SUKANT RAJPUT, Author at शहर सत्ता https://shaharsatta.com/author/admin/ Wed, 04 Mar 2026 07:23:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित https://shaharsatta.com/2026/03/04/fifth-day-of-the-us-israel-iran-war-khameneis-funeral-in-tehran-today-son-to-be-declared-new-supreme-leader/ https://shaharsatta.com/2026/03/04/fifth-day-of-the-us-israel-iran-war-khameneis-funeral-in-tehran-today-son-to-be-declared-new-supreme-leader/#respond Wed, 04 Mar 2026 07:23:42 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4137 150 ईरानी छात्राओं की मौत की जांच की मांग:ईरान का अमेरिका पर मिसाइल हमले का आरोप; US बोला- हम स्कूलों को निशाना नहीं बनाते शहर सत्ता/रायपुर। (Fifth Day Of The…

The post Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित appeared first on शहर सत्ता.

]]>

150 ईरानी छात्राओं की मौत की जांच की मांग:ईरान का अमेरिका पर मिसाइल हमले का आरोप; US बोला- हम स्कूलों को निशाना नहीं बनाते

शहर सत्ता/रायपुर। (Fifth Day Of The US-Israel-Iran War )अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज पांचवां दिन है। खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार किये जाने की खबर है। साथ ही उनके अंतिम संस्कार के बाद उनके बेटे को नया सुप्रीम लीडर घोषित किया जायेगा। वहीँ UN के मानवाधिकार कार्यालय ने ईरान में एक लड़कियों के स्कूल पर हुए हमले की जांच कराने की मांग की है। इस हमले में 150 छात्राओं की मौत हुई थी।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने कहा है कि इस मामले की जल्द, निष्पक्ष और पूरी जांच होनी चाहिए। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि अमेरिकी सेना जानबूझकर किसी स्कूल को निशाना नहीं बनाती। वहीं इजराइल ने कहा है कि वह इस घटना की जांच कर रहा है। जिनेवा में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रवक्ता रवीना शमदासानी ने कहा कि जिस पक्ष ने हमला किया है, उसी की जिम्मेदारी है कि वह इसकी जांच करे। उन्होंने इस घटना को बहुत डरावना बताया और कहा कि सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें सामने आई हैं, वे इस संघर्ष की तबाही और दर्द को दिखाती हैं।

नया सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई

ईरान जंग के पांचवे दिन पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर चुन लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 88 मौलवियों वाली एक्सपर्ट्स असेंबली ने उन्हें चुना है। अली खामेनेई की 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में मौत हो गई थी।

मौलवियों की इस असेंबली का कोई औपचारिक सत्र नहीं हुआ है, बल्कि सुरक्षा कारणों से वोटिंग ऑनलाइन कराई गई। इससे पहले खबर आई थी कि नए सुप्रीम लीडर का चयन अगले हफ्ते होगा।

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने अपने दूसरे बेटे मुजतबा खामेनेई को साल 2024 में उत्तराधिकारी बनाया था। खामेनेई ने बीमारी के चलते यह फैसला लिया था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान की एक्सपर्ट असेंबली ने 26 सितंबर 2024 को ही नए सुप्रीम लीडर का चुनाव कर लिया था। खामेनेई ने असेंबली के 60 सदस्यों को बुलाकर गोपनीय तरीके से उत्तराधिकारी पर फैसला लेने कहा था।

मुजतबा अपने पिता की तरह ही इस्लामिक मामलों के जानकार हैं। वे पहली बार 2009 में दुनिया की नजरों में आए। उन्होंने ईरान में जारी विरोध प्रदर्शनों को सख्ती से कुचला, जिसमें कई लोग मारे गए। तब राष्ट्रपति चुनाव में कट्टरपंथी नेता महमूद अहमदीनेजाद को सुधारवादी नेता मीर होसैन मौसवी पर जीत मिली थी।

The post Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/03/04/fifth-day-of-the-us-israel-iran-war-khameneis-funeral-in-tehran-today-son-to-be-declared-new-supreme-leader/feed/ 0 4137
Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं https://shaharsatta.com/2026/03/04/chhattisgarh-holikotsav-2026-team-sai-wishes-holi-to-the-people-of-the-state/ https://shaharsatta.com/2026/03/04/chhattisgarh-holikotsav-2026-team-sai-wishes-holi-to-the-people-of-the-state/#respond Wed, 04 Mar 2026 06:25:24 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4133 मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा; रंगों में घुले प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली, श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने दी बधाई, मंत्री केदार कश्यप ने की प्राकृतिक…

The post Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं appeared first on शहर सत्ता.

]]>

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा; रंगों में घुले प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली, श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने दी बधाई, मंत्री केदार कश्यप ने की प्राकृतिक रंगों के उपयोग और जल संरक्षण की अपील

शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Holikotsav 2026)मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की टीम ने होलिकोत्सव पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामना समेत प्राकृतिक एवं हर्बल रंगों के साथ होली मानाने की अपील की है। टीम साय के सक्रिय मंत्रियों में शुमार वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, वाणिज्य एवं उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने शुभकामना सन्देश में यह कहा…

Kedar kashyap

प्राकृतिक एवं हर्बल रंगों के साथ मनाएँ होली : केदार

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मंत्री श्री कश्यप ने अपने संदेश में कहा है कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता का संचार करता है तथा सभी भेदभावों को भुलाकर एक-दूसरे के साथ मिलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना की कि यह होली सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। वन मंत्री श्री कश्यप ने प्रदेशवासियों से अपील की कि होली का पर्व प्राकृतिक एवं हर्बल रंगों के साथ मनाएँ, जल संरक्षण का विशेष ध्यान रखें तथा पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने में अपना सक्रिय योगदान दें।

होली का पर्व सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए : लखन लाल

वाणिज्य एवं उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने रंगों के पर्व होली पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि आप सभी के जीवन में होली का यह पर्व सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। केबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य सरकार द्वारा अपने वायदे के अनुरूप होली त्योहार के पहले प्रदेश के 25.28 लाख किसानों को कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत 10,324 करोड़ रूपए की आदान सहायता राशि उनके बैंक के खातों में अंतरित की है। होली त्योहार में किसानों का उत्साह दोगुना हो गया है।

नई ऊर्जा, उल्लास और सकारात्मकता का संचार हो : राजवाड़े

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने अपने संदेश में कहा है कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमारे जीवन में नई ऊर्जा, उल्लास और सकारात्मकता का संचार करता है तथा भेदभाव मिटाकर सभी को एक सूत्र में पिरोने का संदेश देता है।उन्होंने कामना की कि यह होली सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि त्योहार मनाते समय प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें, जल संरक्षण का ध्यान रखें तथा पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने में अपना सक्रिय सहयोग दें।

The post Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/03/04/chhattisgarh-holikotsav-2026-team-sai-wishes-holi-to-the-people-of-the-state/feed/ 0 4133
America-Israel & Iran War : जेद्दा से 200 यात्री आए, 4 दिन में भारतीय एयरलाइंस की 1117 उड़ानें रद्द https://shaharsatta.com/2026/03/04/america-israel-iran-war-200-passengers-arrived-from-jeddah-1117-flights-of-indian-airlines-cancelled-in-4-days/ https://shaharsatta.com/2026/03/04/america-israel-iran-war-200-passengers-arrived-from-jeddah-1117-flights-of-indian-airlines-cancelled-in-4-days/#respond Wed, 04 Mar 2026 05:32:57 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4128 भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्पेशल कंट्रोल रुम बनाया, भारतीय झंडे वाले 37 जहाज और उनमें सवार 1,109 भारतीय नाविक फंसे शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क/रायपुर। (America-Israel & Iran War)ईरान ने जंग के…

The post America-Israel & Iran War : जेद्दा से 200 यात्री आए, 4 दिन में भारतीय एयरलाइंस की 1117 उड़ानें रद्द appeared first on शहर सत्ता.

]]>

भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्पेशल कंट्रोल रुम बनाया, भारतीय झंडे वाले 37 जहाज और उनमें सवार 1,109 भारतीय नाविक फंसे

शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क/रायपुर। (America-Israel & Iran War)ईरान ने जंग के कारण दुनिया का सबसे अहम होर्मुज रूट (समुद्र का रास्ता) बंद कर दिया है। जेद्दा से 200 यात्री आए, 4 दिन में भारतीय एयरलाइंस की 1117 उड़ानें रद्द कर ​दिए हैं। जंग से बने विपरीत हालातों के चलते मिडिल ईस्ट के देशों से भारतीयों का लौटना जारी है। मंगलवार देर रात जेद्दा, दुबई से कई भारतीय दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुए। इसके चलते भारतीय झंडे वाले 37 जहाज और उनमें सवार 1,109 भारतीय नाविक वर्तमान में फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में फंसे हुए हैं।

युद्ध के चलते पश्चिम एशिया के 8 देशों ने एयरस्पेस पूरी तरह बंद कर ​दिए हैं। 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक भारतीय एयरलाइंस ने 1,117 इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द की हैं। इससे हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए हैं। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग के बीच भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने स्पेशल कंट्रोल रूम बनाया है। इसमें भारतीय नागरिकों के लिए कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने X पोस्ट में इसकी जानकार दी।

ईरान का दावा- 2 दिन में 650 अमेरिकी सैनिक हताहत हुए

(America-Israel & Iran War)ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसके जवाबी हमलों में पहले दो दिनों के अंदर करीब 650 अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए हैं। यह जानकारी चीनी न्यूज एजेंसी शिनहुआ ने दी है। IRGC के प्रवक्ता के मुताबिक, ईरान ने बहरीन में मौजूद अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के हेडक्वार्टर और सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से कई हमले किए। ईरान ने यह भी दावा किया कि उसके मिसाइल हमलों से एक अमेरिकी सैन्य जहाज को भारी नुकसान पहुंचा।

The post America-Israel & Iran War : जेद्दा से 200 यात्री आए, 4 दिन में भारतीय एयरलाइंस की 1117 उड़ानें रद्द appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/03/04/america-israel-iran-war-200-passengers-arrived-from-jeddah-1117-flights-of-indian-airlines-cancelled-in-4-days/feed/ 0 4128
Minister Laxmi Rajwade Extended Holi Greetings : बोलीं; रंगों में सराबोर प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली https://shaharsatta.com/2026/03/03/minister-laxmi-rajwade-extended-holi-greetings-said-holi-is-a-festival-of-love-and-harmony-drenched-in-colours/ https://shaharsatta.com/2026/03/03/minister-laxmi-rajwade-extended-holi-greetings-said-holi-is-a-festival-of-love-and-harmony-drenched-in-colours/#respond Tue, 03 Mar 2026 17:55:06 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4124 शहर सत्ता/रायपुर। (Minister Laxmi Rajwade Extended Holi Greetings)महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक…

The post Minister Laxmi Rajwade Extended Holi Greetings : बोलीं; रंगों में सराबोर प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता/रायपुर। (Minister Laxmi Rajwade Extended Holi Greetings)महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने अपने संदेश में कहा है कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमारे जीवन में नई ऊर्जा, उल्लास और सकारात्मकता का संचार करता है तथा भेदभाव मिटाकर सभी को एक सूत्र में पिरोने का संदेश देता है।उन्होंने कामना की कि यह होली सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि त्योहार मनाते समय प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें, जल संरक्षण का ध्यान रखें तथा पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने में अपना सक्रिय सहयोग दें।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि पारंपरिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ मनाई गई होली ही सच्चे अर्थों में आनंद और सौहार्द का उत्सव बनती है तथा समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी विश्वास को और अधिक मजबूत करती है।

The post Minister Laxmi Rajwade Extended Holi Greetings : बोलीं; रंगों में सराबोर प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/03/03/minister-laxmi-rajwade-extended-holi-greetings-said-holi-is-a-festival-of-love-and-harmony-drenched-in-colours/feed/ 0 4124
Shaharsatta (02 Mar to 08 Mar 2026) https://shaharsatta.com/2026/03/01/shaharsatta-01-mar-to-08-mar-2026/ https://shaharsatta.com/2026/03/01/shaharsatta-01-mar-to-08-mar-2026/#respond Sun, 01 Mar 2026 19:22:14 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4098 CLICK ON THE THUMBNAIL TO DOWNLOAD PDF  

The post Shaharsatta (02 Mar to 08 Mar 2026) appeared first on शहर सत्ता.

]]>

CLICK ON THE THUMBNAIL TO DOWNLOAD PDF

 

The post Shaharsatta (02 Mar to 08 Mar 2026) appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/03/01/shaharsatta-01-mar-to-08-mar-2026/feed/ 0 4098
छत्तीसगढ़ विधानसभा लाइव प्रसारण यहां देखें…. https://shaharsatta.com/2026/02/24/chhattisgarh-vidhansabha/ https://shaharsatta.com/2026/02/24/chhattisgarh-vidhansabha/#respond Tue, 24 Feb 2026 07:05:43 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4028 छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हुआ। बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल रमेन डेका का अभिभाषण हुआ उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास की अपार संभावनायें हैं।

The post छत्तीसगढ़ विधानसभा लाइव प्रसारण यहां देखें…. appeared first on शहर सत्ता.

]]>

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हुआ। बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल रमेन डेका का अभिभाषण हुआ उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास की अपार संभावनायें हैं।

The post छत्तीसगढ़ विधानसभा लाइव प्रसारण यहां देखें…. appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/02/24/chhattisgarh-vidhansabha/feed/ 0 4028
Shaharsatta (23 Feb 2026 to 01 Mar 2026) https://shaharsatta.com/2026/02/22/shaharsatta-23-feb-2026-to-01-mar-2026/ https://shaharsatta.com/2026/02/22/shaharsatta-23-feb-2026-to-01-mar-2026/#respond Sun, 22 Feb 2026 18:59:04 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4021 CLICK ON THE THUMBNAIL TO DOWNLOAD PDF  

The post Shaharsatta (23 Feb 2026 to 01 Mar 2026) appeared first on शहर सत्ता.

]]>

CLICK ON THE THUMBNAIL TO DOWNLOAD PDF

 

The post Shaharsatta (23 Feb 2026 to 01 Mar 2026) appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/02/22/shaharsatta-23-feb-2026-to-01-mar-2026/feed/ 0 4021
Shaharsatta (16 Feb 2026 to 22 Feb 2026) https://shaharsatta.com/2026/02/15/shaharsatta-16-feb-2026-to-22-feb-2026/ https://shaharsatta.com/2026/02/15/shaharsatta-16-feb-2026-to-22-feb-2026/#respond Sun, 15 Feb 2026 19:39:29 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3966 CLICK ON THE THUMBNAIL TO DOWNLOAD PDF

The post Shaharsatta (16 Feb 2026 to 22 Feb 2026) appeared first on शहर सत्ता.

]]>

CLICK ON THE THUMBNAIL TO DOWNLOAD PDF

The post Shaharsatta (16 Feb 2026 to 22 Feb 2026) appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/02/15/shaharsatta-16-feb-2026-to-22-feb-2026/feed/ 0 3966
Shaharsatta (09 Feb 2026 to 15 Feb 2026) https://shaharsatta.com/2026/02/08/shaharsatta-09-feb-2026-to-15-feb-2026/ https://shaharsatta.com/2026/02/08/shaharsatta-09-feb-2026-to-15-feb-2026/#respond Sun, 08 Feb 2026 18:29:17 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3957 CLICK ON THE THUMBNAIL TO DOWNLOAD PDF

The post Shaharsatta (09 Feb 2026 to 15 Feb 2026) appeared first on शहर सत्ता.

]]>

CLICK ON THE THUMBNAIL TO DOWNLOAD PDF

The post Shaharsatta (09 Feb 2026 to 15 Feb 2026) appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/02/08/shaharsatta-09-feb-2026-to-15-feb-2026/feed/ 0 3957
Shaharsatta (02 Feb 2026 to 08 Feb 2026) https://shaharsatta.com/2026/02/01/shaharsatta-02-feb-2026-to-08-feb-2026/ https://shaharsatta.com/2026/02/01/shaharsatta-02-feb-2026-to-08-feb-2026/#respond Sun, 01 Feb 2026 21:23:45 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3935 CLICK ON THE THUMBNAIL TO DOWNLOAD PDF

The post Shaharsatta (02 Feb 2026 to 08 Feb 2026) appeared first on शहर सत्ता.

]]>

CLICK ON THE THUMBNAIL TO DOWNLOAD PDF

The post Shaharsatta (02 Feb 2026 to 08 Feb 2026) appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/02/01/shaharsatta-02-feb-2026-to-08-feb-2026/feed/ 0 3935