amleshnagesh Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/amleshnagesh/ Wed, 06 Aug 2025 02:35:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 Chhollywood: छॉलीवुड में ड्रेस डिज़ाइनिंग को पहचान दिलाने की राह पर करुणा देवांगन… https://shaharsatta.com/2025/08/06/chhollywood-karuna-devangan-on-the-path-of-getting-recognition-for-dress-designing-in-chhollywood/ https://shaharsatta.com/2025/08/06/chhollywood-karuna-devangan-on-the-path-of-getting-recognition-for-dress-designing-in-chhollywood/#respond Wed, 06 Aug 2025 02:34:51 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3182 शहरसात्ता/रायपुर। फैशन डिज़ाइनिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद जब करुणा देवांगन ने (chhollywood) छॉलीवुड में कदम रखा, तो उनके मन में सपना था कि हर फिल्म में कुछ नया…

The post Chhollywood: छॉलीवुड में ड्रेस डिज़ाइनिंग को पहचान दिलाने की राह पर करुणा देवांगन… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहरसात्ता/रायपुर। फैशन डिज़ाइनिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद जब करुणा देवांगन ने (chhollywood) छॉलीवुड में कदम रखा, तो उनके मन में सपना था कि हर फिल्म में कुछ नया और क्रिएटिव करने का अवसर मिलेगा। लेकिन हकीकत उनसे थोड़ी अलग रही। करुणा बताती हैं कि शुरुआत में काम का दायरा बेहद सीमित था। ज़्यादातर मौकों पर उनका काम केवल कपड़े अरेंज करने तक सीमित रहा, जबकि डिज़ाइनिंग का स्कोप बेहद कम था। हालांकि कुछ प्रोजेक्ट्स में उन्हें अपनी कला दिखाने का मौका जरूर मिला, लेकिन ऐसे मौके बहुत कम रहे।

करुणा का कहना है कि छॉलीवुड में ड्रेस डिज़ाइनर्स को आज भी वह पहचान और मेहनताना नहीं मिलता, जिसके वे हकदार हैं। उनका काम पर्दे पर सीधे नज़र नहीं आता, जिस वजह से उन्हें क्रेडिट कम मिलता है। साथ ही, कम बजट होने के कारण मेहनताना भी सीमित रहता है, जबकि मेहनत बहुत अधिक करनी पड़ती है।वे मानती हैं कि बजट की कमी का असर क्रिएटिविटी और मेहनताना दोनों पर पड़ता है। सीमित संसाधनों के चलते डिज़ाइनर्स अपनी पूरी क्रिएटिविटी दिखा नहीं पाते और तकनीकी टीम में सबसे पहले कटौती ड्रेस डिपार्टमेंट पर ही होती है।

करुणा का मानना है कि यदि सही बजट, प्रोफेशनल टीम और स्टैंडर्ड पे स्ट्रक्चर उपलब्ध हो, तो छॉलीवुड में भी ड्रेस डिज़ाइनिंग को एक इंडस्ट्री का रूप दिया जा सकता है। लड़कियों के लिए इस फील्ड में सबसे बड़ी चुनौतियाँ सेफ्टी और पहचान हैं, क्योंकि कई बार लोकेशन पर पर्याप्त सुरक्षा नहीं होती और मेहनत करने के बावजूद उन्हें क्रेडिट नहीं मिलता।

फैशन डिजाइनिंग में ग्रैजुएट और पोस्ट-ग्रैजुएट करुणा देवांगन पिछले दो सालों से छॉलीवुड में शॉर्ट फिल्मों, म्यूजिक वीडियो और फीचर फिल्मों में बतौर कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट और डिज़ाइनर काम कर रही हैं। उनका सपना है कि छॉलीवुड में ड्रेस डिज़ाइनिंग को एक अलग पहचान और सम्मान मिले।

The post Chhollywood: छॉलीवुड में ड्रेस डिज़ाइनिंग को पहचान दिलाने की राह पर करुणा देवांगन… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/08/06/chhollywood-karuna-devangan-on-the-path-of-getting-recognition-for-dress-designing-in-chhollywood/feed/ 0 3182
Chhollywood: साधारण शुरुआत से सुपरहिट फिल्मों तक, ये है स्टार विवेक चंद्रा का असली सफर… https://shaharsatta.com/2025/06/30/chhollywood-from-humble-beginnings-to-superhit-films-this-is-the-real-journey-of-star-vivek-chandra/ https://shaharsatta.com/2025/06/30/chhollywood-from-humble-beginnings-to-superhit-films-this-is-the-real-journey-of-star-vivek-chandra/#respond Mon, 30 Jun 2025 09:07:50 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2741 शहरसात्ता/रायपुर. (Chhollywood) कोरबा से स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद विवेक चंद्रा ने भिलाई में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान नेहरू हाउस में थिएटर प्ले की तैयारी शुरू की। पढ़ाई…

The post Chhollywood: साधारण शुरुआत से सुपरहिट फिल्मों तक, ये है स्टार विवेक चंद्रा का असली सफर… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहरसात्ता/रायपुर. (Chhollywood) कोरबा से स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद विवेक चंद्रा ने भिलाई में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान नेहरू हाउस में थिएटर प्ले की तैयारी शुरू की। पढ़ाई के साथ-साथ रंगमंच के प्रति जुनून ने उन्हें एक अलग दिशा दी। प्रथम श्रेणी में इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी करने के बाद उन्होंने अपने सपनों की उड़ान के लिए मुंबई का रुख किया।
एक्टर मॉडल विवेक चंद्रा

मुंबई में कई टीवी सीरियल्स में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया, जहां निर्देशक अभिषेक सिंह ने उन्हें भरपूर मार्गदर्शन और सहयोग दिया। क्राइम पेट्रोल से उन्हें पहला ब्रेक मिला। इसके बाद एंड टीवी पर आने वाले धारावाहिक भीमराव अंबेडकर में उन्होंने ज़मींदार की भूमिका निभाई। स्टार भारत के लोकप्रिय धारावाहिक राधा-कृष्ण सहित कई सीरियल्स में उन्होंने अहम किरदार निभाए।

फिल्मों की दुनिया में उनका पहला बड़ा कदम 2022 में सुंदरानी वीडियो वर्ल्ड की सुपरहिट फिल्म मिस्टर मज़नू से हुआ, जिसमें उन्होंने लीड विलेन का किरदार निभाया। इसके बाद रक्षणम, ए दादा रे, और तही मोर आशिकी जैसी फिल्मों में लगातार काम करते रहे। कई म्यूज़िक एल्बम में भी उनकी दमदार मौजूदगी देखी गई।

उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ तब आया जब उन्हें निर्देशक सतीश जैन की बहुचर्चित फिल्म मोर छैंया भुइयाँ 3 में अभिनय का अवसर मिला। इस फिल्म को उन्होंने प्रशिक्षण की तरह लिया, जहाँ सतीश जैन सर के मार्गदर्शन में उन्होंने अभिनय की गहराइयों को महसूस किया। इस दौरान उन्हें अलेक चौधरी, अमित शर्मा, सुनील साहू, भूपेंद्र चंदनिया, अशोक गौर और सलीम चाचा जैसे कलाकारों का भरपूर सहयोग मिला।

विवेक चंद्रा को उम्मीद है कि आने वाले समय में उन्हें इस प्रोडक्शन हाउस के साथ और भी बेहतर काम करने का अवसर मिलेगा। उनके सफर से यह स्पष्ट होता है कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से किसी भी मंज़िल को पाया जा सकता है।

The post Chhollywood: साधारण शुरुआत से सुपरहिट फिल्मों तक, ये है स्टार विवेक चंद्रा का असली सफर… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/06/30/chhollywood-from-humble-beginnings-to-superhit-films-this-is-the-real-journey-of-star-vivek-chandra/feed/ 0 2741
Chhollywood: छॉलीवुड को मिला ऑलराउंडर, सिंगर अनुराग शर्मा अब बतौर हीरो कर रहे हैं एंट्री https://shaharsatta.com/2025/06/26/chhollywood-chhollywood-got-an-all-rounder-singer-anurag-sharma-is-now-entering-as-a-hero/ https://shaharsatta.com/2025/06/26/chhollywood-chhollywood-got-an-all-rounder-singer-anurag-sharma-is-now-entering-as-a-hero/#respond Thu, 26 Jun 2025 13:55:32 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2701 शहर सत्ता/रायपुर। छत्तीसगढ़ी म्यूजिक इंडस्ट्री में (Chhollywood) अपनी मधुर आवाज़ और मेहनत से पहचान बनाने वाले सिंगर व एक्टर अनुराग शर्मा का सफर प्रेरणादायक रहा है। कक्षा 8वीं से ही…

The post Chhollywood: छॉलीवुड को मिला ऑलराउंडर, सिंगर अनुराग शर्मा अब बतौर हीरो कर रहे हैं एंट्री appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता/रायपुर। छत्तीसगढ़ी म्यूजिक इंडस्ट्री में (Chhollywood) अपनी मधुर आवाज़ और मेहनत से पहचान बनाने वाले सिंगर व एक्टर अनुराग शर्मा का सफर प्रेरणादायक रहा है। कक्षा 8वीं से ही संगीत की शिक्षा प्रारंभ करने वाले अनुराग ने कॉलेज के दिनों से ही हिंदी ऑर्केस्ट्रा में गाना शुरू कर दिया था। इसके बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ी एल्बम्स में कोरस, डमी और फाइनल वॉइस देना शुरू किया।

अब तक वे 1500 से ज़्यादा गानों में अपनी आवाज़ दे चुके हैं। हालांकि, किसी नेशनल सिंगिंग कॉम्पीटिशन में उन्होंने हिस्सा नहीं लिया। उनके अनुसार, छॉलीवुड  की ऑडियंस को म्यूजिक में ज़्यादा बदलाव पसंद नहीं आता। दूसरा कारण बजट और रिकवरी है। रिकवरी कम होने की वजह से गानों पर खर्च सीमित होता है, जिससे ऑडियो और रिकॉर्डिंग क्वालिटी पर असर पड़ता है।

फिर भी वे मानते हैं कि छॉलीवुड में कर्णप्रिय गीत बनते हैं, जिनमें दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है। अच्छे स्टूडियो मौजूद हैं, पर बजट सीमित होने के कारण तकनीकी गुणवत्ता में उतनी पकड़ नहीं बन पाती।

विवेक दीक्षित के डायरेक्शन में बतौर एक्टर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वीडियो सॉन्ग ‘जान लेबे का’ से की थी। फिलहाल वे गंगासागर पंडा के निर्देशन पर बन रही  छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘बली’ में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि जैसे गायन से लोगों का दिल जीता है, वैसे ही अभिनय में भी उन्हें सराहना मिले।

अनुराग कहते हैं, जो भी काम प्रोफेशनली करना चाहते हैं, पहले उस कला को वक्त दें, सीखें। सोशल मीडिया को एक टूल की तरह इस्तेमाल करें, लेकिन उसे इतना महत्व न दें कि वो आपके जीवन को प्रभावित करे।

 

 

The post Chhollywood: छॉलीवुड को मिला ऑलराउंडर, सिंगर अनुराग शर्मा अब बतौर हीरो कर रहे हैं एंट्री appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/06/26/chhollywood-chhollywood-got-an-all-rounder-singer-anurag-sharma-is-now-entering-as-a-hero/feed/ 0 2701
Chhollywood: जानकी पर सेंसर की रोक, अब सोशल मीडिया पर चारित्रिक हत्या,मोहित साहू बोले,प्रमाण दो या चुप रहो” https://shaharsatta.com/2025/06/23/chhollywood-censorship-ban-on-janaki-now-character-assassination-on-social-media-mohit-sahu-said-give-proof-or-keep-quiet/ https://shaharsatta.com/2025/06/23/chhollywood-censorship-ban-on-janaki-now-character-assassination-on-social-media-mohit-sahu-said-give-proof-or-keep-quiet/#respond Mon, 23 Jun 2025 15:51:31 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2685 शहरसात्ता/रायपुर.छत्तीसगढ़ (Chhollywood) में बनी हिंदी फिल्म जानकी भाग 1 की रिलीज़ 13 जून को पूरे भारत के 1000 स्क्रीनों पर होनी थी, लेकिन ऐन वक्त पर सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिलने…

The post Chhollywood: जानकी पर सेंसर की रोक, अब सोशल मीडिया पर चारित्रिक हत्या,मोहित साहू बोले,प्रमाण दो या चुप रहो” appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहरसात्ता/रायपुर.छत्तीसगढ़ (Chhollywood) में बनी हिंदी फिल्म जानकी भाग 1 की रिलीज़ 13 जून को पूरे भारत के 1000 स्क्रीनों पर होनी थी, लेकिन ऐन वक्त पर सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिलने के कारण यह ऐतिहासिक लॉन्च रुक गया। फिल्म के निर्माता मोहित साहू ने इस पर दुख जताते हुए बताया कि फिल्म को जानबूझकर रोका गया, जबकि इसमें ऐसा कुछ नहीं है जो विवाद का कारण बने।

सर्टिफिकेट पर रोक 

फिल्म का सिर्फ नाम जानकी है, इसका रामायण से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है। (Chhollywood) इसके बावजूद सेंसर बोर्ड ने धार्मिक संवेधनशीलता का हवाला देते हुए सर्टिफिकेट रोक दिया। मोहित साहू ने बताया कि फिल्म की रिलीज़ को लेकर सभी तैयारियाँ पूरी थीं, थिएटर बुकिंग, प्रमोशन, और वितरण तक का काम हो चुका था।

सेंसर मिल चुका है?

अब जब सोशल मीडिया पर कुछ यूट्यूबर और पोर्टल दावा कर रहे हैं कि जानकी को सेंसर मिल चुका है लेकिन स्क्रीन नहीं मिली, इस पर निर्माता ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

मोहित साहू ने कहा

कोई भी निर्माता ऐसा नहीं करेगा कि सेंसर मिल जाए और फिर भी रिलीज़ न करे। ये झूठे आरोप हैं। जो भी यह दावा कर रहा है, वह प्रमाण दे, वरना यह एक ईमानदार निर्माता की छवि को नुकसान पहुंचाने की साजिश है.

मोहित साहू ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई

फिल्म के समर्थन में आम दर्शकों से लेकर फिल्म प्रेमियों तक आवाज़ उठ रही है। (Chhollywood) एन माही फिल्म् प्रोडक्शन के करता धर्ता मोहित साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्रीमंडल, विधायकों और महापौरों से अपील की है कि फिल्म को देखकर उसका सच समझा जाए और सेंसर की प्रक्रिया में मदद की जाए।

सेंसर प्रक्रिया से जुड़े नितिन ग्वाला कहते है

सेंसर रुका हुआ है क्योंकि कुछ सदस्यों को शक है कि फिल्म में रामायण से जुड़े दृश्य हैं,जबकि हकीकत में फिल्म सिर्फ एक मजबूत कहानी है जिसका नाम ‘जानकी’ है, न कि कोई धार्मिक चित्रण।

इंडस्ट्री से जुड़े लोंगो का कहना है 

यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग का सपना है जो पूरे भारत में पहचान बनाने जा रही थी। इस सपने को समर्थन और न्याय मिलना चाहिए।

The post Chhollywood: जानकी पर सेंसर की रोक, अब सोशल मीडिया पर चारित्रिक हत्या,मोहित साहू बोले,प्रमाण दो या चुप रहो” appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/06/23/chhollywood-censorship-ban-on-janaki-now-character-assassination-on-social-media-mohit-sahu-said-give-proof-or-keep-quiet/feed/ 0 2685
CHHOLLYWOOD:लाल साया, माटी की पुकार बस्तर की जमीनी सच्चाई अब बड़े पर्दे पर, आत्मसमर्पित नक्सलियों की जीवंत भूमिका में देखिए ‘माटी’ https://shaharsatta.com/2025/06/17/chhollywood-lal-saya-maati-ki-pukaar-bastars-ground-reality-now-on-the-big-screen-watch-maati-in-the-live-role-of-surrendered-naxalites/ https://shaharsatta.com/2025/06/17/chhollywood-lal-saya-maati-ki-pukaar-bastars-ground-reality-now-on-the-big-screen-watch-maati-in-the-live-role-of-surrendered-naxalites/#respond Tue, 17 Jun 2025 11:18:48 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2662 शहर सत्ता/रायपुर/बस्तर।(CHHOLLYWOOD) चार दशकों से बस्तर की धरती पर फैले वामपंथी उग्रवाद, लाल आतंक और आम बस्तरिया की अनकही पीड़ा को अब सिनेमा का आईना मिल गया है। ‘माटी’ एक…

The post CHHOLLYWOOD:लाल साया, माटी की पुकार बस्तर की जमीनी सच्चाई अब बड़े पर्दे पर, आत्मसमर्पित नक्सलियों की जीवंत भूमिका में देखिए ‘माटी’ appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता/रायपुर/बस्तर।(CHHOLLYWOOD) चार दशकों से बस्तर की धरती पर फैले वामपंथी उग्रवाद, लाल आतंक और आम बस्तरिया की अनकही पीड़ा को अब सिनेमा का आईना मिल गया है। ‘माटी’ एक ऐसी छत्तीसगढ़ी फिल्म है जो न सिर्फ़ सिनेमाई अनुभव देती है, बल्कि बस्तर की आत्मा को पर्दे पर जीवित करती है। निर्देशक अविनाश प्रसाद और निर्माता सम्पत झा की प्रस्तुति ‘माटी’ सिर्फ़ एक कहानी नहीं, बल्कि वास्तविक अनुभवों से बुनी गई चेतना की आवाज़ है। इस फिल्म की सबसे खास बात है कि इसमें अभिनेताओं के साथ-साथ वास्तव में आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों ने भी अपने किरदार निभाए हैं ,यानी वे अपनी ही कहानी को अभिनय के जरिए कह रहे हैं।

कामरेड भीमा,उर्मिला की कहानी

फिल्म की कहानी बस्तर के दिल से निकली है। यहां नायक हैं कामरेड भीमा,(CHHOLLYWOOD) जो कभी बंदूक उठाने को मजबूर हुए और अब सवालों से जूझते हैं। वहीं उर्मिला, गांव की एक बेटी है, जो संघर्ष और उम्मीद का प्रतीक बनकर सामने आती है। दोनों के नजरिए से दिखाया गया बस्तर एक नई सोच, नई दृष्टि और भीतर से जली हुई धरती का सच बयान करता है।बस्तर को दशकों तक बाहरी नज़रिये से देखा गया, लेकिन ‘माटी’ उसे भीतर से महसूस करने का मौका देती है। फिल्म में जल-जंगल-ज़मीन, विश्वास, धोखा, भय, और लोकतंत्र की खामोश जंग को बेहद संजीदगी और संवेदनशीलता से पेश किया गया है। यह फिल्म नक्सलवाद और लोकतंत्र के बीच की उस खामोश लड़ाई को उजागर करती है, जो बंदूक की गोली और बैलेट बॉक्स के बीच सिसकती रही है।

संघर्ष का जीवंत चित्रण

छत्तीसगढ़ी फिल्म माटी को बस्तर के वास्तविक इलाकों में शूट किया गया है, और इसमें लोक संस्कृति, बोली, ग्रामीण जीवन और संघर्ष का जीवंत चित्रण देखने को मिलेगा।’माटी’ 31 अक्टूबर 2025 से छत्तीसगढ़ के सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।(CHHOLLYWOOD)\यह फिल्म उनके लिए है जो बस्तर को समझना चाहते हैं ,और उनके लिए भी, जो यह समझ चुके हैं कि परिवर्तन सिर्फ़ बंदूक से नहीं, माटी से आता है।

तो इस बार बस्तर को देखिए बाहरी नजरों से नहीं, बल्कि उर्मिला और भीमा की आंखों से छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘माटी। ये फिल्म नहीं, आंदोलन है… माटी की आवाज़ है।

The post CHHOLLYWOOD:लाल साया, माटी की पुकार बस्तर की जमीनी सच्चाई अब बड़े पर्दे पर, आत्मसमर्पित नक्सलियों की जीवंत भूमिका में देखिए ‘माटी’ appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/06/17/chhollywood-lal-saya-maati-ki-pukaar-bastars-ground-reality-now-on-the-big-screen-watch-maati-in-the-live-role-of-surrendered-naxalites/feed/ 0 2662
MODELING: छत्तीसगढ़ की चमकती मॉडलिंग स्टार सरिता की सफरनामा https://shaharsatta.com/2025/06/17/modeling-the-journey-of-chhattisgarhs-shining-modeling-star-sarita/ https://shaharsatta.com/2025/06/17/modeling-the-journey-of-chhattisgarhs-shining-modeling-star-sarita/#respond Tue, 17 Jun 2025 10:27:15 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2657 0 मिस छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता से अपने करियर की शुरुआत शहरसात्ता/रायपुर। छत्तीसगढ़ की बेटी सरिता ने (MODELING) मॉडलिंग की दुनिया में अपनी एक खास पहचान बनाई है। उन्होंने 2021 में मिस…

The post MODELING: छत्तीसगढ़ की चमकती मॉडलिंग स्टार सरिता की सफरनामा appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 मिस छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता से अपने करियर की शुरुआत

शहरसात्ता/रायपुर। छत्तीसगढ़ की बेटी सरिता ने (MODELING) मॉडलिंग की दुनिया में अपनी एक खास पहचान बनाई है। उन्होंने 2021 में मिस छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता से अपने करियर की शुरुआत की, जहां वो टॉप-5 में रहीं और मिस पॉपुलर का खिताब जीता। इसके बाद 2022 में मिस सेंट्रल इंडिया का ताज सरिता के सिर सजा और तभी से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े मंचों पर इंटरनेशनल रनवे का हिस्सा बन चुकीं सरिता के लिए यह सफर आसान नहीं था।

SARITA BEHRA (MODEL)

इस खबर को भी देखे और पढ़े

अंतर्मुखी प्रवृत्ति को तोड़ा

सरिता बताती हैं कि उन्होंने कभी (MODELING) मॉडलिंग को लेकर गंभीरता से नहीं सोचा था,(MODELING) शुरुआत में कई परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें इंडस्ट्री की समझ होने लगी। मॉडलिंग ने उन्हें सिर्फ ग्लैमर नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और खुद को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने की कला भी सिखाई। उन्होंने अपनी अंतर्मुखी (introvert) प्रवृत्ति को तोड़ा और निखरकर सामने आईं।

SARITA BEHRA (MODEL)

इस खबर को भी देखे और पढ़े

सरिता की तीन बड़ी सलाह

जहां एक ओर सरिता ने कभी बॉडी शेमिंग या किसी मानसिक दबाव का सामना नहीं किया, (MODELING) वहीं उन्होंने स्वीकारा कि इस इंडस्ट्री में कई फर्जी ऑफर्स और झूठे वादे आम बात हैं। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी प्रोजेक्ट को स्वीकारने से पहले उसकी पृष्ठभूमि जांचना जरूरी है, और यदि कहीं धोखा महसूस हो तो तुरंत उस जगह से खुद को अलग कर लेना चाहिए। मॉडलिंग को एक्टिंग से जोड़ने के चलन पर उनका मानना है कि दोनों क्षेत्र अलग हैं और उन्होंने फिल्मों में काम करने के बारे में कभी नहीं सोचा। सरिता के लिए सक्सेस से भी बड़ी चीज है संतोष,वो संतुलन जो जुनून और मानसिक शांति के बीच होना चाहिए। सरिता की तीन बड़ी सलाहें हैं ,खुद पर भरोसा रखें,शॉर्टकट न अपनाएं और हमेशा बेहतर बनने की कोशिश करें।

The post MODELING: छत्तीसगढ़ की चमकती मॉडलिंग स्टार सरिता की सफरनामा appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/06/17/modeling-the-journey-of-chhattisgarhs-shining-modeling-star-sarita/feed/ 0 2657
chhollywood: रॉकी छॉलीवुड के नेपोलियन बोनापार्ट… https://shaharsatta.com/2025/05/31/chhollywood-rocky-the-napoleon-bonaparte-of-chhollywood/ https://shaharsatta.com/2025/05/31/chhollywood-rocky-the-napoleon-bonaparte-of-chhollywood/#respond Sat, 31 May 2025 16:35:04 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2542 Chhollywood: Rocky The Napoleon Bonaparte of Chhollywood 0 किराये में कॉमिक्स और फ़िल्मी मैगजीन से कमाई की शुरुआत , बचत और संघर्ष से बढ़ा आत्मविश्वास शहरसत्ता/रायपुर।  Rocky The Napoleon Bonaparte…

The post chhollywood: रॉकी छॉलीवुड के नेपोलियन बोनापार्ट… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

Chhollywood: Rocky The Napoleon Bonaparte of Chhollywood

0 किराये में कॉमिक्स और फ़िल्मी मैगजीन से कमाई की शुरुआत , बचत और संघर्ष से बढ़ा आत्मविश्वास

शहरसत्ता/रायपुर।  Rocky The Napoleon Bonaparte of Chhollywood महज 5’5 फुट का छरहरा लड़का, एक छोटे से कस्बे से खाली हाथ बड़े ख्वाब लेकर राजधानी रायपुर पहुंचा। न पैसा था, न अनुभव, न नौकरी, सिर्फ अध्ययनशीलता और कर्मठता ही साथ थी। इन्हें छॉलीवुड इंडस्ट्री का नेपोलियन बोनापार्ट कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। संघर्षों से तपकर यह शख्स आज सफल बिजनेसमैन और फिल्म फाइनेंसर बन चुका है। बात हो रही है गरियाबंद से रायपुर आए रॉकी दासवानी की।

Rocky daswani(film producer)

शुरुआत गांव से

गरियाबंद एक मिट्टी की खुशबू से भरा गाँव, वहीं रॉकी का जन्म और बचपन बीता। पढ़ने का शौक बचपन से था, बारहवीं में गणित विषय के साथ अच्छे अंक लाए, लेकिन उन्हें पाठ्यक्रम से ज़्यादा साहित्यिक व ज्ञानवर्धक किताबें पसंद थीं। 12 साल की उम्र में कॉमिक्स किराए पर देना शुरू किया। पहली कमाई हुई,2 रुपये। धीरे-धीरे 3000-5000 किताबों का संग्रह बन गया।

Rockydaswani(filmproducer)

संघर्ष के दिन

रायपुर आने के बाद शुरुआती दिन बेहद कठिन थे। 300-400 रुपये किराये के कमरे में सिर्फ एक सूटकेस, पुराना पंखा और गद्दा। भूखे दिन, उधारी पर खाना, और मकान मालिक द्वारा सामान सड़क पर फेंके जाने जैसी घटनाएं आम थीं। ऐसे में संजय भैया नाम के जानने वाले ने सहारा दिया। S.T.D. बूथ में रात को बैठना और तीन कुर्सियों जोड़कर वहीं सो जाना ,ऐसे बीते कई दिन।

रॉकी-सतीश की जोड़ी क्यों खास?

मैं उनकी रचनात्मकता में हस्तक्षेप नहीं करता था, उन्हें पूरी स्वतंत्रता थी। वहीं मैं व्यावसायिक पक्ष संभालता। क्रिएटिव विज़न और प्रैक्टिकल सोच के इस संतुलन ने हमें मजबूत टीम बना दिया।

बॉलीवुड का अनुभव

बॉलीवुड एक सपना है,जो मैंने भी देखा और कोशिश की। वहाँ बहुत कुछ सीखने को मिला। आज जो भी मुझसे कुछ सीखना चाहता है, मैं तैयार हूँ।
सामाजिक और पारिवारिक ज़िम्मेदारियाँ, मैं समय का प्रबंधन करता हूँ,सेहत, परिवार, समाज, व्यापार सबको बराबरी से समय देता हूँ। मेरे लिए क्वालिटी ज़्यादा मायने रखती है। हर तीन-चार साल में एक फिल्म बनती है, लेकिन पूरी निष्ठा से।

गरियाबंद से रायपुर तक का सफर

खोने को कुछ नहीं था, सिर्फ संघर्ष था। हर दिन खुद को साबित करना था। यही मेरी असली पढ़ाई थी, ज़िंदगी की पढ़ाई।

भरोसे पर राय,कौन-कौन बने सहारा?

भरोसा टूटना नहीं चाहिए। कुछ लोगों ने तोड़ा, लेकिन कुछ ने संभाला भी। भरोसे से ही रिश्ते बनते हैं, और ज़िंदगी खूबसूरत बनती है।शुरुआत में चाचा राजो रासवानी के पास रहा। उन्होंने अकाउंट का काम सिखाया। धीरे-धीरे एक भरोसेमंद दोस्ती का दायरा बना। लेकिन असली सहारा मेरी किताबें रहीं, जिन्होंने मुझे टूटने नहीं दिया।

रॉकी की पसंद

निर्देशक: सतीश जैन, प्रेम चंद्राकर, मनोज वर्मा, मनीष मानिकपुरी, मृत्युंजय
अभिनेता: अनुज शर्मा, प्रकाश अवस्थी, कारण खान, अमलेश नागेश, दीपक साहू
अभिनेत्री: शिखा चिताम्बरे, एलसा घोष, अनिकृति चौहान, काजल सोनबेर, दीक्षा जायसवाल
चरित्र कलाकार: पुष्पेंद्र ठाकुर, संजय महानन्द, अनिल शर्मा, मनमोहन ठाकुर, अंजलि चौहान, उपासना वैष्णव

युवाओं के लिए संदेश

बड़ा सोचिए, अपने इंटरेस्ट को पहचानिए, ईमानदारी से मेहनत कीजिए। लगन से किया गया काम कभी व्यर्थ नहीं जाता।

The post chhollywood: रॉकी छॉलीवुड के नेपोलियन बोनापार्ट… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/05/31/chhollywood-rocky-the-napoleon-bonaparte-of-chhollywood/feed/ 0 2542
Chhollywood: रामलीला के लक्ष्मण से “गिरधारी” तक स्टारडम का सफर… https://shaharsatta.com/2025/05/30/chhollywood-the-journey-of-stardom-from-ramlilas-laxman-to-girdhari/ https://shaharsatta.com/2025/05/30/chhollywood-the-journey-of-stardom-from-ramlilas-laxman-to-girdhari/#respond Fri, 30 May 2025 17:39:43 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2534 0 मनमोहन की सिने ज़िंदगी की असल और अनकट कहानी उनकी जुबानी   शहर सत्ता/रायपुर। छइयां भुइंया के ‘गिरधारी’ यानि की छत्तीसगढ़ (Chhollywood) के असली माटी पुत्र ठाकुर मनमोहन सिंह…

The post Chhollywood: रामलीला के लक्ष्मण से “गिरधारी” तक स्टारडम का सफर… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 मनमोहन की सिने ज़िंदगी की असल और अनकट कहानी उनकी जुबानी

 

शहर सत्ता/रायपुर। छइयां भुइंया के ‘गिरधारी’ यानि की छत्तीसगढ़ (Chhollywood) के असली माटी पुत्र ठाकुर मनमोहन सिंह बचपन में गाँव की रामलीला में लक्ष्मण का किरदार निभाया करते थे। लोगों की तालियों और तारीफों ने उनके अंदर एक कलाकार को जन्म दिया। धीरे-धीरे लोग कहने लगे हीरो जैसा दिखता है तू,और यही बात दिल में उतर गई। इसी उम्मीद के साथ निकल पड़े सपनों की नगरी मुंबई की ओर। लेकिन मुंबई में सपने जितने बड़े थे, संघर्ष उससे भी महाकाय निकला। तीन साल तक लगातार मेहनत, ऑडिशन, रिजेक्शन और मायूसियों के बाद हारकर वापस गाँव लौटना पड़ा। लगा सब खत्म हो गया।फिर एक दिन मौका मिला फिल्म छइहा भुइया में खलनायक ‘गिरधारी’ का किरदार। इस रोल ने न सिर्फ गाँव बल्कि शहर तक में तहलका मचा दिया। लोग उनका असली नाम भूल गए और ‘गिरधारी’ के नाम से पहचानने लगे। आज भी मनमोहन को लोग उसी नाम से पुकारते हैं, मनमोहन उर्फ गिरधारी।

संघर्ष और सिद्धांत की कहानी

विलन होते हुए भी मैंने फिल्में छांट कर की। मनमोहन ने यह साबित कर दिया कि एक अभिनेता का आत्मसम्मान उसकी सबसे बड़ी पूंजी होती है। (Chhollywood) उन्होंने कभी ‘हीरो-हीरोइन की मर्जी’ वाली फिल्मों में घुसपैठ नहीं की, बल्कि खुद के टैलेंट पर विश्वास रखा। कोई ताकत मुझे बिजी नहीं देखना चाहती थी। ये लाइन छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में छिपी हुई राजनीति की गहराई तक झांकती है। एक कलाकार के संघर्ष को दबाने की कोशिशें हर कोने में दिखीं। निजी रिश्ते, गलतफहमियाँ और टूटता विश्वास भी सहा हूं।

रिश्ते में आई दरार,पर हद में किया विरोध

लेकिन हर रिश्ते में दरार किसी एक घटना से नहीं, बल्कि राजनीति और आर्थिक खेलों से आती है।(Chhollywood) मेकअप लगा था, डांस कर रहा था, लेकिन अचानक एल्बम से हटा दिया गया। एक कलाकार के आत्मसम्मान को झकझोरने वाला अनुभव। मनमोहन ने प्रतिक्रिया में बाल और दाढ़ी तक मुंडवा दी — ये केवल लुक चेंज नहीं, एक मानसिक विद्रोह था। छत्तीसगढ़ी सिनेमा में सियासी खौफ का आलम है। यहाँ जो पॉलिटिक्स होती है, वैसी असल राजनीति में भी नहीं होती। मनमोहन की यह टिप्पणी इंडस्ट्री में पनपते अहंकार और गुटबाज़ी पर सीधा वार है। यूनियन बनाकर क्या करोगे, जब कलाकार ही अपने हक के लिए खड़े नहीं होते। यह सिस्टम नहीं, कलाकारों की निष्क्रियता पर सवाल है।

खलनायक बना फिर भी निर्विवाद रहा

मनमोहन का इंडस्ट्रीज में गुटबाजी, प्रतिस्पर्धा और मनमुटाव को लेकर स्पष्ट लेकिन सटीक संदेश है। (Chhollywood) उनका मानना है कि जो भी मतभेद हैं, पर्दे के पीछे रहना चाहिए, क्योंकि हम जैसे कलाकार आप जैसे लोगों से सीखते हैं। यह कथन विनम्रता, अनुभव और समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। एक सच्चा कलाकार वही है, जो तमाम विवादों के बीच भी गरिमा बनाए रखे। मनमोहन की कहानी केवल एक कलाकार की नहीं, बल्कि हर उस इंसान की है जो संघर्ष करता है, टूटता है, मगर सिद्धांतों से समझौता नहीं करता। “गिरधारी” बनकर लोगों के दिलों में जगह बनाई, और मनमोहन बनकर सिनेमा में अपनी सच्ची पहचान कायम रखी।

भूपेश सरकार ने बरती उदासीनता, लेटलतीफी

छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम को लेकर मेरा स्पष्ट मत है, इसे धीमी गति देने का सबसे बड़ा जिम्मेदार भूपेश बघेल और उनकी कांग्रेस सरकार है। पिछले 5 वर्षों तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही। फिल्म विकास निगम की नीति पहले से तैयार थी, सब्सिडी की व्यवस्था भी प्रस्तावित थी, मगर उसके बावजूद निगम की स्थापना नहीं की गई। जब सारी रूपरेखा तय थी, तो इसे अमल में लाने से किसने रोका? साफ है कि (Chhollywood) फिल्म विकास निगम के गठन में देरी, और उसे रोकने में कांग्रेस सरकार की बड़ी भूमिका रही है। अब जब हमारी सरकार आई है, तो हमने फिल्म सिटी की घोषणा कर दी है, और इसके लिए केंद्रीय फंड भी आ चुका है। डेढ़ से दो साल के भीतर फिल्म सिटी बनकर तैयार हो जाएगी। जहाँ तक फिल्म विकास निगम की स्थापना का सवाल है, तो अभी आयोग की 16 या 18 पदों की लिस्ट बची हुई है। संभव है कि आने वाले दिनों में उसमें अध्यक्ष की घोषणा हो जाए और निगम का गठन पूरा हो जाए।

हिंदी से ज्यादा क्षेत्रीय फिल्म को मिले सब्सिडी

भूपेश बघेल सरकार ने एक पक्षपातपूर्ण नीति बनाई थी, जिसमें छत्तीसगढ़ी फिल्मों को कम और हिंदी फिल्मों को ज़्यादा सब्सिडी देने की बात थी।(Chhollywood) मैं चाहता हूँ कि यह नियम बदला जाए। कम से कम 50-50 का अनुपात होना चाहिए, बल्कि चूंकि यह छत्तीसगढ़ राज्य का फिल्म विकास निगम है, तो छत्तीसगढ़ी फिल्मों को 60% सब्सिडी मिलनी चाहिए और हिंदी को 40%। मुझे आशा है कि माननीय मुख्यमंत्री जी इस विषय को गंभीरता से लेंगे और छत्तीसगढ़ी सिनेमा को न्याय दिलाने के लिए ठोस कदम उठाएंगे। बाहरी लोगों को निगम में स्थान देने की जो नीति कांग्रेस सरकार ने बनाई थी, वह छत्तीसगढ़ी आवाज़ को दबाने वाली थी। अब समय है कि हम अपनी भाषा, अपनी संस्कृति और अपने सिनेमा को प्राथमिकता दें।

The post Chhollywood: रामलीला के लक्ष्मण से “गिरधारी” तक स्टारडम का सफर… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/05/30/chhollywood-the-journey-of-stardom-from-ramlilas-laxman-to-girdhari/feed/ 0 2534
Chhollywood : क्या फिल्म निर्माता मोहित दर्ज करवाएंगे एक्टर और कैमरा मैन पर 420 की FIR ? https://shaharsatta.com/2025/05/26/chhollywood-will-film-producer-mohit-file-an-fir-under-420-against-the-actor-and-camera-man/ https://shaharsatta.com/2025/05/26/chhollywood-will-film-producer-mohit-file-an-fir-under-420-against-the-actor-and-camera-man/#respond Mon, 26 May 2025 08:12:39 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2480 0 नाराज़ फिल्म निर्माता मोहित साहू ने लगाया छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘हंडा’, ‘जानकी’ और ‘गुइयां-1 और 2’ में कमीशनखोरी का आरोप शहर सत्ता/रायपुर। (Chhollywood)छत्तीसगढ़ के सबसे चर्चित फिल्म प्रोडक्शन हॉउस ‘एन…

The post Chhollywood : क्या फिल्म निर्माता मोहित दर्ज करवाएंगे एक्टर और कैमरा मैन पर 420 की FIR ? appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 नाराज़ फिल्म निर्माता मोहित साहू ने लगाया छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘हंडा’, ‘जानकी’ और ‘गुइयां-1 और 2’ में कमीशनखोरी का आरोप

शहर सत्ता/रायपुर। (Chhollywood)छत्तीसगढ़ के सबसे चर्चित फिल्म प्रोडक्शन हॉउस ‘एन माही फिल्म्स’ के मालिक मोहित साहू ने चौंकाने वाला फैसला लिया है। बहुत जल्द मोहित अपने ही फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनीं फिल्मों के एक अभिनेता और फिल्म के कैमरा मैन (DOP)पर लाखों का फर्जीवाड़ा वा धोखाधड़ी करने के आरोप में एफआईआर (FIR)करेंगे। बताते हैं कि छत्तीसगढ़ी फिल्म के अभिनेता और कैमरा मैन ने मिलकर लाखों रूपये की कमीशनखोरी की है।

ये भी देखे और पढ़ें :SHAHAR SATTA (26 May to 01 June 2025)

जानकारी के मुताबिक बतौर (Chhollywood) प्रोड्यूसर मोहित साहू से कथित कैमरा मैन (प्रोजेक्ट हेड)ने ज्यादा पैसे बताकर लोगों को पूरा भुगतान नहीं किया। साथ ही कइयों से कमीशन भी लेने का आरोप है। इसी तरह फिल्म अभिनेता और प्रसिद्ध युट्यूबर ने भी लेनदेन में लाखों रूपये की गड़बड़ी की है। यह सब गड़बड़झाला ‘एन माही फिल्म्स’ के बैनर तले बनी फिल्म गुइयां- 1 और गुइयां- 2, हंडा और जानकी के दौरान किया गया। मामले की शिकायत और कइयों को भुगतान में की गई रकम की गड़बड़ी का खुलासा हाल ही में हुआ। तब प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मोहित साहू ने तस्दीक की और सच्चाई का पता चलते ही पुलिस में प्रकरण दर्ज करवाने का मन बना लिया है।

झूठ और फर्जीवाड़ा से है मोहित को सख्त नफरत

हंसमुख, खर्चीले और युवा जोश से लबरेज़ ‘एन माही फिल्म्स’ के मालिक मोहित साहू छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्रीज (Chhollywood) में काफी शोहरत बटोर चुके हैं। साफगोई और उनके दो टूक फैसलों के लिए वे इंडस्ट्रीज में चर्चित हैं। उनका कहना है कि उन्हें झूठ और फर्जीवाड़ा करने वाले बनावटी लोग ज़रा भी पसंद नहीं। ऐसे में जिनपर चार फिल्मों का जिम्मा सौंपा और उनके भरोसे में वो जितना बोले उतनी पेमेंट दिया था। लेकिन जिस फिल्म अभिनेता और डीओपी (कैमरा मैन)पर उन्हें जितना एतबार था उन लोगों ने भरोसा तोडा है और छवि धूमिल की है।

इसलिए भी चर्चा में हैं फिल्म निर्माता मोहित साहू

छॉलीवुड में युवा फिल्म मेकर मोहित की छवि हरफनमौला और मूडियल की है। उनकी हालिया (Chhollywood) फिल्म गुइयां- 2 में टिकिट दर सीधे आधी करने पर अच्छी-खासी बहस इंडस्ट्रीज में छिड़ गई थी। इस विवाद पर छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्रीज के सबसे स्थापित और वरिष्ठ फिल्म निर्माता-निर्देशक सतीश जैन भी कूद पड़े थे। गरमा गर्म बहस और नूरा कुश्ती के बाद आखिरकार सतीश जैन और मोहित साहू के विवाद का सुखद अंत हो गया था। लेकिन खुद पर सोशल मिडिया में की गई आपत्तिजनक टिपण्णी, यू-ट्यूबर द्वारा प्रेंक वीडियो, एक नारद टाइप की शख्सियत समेत तकरीबन 5140 लोगों पर मानहानि का मामला भी दर्ज करने की चेतावनी भरा संदेश मोहित ने दिया है।

नया प्रावधान, धारा 420 अब BNS की धारा 318 है

BNS की धारा 318 अब धोखाधड़ी से संबंधित अपराधों को परिभाषित करती है, जिसमें धोखाधड़ी और बेईमानी से किसी व्यक्ति को संपत्ति देने के लिए प्रेरित करना शामिल है। इस धारा के तहत दोषी पाए जाने पर अधिकतम सात साल की सजा या जुर्माना, या दोनों हो सकते हैं। बता दें कि अभी भी चंद मामलों और इदारों के लिए वही पुरानी धारा 420 को समझने, जानने और परिभाषित करने के लिए प्रयोग किया जाता है। खासकर फ़िल्मी गानों, फिल्म के टाइटल और अन्य स्थानों पर यही ज्यादा चर्चित है।

The post Chhollywood : क्या फिल्म निर्माता मोहित दर्ज करवाएंगे एक्टर और कैमरा मैन पर 420 की FIR ? appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/05/26/chhollywood-will-film-producer-mohit-file-an-fir-under-420-against-the-actor-and-camera-man/feed/ 0 2480
Chollywood: सतीश जैन बनाम मोहित साहू की कहानी में नया मोड़,सोशल मीडिया पर तीर जैसे शब्दों ने बढ़ाई हलचल https://shaharsatta.com/2025/05/23/chollywood-new-twist-in-the-story-of-satish-jain-vs-mohit-sahu-words-like-arrows-created-a-stir-on-social-media/ https://shaharsatta.com/2025/05/23/chollywood-new-twist-in-the-story-of-satish-jain-vs-mohit-sahu-words-like-arrows-created-a-stir-on-social-media/#respond Fri, 23 May 2025 17:54:06 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2440 0 छॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म अब पर्दे पर नहीं, पर्दे के बाहर चल रही है शहरसात्ता /रायपुर.(Chollywood)जहां छॉलीवुड की फिल्में भावनाओं, संघर्ष और रिश्तों की कहानियां दिखाती हैं, वहीं…

The post Chollywood: सतीश जैन बनाम मोहित साहू की कहानी में नया मोड़,सोशल मीडिया पर तीर जैसे शब्दों ने बढ़ाई हलचल appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 छॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म अब पर्दे पर नहीं, पर्दे के बाहर चल रही है

शहरसात्ता /रायपुर.(Chollywood)जहां छॉलीवुड की फिल्में भावनाओं, संघर्ष और रिश्तों की कहानियां दिखाती हैं, वहीं आज खुद छॉलीवुड एक ऐसी कहानी का हिस्सा बन गया है, जो नायक और खलनायक से परे, वास्तविक रिश्तों और अहंकार के टकराव की मिसाल बन चुकी है।

इस कहानी में हैं दो प्रमुख किरदार

Satish jain, mohit sahu

सतीश जैन – 55 साल का अनुभव, अनुशासन के प्रतीक, छॉलीवुड के पिता समान निर्देशक।

मोहित साहू – नई पीढ़ी का चेहरा, सपनों से भरा विद्रोही, बदलाव की आग लिए युवा निर्माता।

इन दोनों की हालिया सोशल मीडिया टकराहट ने पूरी इंडस्ट्री को तीन हिस्सों में बांट दिया है –समर्थन, विरोध और चुप्पी।लेकिन हर क्लाइमेक्स की तरह, उम्मीदें अब भी जिंदा हैं कि यह ‘रिश्ता’ किसी खूबसूरत मोड़ पर फिर से जुड़ जाएगा।

मोहित साहू ने एक पोस्ट में लिखा 

मोहित साहू द्वारा किया गया पोस्ट

“रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया सतीश जैन जी का MCB2 और MCB3… टिकट ऊपर 100, बालकनी 150… प्रभात टॉकीज़… जय हो श्री सतीश जैन जी की। कॉपी फिल्म – MCB 3। बच्चे से जीत नहीं पाया जैन साहब।”

यह पोस्ट सीधा-सीधा न केवल MCB सीरीज़ की सफलता का ज़िक्र करता है, बल्कि उस पर लगे “कॉपी” के आरोपों को भी सामने लाता है। इंडस्ट्री में कई लोगों ने इस बयान को निजी हमला माना, जबकि कईयों ने इसे एक युवा की असंतुष्टि की पुकार समझा।

चुप्पी में छुपे डर

लोग इस पोस्ट पर खुलकर प्रतिक्रिया देने से बच रहे हैं। वजह कुछ ही समय पहले छइंहा भुइंया 3 के भव्य प्रीमियर पर मोहित साहू और सतीश जैन ने गले मिलकर सबको चौंका दिया था। दोनों के चेहरों पर मुस्कान थी, और माहौल में मिठास घुल गई थी। लगा कि सब कुछ अब ठीक है… (Chhollywood) लेकिन मोहित की हालिया पोस्ट ने फिर से पुरानी राख को कुरेद दिया है।

अमलेश नागेश – व्यंग्य की भाषा में सच्चाई

अमलेश नागेश
मोहित और सतीश की भूमिका में

इसी बीच, कॉन्टेंट क्रिएटर अमलेश नागेश भी मैदान में कूद पड़े हैं। अपने चिर-परिचित हास्य और कटाक्ष भरे वीडियो से उन्होंने न केवल पूरे घटनाक्रम पर टिप्पणी की, बल्कि लोगों को हँसाकर सोचने पर भी मजबूर कर दिया।अमलेश की टिप्पणी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है (Chhollywood) फिल्म बनाना आसान है, पर रिश्ते निभाना सबसे बड़ा आर्ट है!”

क्या छॉलीवुड बनेगा इसका शिकार या प्रेरणा

क्या ऐसा फिर होगा

सवाल अब यह नहीं कि कौन सही है और कौन गलत, सवाल यह है कि क्या छॉलीवुड इन अंतर्कलहों से ऊपर उठ पाएगा?क्या यह विवाद सिर्फ शब्दों की लड़ाई है या फिर किसी गहरे असंतोष की अभिव्यक्ति?

छॉलीवुड (Chhollywood) की इस असली फिल्म का क्लाइमेक्स क्या होगा –सुलह का सीन या एक और नया मोर्चा,यह तो आने वाले दिनों में दर्शक तय करेंगे।

The post Chollywood: सतीश जैन बनाम मोहित साहू की कहानी में नया मोड़,सोशल मीडिया पर तीर जैसे शब्दों ने बढ़ाई हलचल appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/05/23/chollywood-new-twist-in-the-story-of-satish-jain-vs-mohit-sahu-words-like-arrows-created-a-stir-on-social-media/feed/ 0 2440