Amit Katariya IAS Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/amit-katariya-ias/ Sat, 04 Oct 2025 04:29:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 Naxal Elimination Strategy : फोर्स के अफसरों के साथ गृहमंत्री अमित शाह की आज अहम बैठक https://shaharsatta.com/2025/10/04/naxal-elimination-strategy-home-minister-amit-shah-to-hold-important-meeting-with-force-officers-today/ https://shaharsatta.com/2025/10/04/naxal-elimination-strategy-home-minister-amit-shah-to-hold-important-meeting-with-force-officers-today/#respond Sat, 04 Oct 2025 04:29:04 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3616 0 बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगे शाह और साय शहर सत्ता/रायपुर। (Naxal Elimination Strategy)बस्तर में माओवादियों के खात्मे की अंतिम निर्णायक लड़ाई के बीच फोर्स के अफसरों…

The post Naxal Elimination Strategy : फोर्स के अफसरों के साथ गृहमंत्री अमित शाह की आज अहम बैठक appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगे शाह और साय

शहर सत्ता/रायपुर। (Naxal Elimination Strategy)बस्तर में माओवादियों के खात्मे की अंतिम निर्णायक लड़ाई के बीच फोर्स के अफसरों के साथ गृहमंत्री अमित शाह की आज अहम बैठक होगी। शाह सभी एजेंसियों से चर्चा करेंगे और उन्हें नए टास्क देंगे। उनकी कोशिश है कि जो नक्सली सरेंडर कर चुके हैं या हथियार छोड़ चुके हैं। उन्हें सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ मिले, ताकि वे फिर हथियार उठाने की ओर न जाएं।

अर्बन नेटवर्क पर भी खास बातचीत

शहर के स्लम इलाकों में छिपे हुए या मजदूरी कर रहे नक्सलियों की गतिविधियों पर सरकार की नजर है। सरकार यह पता लगा रही है कि लगातार ऑपरेशन के बाद नक्सलियों की रणनीति क्या है। क्या उन्होंने हथियार छोड़ दिए हैं या कुछ समय के लिए अंडरग्राउंड हो गए हैं। आसपास के राज्यों में नई भर्ती कर कैडर बढ़ाया जा रहा है। सुरक्षा बल इन रणनीतियों के अनुसार काम कर रहे हैं।

लाल लड़ाकों के सीज फायर पर भी चर्चा

शनिवार को सुरक्षाबलों और राज्य पुलिस के आला अफसरों के साथ बैठक कर नक्सलियों पर अंतिम वार के लिए रणनीति तैयार करेंगे। शाह की इस बैठक में नक्सलियों द्वारा वार्ता के लिए भेजी गई चिट्ठी पर भी चर्चा की जाएगी। क्योंकि शाह पहले ही नक्सलियों को चेता ​चुके हैं कि यदि वे सरेंडर करते हैं तो सरकार उनका रेड कार्पेट में स्वागत करेगी, नहीं तो गोली का जवाब गोली से दिया जाएगा।

शाह के 4 दौरे की मुख्य बातें

-15 दिसंबर 2024 को जगदलपुर में बस्तर ओलिंपिक के समापन पर अमित शाह ने घोषणा की कि 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म कर दिया जाएगा।
-16 दिसंबर 2024 को बीजापुर के गुंडम में जवानों से मिले और कहा कि सुरक्षा बल नक्सलियों पर भारी हैं, और तय डेडलाइन तक बस्तर नक्सल मुक्त होगा।
-5 अप्रैल 2025 को दंतेवाड़ा में शाह ने नक्सलियों को आत्मसमर्पण की खुली चेतावनी दी और कहा- अब आत्मसमर्पण ही एकमात्र विकल्प है, नहीं तो अंजाम भुगतने को तैयार रहें।

The post Naxal Elimination Strategy : फोर्स के अफसरों के साथ गृहमंत्री अमित शाह की आज अहम बैठक appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/10/04/naxal-elimination-strategy-home-minister-amit-shah-to-hold-important-meeting-with-force-officers-today/feed/ 0 3616
Ayushman Bharat : पीएम जन आरोग्य योजना के स्टेकहोल्डर वर्कशाप आयोजित https://shaharsatta.com/2025/09/16/ayushman-bharat-stakeholder-workshop-of-pm-jan-arogya-yojana-organized/ https://shaharsatta.com/2025/09/16/ayushman-bharat-stakeholder-workshop-of-pm-jan-arogya-yojana-organized/#respond Tue, 16 Sep 2025 06:49:01 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3408 हेल्थ सेकेट्री अमित कटारिया बोले; गलत क्लेम करने से भुगतान में देरी होती है, ईमानदारी से काम करने वाले होते हैं प्रभावित शहर सत्ता/रायपुर। (Ayushman Bharat)आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य…

The post Ayushman Bharat : पीएम जन आरोग्य योजना के स्टेकहोल्डर वर्कशाप आयोजित appeared first on शहर सत्ता.

]]>

हेल्थ सेकेट्री अमित कटारिया बोले; गलत क्लेम करने से भुगतान में देरी होती है, ईमानदारी से काम करने वाले होते हैं प्रभावित

शहर सत्ता/रायपुर। (Ayushman Bharat)आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत कल सोमवार को न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाईन रायपुर में स्टेकहोल्डर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया की परिकल्पना एवं आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं सह मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला के मागदर्शन में वर्कशॉप आयोजित की गई।

स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने कहा कि(Ayushman Bharat) आयुष्मान योजना गरीब एवं मध्यम वर्ग के नागरिकों के लिए सहायक है। इससे लाभार्थियों को उपचार के लिए अस्पताल का चुनाव करने का बेहतर विकल्प मिलता है। उन्होंने कहा गलत क्लेम करने से भुगतान में देरी होती है। श्री कटारिया बोले इस वजह से ईमानदारी से काम करने वाले संस्थान भी भुगतान में विलंब से प्रभावित होते हैं।

श्री कटारिया ने कहा कि गलत क्लेम करने से एक दुविधा की शुरुआत हो जाती है। इससे योजना की छवि धूमिल होती है और जनता व अस्पताल का विश्वास डगमगाता है। इससे वास्तविक मरीज जिसे उपचार मिलना चाहिए, अक्सर वंचित रह जाता है। साथ ही अस्पतालों के सही भुगतान में देरी होती है और ईमानदारी से काम करने वाले संस्थान भी प्रभावित होते हैं। और अंततः इसका सबसे बड़ा नुकसान गरीब और वंचित परिवार को उठाना पड़ता है, जिनके लिए यह योजना जीवनरेखा है।

स्टेकहोल्डर वर्कशाप में इन्होने की शिरकत

(Ayushman Bharat)वर्कशॉप में डॉ. सुरेन्द्र पामभोई, संचालक, राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान, छत्तीसगढ़, टी.एन. सिंह, राज्य सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, एन.आई.सी, छत्तीसगढ़, मनीष कोचर, तकनीकी निदेशक, एन.आई.सी, छत्तीसगढ़, डॉ. सुरेन्द्र शुक्ला, चेयरबोर्ड, हॉस्पिटल बोर्ड ऑफ इंडिया, छ.ग, पूजा शुक्ला मिश्रा, संयुक्त संचालक (वित्त), एवं डॉ धर्मेंद्र गहवई, प्रोजेक्ट डॉयरेक्टर, राज्य नोडल एजेंसी, छ.ग., राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण, भारत सरकार से प्रतिनिधि, छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक, जिला आयुष्मान नोडल अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक एवं अस्पताल सलाहकार एवं जिला रायपुर, दुर्ग एवं बिलासपुर के निजी अस्पतालों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

The post Ayushman Bharat : पीएम जन आरोग्य योजना के स्टेकहोल्डर वर्कशाप आयोजित appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/09/16/ayushman-bharat-stakeholder-workshop-of-pm-jan-arogya-yojana-organized/feed/ 0 3408
Vomiting & Diarrhea In Khairagarh : खैरागढ़ में डायरिया का प्रकोप, जिम्मेदार उदासीन, दो की मौत https://shaharsatta.com/2025/08/23/vomiting-diarrhea-in-khairagarh-diarrhea-outbreak-in-khairagarh-responsible-people-indifferent-two-dead/ https://shaharsatta.com/2025/08/23/vomiting-diarrhea-in-khairagarh-diarrhea-outbreak-in-khairagarh-responsible-people-indifferent-two-dead/#respond Sat, 23 Aug 2025 18:14:41 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3305 अस्पतालों में बेड फुल, लोग लगा रहे नगर पालिका पर लापरवाही के आरोप यतेंद्र जीत सिंह “छोटू” शहर सत्ता/खैरागढ़/रायपुर। (Vomiting & Diarrhea In Khairagarh)संगीत नगरी में डायरिया का प्रकोप लगातार…

The post Vomiting & Diarrhea In Khairagarh : खैरागढ़ में डायरिया का प्रकोप, जिम्मेदार उदासीन, दो की मौत appeared first on शहर सत्ता.

]]>

अस्पतालों में बेड फुल, लोग लगा रहे नगर पालिका पर लापरवाही के आरोप

यतेंद्र जीत सिंह “छोटू” शहर सत्ता/खैरागढ़/रायपुर। (Vomiting & Diarrhea In Khairagarh)संगीत नगरी में डायरिया का प्रकोप लगातार गहराता जा रहा है। हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं,कि बीते 24 घंटों में दो लोगों की मौत हो गई। वार्ड क्रमांक 11 किल्लापारा के एक पुरुष और वार्ड क्रमांक 3 स्थित गंजीपारा की एक महिला की मौत से पूरे खैरागढ़ नगर पालिका में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रोजाना बड़ी संख्या में उल्टी-दस्त के मरीज अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं और सिविल अस्पताल के सभी बेड लगभग भर चुके हैं।

गंदे पानी और जाम नालियों से हालात बदतर

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर में महीनों से नालियां जाम हैं और गलियों में गंदगी पसरी हुई है और नलों से गंदा पानी आ रहा है।। नगर पालिका को बार-बार शिकायतें की गई लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल आश्वासन ही मिला।। नागरिकों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका की इस लापरवाही का नतीजा आज महामारी के रूप में सामने आया है।

बेकाबू हालात, विधायक का दौरा, डॉक्टरों की चेतावनी

बीते दिनों खैरागढ़ की विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने सिविल अस्पताल पहुंचकर मरीजों से मुलाकात की थी और उन्होंने सार्वजनिक रूप से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग को लापरवाही का जिम्मेदार ठहराया था और कलेक्टर से शिकायत कर जिम्मेदार अधिकारी के ऊपर कार्यवाही की बात कही थी।

स्वास्थ्य विभाग की जनता से अपील

इधर सिविल अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ.पंकज वैष्णव ने कहा कि डायरिया का मुख्य कारण दूषित पेयजल ही है।। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे फिलहाल केवल उबला हुआ पानी पिएं और हल्का तथा घर का बना भोजन ही करें।

मौत के बाद चढ़ा सियासी पारा

विधायक प्रतिनिधि व नगर पालिका के पूर्व पार्षद व नेता प्रतिपक्ष मनराखन देवांगन ने नगर पालिका प्रशासन को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि अगर समय रहते पानी टंकी, पाइपलाइन और नालियों की सफाई की जाती तो आज दो बेकसूर लोगों की मौत नहीं होती।।यह नगर पालिका की सीधी-सीधी लापरवाही ही है। त्योहारों का मौसम है,हालात नहीं सुधरे तो बीमारी और फैलेगी इसलिए नगर पालिका प्रशासन को अपनी लापरवाही सुधारने और मुस्तैद रहने की जरूरत है।

नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा प्रशासन अपना काम कर रहा

वहीं नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा नंद चंद्राकर ने सफाई व्यवस्था पर उठ रहे सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तत्काल सफाई अभियान शुरू करने और मुनादी कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं।। मौसम और हालात विपरीत है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन अपना काम जिम्मेदारी से कर रहा है।

नगरवासी बोले, कब जागेगा प्रशासन ?

नगरवासियों का कहना है कि अब तक की कार्रवाई केवल कागजों पर सिमटी हुई ही रही है। जिला तो बन गया लेकिन जिला बनने का फायदा कुछ नहीं मिल रहा। सवाल यह है कि क्या प्रशासन बाकी इलाकों में भी डायरिया फैलने से पहले ठोस कदम उठाएगा या फिर हालात और बिगड़ने का इंतजार करेगा?

The post Vomiting & Diarrhea In Khairagarh : खैरागढ़ में डायरिया का प्रकोप, जिम्मेदार उदासीन, दो की मौत appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/08/23/vomiting-diarrhea-in-khairagarh-diarrhea-outbreak-in-khairagarh-responsible-people-indifferent-two-dead/feed/ 0 3305
अंबेडकर अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य सचिव कटारिया, विकास कार्यों की समीक्षा कर बेहतर सुविधा देने दिए निर्देश https://shaharsatta.com/2025/01/30/health-secretary-kataria-reached-ambedkar-hospital-reviewed-the-development-works-and-gave-instructions-to-provide-better-facilities/ https://shaharsatta.com/2025/01/30/health-secretary-kataria-reached-ambedkar-hospital-reviewed-the-development-works-and-gave-instructions-to-provide-better-facilities/#respond Thu, 30 Jan 2025 13:42:08 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1289 शहर सत्ता / रायपुर। स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा किरण कौशल और कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने डॉ भीमराव अंबेडकर अस्पताल में विकास कार्यों के संबंध में एक…

The post अंबेडकर अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य सचिव कटारिया, विकास कार्यों की समीक्षा कर बेहतर सुविधा देने दिए निर्देश appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा किरण कौशल और कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने डॉ भीमराव अंबेडकर अस्पताल में विकास कार्यों के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक ली और संबंधित स्थानों का निरीक्षण किया। बैठक में अस्पताल के विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की गई। कटारिया ने कहा कि यह प्रदेश का सबसे बडा अस्पताल है यहां पर प्रदेशभर से मरीज आते है, इसलिए यहां बेहतर व्यवस्था की जाए।

ये भी पढ़े : बड़ी ख़बर : धमतरी में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी का नामांकन रद्द…भाजपा ने की थी शिक़ायत

बैठक में कहा गया मरीजों के परिजनों के ठहरने के लिए उपयुक्त व्यवस्था की जाए जिसमें सर्वसुविधायुक्त डारमेंट्री, कमरे इत्यादि शामिल हो। इसके अलावा, समाजसेवी संस्थाओं द्वारा मरीजों और उनके परिजनों के लिए भोजन वितरण की व्यवस्था करने वाले व्यक्तियों के लिए एक मेस हाल बनाने की कार्ययोजना बनाई जाए। साथ ही सिकल सेल जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आवश्यक सुविधाओं का विस्तार करने के निर्देश दिए गए।

अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक ने बैठक में आगामी चार वर्ष की कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए स्वास्थ्य सचिव को जानकारी दी कि चिकित्सालय के लिए गार्बेज मैनेजमेंट हेतु कार्डियोलॉजी विभाग के बगल में रास्ता बनाया जाना, एसएनसीयू एवं आईसीयू से फायर एक्जिट का निर्माण करवाया जाना एवं एमआरडी के रिकार्ड के लिए ई-फाइलिंग जैसी भावी योजनाएं प्रस्तावित हैं। डिजिटलाइजेशन की दिशा में नेक्स्ट जेन ई हॉस्पिटल के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में डॉ. ओंकार खण्डवाल ने स्वास्थ्य सचिव को जानकारी दी और टेली रेडियोलॉजी की सुविधा के बारे में अवगत कराया।

ये भी पढ़े : Municipal Elections : “पत्नी” को टिकट पर छिड़ी जंग, साव का तंज़-कांग्रेस को कार्यकार्ता नहीं मिली…सुशील ने दिया जवाब

इस बैठक में सीजीएमसी डायरेक्टर पदमिनी भोई, चिकित्सा महाविद्यालय के डीन विवेक चौधरी, अधीक्षक संतोष सोनकर सहित अन्य प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे। निरिक्षण के दौरान चिकित्सा महाविद्यालय के रेडियोडायग्नोसिस विभागाध्यक्ष डॉ. एस. बीएस नेताम, अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डॉ. रविकांत दास, कैंसर विभागाध्यक्ष डॉ. मंजुला बेक, फिजियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सुमित त्रिपाठी, डॉ. दिवाकर धुरंधर, शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ओंकार खंडवाल, सहायक अधीक्षक डॉ. अनिल बघेल, डॉ. आनंद जायसवाल, नर्सिंग अधीक्षक नंदा रंगारी समेत पीडब्ल्यूडी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

The post अंबेडकर अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य सचिव कटारिया, विकास कार्यों की समीक्षा कर बेहतर सुविधा देने दिए निर्देश appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/30/health-secretary-kataria-reached-ambedkar-hospital-reviewed-the-development-works-and-gave-instructions-to-provide-better-facilities/feed/ 0 1289