Amresh Kumar Mishra Inspector General of Police Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/amresh-kumar-mishra-inspector-general-of-police/ Sun, 30 Mar 2025 04:46:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 Police Sports Competition Year 2025 : रस्साकशी, फुटबॉल और बास्केट बॉल में रायपुर पुलिस ने मारी बाजी https://shaharsatta.com/2025/03/29/police-sports-competition-year-2025-raipur-police-won/ https://shaharsatta.com/2025/03/29/police-sports-competition-year-2025-raipur-police-won/#respond Sat, 29 Mar 2025 16:54:09 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1651 रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद एवं बलौदाबाजार के 204 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा शहर सत्ता/रायपुर। Police Sports Competition Year 2025 : पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड में रायपुर रेंज अंतर जिला पुलिस खेलकूद…

The post Police Sports Competition Year 2025 : रस्साकशी, फुटबॉल और बास्केट बॉल में रायपुर पुलिस ने मारी बाजी appeared first on शहर सत्ता.

]]>

रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद एवं बलौदाबाजार के 204 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

शहर सत्ता/रायपुर। Police Sports Competition Year 2025 : पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड में रायपुर रेंज अंतर जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2025 का आयोजन हुआ। समापन समारोह में विजेताओं एवं प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखा गया। अमरेश कुमार मिश्रा पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज के मार्गनिर्देशन में, डॉ० लालउमेद सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर की उपस्थिति में रायपुर रेंज का अंतर जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2025 का समापन समारोह पुलिस लाईन रायपुर के परेड ग्राउण्ड में संपन्न हुआ।

खेल परेड तथा पुलिस बैण्ड द्वारा सलामी दी गई। रेंज के पांचो जिले के खिलाड़ी प्रतिभागियों द्वारा बैण्ड के धुन पर आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया, इस आकर्षक मार्च पास्ट का दर्शक दीर्घा में बैठे पुलिस के जवानों, गणमान्य नागरिकों ने विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2025 का करतल ध्वनि से सराहना स्वागत किया।

26 से 28 मार्च तक आयोजित इस प्रतियोगिता में जिला-रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद एवं बलौदाबाजार के पुरुष एवं महिला 204 खिलाड़ियों द्वारा फुटबॉल, व्हॉलीबॉल, हेण्डबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, जूडो, बुशू, एथलेटिक्स आदि खेलों में सम्मिलित होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया।

रस्सा कशी और इन खेलों में रहा रायपुर अव्वल

रस्सा कसी (महिला) का फायनल मैच रायपुर एवं महासमुंद के बीच खेला गया, जिसमें रायपुर की टीम 2-0 विजयी रहीं। रस्सा कसी (पुरुष) का फायनल मैच गरियाबंद एवं महासमुंद के बीच खेला गया, जिसमें रायपुर की टीम 2-1 से विजयी रही। जिला रायपुर पुरूष एवं महिला टीम व्हॉलीबॉल, जिला-रायपुर प्रथम एवं जिला-महासमुंद द्वितीय स्थान पर रहे।

हेण्डबॉल (महिला) में जिला महासमुंद प्रथम स्थान पर तथा हेण्डबॉल (पुरूष) में जिला गरियाबंद प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर जिला रायपुर रही। बास्केट बॉल (पुरूष) में जिला-रायपुर प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर जिला-महासमुंद की टीम रही। फुटबॉल (पुरूष) में जिला-रायपुर की टीम प्रथम स्थान पर एवं जिला-गरियाबंद की टीम द्वितीय स्थान पर रही।

कबड्डी (पुरूष) में जिला-गरियाबंद की टीम प्रथम स्थान पर तथा द्वितीय स्थान पर जिला रायपुर की टीम रही। कबड्डी एवं खो-खो (महिला) मे प्रथम स्थान जिला-रायपुर की टीम ने प्राप्त किया। खो-खो (पुरूष) में प्रथम स्थान जिला-गरियाबंद की टीम ने प्राप्त किया।

इन अधिकारीयों ने की शिरकत

Police Sports Competition Year 2025 : कार्यक्रम में मंच संचालन निलेश कुमार द्विवेदी, उप पुलिस अधीक्षक, (लाईन) के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) दौलत राम पोर्ते, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) सतीश ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक, आशीष शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक (लाईन) निलेश कुमार द्विवेदी, कंपनी कमाण्डर मीनाराम, नेहरू साहू, सउनि दिपेश सिन्हा, अभय गणोरकर, ऋतु राज सिंह, सतीश मिश्रा, चंद्रमणिकांत जादौन, एन०के० त्रिपाठी तथा पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

The post Police Sports Competition Year 2025 : रस्साकशी, फुटबॉल और बास्केट बॉल में रायपुर पुलिस ने मारी बाजी appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/03/29/police-sports-competition-year-2025-raipur-police-won/feed/ 0 1651