Administrative Reshuffle In Chhattisgarh Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/administrative-reshuffle-in-chhattisgarh/ Sat, 28 Feb 2026 06:25:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 Administrative Reshuffle In Chhattisgarh : टिकरिहा वेयर हॉउस के एमडी और कुलदीप बनाए गये कलेक्टर https://shaharsatta.com/2026/02/28/administrative-reshuffle-in-chhattisgarh-tikriha-ware-house-md-and-kuldeep-appointed-as-collector/ https://shaharsatta.com/2026/02/28/administrative-reshuffle-in-chhattisgarh-tikriha-ware-house-md-and-kuldeep-appointed-as-collector/#respond Sat, 28 Feb 2026 06:23:58 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4068 मंत्रियों के पुराने चेहते अफसरों में शुमार आशीष टिकरिहा और तीर्थराज अग्रवाल की मेनस्ट्रीम में वापसी शहर सत्ता/रायपुर। (Administrative Reshuffle In Chhattisgarh)छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…

The post Administrative Reshuffle In Chhattisgarh : टिकरिहा वेयर हॉउस के एमडी और कुलदीप बनाए गये कलेक्टर appeared first on शहर सत्ता.

]]>

मंत्रियों के पुराने चेहते अफसरों में शुमार आशीष टिकरिहा और तीर्थराज अग्रवाल की मेनस्ट्रीम में वापसी

शहर सत्ता/रायपुर। (Administrative Reshuffle In Chhattisgarh)छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। आईएएस पद पर पदोन्नति के बाद कुछ अफसरों को नई जिम्मेदारी दी गई है जबकि कुछ को यथावत रखा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश के मुताबिक 11 आईएएस के प्रभार में फेरबदल किया गया है। इनमें वेयर हाउस और सहकारी संस्थाओं का जिम्मा संभाल रहे कुलदीप शर्मा को भाटापारा-बलौदाबाजार का नया कलेक्टर बनाया गया है। जबकि वित्तमंत्री के विशेष सहायक रहे आशीष टिकरिहा को छत्तीसगढ़ वेयर हाउस कॉर्पोरेशन का नया एमडी बनाया गया है।

इस फेरबदल से कई मायने हैं। इससे मंत्रियों के स्टाफ की ‘मेनस्ट्रीम’ में वापसी हो गई है। तीर्थराज अग्रवाल और आशीष टिकरिहा मंत्री के विशेष सहायक रहे उन्हें बड़े पदों की जिम्मेदारी दी गई है। सरकार इन अफसरों का उपयोग नीति-क्रियान्वयन में करना चाहती है। इसी तरह बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे आईएएस कुलदीप शर्मा को जिले की कमान सौपी गई है।

इन पर शासन की बरसी कृपा

0 आशीष कुमार टिकरिहा को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन नियुक्त किया गया है, जिसे वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष दर्जा दिया गया है।
0 तीर्थराज अग्रवाल को योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का उप सचिव बनाया गया है, साथ ही उन्हें धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
0 कुलदीप शर्मा को बलौदाबाजार का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए बलौदाबाजार कलेक्टर आईएएस दीपक सोनी को रिलीव किया गया है।
0 तरूण कुमार किरण को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, कलेक्टर कार्यालय कोरबा पदस्थ किया गया है।
0 लीना कोसम को परीक्षा नियंत्रक, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर पद पर यथावत रखा गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से उक्त पद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम 2016 के तहत वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया है।
0 डॉ. सीआर प्रसन्ना (2006 बैच), सचिव सहकारिता विभाग को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ आयुक्त सहकारिता और रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

ये अफसर यथावत रखे गए हैं

सौमिल रंजन चौबे (उप सचिव, कृषि विभाग), बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई (अपर कलेक्टर, नारायणपुर), सुमीत अग्रवाल (आयुक्त, नगर पालिक निगम दुर्ग) और संदीप कुमार अग्रवाल (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बिलासपुर) ऋषभ कुमार पाराशर (उप सचिव, वित्त) यथावत रखे गए हैं।

The post Administrative Reshuffle In Chhattisgarh : टिकरिहा वेयर हॉउस के एमडी और कुलदीप बनाए गये कलेक्टर appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/02/28/administrative-reshuffle-in-chhattisgarh-tikriha-ware-house-md-and-kuldeep-appointed-as-collector/feed/ 0 4068