Journalist Mukesh murder case : देर से ही सहीं, कत्ल के मुख्य आरोपी को मिल सकता है संदेह का लाभ

शहर सत्ता / रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत देशभर की पत्रकारिता को झकझोर कर रख देने वाला बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड (Journalist Mukesh murder case) की समीक्षा शुरू हो गई है। अब मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को सजा होगी या उसे संदेह का लाभ मिल जायेगा इस पर बहस तेज है। कानून के जानकारों की मानें तो जब तक मामला गर्म है और SIT जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक सभी आरोपी खतरे में तो हैं। लेकिन यह भी माना जा रहा है कि देर से ही सहीं, कत्ल के मुख्य आरोपी यानि सुरेश चंद्राकर को संदेह का लाभ मिलना तय है।

ये भी देखें : राउंड में थे कलेक्टर…युवक ने मॉडिफाइड साइलेंसर से निकाली तेज़ आवाज़, पांच हज़ार का चालान…

कत्ल की वारदात और पुलिस जांच में अब तक सामने आई बातों से तो अभी से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पहला सवाल यह कि जब पत्रकार मुकेश का सड़क निर्माण में 56 करोड़ के ज्यादा भुगतान वाली खबर को लेकर सुरेश, दिनेश, रितेश चंद्राकर भाइयों से मनमुटाव और विवाद था तो सुरेश के छोटे भाई रितेश के एक फोन पर बिना सोचे-समझे उसे क्यों जाना पड़ा ? दूसरा सवाल सुरेश चंद्राकर और दिनेश वारदात के समय जगदलपुर में थे तो फोन पर पत्रकार को फॉर्म हॉउस में बुलाने और उसके कत्ल (Journalist Mukesh murder case) में आरोपियों के साथ सीधे शामिल होने का भी कोई पुख्ता सबूत फ़िलहाल पुलिस के पास नहीं है।

खून का रिश्ता क़त्ल में ऐसे हुआ तब्दील

शहीद पत्रकार मुकेश चंद्राकर की बेरहमी से हत्या (Journalist Mukesh murder case) करने वाले आरोपियों में सुरेश, दिनेश और रितेश चंद्राकर रिश्ते में भाई बताये जाते हैं। वहीं घटना स्थल (फॉर्म हॉउस) में 1 जनवरी की रात 8 बजे फोन कर मुकेश को रितेश ने अपने मोबाइल से फोन कर बुलाया था। पुलिस के मुताबिक मुकेश, रितेश और महेंद्र पिए-खाये और फिर बहस हुई। 56 करोड़ की सड़क थी 112 करोड़ का भुगतान करने की खबर पत्रकार मुकेश ने चलाई थी। इसी बात पर सभी के बीच विवाद, बहस, मनमुटाव चल रहा था। वारदात के दिन भी रितेश ने कहा रिश्ते में भाई हो साथ देने के बदले काम में अड़ंगा करते हो करके तल्ख़ बहस किया इसके बाद रितेश ने पहला वार किया और महेंद्र रामटेके सुपरवाइसर ने हत्या में साथ दिया। पुलिस ने मर्डर वेपन लोहे की रॉड और मृतक का मोबाइल फोन जब्त किया है।

सुलगते सवाल

1. फ्री लांसर यू-ट्यूबर मुकेश चंद्राकर एक फोन पर ही दुश्मनों के पास क्यों चला गया ?

2. जब सभी रिश्तेदार थे तो क्यों 112 करोड़ के भुगतान करने की खबर चलाई गई  ?

3. क्या खबर चलने से पहले और बाद में भी सभी भाइयों ने पत्रकार को धमकाया था  ?

4. फोन करके रितेश ने बुलाया और क़त्ल में साथ महेंद्र रामटेके दिया तो सुरेश कैसे कातिल साबित होगा  ?

5. क्या पत्रकार मुकेश ने ठेकेदार भाई से अपनी जान को खतरा या धमकी देने की पुलिस में शिकायत की थी  ?

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना के हितकारी अमर सिंह समेत उसके परिवार की जिंदगी हुई खुशनुमा शहर सत्ता/रायपुर। (Pradhan Mantri Awas Yojana)विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना…

Continue reading
Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

एक वर्ष बाद भी निजी विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक केंद्रीकृत पोर्टल पर निर्णय के बाद भी अस्तित्व में नहीं है पोर्टल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी