ACB-EOW Raids 19 Locations Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/acb-eow-raids-19-locations/ Wed, 12 Aug 2026 03:02:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.4 ED arrests Congress leader Ramgopal. : 3400 करोड़ का शराब घोटाला, 5 दिनों की कस्टडी मिली https://shaharsatta.com/2026/08/12/ed-arrests-congress-leader-ramgopal-%e2%82%b93400-crore-liquor-scam-granted-5-day-custody/ https://shaharsatta.com/2026/08/12/ed-arrests-congress-leader-ramgopal-%e2%82%b93400-crore-liquor-scam-granted-5-day-custody/#respond Wed, 12 Aug 2026 03:02:08 +0000 https://shaharsatta.com/?p=5330 पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले- फर्जी गवाहों के सहारे कार्रवाई, कोर्ट पहुंचकर भूपेश बघेल ने रामगोपाल अग्रवाल से मुलाकात की शहर सत्ता/रायपुर। 3400 करोड़ के शराब घोटाला मामले में रामगोपाल…

The post ED arrests Congress leader Ramgopal. : 3400 करोड़ का शराब घोटाला, 5 दिनों की कस्टडी मिली appeared first on शहर सत्ता.

]]>

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले- फर्जी गवाहों के सहारे कार्रवाई, कोर्ट पहुंचकर भूपेश बघेल ने रामगोपाल अग्रवाल से मुलाकात की

शहर सत्ता/रायपुर। 3400 करोड़ के शराब घोटाला मामले में रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार कर रायपुर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें 5 दिनों की रिमांड पर ED को सौंप दिया गया है। 17 अगस्त को फिर उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रहे रामगोपाल अग्रवाल पर छत्तीसगढ़ के कथित 3400 करोड़ रुपए के शराब घोटाला मामले की जाँच प्रवर्तन निदेशालय (ED)समेत आर्थिक अपराध अन्वेषण से जुड़ी कई एजेंसियां कर रही हैं।

बता दें कि इससे पहले EOW (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी, अब ED आगे की पूछताछ करेगी। मंगलवार को कोर्ट पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रामगोपाल अग्रवाल से मुलाकात की। बघेल ने कहा कि केवल परेशान करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। जांच एजेंसियों के पास नकली गवाह है, कोई सबूत नहीं है।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में जांच एजेंसियां कथित तौर पर सरकारी शराब कारोबार में अनियमितताओं, अवैध वसूली और पैसों के लेन-देन से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही हैं। एजेंसियों का आरोप है कि शराब कारोबार में एक संगठित नेटवर्क के जरिए बड़ी रकम का लेन-देन हुआ।

तीन साल फरार रहे कांग्रेस नेता अग्रवाल पर ये आरोप

EOW के मुताबिक, आरोप है कि शराब घोटाला, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग से जुड़े पैसों को ठिकाने लगाने में रामगोपाल अग्रवाल की भूमिका थी। इसी वजह से एजेंसी ने आगे की पूछताछ के लिए अतिरिक्त समय मांगा है। कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल करीब तीन साल तक फरार रहे। 8 जुलाई को उन्होंने EOW कार्यालय पहुंचकर सरेंडर किया था। इसके बाद मेडिकल परीक्षण कर उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से 9 जुलाई को 17 जुलाई तक की पुलिस रिमांड मंजूर की गई थी। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद 5 अगस्त तक EOW की कस्टडी में भेज दिया गया था।

रामगोपाल से मिलने दो बार कोर्ट के चक्कर लगा चुके भूपेश

तीन साल फरार रहने के बाद पकड़ में आये प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 बार मिले हैं। बता दें कि 25 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई सीनियर नेताओं ने रामगोपाल अग्रवाल के जेल भेजे जाने से पहले उनसे मुलाकात की थी। इस दौरान भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि पार्टी को बदनाम करने के लिए एजेंसियों का उपयोग किया जा रहा है। 11 अगस्त को दूसरी बार कोर्ट पहुंचकर भूपेश बघेल ने रामगोपाल अग्रवाल से मुलाकात की।

The post ED arrests Congress leader Ramgopal. : 3400 करोड़ का शराब घोटाला, 5 दिनों की कस्टडी मिली appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/08/12/ed-arrests-congress-leader-ramgopal-%e2%82%b93400-crore-liquor-scam-granted-5-day-custody/feed/ 0 5330
ACB-EOW Raids 19 Locations : छत्तीसगढ़ के 19 ठिकानों पर ACB-EOW की रेड https://shaharsatta.com/2025/11/23/acb-eow-raids-19-locations-acb-eow-raids-19-locations-in-chhattisgarh/ https://shaharsatta.com/2025/11/23/acb-eow-raids-19-locations-acb-eow-raids-19-locations-in-chhattisgarh/#respond Sun, 23 Nov 2025 16:47:37 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3787 पूर्व-MLA के पोते के घर दबिश, पूर्व आबकारी-आयुक्त के घर छापा, रायपुर, अंबिकापुर, कोंडागांव, धमतरी सहित 20 ठिकानों पर जांच शहर सत्ता/रायपुर। (ACB-EOW Raids 19 Locations)शराब घोटाले और DMF से…

The post ACB-EOW Raids 19 Locations : छत्तीसगढ़ के 19 ठिकानों पर ACB-EOW की रेड appeared first on शहर सत्ता.

]]>

पूर्व-MLA के पोते के घर दबिश, पूर्व आबकारी-आयुक्त के घर छापा, रायपुर, अंबिकापुर, कोंडागांव, धमतरी सहित 20 ठिकानों पर जांच

शहर सत्ता/रायपुर। (ACB-EOW Raids 19 Locations)शराब घोटाले और DMF से जुड़े मामलों की जांच आगे बढ़ाते हुए टीमों ने रविवार तड़के करीब 19 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोंडागांव और अंबिकापुर में ACB-EOW की टीमों ने छापेमारी की है। इस कार्रवाई पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा ACB-EOW डराने-धमकाने और पैसा वसूलने का काम कर रही है। लोगों को फर्जी तरीके से फंसाया जा रहा है। यह कार्रवाई भाजपा नेताओं के यहां नहीं होती, न ही उनके व्यापारियों के घर एक्शन होता है। जिनसे वसूली हो सकती है, सिर्फ उन्हीं के यहां टीम पहुंचती है।

DMF घोटाले में हरपाल सिंह अरोड़ा और उनसे जुड़े व्यक्तियों और ठेकेदारों के यहां रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, कोंडागांव, धमतरी और बलरामपुर मिलाकर 11 स्थानों पर सर्च की गई। वहीं शराब घोटाला प्रकरण में जेल में बंद अनिल टुटेजा और निरंजन दास के परिजनों से जुड़े बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और बस्तर के 8 ठिकानों पर छापे मारे गए।

अंबिकापुर में सप्लायर अमित अग्रवाल के घर भी दबिश दी गई।

जांच टीम ने जुटाए ये साक्ष्य

कार्रवाई के दौरान टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त किए हैं। एजेंसी ने बताया कि सभी जब्त सामग्री को जांच में शामिल किया जा रहा है और दोनों मामलों में आगे की जांच जारी है।

इनके घर दबिश, ये मिला

0 रायपुर में लॉ-विस्टा कॉलोनी में कारोबारी और सप्लायर हरपाल अरोरा के निवास पर भी कार्रवाई हुई। दुर्ग जिले के भिलाई में पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। वहीं धमतरी की पूर्व विधायक जया बेन दोषी के पोते केतन दोषी के महालक्ष्मी ग्रीस स्थित घर में भी दबिश दी। केतन रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े हैं। यहां करीब 4 घंटे तक जांच के बाद टीम कुछ दस्तावेज अपने साथ ले गई।

रायपुर में हरपाल अरोरा हाउस में कार्रवाई की गई।

0 इसके अलावा सरगुजा में EOW-ACB की टीम ने पशु चिकित्सक डॉ. तनवीर अहमद और अंबिकापुर के सत्तीपारा निवासी सप्लायर अमित अग्रवाल के ठिकानों पर रेड की। छापेमारी में डॉ. अहमद के घर से 17 लाख कैश और करोड़ों की कीमत के जमीन के दस्तावेज मिले हैं।

0 कोंडागांव में कारोबारी कोणार्क जैन के घर और अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की गई। कोणार्क जैन वर्ष 2019-20 में DMF सप्लाई कार्यों से जुड़े रहे थे। टीम ने यहां दस्तावेजों और लेन-देन से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की है।

The post ACB-EOW Raids 19 Locations : छत्तीसगढ़ के 19 ठिकानों पर ACB-EOW की रेड appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/11/23/acb-eow-raids-19-locations-acb-eow-raids-19-locations-in-chhattisgarh/feed/ 0 3787