनय में भी उन्हें सराहना मिले।

अनुराग कहते हैं, जो भी काम प्रोफेशनली करना चाहते हैं, पहले उस कला को वक्त दें, सीखें। सोशल मीडिया को एक टूल की तरह इस्तेमाल करें, लेकिन उसे इतना महत्व न दें कि वो आपके जीवन को प्रभावित करे।

 

 

The post Chhollywood: छॉलीवुड को मिला ऑलराउंडर, सिंगर अनुराग शर्मा अब बतौर हीरो कर रहे हैं एंट्री appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/06/26/chhollywood-chhollywood-got-an-all-rounder-singer-anurag-sharma-is-now-entering-as-a-hero/feed/ 0 2701