anujsharma Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/anujsharma/ Wed, 06 Aug 2025 02:35:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 Chhollywood: छॉलीवुड में ड्रेस डिज़ाइनिंग को पहचान दिलाने की राह पर करुणा देवांगन… https://shaharsatta.com/2025/08/06/chhollywood-karuna-devangan-on-the-path-of-getting-recognition-for-dress-designing-in-chhollywood/ https://shaharsatta.com/2025/08/06/chhollywood-karuna-devangan-on-the-path-of-getting-recognition-for-dress-designing-in-chhollywood/#respond Wed, 06 Aug 2025 02:34:51 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3182 शहरसात्ता/रायपुर। फैशन डिज़ाइनिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद जब करुणा देवांगन ने (chhollywood) छॉलीवुड में कदम रखा, तो उनके मन में सपना था कि हर फिल्म में कुछ नया…

The post Chhollywood: छॉलीवुड में ड्रेस डिज़ाइनिंग को पहचान दिलाने की राह पर करुणा देवांगन… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहरसात्ता/रायपुर। फैशन डिज़ाइनिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद जब करुणा देवांगन ने (chhollywood) छॉलीवुड में कदम रखा, तो उनके मन में सपना था कि हर फिल्म में कुछ नया और क्रिएटिव करने का अवसर मिलेगा। लेकिन हकीकत उनसे थोड़ी अलग रही। करुणा बताती हैं कि शुरुआत में काम का दायरा बेहद सीमित था। ज़्यादातर मौकों पर उनका काम केवल कपड़े अरेंज करने तक सीमित रहा, जबकि डिज़ाइनिंग का स्कोप बेहद कम था। हालांकि कुछ प्रोजेक्ट्स में उन्हें अपनी कला दिखाने का मौका जरूर मिला, लेकिन ऐसे मौके बहुत कम रहे।

करुणा का कहना है कि छॉलीवुड में ड्रेस डिज़ाइनर्स को आज भी वह पहचान और मेहनताना नहीं मिलता, जिसके वे हकदार हैं। उनका काम पर्दे पर सीधे नज़र नहीं आता, जिस वजह से उन्हें क्रेडिट कम मिलता है। साथ ही, कम बजट होने के कारण मेहनताना भी सीमित रहता है, जबकि मेहनत बहुत अधिक करनी पड़ती है।वे मानती हैं कि बजट की कमी का असर क्रिएटिविटी और मेहनताना दोनों पर पड़ता है। सीमित संसाधनों के चलते डिज़ाइनर्स अपनी पूरी क्रिएटिविटी दिखा नहीं पाते और तकनीकी टीम में सबसे पहले कटौती ड्रेस डिपार्टमेंट पर ही होती है।

करुणा का मानना है कि यदि सही बजट, प्रोफेशनल टीम और स्टैंडर्ड पे स्ट्रक्चर उपलब्ध हो, तो छॉलीवुड में भी ड्रेस डिज़ाइनिंग को एक इंडस्ट्री का रूप दिया जा सकता है। लड़कियों के लिए इस फील्ड में सबसे बड़ी चुनौतियाँ सेफ्टी और पहचान हैं, क्योंकि कई बार लोकेशन पर पर्याप्त सुरक्षा नहीं होती और मेहनत करने के बावजूद उन्हें क्रेडिट नहीं मिलता।

फैशन डिजाइनिंग में ग्रैजुएट और पोस्ट-ग्रैजुएट करुणा देवांगन पिछले दो सालों से छॉलीवुड में शॉर्ट फिल्मों, म्यूजिक वीडियो और फीचर फिल्मों में बतौर कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट और डिज़ाइनर काम कर रही हैं। उनका सपना है कि छॉलीवुड में ड्रेस डिज़ाइनिंग को एक अलग पहचान और सम्मान मिले।

The post Chhollywood: छॉलीवुड में ड्रेस डिज़ाइनिंग को पहचान दिलाने की राह पर करुणा देवांगन… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/08/06/chhollywood-karuna-devangan-on-the-path-of-getting-recognition-for-dress-designing-in-chhollywood/feed/ 0 3182
Padma Shri Surendra Dubey: पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का निधन हास्य के मंच पर छाई शोक की लहर https://shaharsatta.com/2025/06/26/padma-shri-surendra-dubey-passed-away-a-wave-of-grief-spread-on-the-comedy-stage/ https://shaharsatta.com/2025/06/26/padma-shri-surendra-dubey-passed-away-a-wave-of-grief-spread-on-the-comedy-stage/#respond Thu, 26 Jun 2025 12:00:05 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2702 शहर सात्ता/रायपुर। हास्य कविता के अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाने वाले (padma shri surendra dubey) पद्मश्री सम्मानित कवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का आज निधन हो गया। जानकारी के…

The post Padma Shri Surendra Dubey: पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का निधन हास्य के मंच पर छाई शोक की लहर appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सात्ता/रायपुर। हास्य कविता के अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाने वाले (padma shri surendra dubey) पद्मश्री सम्मानित कवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का आज निधन हो गया। जानकारी के अनुसार उन्हें दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ा था, जिसके बाद उन्हें रायपुर स्थित ACI अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि उनके परिवार के करीबी सूत्रों ने की है।

पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश और दुनिया भर में अपनी हास्य और व्यंग्य से भरपूर कविताओं के लिए पहचाने जाते थे। उनके द्वारा मंचों पर प्रस्तुत की गई रचनाएं आम जनता के दिलों को गुदगुदाती ही नहीं, बल्कि सामाजिक संदेश भी देती थीं।उनके निधन से साहित्य और मंचीय कविता के क्षेत्र में एक अपूरणीय क्षति हुई है। देशभर के कवि और साहित्यकार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

श्रद्धांजलि

डॉ. सुरेंद्र दुबे को हम सभी की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि। आपकी कविताएं, आपकी मुस्कान, और आपकी आवाज़ हमेशा ज़िंदा रहेगी।

The post Padma Shri Surendra Dubey: पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का निधन हास्य के मंच पर छाई शोक की लहर appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/06/26/padma-shri-surendra-dubey-passed-away-a-wave-of-grief-spread-on-the-comedy-stage/feed/ 0 2702
Chhollywood: रामलीला के लक्ष्मण से “गिरधारी” तक स्टारडम का सफर… https://shaharsatta.com/2025/05/30/chhollywood-the-journey-of-stardom-from-ramlilas-laxman-to-girdhari/ https://shaharsatta.com/2025/05/30/chhollywood-the-journey-of-stardom-from-ramlilas-laxman-to-girdhari/#respond Fri, 30 May 2025 17:39:43 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2534 0 मनमोहन की सिने ज़िंदगी की असल और अनकट कहानी उनकी जुबानी   शहर सत्ता/रायपुर। छइयां भुइंया के ‘गिरधारी’ यानि की छत्तीसगढ़ (Chhollywood) के असली माटी पुत्र ठाकुर मनमोहन सिंह…

The post Chhollywood: रामलीला के लक्ष्मण से “गिरधारी” तक स्टारडम का सफर… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 मनमोहन की सिने ज़िंदगी की असल और अनकट कहानी उनकी जुबानी

 

शहर सत्ता/रायपुर। छइयां भुइंया के ‘गिरधारी’ यानि की छत्तीसगढ़ (Chhollywood) के असली माटी पुत्र ठाकुर मनमोहन सिंह बचपन में गाँव की रामलीला में लक्ष्मण का किरदार निभाया करते थे। लोगों की तालियों और तारीफों ने उनके अंदर एक कलाकार को जन्म दिया। धीरे-धीरे लोग कहने लगे हीरो जैसा दिखता है तू,और यही बात दिल में उतर गई। इसी उम्मीद के साथ निकल पड़े सपनों की नगरी मुंबई की ओर। लेकिन मुंबई में सपने जितने बड़े थे, संघर्ष उससे भी महाकाय निकला। तीन साल तक लगातार मेहनत, ऑडिशन, रिजेक्शन और मायूसियों के बाद हारकर वापस गाँव लौटना पड़ा। लगा सब खत्म हो गया।फिर एक दिन मौका मिला फिल्म छइहा भुइया में खलनायक ‘गिरधारी’ का किरदार। इस रोल ने न सिर्फ गाँव बल्कि शहर तक में तहलका मचा दिया। लोग उनका असली नाम भूल गए और ‘गिरधारी’ के नाम से पहचानने लगे। आज भी मनमोहन को लोग उसी नाम से पुकारते हैं, मनमोहन उर्फ गिरधारी।

संघर्ष और सिद्धांत की कहानी

विलन होते हुए भी मैंने फिल्में छांट कर की। मनमोहन ने यह साबित कर दिया कि एक अभिनेता का आत्मसम्मान उसकी सबसे बड़ी पूंजी होती है। (Chhollywood) उन्होंने कभी ‘हीरो-हीरोइन की मर्जी’ वाली फिल्मों में घुसपैठ नहीं की, बल्कि खुद के टैलेंट पर विश्वास रखा। कोई ताकत मुझे बिजी नहीं देखना चाहती थी। ये लाइन छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में छिपी हुई राजनीति की गहराई तक झांकती है। एक कलाकार के संघर्ष को दबाने की कोशिशें हर कोने में दिखीं। निजी रिश्ते, गलतफहमियाँ और टूटता विश्वास भी सहा हूं।

रिश्ते में आई दरार,पर हद में किया विरोध

लेकिन हर रिश्ते में दरार किसी एक घटना से नहीं, बल्कि राजनीति और आर्थिक खेलों से आती है।(Chhollywood) मेकअप लगा था, डांस कर रहा था, लेकिन अचानक एल्बम से हटा दिया गया। एक कलाकार के आत्मसम्मान को झकझोरने वाला अनुभव। मनमोहन ने प्रतिक्रिया में बाल और दाढ़ी तक मुंडवा दी — ये केवल लुक चेंज नहीं, एक मानसिक विद्रोह था। छत्तीसगढ़ी सिनेमा में सियासी खौफ का आलम है। यहाँ जो पॉलिटिक्स होती है, वैसी असल राजनीति में भी नहीं होती। मनमोहन की यह टिप्पणी इंडस्ट्री में पनपते अहंकार और गुटबाज़ी पर सीधा वार है। यूनियन बनाकर क्या करोगे, जब कलाकार ही अपने हक के लिए खड़े नहीं होते। यह सिस्टम नहीं, कलाकारों की निष्क्रियता पर सवाल है।

खलनायक बना फिर भी निर्विवाद रहा

मनमोहन का इंडस्ट्रीज में गुटबाजी, प्रतिस्पर्धा और मनमुटाव को लेकर स्पष्ट लेकिन सटीक संदेश है। (Chhollywood) उनका मानना है कि जो भी मतभेद हैं, पर्दे के पीछे रहना चाहिए, क्योंकि हम जैसे कलाकार आप जैसे लोगों से सीखते हैं। यह कथन विनम्रता, अनुभव और समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। एक सच्चा कलाकार वही है, जो तमाम विवादों के बीच भी गरिमा बनाए रखे। मनमोहन की कहानी केवल एक कलाकार की नहीं, बल्कि हर उस इंसान की है जो संघर्ष करता है, टूटता है, मगर सिद्धांतों से समझौता नहीं करता। “गिरधारी” बनकर लोगों के दिलों में जगह बनाई, और मनमोहन बनकर सिनेमा में अपनी सच्ची पहचान कायम रखी।

भूपेश सरकार ने बरती उदासीनता, लेटलतीफी

छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम को लेकर मेरा स्पष्ट मत है, इसे धीमी गति देने का सबसे बड़ा जिम्मेदार भूपेश बघेल और उनकी कांग्रेस सरकार है। पिछले 5 वर्षों तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही। फिल्म विकास निगम की नीति पहले से तैयार थी, सब्सिडी की व्यवस्था भी प्रस्तावित थी, मगर उसके बावजूद निगम की स्थापना नहीं की गई। जब सारी रूपरेखा तय थी, तो इसे अमल में लाने से किसने रोका? साफ है कि (Chhollywood) फिल्म विकास निगम के गठन में देरी, और उसे रोकने में कांग्रेस सरकार की बड़ी भूमिका रही है। अब जब हमारी सरकार आई है, तो हमने फिल्म सिटी की घोषणा कर दी है, और इसके लिए केंद्रीय फंड भी आ चुका है। डेढ़ से दो साल के भीतर फिल्म सिटी बनकर तैयार हो जाएगी। जहाँ तक फिल्म विकास निगम की स्थापना का सवाल है, तो अभी आयोग की 16 या 18 पदों की लिस्ट बची हुई है। संभव है कि आने वाले दिनों में उसमें अध्यक्ष की घोषणा हो जाए और निगम का गठन पूरा हो जाए।

हिंदी से ज्यादा क्षेत्रीय फिल्म को मिले सब्सिडी

भूपेश बघेल सरकार ने एक पक्षपातपूर्ण नीति बनाई थी, जिसमें छत्तीसगढ़ी फिल्मों को कम और हिंदी फिल्मों को ज़्यादा सब्सिडी देने की बात थी।(Chhollywood) मैं चाहता हूँ कि यह नियम बदला जाए। कम से कम 50-50 का अनुपात होना चाहिए, बल्कि चूंकि यह छत्तीसगढ़ राज्य का फिल्म विकास निगम है, तो छत्तीसगढ़ी फिल्मों को 60% सब्सिडी मिलनी चाहिए और हिंदी को 40%। मुझे आशा है कि माननीय मुख्यमंत्री जी इस विषय को गंभीरता से लेंगे और छत्तीसगढ़ी सिनेमा को न्याय दिलाने के लिए ठोस कदम उठाएंगे। बाहरी लोगों को निगम में स्थान देने की जो नीति कांग्रेस सरकार ने बनाई थी, वह छत्तीसगढ़ी आवाज़ को दबाने वाली थी। अब समय है कि हम अपनी भाषा, अपनी संस्कृति और अपने सिनेमा को प्राथमिकता दें।

The post Chhollywood: रामलीला के लक्ष्मण से “गिरधारी” तक स्टारडम का सफर… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/05/30/chhollywood-the-journey-of-stardom-from-ramlilas-laxman-to-girdhari/feed/ 0 2534
A great cocktail of cinema and cricket: CiPL 2025 में सितारे उतरेंगे मैदान पर https://shaharsatta.com/2025/05/16/a-great-cocktail-of-cinema-and-cricket/ https://shaharsatta.com/2025/05/16/a-great-cocktail-of-cinema-and-cricket/#respond Fri, 16 May 2025 07:36:11 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2297 0 25 मई से रायपुर में CIPL 2025 का आगाज़  शहरसत्ता/रायपुर A great cocktail of cinema and cricket छत्तीसगढ़ की चमकती फिल्म इंडस्ट्री अब कैमरे के पीछे नहीं, मैदान के…

The post A great cocktail of cinema and cricket: CiPL 2025 में सितारे उतरेंगे मैदान पर appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 25 मई से रायपुर में CIPL 2025 का आगाज़ 

शहरसत्ता/रायपुर A great cocktail of cinema and cricket छत्तीसगढ़ की चमकती फिल्म इंडस्ट्री अब कैमरे के पीछे नहीं, मैदान के बीच नज़र आएगी. ‘छालीवुड इंडस्ट्री प्रीमियर लीग (CiPL) 2025’ एक बार फिर लौट आई है नए जोश, जुनून और जश्न के साथ। 25 मई से 1 जून तक रायपुर में होने वाला यह इवेंट सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि एक सेलीब्रेशन है सिनेमा और स्पोर्ट्स का।

क्या है खास
इस बार 6 शहरों की 6 टीमें आमने-सामने होंगी। हर टीम में होंगे 19 सदस्य और एक चर्चित चेहरा बनेगा फ्रेंचाइज़ी फेस। मैदान में मुकाबला करेंगे बड़े सितारे, एल्बम स्टार, डायरेक्टर, टेक्नीशियन, म्यूजिक डायरेक्टर और यहां तक कि स्पॉट बॉय भी.

टीमें और उनके चेहरे
रायपुर – अनुज शर्मा
भिलाई – क्रांति दीक्षित
बिलासपुर – रवि साहू
धमतरी – मन कुरैशी
राजनांदगांव – दीपक साहु
दुर्ग – रिंकू रज़ा

CiPL का मकसद
मनोरंजन, मेल-जोल और एक मजबूत मंच तैयार करना जहां कलाकार सिर्फ किरदार नहीं, टीम प्लेयर बनें। ऑर्गेनाइज़र मन कुरैशी और सिद्धार्थ सिंह के मुताबिक, यह इवेंट छत्तीसगढ़ी सिनेमा के हर हिस्सेदार को जोड़ने की कोशिश है।
ऑक्शन से लेकर ऐक्शन तक
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और खिलाड़ियों की नीलामी पूरी हो चुकी है। खास बात ये कि सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं, मुंबई में काम कर रहे छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।

पिछले सीज़न का हीरो लवनीत सिन्हा की होगी सब पर नज़र
2024 के “मैन ऑफ द सीरीज़” और “बेस्ट बैट्समैन” रहे लवनीत सिन्हा एक बार फिर मैदान में उतरने को तैयार हैं। पिछले सीज़न में चौकों-छक्कों की बारिश करने वाले इस स्टार खिलाड़ी ने अकेले एक शानदार सेंचुरी लगाकर इतिहास रच दिया था। अब सबकी निगाहें होंगी कि इस बार वह क्या धमाल करते हैं!
तो तैयार हो जाइए
जब सिनेमा के सितारे पहनेंगे क्रिकेट की जर्सी, तब मैदान भी ताली बजाएगा। CiPL 2025 सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, यह है छत्तीसगढ़ी कला, खेल और अपनापन का उत्सव है

The post A great cocktail of cinema and cricket: CiPL 2025 में सितारे उतरेंगे मैदान पर appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/05/16/a-great-cocktail-of-cinema-and-cricket/feed/ 0 2297
Satish Jain’s Fierce Strike, सतीश जैन का करारा हमला,मोहित साहू का 50 रुपए टिकट फार्मूला बर्बादी की तरफ ले जाएगा https://shaharsatta.com/2025/05/07/satish-jains-attack/ https://shaharsatta.com/2025/05/07/satish-jains-attack/#respond Wed, 07 May 2025 07:28:01 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2170 शहरसत्ता/रायपुर:Satish Jain’s Fierce स्ट्राइक Satish Jain’s Fierce Strike, सतीश जैन का करारा हमला,मोहित साहू का 50 रुपए टिकट फार्मूला बर्बादी की तरफ ले जाएगा Chattisgarh cinema छत्तीसगढ़ी फिल्मों के दिग्गज…

The post Satish Jain’s Fierce Strike, सतीश जैन का करारा हमला,मोहित साहू का 50 रुपए टिकट फार्मूला बर्बादी की तरफ ले जाएगा appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहरसत्ता/रायपुर:Satish Jain’s Fierce स्ट्राइक

Satish Jain’s Fierce Strike, सतीश जैन का करारा हमला,मोहित साहू का 50 रुपए टिकट फार्मूला बर्बादी की तरफ ले जाएगा

Chattisgarh cinema छत्तीसगढ़ी फिल्मों के दिग्गज निर्देशक सतीश जैन ने अपने ताजा interview इंटरव्यू में मोहित साहू के 50 रुपए टिकट वाले प्रस्ताव को जमकर आड़े हाथों लिया।उन्होंने कहा, “जो लोग 50 रुपए टिकट की बात कर रहे हैं, उन्हें cinema सिनेमा इंडस्ट्री का गणित नहीं पता। सिर्फ बोलने से काम नहीं चलेगा, hall हॉल के खर्चे कैसे निकलेंगे ये भी देखना होगा। सिंगल स्क्रीन पर 15 रुपए में सिनेमा हॉल कैसे चलेगा? क्या बिजली, स्टाफ, एसी का खर्चा जादू से चलेगा?

सतीश जैन ने दो टूक कहा, ये दिल से नहीं, दिमाग से फैसले लेने का वक्त है। जो लोग भावनाओं में बहकर बोलते हैं, वो इंडस्ट्री का भला नहीं कर रहे। अगर ऐसी सोच रही, तो छत्तीसगढ़ी फिल्में तो बंद होंगी ही, साथ में हमारे छोटे सिनेमाघर भी ताले लगा देंगे।

OTT के सपनों पर भी उन्होंने पानी फेरते हुए कहा, कुछ लोग सोचते हैं OTT खोल देंगे और पैसा आ जाएगा। लेकिन सच ये है कि OTT पर भी हिट फिल्में ही बिकती हैं। वहाँ टिकना आसान नहीं है।इशारों में ही सही, मगर सतीश जैन ने मोहित साहू पर तंज कसा, जो लोग बार-बार सोशल मीडिया पर मेरा या मेरी फिल्मों का नाम लेकर वीडियो बना रहे हैं, वो बस पब्लिसिटी कर रहे हैं। मैं अपने रास्ते पर चलता हूँ, मुझे इन बातों से फर्क नहीं पड़ता।

अंत में उन्होंने छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री को खुला संदेश दिया,

जब कोई आपको बार-बार छेड़ता है और आप चुप रहते हैं, तो वह अपनी हदें पार करने लगता है। इसलिए ज़रूरी है कि समय पर जवाब दिया जाए, ताकि उसे अपनी गलती का अहसास हो और माहौल फिर से सुखद और खुशहाल बन सके।”अगर सच में industry इंडस्ट्री का भला चाहते हो, तो तर्कसंगत सोच रखो, दिल से नहीं, दिमाग से फैसले लो। वरना ये पूरी इंडस्ट्री खत्म हो जाएगी।

The post Satish Jain’s Fierce Strike, सतीश जैन का करारा हमला,मोहित साहू का 50 रुपए टिकट फार्मूला बर्बादी की तरफ ले जाएगा appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/05/07/satish-jains-attack/feed/ 0 2170
Famous YouTuber Amlesh Nagesh : ‘गुइंया-2’ के ट्रेलर लॉन्च से क्यों नदारद रहे अमलेश नागेश ? https://shaharsatta.com/2025/04/23/famous-youtuber-amlesh-nagesh/ https://shaharsatta.com/2025/04/23/famous-youtuber-amlesh-nagesh/#respond Wed, 23 Apr 2025 03:59:47 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1947 0 ‘गुइंया-2’ के चर्चित फिल्म निर्माता मोहित साहू और निर्देशक एवं फिल्म के हीरो के बीच बढ़ीं दूरियां शहर सत्ता/रायपुर। Famous YouTuber Amlesh Nagesh : छत्तीसगढ़ी सिनेमा के स्टार, भैरा…

The post Famous YouTuber Amlesh Nagesh : ‘गुइंया-2’ के ट्रेलर लॉन्च से क्यों नदारद रहे अमलेश नागेश ? appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 ‘गुइंया-2’ के चर्चित फिल्म निर्माता मोहित साहू और निर्देशक एवं फिल्म के हीरो के बीच बढ़ीं दूरियां

शहर सत्ता/रायपुर। Famous YouTuber Amlesh Nagesh : छत्तीसगढ़ी सिनेमा के स्टार, भैरा कका के नाम से फेमस यूट्यूबर अमलेश नागेश एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वजह है उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गुइंया-2’। मामला ‘गुइंया-2’ के चर्चित फिल्म निर्माता मोहित साहू और निर्देशक एवं फिल्म के हीरो के बीच दूरियां बढ़ने लगी है। इंडस्ट्रीज में खासी चर्चा है कि ‘गुइंया-2’ के ट्रेलर लॉन्च में भी फिल्म से जुड़े सभी और आमंत्रित लोग शिरकत किये लेकिन कार्यक्रम से अमलेश नागेश नदारद रहे।

स्टेज में उपस्थिति तो दूर बल्कि वो ट्रेलर लांचिंग में ही नहीं पहुंचे। दोनों चर्चित शख्सियतों के बीच दूरियां बढ़ने की क्या वजह है यह तो अन्वेषण का विषय है। यह भी चर्चा है कि इंडस्ट्री में एक दौर में जिनके नाम से टिकट काउंटर में ठसाठस भीड़ रहती थी, अब वही अमलेश नागेश अपने करियर की सबसे बड़ी चुनौती का सामना कर रहे हैं।

amlesh

अब सबकी नजरें ‘गुइंया-2’ पर टिकी हैं। ट्रेलर हाल ही में लॉन्च हुआ, लेकिन चर्चा ट्रेलर से ज्यादा अमलेश की गैरमौजूदगी ने बटोरी। निर्माता मोहित साहू ने पहले उनके आने के संकेत दिए थे, लेकिन वो नहीं आए। इससे सोशल मीडिया पर फैंस और इन्फ्लुएंसर्स मायूस नजर आए। हालांकि इंडस्ट्रीज से जुड़े लोग इसे महज़ ‘रणनीतिक दूरी’ बता रहे हैं। दर्शकों के मन में सवाल उठ रहे हैं; क्या यह उनकी वापसी की तैयारी है या चुपचाप विदाई की शुरुआत?

इस बीच अमलेश ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट डालकर ये साफ कर दिया है कि ‘गुइंया-2’ शायद उनका आखिरी सिनेमा हो सकता है। उन्होंने लिखा, “अब जो भी करूंगा, आखिरी बार दिल से करूंगा।” अब देखना ये है कि ‘गुइंया-2’ क्या अमलेश नागेश के सुनहरे करियर को एक नई उड़ान दे पाएगी या ये फिल्म बन जाएगी उनके सिने-सफर का बेमुद्दत अध्याय?

amlesh

अमलेश नागेश का फ़िल्मी सफर

प्रणव झा की ‘डार्लिंग प्यार झुकता नहीं’ फिल्म में सेकंड लीड से शुरू अमलेश का सफर, ‘ले शुरू होगे मया के कहानी’ हिट फिल्म तक पहुंच गया था। जहां उन्होंने लीड हीरो की भूमिका निभाई। वहीं ‘गुइंया’ ने भी उन्हें एक नई पहचान दी। लेकिन ‘हाँडा’, ‘डार्लिंग 2’ और ‘टीना टपपर’ जैसी फिल्मों की नाकामी ने उनके करियर को झटका दिया। इसी बीच यूट्यूब पर ‘भैरा कका’ नाम से धूम मचाने वाले अमलेश का डिजिटल ग्राफ भीसंतोषजनक नहीं है। एक अच्छे कलाकार के लिए फैंस के बीच उनकी चुप्पी सवाल बनकर गूंजने लगी।

The post Famous YouTuber Amlesh Nagesh : ‘गुइंया-2’ के ट्रेलर लॉन्च से क्यों नदारद रहे अमलेश नागेश ? appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/04/23/famous-youtuber-amlesh-nagesh/feed/ 0 1947