AIIMS Director Lieutenant General (Dr.) Ashok Jindal Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/aiims-director-lieutenant-general-dr-ashok-jindal/ Mon, 24 Aug 2026 15:21:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 Collector Dr. Gaurav Singh : एम्स में दीक्षांत समारोह की तैयारियों का लिया जायजा https://shaharsatta.com/2026/08/24/collector-dr-gaurav-singh-reviewed-preparations-for-the-aiims-convocation-ceremony/ https://shaharsatta.com/2026/08/24/collector-dr-gaurav-singh-reviewed-preparations-for-the-aiims-convocation-ceremony/#respond Mon, 24 Aug 2026 15:21:19 +0000 https://shaharsatta.com/?p=5600 उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन होंगे मुख्य अतिथि, 2 सितंबर को एम्स रायपुर में आयोजित होगा दीक्षांत समारोह शहर सत्ता/रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) रायपुर…

The post Collector Dr. Gaurav Singh : एम्स में दीक्षांत समारोह की तैयारियों का लिया जायजा appeared first on शहर सत्ता.

]]>

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन होंगे मुख्य अतिथि, 2 सितंबर को एम्स रायपुर में आयोजित होगा दीक्षांत समारोह

शहर सत्ता/रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) रायपुर पहुंचकर 2 सितंबर 2026 को होने वाले दीक्षांत समारोह कार्यक्रम स्थल एवं भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन के प्रवास की तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरान एम्स प्रशासन द्वारा कलेक्टर को सभी व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने एम्स प्रशासन एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों की सुरक्षा, बैठक व्यवस्था, यातायात, पार्किंग सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं चाक-चौबंद रूप से की जाए। किसी भी प्रकार की कमी न रहे, यह सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, एडीएम श्री उमाशंकर बंदे, एम्स डायरेक्टर लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) अशोक जिंदल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

The post Collector Dr. Gaurav Singh : एम्स में दीक्षांत समारोह की तैयारियों का लिया जायजा appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/08/24/collector-dr-gaurav-singh-reviewed-preparations-for-the-aiims-convocation-ceremony/feed/ 0 5600