Uncategorized Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/category/uncategorized/ Wed, 04 Mar 2026 05:32:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 America-Israel & Iran War : जेद्दा से 200 यात्री आए, 4 दिन में भारतीय एयरलाइंस की 1117 उड़ानें रद्द https://shaharsatta.com/2026/03/04/america-israel-iran-war-200-passengers-arrived-from-jeddah-1117-flights-of-indian-airlines-cancelled-in-4-days/ https://shaharsatta.com/2026/03/04/america-israel-iran-war-200-passengers-arrived-from-jeddah-1117-flights-of-indian-airlines-cancelled-in-4-days/#respond Wed, 04 Mar 2026 05:32:57 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4128 भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्पेशल कंट्रोल रुम बनाया, भारतीय झंडे वाले 37 जहाज और उनमें सवार 1,109 भारतीय नाविक फंसे शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क/रायपुर। (America-Israel & Iran War)ईरान ने जंग के…

The post America-Israel & Iran War : जेद्दा से 200 यात्री आए, 4 दिन में भारतीय एयरलाइंस की 1117 उड़ानें रद्द appeared first on शहर सत्ता.

]]>

भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्पेशल कंट्रोल रुम बनाया, भारतीय झंडे वाले 37 जहाज और उनमें सवार 1,109 भारतीय नाविक फंसे

शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क/रायपुर। (America-Israel & Iran War)ईरान ने जंग के कारण दुनिया का सबसे अहम होर्मुज रूट (समुद्र का रास्ता) बंद कर दिया है। जेद्दा से 200 यात्री आए, 4 दिन में भारतीय एयरलाइंस की 1117 उड़ानें रद्द कर ​दिए हैं। जंग से बने विपरीत हालातों के चलते मिडिल ईस्ट के देशों से भारतीयों का लौटना जारी है। मंगलवार देर रात जेद्दा, दुबई से कई भारतीय दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुए। इसके चलते भारतीय झंडे वाले 37 जहाज और उनमें सवार 1,109 भारतीय नाविक वर्तमान में फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में फंसे हुए हैं।

युद्ध के चलते पश्चिम एशिया के 8 देशों ने एयरस्पेस पूरी तरह बंद कर ​दिए हैं। 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक भारतीय एयरलाइंस ने 1,117 इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द की हैं। इससे हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए हैं। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग के बीच भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने स्पेशल कंट्रोल रूम बनाया है। इसमें भारतीय नागरिकों के लिए कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने X पोस्ट में इसकी जानकार दी।

ईरान का दावा- 2 दिन में 650 अमेरिकी सैनिक हताहत हुए

(America-Israel & Iran War)ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसके जवाबी हमलों में पहले दो दिनों के अंदर करीब 650 अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए हैं। यह जानकारी चीनी न्यूज एजेंसी शिनहुआ ने दी है। IRGC के प्रवक्ता के मुताबिक, ईरान ने बहरीन में मौजूद अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के हेडक्वार्टर और सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से कई हमले किए। ईरान ने यह भी दावा किया कि उसके मिसाइल हमलों से एक अमेरिकी सैन्य जहाज को भारी नुकसान पहुंचा।

The post America-Israel & Iran War : जेद्दा से 200 यात्री आए, 4 दिन में भारतीय एयरलाइंस की 1117 उड़ानें रद्द appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/03/04/america-israel-iran-war-200-passengers-arrived-from-jeddah-1117-flights-of-indian-airlines-cancelled-in-4-days/feed/ 0 4128
Chief Minister Rural Bus Scheme : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया https://shaharsatta.com/2025/12/12/chief-minister-rural-bus-scheme-chief-minister-vishnudev-sai-flagged-off-the-buses/ https://shaharsatta.com/2025/12/12/chief-minister-rural-bus-scheme-chief-minister-vishnudev-sai-flagged-off-the-buses/#respond Fri, 12 Dec 2025 06:34:53 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3849 योजना के दूसरे चरण में बस्तर और सरगुजा संभाग के 10 जिलों के 23 मार्गों पर 24 नई बसें संचालित शहर सत्ता/रायपुर। (Chief Minister Rural Bus Scheme)छत्तीसगढ़ राज्य में मुख्यमंत्री…

The post Chief Minister Rural Bus Scheme : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया appeared first on शहर सत्ता.

]]>

योजना के दूसरे चरण में बस्तर और सरगुजा संभाग के 10 जिलों के 23 मार्गों पर 24 नई बसें संचालित

शहर सत्ता/रायपुर। (Chief Minister Rural Bus Scheme)छत्तीसगढ़ राज्य में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का दूसरा चरण बुधवार से शुरू हो गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सीएम हाउस से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। योजना के दूसरे चरण में बस्तर और सरगुजा संभाग के 10 जिलों के 23 मार्गों पर 24 नई बसें संचालित होंगी। इससे 180 गांव सीधे बस सुविधा से जुड़ गए हैं। योजना के पहले चरण में 250 गांवों को कवर किया गया था।

इस मौके पर सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का कोई भी गांव विकास की मुख्यधारा से अलग नहीं रहेगा। योजना न केवल परिवहन सुविधा बढ़ा रही है, बल्कि ग्रामीणों को शहरों और सेवा संस्थानों से जोड़कर सामाजिक और आर्थिक समानता को भी मजबूत कर रही है। अब द्वितीय चरण की शुरुआत के साथ इस संख्या में और वृद्धि हुई है तथा 180 गांव और जुड़ गए हैं।

परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि वनांचल क्षेत्रों में अब दूरस्थ इलाकों से ब्लॉक मुख्यालय तक यात्रा पहले की तुलना में सरल और सुरक्षित हो गई है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के प्रथम चरण की शुरुआत 4 अक्टूबर 2025 को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा की गई थी, जिसके अंतर्गत 250 गांवों को बस सेवाओं से जोड़ा गया था।

The post Chief Minister Rural Bus Scheme : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/12/12/chief-minister-rural-bus-scheme-chief-minister-vishnudev-sai-flagged-off-the-buses/feed/ 0 3849
रूस ने यूक्रेन का F-16 मार गिराया, पायलट की मौत https://shaharsatta.com/2025/06/29/ukrain-missile-attack/ https://shaharsatta.com/2025/06/29/ukrain-missile-attack/#respond Sun, 29 Jun 2025 13:49:02 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2723 477 ड्रोन और 60 मिसाइलें दागीं; यूक्रेन ने 475 हमले रोके, 6 लोग घायल कीव/मॉस्को। रूस-यूक्रेन युद्ध एक बार फिर तीव्र हवाई संघर्ष के केंद्र में आ गया है। रविवार…

The post रूस ने यूक्रेन का F-16 मार गिराया, पायलट की मौत appeared first on शहर सत्ता.

]]>

477 ड्रोन और 60 मिसाइलें दागीं; यूक्रेन ने 475 हमले रोके, 6 लोग घायल

कीव/मॉस्को। रूस-यूक्रेन युद्ध एक बार फिर तीव्र हवाई संघर्ष के केंद्र में आ गया है। रविवार रात रूस ने यूक्रेन पर 477 ड्रोन और 60 मिसाइलों से अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया। इनमें से यूक्रेनी वायु सेना ने 475 हमलों को नाकाम करने का दावा किया है।

इस हमले के दौरान एक F-16 फाइटर जेट रूसी मिसाइल का निशाना बन गया, जिससे उसके पायलट पावलो इवानोव की मौत हो गई। यूक्रेन ने बताया कि पायलट ने हमले के दौरान 6 मिसाइलें मार गिराईं, लेकिन आखिरी टारगेट को हिट करते वक्त तकनीकी गड़बड़ी के कारण उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट विमान को आबादी वाले क्षेत्र से दूर ले जाने में सफल रहे, लेकिन समय रहते इजेक्ट नहीं कर सके।


हमले में नागरिक क्षेत्र भी प्रभावित

रूसी हमलों में यूक्रेन के रिहायशी इलाकों को नुकसान पहुंचा और 6 लोग घायल हो गए। हालांकि यूक्रेन का कहना है कि वायु रक्षा प्रणालियों ने ज्यादातर हमलों को नाकाम किया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।


क्रीमिया एयरबेस पर यूक्रेन का जवाबी हमला

इस हमले से पहले 28 जून की सुबह यूक्रेन ने क्रीमिया स्थित किरोव्स्के एयरबेस पर ड्रोन हमला किया था।
यूक्रेनी सुरक्षा सेवा (SBU) के मुताबिक हमले में रूस के कई Mi-8, Mi-26, Mi-28 अटैक हेलिकॉप्टर और एक पैंटसिर-S1 वायु रक्षा प्रणाली तबाह की गई।

हालांकि रूस ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है


बातचीत के संकेत, लेकिन जमीन पर जंग तेज

27 जून को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि मास्को शांति वार्ता के नए दौर के लिए तैयार है। उन्होंने इस्तांबुल में बातचीत की पेशकश की थी, लेकिन जमीनी हालात इसके उलट दिखे।

अब तक हुई वार्ताओं में कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है, और संघर्ष लगातार बढ़ता ही जा रहा है।


युद्ध की पृष्ठभूमि: कैसे पहुंचा संघर्ष यहां तक

  • फरवरी 2022: पुतिन के आदेश पर रूस ने यूक्रेन पर हमला किया। अमेरिका और पश्चिमी देशों ने कड़ा विरोध जताया।

  • फरवरी 2025: अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पुतिन से 90 मिनट बात की और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की को ‘तानाशाह’ बताया।

  • मई 2025: युद्ध समाप्ति के प्रयास तेज हुए। कैदी अदला-बदली हुई, लेकिन क्षेत्रीय नियंत्रण और सुरक्षा गारंटी जैसे मुद्दों पर सहमति नहीं बनी।


युद्ध का नया चरण?

विशेषज्ञों के अनुसार, यूक्रेन के पास अब F-16 जैसे एडवांस फाइटर जेट हैं, लेकिन रूस की मिसाइल प्रणाली अब भी खतरनाक रूप से सक्षम है। दोनों पक्षों के बीच हालिया हमलों से साफ है कि संघर्ष अब अधिक तकनीकी, हवाई और रणनीतिक हो चला है, जिसमें शांति वार्ता और जमीनी स्थिति एक-दूसरे से बिलकुल उलट दिशा में बढ़ रहे हैं।

The post रूस ने यूक्रेन का F-16 मार गिराया, पायलट की मौत appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/06/29/ukrain-missile-attack/feed/ 0 2723
Chhollywood: छॉलीवुड को मिला ऑलराउंडर, सिंगर अनुराग शर्मा अब बतौर हीरो कर रहे हैं एंट्री https://shaharsatta.com/2025/06/26/chhollywood-chhollywood-got-an-all-rounder-singer-anurag-sharma-is-now-entering-as-a-hero/ https://shaharsatta.com/2025/06/26/chhollywood-chhollywood-got-an-all-rounder-singer-anurag-sharma-is-now-entering-as-a-hero/#respond Thu, 26 Jun 2025 13:55:32 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2701 शहर सत्ता/रायपुर। छत्तीसगढ़ी म्यूजिक इंडस्ट्री में (Chhollywood) अपनी मधुर आवाज़ और मेहनत से पहचान बनाने वाले सिंगर व एक्टर अनुराग शर्मा का सफर प्रेरणादायक रहा है। कक्षा 8वीं से ही…

The post Chhollywood: छॉलीवुड को मिला ऑलराउंडर, सिंगर अनुराग शर्मा अब बतौर हीरो कर रहे हैं एंट्री appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता/रायपुर। छत्तीसगढ़ी म्यूजिक इंडस्ट्री में (Chhollywood) अपनी मधुर आवाज़ और मेहनत से पहचान बनाने वाले सिंगर व एक्टर अनुराग शर्मा का सफर प्रेरणादायक रहा है। कक्षा 8वीं से ही संगीत की शिक्षा प्रारंभ करने वाले अनुराग ने कॉलेज के दिनों से ही हिंदी ऑर्केस्ट्रा में गाना शुरू कर दिया था। इसके बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ी एल्बम्स में कोरस, डमी और फाइनल वॉइस देना शुरू किया।

अब तक वे 1500 से ज़्यादा गानों में अपनी आवाज़ दे चुके हैं। हालांकि, किसी नेशनल सिंगिंग कॉम्पीटिशन में उन्होंने हिस्सा नहीं लिया। उनके अनुसार, छॉलीवुड  की ऑडियंस को म्यूजिक में ज़्यादा बदलाव पसंद नहीं आता। दूसरा कारण बजट और रिकवरी है। रिकवरी कम होने की वजह से गानों पर खर्च सीमित होता है, जिससे ऑडियो और रिकॉर्डिंग क्वालिटी पर असर पड़ता है।

फिर भी वे मानते हैं कि छॉलीवुड में कर्णप्रिय गीत बनते हैं, जिनमें दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है। अच्छे स्टूडियो मौजूद हैं, पर बजट सीमित होने के कारण तकनीकी गुणवत्ता में उतनी पकड़ नहीं बन पाती।

विवेक दीक्षित के डायरेक्शन में बतौर एक्टर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वीडियो सॉन्ग ‘जान लेबे का’ से की थी। फिलहाल वे गंगासागर पंडा के निर्देशन पर बन रही  छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘बली’ में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि जैसे गायन से लोगों का दिल जीता है, वैसे ही अभिनय में भी उन्हें सराहना मिले।

अनुराग कहते हैं, जो भी काम प्रोफेशनली करना चाहते हैं, पहले उस कला को वक्त दें, सीखें। सोशल मीडिया को एक टूल की तरह इस्तेमाल करें, लेकिन उसे इतना महत्व न दें कि वो आपके जीवन को प्रभावित करे।

 

 

The post Chhollywood: छॉलीवुड को मिला ऑलराउंडर, सिंगर अनुराग शर्मा अब बतौर हीरो कर रहे हैं एंट्री appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/06/26/chhollywood-chhollywood-got-an-all-rounder-singer-anurag-sharma-is-now-entering-as-a-hero/feed/ 0 2701
Chhollywood: 25 लाख की लेनदेन के आरोपी डीओपी की तलाश https://shaharsatta.com/2025/06/24/chhollywood-search-for-dop-accused-of-25-lakh-transaction/ https://shaharsatta.com/2025/06/24/chhollywood-search-for-dop-accused-of-25-lakh-transaction/#respond Tue, 24 Jun 2025 04:26:30 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2694 0 मोहित साहू ने की पता या जानकारी देने की सोशल मीडिया में अपील शहरसात्ता/रायपुर.छॉलीवुड (Chhollywood) इंडस्ट्री में विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा।एक कथित DOP पर 25…

The post Chhollywood: 25 लाख की लेनदेन के आरोपी डीओपी की तलाश appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 मोहित साहू ने की पता या जानकारी देने की सोशल मीडिया में अपील

शहरसात्ता/रायपुर.छॉलीवुड (Chhollywood) इंडस्ट्री में विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा।एक कथित DOP पर 25 लाख रुपये की अवैध वसूली का गंभीर आरोप लग रहा है,कभी अश्लील गानों को लेकर विरोध,कभी फिल्म का सेंसर पास न होना,तो कभी फिल्म के हीरो का  रिलीज़ से ग़ायब हो जाना,और अब नया बम फूटा है DOP के ग़ायब होने को लेकर। Nmahi films के निर्माता मोहित साहू ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए सनसनी फैला दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके फिल्म के DOP (कैमरामैन) ग़ायब हो गए हैं।

मोहित साहू का कहना है

मोहित साहू निर्माता

जिसे भी हमारे DOP का पता हो, कृपया जानकारी दें… सुपरस्टार को शूटिंग में लाने के लिए 25 लाख लिए गए थे!

इस बयान ने छॉलीवुड सर्कल में हलचल मचा दी है।

क्या वाकई DOP ने 25 लाख लेकर काम अधूरा छोड़ दिया?क्या ये मामला सिर्फ़ प्रोफेशनल मिस कम्युनिकेशन है या इसके पीछे कोई गहरी साज़िश है? इन सवालों के जवाब तब तक अधूरे रहेंगे जब तक खुद DOP सामने आकर अपनी बात नहीं रखते।

फिलहाल, (Chhollywood) छॉलीवुड की छवि को लगते इन एक के बाद एक झटकों ने दर्शकों और फिल्म निर्माताओं,दोनों को चिंता में डाल दिया है। उम्मीद है कि सच्चाई जल्द सामने आए और इंडस्ट्री को राहत मिले।

क्या कहता है फिल्म का क्रू?

क्या मोहित साहू सबूतों के साथ आएंगे सामने?

क्या DOP चुप्पी तोड़ेंगे?

इस पूरे घटनाक्रम पर हमारी शहरसात्ता की नजर बनी हुई है। अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

🎥 छॉलीवुड में चल रहे इस ‘ड्रामा’ का क्लाइमैक्स क्या होगा?

The post Chhollywood: 25 लाख की लेनदेन के आरोपी डीओपी की तलाश appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/06/24/chhollywood-search-for-dop-accused-of-25-lakh-transaction/feed/ 0 2694
Chhollywood: छॉलीवुड की अभिनेत्री ज्योत्सना ताम्रकार ट्रेन में हमले और चोरी का शिकार, रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल https://shaharsatta.com/2025/06/20/chhollywood-chhollywood-actress-jyotsna-tamrakar-becomes-victim-of-attack-and-theft-in-train-big-questions-raised-on-railway-security-system/ https://shaharsatta.com/2025/06/20/chhollywood-chhollywood-actress-jyotsna-tamrakar-becomes-victim-of-attack-and-theft-in-train-big-questions-raised-on-railway-security-system/#respond Fri, 20 Jun 2025 18:46:34 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2673 शहर सत्ता /रायपुर|छॉलीवुड (Chhollywood) फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री ज्योत्सना ताम्रकार, जो दुर्ग (छत्तीसगढ़) की रहने वाली हैं, एक संगठित गिरोह द्वारा ट्रेन में हमले और चोरी का शिकार हुई…

The post Chhollywood: छॉलीवुड की अभिनेत्री ज्योत्सना ताम्रकार ट्रेन में हमले और चोरी का शिकार, रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता /रायपुर|छॉलीवुड (Chhollywood) फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री ज्योत्सना ताम्रकार, जो दुर्ग (छत्तीसगढ़) की रहने वाली हैं, एक संगठित गिरोह द्वारा ट्रेन में हमले और चोरी का शिकार हुई हैं। यह घटना उस समय घटी जब वे रीवा (मध्यप्रदेश) से काम निपटाकर बिलासपुर लौट रही थीं।ज्योत्सना बताती हैं कि जैसे ही उनकी ट्रेन कटनी आउटर पर रुकी, एक युवक ने उन्हें अचानक मुक्का मारा और भाग गया। शोर मचाने पर पता चला कि यह हमला अकेले उनके साथ नहीं, बल्कि S1 से S5 तक कई यात्रियों की चोरी की घटनाएं एक ही समय पर हुई थीं।ये कोई अकेले आदमी का काम नहीं हो सकता, ये पूरा गिरोह है जो आउटर में ट्रेन रुकते ही वारदात को अंजाम देता है।
ज्योत्सना ताम्रकार (एक्ट्रेस )

📞 शिकायत, पर कोई सुरक्षा नहीं पहुँची!

घटना के तुरंत बाद ज्योत्सना ने रेलवे हेल्पलाइन 139 पर कॉल किया, परंतु कटनी में कोई सुरक्षा कर्मी नहीं पहुँचा। फिर कहा गया कि अगला स्टॉपेज बताइए, वहाँ सुरक्षा दी जाएगी लेकिन वहाँ भी कोई नहीं आया।जब वे बिलासपुर पहुँची (सुबह 9:15 के करीब) तो वहीं एक और महिला भी थीं जो इसी गिरोह की शिकार बनी थीं। दोनों महिलाएं करीब एक घंटे तक थाने में बैठी रहीं, लेकिन उन्हें यही कहा गया.

ज्योत्सना ताम्रकार (एक्ट्रेस )

📢 अभिनेत्री ज्योत्सना की सीधी अपील

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से गुहार लगाते हुए कहा:

अगर यात्री ही सुरक्षित नहीं हैं, तो ये यात्रा किस भरोसे की है? कल को कोई गला काट दे तो?आप शिकायत कर भी लें तो क्या फ़ायदा? आज मुझे मारा है, चोरी की गई है, कल किसी की जान भी जा सकती है।

🚨 ये सिर्फ एक अभिनेत्री की नहीं, हर यात्री की सुरक्षा का सवाल है।

🔹 ट्रेनों के आउटर एरिया में बार-बार हो रही ऐसी वारदाते

🔹 रेलवे की तरफ से सुरक्षा बल की गैर-मौजूदगी

🔹 महिला यात्रियों के साथ बढ़ते खतरे

🔹 शिकायत पर भी पुलिस-प्रशासन की ढिलाई

ज्योत्सना की मांग:

1. आउटर में ट्रेन रुकते समय RPF और GRP की तैनाती अनिवार्य हो.

2. ट्रेनों में CCTV और अलर्ट सिस्टम लगाया जाए।

3. रेलवे हेल्पलाइन को ज़मीनी स्तर पर सक्रिय किया जाए।

4. इस गिरोह के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर गिरफ्तारी हो।

5. महिला यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

ज्योत्सना ताम्रकार (एक्ट्रेस )

ज्योत्सना कहती है,

मैं एक कलाकार हूँ, लेकिन इस देश की एक नागरिक भी।मैं सुरक्षित यात्रा का हक माँग रही हूँ रहम नहीं।

The post Chhollywood: छॉलीवुड की अभिनेत्री ज्योत्सना ताम्रकार ट्रेन में हमले और चोरी का शिकार, रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/06/20/chhollywood-chhollywood-actress-jyotsna-tamrakar-becomes-victim-of-attack-and-theft-in-train-big-questions-raised-on-railway-security-system/feed/ 0 2673
CRIME: जुएं की फड़ में पुलिस रेंज, रायपुर रेंज में जुएं की फड़ का बेताज बादशाह है छोटू भांडुलकर https://shaharsatta.com/2025/06/17/crime-police-range-in-gambling-den-chhotu-bhandulkar-is-the-uncrowned-king-of-gambling-den-in-raipur-range/ https://shaharsatta.com/2025/06/17/crime-police-range-in-gambling-den-chhotu-bhandulkar-is-the-uncrowned-king-of-gambling-den-in-raipur-range/#respond Tue, 17 Jun 2025 09:56:26 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2645 0 लोकेशन करते हैं चेंज, फिर बैठती है 2 से 8 करोड़ रूपये की फड़ शहर सत्ता/ रायपुर। राजिम और गरियाबंद में पिछले 7 साल से एक ही शातिर जुएं…

The post CRIME: जुएं की फड़ में पुलिस रेंज, रायपुर रेंज में जुएं की फड़ का बेताज बादशाह है छोटू भांडुलकर appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 लोकेशन करते हैं चेंज, फिर बैठती है 2 से 8 करोड़ रूपये की फड़

शहर सत्ता/ रायपुर। राजिम और गरियाबंद में पिछले 7 साल से एक ही शातिर जुएं की फड़ (CRIME) का बेताज बादशाह बना बैठा है। आईजी रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा को मातहत अँधेरे में रखे हैं। कुख्यात हिस्ट्रीशीटर, रासुका और जिलाबदर का ख़िताब हासिल छोटू भांडुलकर की फड़ अब 200 जुआरियों का आंकड़ा छूने लगी है। जुएं की फड़ का अगर रुपयों में हिसाब लगाएं तो यह रोजाना 3 से 8 करोड़ का धंधा हैं। छोटू भांडुलकर सिर्फ नाम का छोटा है सियासी रसूख बड़ी है। इसकी फड़ में हारने वालों को बाकायदा उधार देने के लिए फाइनेंसर भी उपलब्ध हैं। शहर सत्ता के क्राइम रिपोर्टर ने विशेष प्रयासों से एक स्टिंग किया। जिसमें भांडुलकर के गोरखधंधे की रियासत का सबूत बयान करती तस्वीरें और करीबियों द्वारा बताये गए राज तथा उसके लोकेशन को ट्रेस किया गया है।

शहर सत्ता ने की पड़ताल और बनाया वीडियो

नशे के साथ-साथ जुएँ पर भी नकेल कसने की जद्दोजहद

छगपु. लगातार नशे के साथ-साथ पूरे प्रदेश में जुएँ पर भी नकेल कसने की जद्दोजहद मे लगी हुई है तो (CRIME) वही दूसरी और राजिम के नयापारा निवासी भांडुलकर बाप बेटे पर पुलिस विभाग से लेकर स्थानीय नेता भी मेहरबान है। प्रदेश के तीन जिलों में सिर्फ छोटू भांडुलकर का जुआ पिछले 7 साल से फल फूल रहा है। राजिम का रहने वाला छोटू भांडुलकर हत्या के मामले में भी जेल जा चुका है । गुर्गे और बेटा दावा करते नही थकते की तीनो जिलों की पुलिस हमारे रेंज में है।

पुलिस रेंज रायपुर कार्यालय तक जाता है लाखों रूपये नजराना

जुआरियों का दावा है कि कोई भी शिकायत कर ले पुलिस हमारे अड्डे मे कभी छापा नहीं मारेगी।(CRIME) इस दावे के पीछे की वजह की बात करे तो, सूत्र बताते हैं की रेंज के आला अफसरों को भी 8 लाख रूपए बतौर नजराना जाता है। इन दावों में कितनी सच्चाई है यह जांच का विषय है। भूपेश सरकार मे राजनीति मे भी छोटू भांडुलकर की पत्नी को पार्षद बना कर अपने जुए के काले कारोबार को और बढ़ाया है जो की सत्ता परिवर्तन के बाद भी धड़ल्ले से जारी है। वहीँ छोटू भांडुलकर पर अब तक 50 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं जिसके चलते यह दो दर्जन से ज्यादा बार जेल भी जा चूका है।

छोटू भांडुलकर पार्षद पत्नी संध्या राव भांडुलकर

शहर सत्ता ने की पड़ताल और बनाया वीडियो

हत्या लूट डकैती समेत रासुका का अपराध

राजिम के नयापारा की पार्षद संध्या राव भांडुलकर का पति और शातिर अपराधी (CRIME) छोटू भांडुलकर के ऊपर लगभग 54 से ज्यादा गंभीर अपराध दर्ज हैं। जिसमे हत्या, लूट, डकैती, हत्या का प्रयास, नारकोटिक्स एक्ट समेत जुआ फड़ संचालित करने के मामले में भी दर्जनों बार जेल की हवा खा चूका है। वहीँ छोटू भांडुलकर को रासुका लगा कर जिला बदर भी किया जा चूका है। इतने सारे अपराध दर्ज होने के बाद भी कांग्रेस के एक बड़े नेता के उसकी पार्षद पत्नी के करीबी होने की वजह से कांग्रेस शासनकाल से अब तक कोई भी बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है।

जुआ फड़ चलाने वाला करोड़ों की संपत्ति का मालिक

जानकारी के मुताबिक रायपुर, धमतरी और गरियाबंद जिले में (CRIME) जुआ फड़ संचालित करने वाला निगरानी बदमाश छोटू भांडुलकर के पास करोड़ों की अवैध और अघोषित संपत्ति होने का भी करीबी दावा करते है। जानकारी के अनुसार इसने कुछ ही समय में अपनी पत्नी के राजनितिक रसूख और जुआ फड़ की बदौलत जमीन पर अवैध कब्ज़ा कर करने तक का आरोप है। पार्षद पति छोटू भांडुलकर लक्जरी गाडी एमजी हेक्टर, थार और फार्चूनर जैसी गाड़ियां में जलवा अफरोज होता है। सूत्र बताते हैं की भांडुलकर ने जुए में हारे कुछ ग्रामीणों की जमीन जायदाद भी अपने कब्जे में रख लिया है।

CHOTU & ADITYA BHANDULKAR

शहर सत्ता ने की पड़ताल और बनाया वीडियो

तोमर बंधुओं जैसी बाप-बेटे की जोड़ी

सूत्र यह भी तस्दीक करते हैं की (CRIME) छोटू भांडुलकर ने अपने बेटे आदित्य राव उर्फ़ बाबू को कांग्रेस की भूपेश सरकार में नयापारा के पारागांव और पितईबंद में अवैध रेत खनन के धंदे में उतारा था। जिसमे उसके सहयोगियों ने भी छोटू के कहने पर पैसा लगाया था। जिसकी आजतक वापसी नहीं हुई है और इस धंधे में बर्बाद हुए कारोबारी आज भी अपनी डूबी रकम की वापसी के लिए भांडुलकर परिवार का चक्कर लगा रहे हैं। साथ ही जिस भी व्यापारी ने इनसे अपनी रकम दमदारी से वापस मांगने की कोशिश की उनकी जेसीबी जैसी गाड़ियों को इसने पुलिस के साथ सांठ गाँठ कर थाने में जब्त करवा दिया जो की आज भी वहीँ सड़ रही हैं। वहीँ रेत खदान के धंधे में लोगों का पैसा डुबाकर आदित्य राव भांडुलकर अपने परिवार के मूल धंधे यानी जुए के कारोबार में सहयोगी बन बैठा है।

फड़ में आते हैं प्रदेश भर के जुआड़ी

प्रदेश भर के प्रोफेशनल जुआड़ी बेझिझक रात भर जुए का दांव लगाने आते हैं। जिसमे की कवर्धा, बिलासपुर, जांजगीर, भिलाई दुर्ग, राजनांदगांव, कोरबा, महासमुंद, बागबाहरा, राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश से लगभग 200 से अधिक जुआड़ी रात भर लाखों के जुएं में शिरकत करते हैं। साथ ही प्रदेश के जुआ फड़ में फाइनेंस करने के लिए भी राज्य के माफियाओं और गुंडे बदमाशों के गुर्गे भी फड़ में मोटी रकम लेकर तैनात रहते हैं और हारे हुए खिलाड़ियों को भारी ब्याज दर में खेलने के लिए पैसा उधारी देते हैं। कई खिलाडियों को उनकी गाडी, ज्वेलरी, संपत्ति के एवज में पैसे दिया जाता है। जिसमे छोटू भांडुलकर एंड कंपनी का भी परसेंट कट तय रहता है।

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के साथ पार्षद पत्नी संध्या राव भांडुलकर

जुए के पैसों से घरवाली की राजनीति चमकाने की कोशिश

पत्नी संध्या राव भांडुलकर के पार्षद चुनाव में धन और बाहुबल लगा दिया था। पानी की तरह अपनी कमाई खर्च करने के बाद भी नगर पालिका उपाध्यहक्ष बनाने का उसका सपना अधूरा ही रह गया। जिसके चलते अब वह जुए के पैसे और कांग्रेस के बड़े नेताओं के करीबी होने का लाभ उठाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के मैदान में अपनी पत्नी को मैदान में उतारने की तैयारी में है ताकि उसका राशूक़ बढ़ सके और उसका जुए का कारोबार और भी ज्यादा बेहतर तरीके से फल फूल सके।

शहर सत्ता ने की पड़ताल और बनाया वीडियो

छोटू भांडुलकर पुलिस, नेता और परिवार की शह पर संचालित इस अवैध कारोबार की जानकारी मिलते ही शहर सत्ता की टीम ने इसकी पड़ताल शुरू की और राजिम की महानदी रिवर शमशान घाट के करीब खुले मैदान में लोकेशन थी। जिसके प्रमाण स्वरुप हमारे पास इस खबर से जुड़े वीडियो और जुआ खिलाने वाली जगहों की लोकेशन भी मौजूद है। और खिलाडी भी बड़ी संख्या में बैठे दिख रहे हैं। वीडियो स्टिंग के दौरान बीच मैदान में सोलर बैटरी लाइट की रौशनी में दांव लग रहा था।

भांडुलकर का धंधा एक नजर

0 एंट्री फ़ीस प्रति व्यक्ति प्रति घंटा 500 रूपये है
0 खिलाडियों से चकरी का 8% वसूलते हैं नाल
0 उधारी देने वाले फाइनेंसरों से लेते हैं रोजाना 5% ब्याज
0 माफिया और गुंडे बदमाशों का पैसा खपाते हैं फाइनेंसर

सुरक्षा ऐसी धंधे का वक्त ये

0 रात 8 बजे से देर रात 3 बजे तक चलती फड़
0 25 हथियारबंध लड़कों की गैंग करती है निगरानी
0 भांडुलकर बाप-बेटों की सुरक्षा में बाउंसर तैनात
0 रायपुर, धमतरी, गरियाबंद के आउटर में लोकेशन

बड़ी गाड़ियों में खेलने आने वालों को शूटर ले जाते हैं

भांडुलकर की फड़ व्यवस्था में सुरक्षा, खाने-पीने और गुटखा-सिगरेट से लेकर बाइकर्स तक रहता है। बाहर से आने वाले आदतन और बड़े जुआरियों की बड़ी गाड़ियों को महफूज ठिकाने में पार्क करने के बाद छोटू के शूटर्स जो बाइकर्स हैं वो फड़ की लोकेशन तक लाने-ले-जाने का काम करते हैं। लड़कों की गैंग थ्री लेयर में अनचाहे लोगों की आमदरफ्त पर पैनी नजर रखती है। बड़े खिलाडियों की मनचाही चीजों शराब, नॉनवेज, सिगरेट से लेकर गुटखा तक की फरमाइश शूटर्स(बाइकर्स)के जिम्मे है।

 

 

 

The post CRIME: जुएं की फड़ में पुलिस रेंज, रायपुर रेंज में जुएं की फड़ का बेताज बादशाह है छोटू भांडुलकर appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/06/17/crime-police-range-in-gambling-den-chhotu-bhandulkar-is-the-uncrowned-king-of-gambling-den-in-raipur-range/feed/ 0 2645
Editorial by Sukant Rajput : हत्यारा कौन ? https://shaharsatta.com/2025/06/09/editorial-by-sukant-rajput-who-is-the-killer/ https://shaharsatta.com/2025/06/09/editorial-by-sukant-rajput-who-is-the-killer/#respond Mon, 09 Jun 2025 15:38:22 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2616                                                   संपादकीय – सुकांत राजपूत शहरसत्ता/रायपुर.…

The post Editorial by Sukant Rajput : हत्यारा कौन ? appeared first on शहर सत्ता.

]]>

                     

Sukant Rajput (Editor in Chief)

                            संपादकीय – सुकांत राजपूत

शहरसत्ता/रायपुर. (Editorial by Sukant Rajput) किसी ने बजा फ़रमाया है कि “लोकतंत्र में व्यवस्था देना सरकार का काम है। कार्यपालिका इसलिए जनता का पैसा लेती है, ताकि उनको सुरक्षा और सम्मान दे।(Editorial by Sukant Rajput) बेंगलुरु भगदड़ मामले ने हमें एक बार फिर से भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की अहमियत से अवगत कराया है। बड़े आयोजनों में जिम्मेदारी केवल आयोजकों की ही नहीं होती, बल्कि प्रशासन, पुलिस और संबंधित अधिकारी भी सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क और तैयार रहना चाहिए। जल्दबाजी में अनुमति देना और सुरक्षा का अभाव न केवल मानवीय जीवन के लिए खतरा है, बल्कि समाज में अस्थिरता भी ला सकता है।खुशियों के बीच जश्न मनाते काल के ग्रास बने उन 11 बदनसीबों का लौटना नामुमकिन है और परिवार का रिक्त स्थान भी भरना संभव नहीं है। राजनीतिक दलों ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा सहित कई विपक्षी पार्टियों ने मुख्यमंत्री और डिप्टी मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की है। उनका आरोप है कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह नाकाफी थी और प्रशासन की बड़ी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। वहीं सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है, ताकि प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद मिल सके।इस दर्दनाक आयोजन ने ऐसे कई यक्ष प्रश्न भी खड़े किये हैं जिनके जवाब जांच रिपोर्ट में आने चाहिए। क्या आयोजन के लिए पुलिस को समय पर सूचना दी गई थी? क्या सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे? टीम मैनेजमेंट और आयोजकों की भूमिका क्या थी? पुलिस या प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण के लिए क्या कदम उठाए? (Editorial by Sukant Rajput) जांच कमेटी की रिपोर्ट कब आएगी और क्या इसमें पारदर्शिता रहेगी? इस चूक भरे आयोजन में जान गंवाने वालों का आखिर हत्यारा कौन है?सस्ती सियासत, मामूली लोकप्रियता और बदइंतजामी की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।आयोजन से करोड़ों रूपये बटोरने वाले सभी जिम्मेदारों को बिना किसी भेदभाव के आरोपी बनाना होगा। बेंगलुरु भगदड़ मामले ने हमें एक बार फिर से भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की अहमियत से अवगत कराया है। बड़े आयोजनों में जिम्मेदारी केवल आयोजकों की ही नहीं होती, बल्कि प्रशासन, पुलिस और संबंधित अधिकारी भी सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क और तैयार रहना चाहिए। जल्दबाजी में अनुमति देना और सुरक्षा का अभाव न केवल मानवीय जीवन के लिए खतरा है,(Editorial by Sukant Rajput) बल्कि समाज में अस्थिरता भी ला सकता है। इसलिए अब जरूरत है कड़े कानूनों, स्पष्ट नियमों और कड़े सुरक्षा मानकों की ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। बेटे की कब्र से लिपट गया पिता:बोला- मुझे यहीं रहना है। कमोबेश यही आलम उन 10 मृतकों के परिजनों का है।

The post Editorial by Sukant Rajput : हत्यारा कौन ? appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/06/09/editorial-by-sukant-rajput-who-is-the-killer/feed/ 0 2616
Raipur Crime: वसीम, सूरज, जतिन सहित सभी आरोपियों को सेशन कोर्ट से ज़मानत, जेल से रिहाई पर जगह जगह स्वागत-सत्कार https://shaharsatta.com/2025/06/03/raipur-crime-all-the-accused-including-wasim-suraj-jatin-got-bail-from-the-session-court-welcomed-everywhere-on-release-from-jail/ https://shaharsatta.com/2025/06/03/raipur-crime-all-the-accused-including-wasim-suraj-jatin-got-bail-from-the-session-court-welcomed-everywhere-on-release-from-jail/#respond Tue, 03 Jun 2025 16:32:58 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2572 0 सेशन कोर्ट से ज़मानत मिलने के बाद रिहा हुए सभी आरोपी, जेल से रिहाई पर जगह जगह स्वागत-सत्कार शहरसत्ता/रायपुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में पत्रकारों और सुरक्षा कर्मियों के…

The post Raipur Crime: वसीम, सूरज, जतिन सहित सभी आरोपियों को सेशन कोर्ट से ज़मानत, जेल से रिहाई पर जगह जगह स्वागत-सत्कार appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 सेशन कोर्ट से ज़मानत मिलने के बाद रिहा हुए सभी आरोपी, जेल से रिहाई पर जगह जगह स्वागत-सत्कार

शहरसत्ता/रायपुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में पत्रकारों और सुरक्षा कर्मियों के बीच हुई मारपीट के बहुचर्चित मामले में (Raipur Crime) गिरफ्तार किए गए आरोपियों वसीम, सूरज, जतिन और अन्य एजेंसी कर्मियों को आज सेशन कोर्ट से ज़मानत मिल गई।कोर्ट से ज़मानत मंजूर होने के बाद सभी आरोपियों को जेल से रिहा कर दिया गया। रिहाई के समय जेल के बाहर समर्थकों और परिजनों की भारी भीड़ उमड़ी रही। परिजनों ने फूल माला पहनाकर आरोपियों का स्वागत किया और इस फैसले को न्याय की जीत बताया।

वसीम ने मीडिया से कहा

wasim babu

वसीम ने कहा, मैंने कोई गलती नहीं की, मुझे साजिश के तहत फंसाया गया। मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है, और मुझे पूरा यक़ीन है कि सच सामने आएगा और मैं पूरी तरह से निर्दोष साबित होऊंगा ।

 

गौरतलब है कि (Raipur Crime) यह मामला तब सामने आया था जब अस्पताल परिसर में पत्रकारों को कवरेज करने से रोका गया, जिस पर कथित रूप से पत्रकारों और एजेंसी कर्मियों द्वारा मारपीट की गई थी। घटना के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस द्वारा आरोपियों का जुलूस निकालना भी सुर्खियों में रहा।फिलहाल मामला न्यायालय में विचाराधीन है और सभी आरोपी अब जमानत पर बाहर हैं। प्रशासन और पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

The post Raipur Crime: वसीम, सूरज, जतिन सहित सभी आरोपियों को सेशन कोर्ट से ज़मानत, जेल से रिहाई पर जगह जगह स्वागत-सत्कार appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/06/03/raipur-crime-all-the-accused-including-wasim-suraj-jatin-got-bail-from-the-session-court-welcomed-everywhere-on-release-from-jail/feed/ 0 2572
modeling: ना ट्रोल्स का डर, ना सोच की सीमा ,डिंपल ने खुद को चुना… https://shaharsatta.com/2025/05/30/modeling-no-fear-of-trolls-no-limits-to-thinking-dimple-chose-herself/ https://shaharsatta.com/2025/05/30/modeling-no-fear-of-trolls-no-limits-to-thinking-dimple-chose-herself/#respond Fri, 30 May 2025 14:29:40 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2526 o मॉडल और टीचर को खुद पर था यकीन इसलिए पीछे नहीं हटीं ,डिंपल ठाकुर की रैंप से लेकर रियल लाइफ की अनटच्ड स्टोरी  शहरसात्ता/रायपुर। छोटे शहर से बड़ी सोच…

The post modeling: ना ट्रोल्स का डर, ना सोच की सीमा ,डिंपल ने खुद को चुना… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

o मॉडल और टीचर को खुद पर था यकीन इसलिए पीछे नहीं हटीं ,डिंपल ठाकुर की रैंप से लेकर रियल लाइफ की अनटच्ड स्टोरी 

शहरसात्ता/रायपुर। छोटे शहर से बड़ी सोच लेकर निकली डिंपल ठाकुर ने मॉडलिंग (modeling) की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने न सिर्फ फैशन इंडस्ट्री में नाम कमाया, बल्कि समाज की सीमित सोच और मानसिक दबावों को भी पीछे छोड़ा। पहले से खुद को मानसिक रूप से मजबूत कर चुकीं डिंपल जानती थीं कि जीतने पर उन्हें न सिर्फ दर्शकों का प्यार मिलेगा, बल्कि परिवार का भी वह अपनापन, जिसकी उन्हें वर्षों से तलाश थी।

Dimple thakur (model&teacher)

शुरुआती संदेह से आत्मविश्वास तक

फ्रेशर के रूप में उन्हें फैसलों पर संदेह हुआ, (modeling) लेकिन अनुभवों और लोगों के सहयोग से आत्मविश्वास बढ़ता गया। जज बनने के बाद भी उन्होंने खुद को ‘सीखने वाला’ ही माना।

नए मॉडल्स के लिए तीन मंत्र:

1. माता-पिता का साथ सबसे अहम

2. एक लक्ष्य पर फोकस, दिशा न बदलें

3. क्वालिटी पर ध्यान, अलग करना ज़रूरी है

Dimple thakur (model&teacher)

फैशन को लेकर सोच

“अगर लड़की किसी ड्रेस में सहज है, तो उसे पहनने से कोई रोक नहीं सकता।” डिंपल कहती हैं, (modeling) वो वही पहनती हैं, जिसे परिवार के सामने भी गर्व से दिखा सकें।

सोशल मीडिया और ट्रोल्स

पहली बार बॉडीकॉन आउटफिट की तस्वीर डालने पर तारीफ के साथ-साथ आलोचनाएं भी आईं,(modeling)  लेकिन उन्होंने सिर्फ एक चीज सीखी.

“लोगों की नहीं, अपने काम की सुनो।”

Dimple thakur (model&teacher)

सच्ची सफलता क्या है?

डिंपल के लिए सफलता सिर्फ खिताब या पैसा नहीं, बल्कि उन लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना है, जो उन्हें बिना शर्त प्यार करते हैं।(modeling) डिंपल की कहानी बताती है कि अगर आप खुद पर यकीन रखते हैं, तो हर मंच आपका है,चाहे वो रैंप हो या ज़िंदगी।

The post modeling: ना ट्रोल्स का डर, ना सोच की सीमा ,डिंपल ने खुद को चुना… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/05/30/modeling-no-fear-of-trolls-no-limits-to-thinking-dimple-chose-herself/feed/ 0 2526