anuragkashyap Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/anuragkashyap/ Tue, 22 Jul 2025 04:26:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 Bollywood: थिएटर से ‘वीर सावरकर’ तक, संतोष ओझा का बेबाक सफर, जिसे नकारना अब मुमकिन नहीं… https://shaharsatta.com/2025/07/22/bollywood-from-theatre-to-veer-savarkar-santosh-ojhas-outspoken-journey-which-is-now-impossible-to-deny/ https://shaharsatta.com/2025/07/22/bollywood-from-theatre-to-veer-savarkar-santosh-ojhas-outspoken-journey-which-is-now-impossible-to-deny/#respond Tue, 22 Jul 2025 04:25:57 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3102 शहर सत्ता/मुंबई/रायपुर. BOLLYWOOD बिहार के बक्सर से निकलकर FTII और चंडीगढ़ इंडियन थिएटर से अभिनय की बारीकियां सीखने वाले संतोष ओझा का मानना है कि करियर में मिली पहली “ना”…

The post Bollywood: थिएटर से ‘वीर सावरकर’ तक, संतोष ओझा का बेबाक सफर, जिसे नकारना अब मुमकिन नहीं… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता/मुंबई/रायपुर. BOLLYWOOD बिहार के बक्सर से निकलकर FTII और चंडीगढ़ इंडियन थिएटर से अभिनय की बारीकियां सीखने वाले संतोष ओझा का मानना है कि करियर में मिली पहली “ना” और “हां” दोनों ही उनके असली गुरु रहे हैं। उन्होंने ‘लक्ष्मी बॉम्ब’, ‘मेड इन हेवन 2’ और हालिया ‘वीर सावरकर’ में लोकमान्य तिलक की भूमिका निभाकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है।
Santosh ojha Bollywood actor

संतोष मानते हैं कि सिर्फ लुक्स की पहचान कलाकार को संतुष्ट नहीं कर सकती। वे विविध और चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में यकीन रखते हैं। सीमाएं तोड़ने की बात पर उन्होंने बताया कि उन्होंने कई बार मानसिक और भावनात्मक चुनौतियों को पार कर एक किरदार में खुद को ढाला।

Santosh ojha Bollywood actor

बॉलीवुड में आउटसाइडर होने के दर्द पर वो साफ कहते हैं, “यहां सिर्फ टैलेंट नहीं, किस्मत और जुझारूपन भी चाहिए।” उन्होंने स्वीकार किया कि करियर बचाने के लिए कुछ नकारात्मक रोल भी निभाने पड़े जिन्हें करते वक्त आत्मग्लानि हुई, पर परफॉर्मेंस का संतोष मिला।

सुपरस्टार बनने की चाह में उन्होंने गांव, मिट्टी और बचपन की बहुत-सी चीजें खो दीं, लेकिन आज भी सकारात्मक सोच के साथ जद्दोजहद कर रहे हैं। युवाओं को उनका संदेश है मस्ती में मेहनत करो, भक्ति और शक्ति से जीवन को साधो।

The post Bollywood: थिएटर से ‘वीर सावरकर’ तक, संतोष ओझा का बेबाक सफर, जिसे नकारना अब मुमकिन नहीं… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/07/22/bollywood-from-theatre-to-veer-savarkar-santosh-ojhas-outspoken-journey-which-is-now-impossible-to-deny/feed/ 0 3102