aims Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/aims/ Sun, 04 May 2025 15:27:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 फांसी के फंदे में लटकता मिला एम्स का जुनियर डॉक्टर https://shaharsatta.com/2025/05/04/aiims-junior-doctor-found-hanging/ https://shaharsatta.com/2025/05/04/aiims-junior-doctor-found-hanging/#respond Sun, 04 May 2025 15:27:27 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2128 रायपुर (शहर सत्ता)। राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां कार्यरत एक जूनियर डॉक्टर ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली।…

The post फांसी के फंदे में लटकता मिला एम्स का जुनियर डॉक्टर appeared first on शहर सत्ता.

]]>

रायपुर (शहर सत्ता)। राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां कार्यरत एक जूनियर डॉक्टर ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान डॉ. ए रवि (26 वर्ष) के रूप में हुई है, जो आंध्र प्रदेश के महबूबनगर के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, डॉक्टर रवि ने 3 मई की रात अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। सुबह तक कोई हलचल न होने पर साथी डॉक्टरों को शक हुआ, जिसके बाद घटना की जानकारी अमानाका थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों पर फिलहाल स्पष्टता नहीं मिल पाई है। सीएसपी आजाद चौक अमन झा ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। डॉक्टर के सहकर्मियों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं मानसिक दबाव या कार्यस्थल संबंधी कोई समस्या तो आत्महत्या का कारण नहीं बनी।

एम्स परिसर में शोक का माहौल

घटना के बाद एम्स रायपुर परिसर में शोक का माहौल है। साथी डॉक्टरों और संस्थान के कर्मचारियों ने इस दुखद घटना पर गहरा दुःख जताया है। यह घटना एक बार फिर मेडिकल छात्रों और डॉक्टरों के मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर चर्चा की ओर इशारा करती है।

The post फांसी के फंदे में लटकता मिला एम्स का जुनियर डॉक्टर appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/05/04/aiims-junior-doctor-found-hanging/feed/ 0 2128