राउंड में थे कलेक्टर…युवक ने मॉडिफाइड साइलेंसर से निकाली तेज़ आवाज़, पांच हज़ार का चालान…

शहर सत्ता \ रायपुर। रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सोमवार को नगर निगम में प्रशासक की जिम्मेदारी सम्हाली है। जिस्सके बाअद से वे लगातार एक्शन मोड़ पर मीटिंग और सरप्राइस चेकिंग कर रहे है। ऐसे ही आज कलेक्टर और निगम के प्रशासक डॉ सिंह निगम मुख्यालय “महात्मा गांधी सदन” पहुंचे। जहां उन्होंने तमाम विभागों के दफ्तरों में जाकर जनता से सीधे बातचीत की।
लेकिन निगम मुख्यालय पहुंचने से पहले उन्होंने कई हिस्स्सों का दौरा भी किया।

ये भी देखें : SNAP Result 2024 : सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट के परिणाम घोषित…ऐसे चेक करे रिजल्ट

इस निरिक्षण और दौरे के दौरान ही उनके कानों में एक बाइक की फर्राटे वाली तेज़ आवाज़ सुनाई दी, जिस पर उन्होंने तत्काल उस बाइकर को पकड़ने के लिए अपने ही आस पास हाज़िर सुरक्षाकर्मियों को कहा। जैसे तैसे उस बाइक चालाक को पकड़कर लाया तब कलेक्टर ने उसे ट्रैफिक पुलिस के हवाले करने कहा और चालान काटने कहा। इधर कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल युवक को यातायात थाना लाया गया जहाँ उसकी गाड़ी से मॉडिफाइड साइलेंसर और तेज़ बजने वाला हार्न निकालकर जब्त किया गया। साथ ही युवक का 5000 हज़ार रुपए का चालान भी काटा गया।

कलेक्टर के सामने ही भुर्र भुर्र करते निकला युवक

जानकारी के मुताबिक रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह बुधवार को राजधानी के विकासकार्यों और सभी जोन कार्यालयों में चल रहे कामकाजों का औचक निरिक्षण करने जा रहे थे। तभी एक युवक अपनी मोडिफाई हुए बाइक क्रमांक CG 04 PX 6746 से सवार होकर कलेक्टर साहब के सामने ही फर्राटे भरते हुई निकला। युवक का नाम अमन यादव है, जिसने अपनी बाइक की पल्सर में मॉडिफाइड साइलेंसर लगवाया था। यातायात पुलिस ने जिलाधीश के आदेश पर कार्यवाही करते हुए ट्रेफिक अधिनियम के तहत युवक के मोटरसाइकिल का 5000 रूपये का चालान काटा।

समय पर होने चाहिए जनता के काम-डॉ. सिंह

रायपुर कलेक्टर और निगम प्रशासक गौरव सिंह ने बुधवार को निगम मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अलग-अलग शाखाओं में जाकर दफ्तर आने वाले लोगों से मुलाकात की। आम नागरिकों से निगम के कामों को लेकर फीडबैक लिया। इस दौरान जन्म मृत्यु शाखा में समय पर जन्म प्रमाण पत्र बनाकर देने के निर्देश दिए। निगम कार्यालय पहुंची बुजुर्ग महिला उनकी समस्या पूछा, तो उसने कहा कि, अधिकारी काम के लिए बहुत दौड़ाते हैं।

जिस पर अधिकारियों को जल्द समस्या का समाधान करने के लिए कहा। प्रशासक गौरव सिंह ने प्रधानमंत्री आवास शाखा मे जाकर प्रधानमंत्री आवास के लिए आने वाले आवेदनों की जानकारी ली। वहीं, पेंडिंग आवेदनों पर जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पब्लिक को समय पर रिस्पॉन्स करने कहा। साथ ही नगर निगम के बाजार और नजूल विभाग जाकर आवेदन को लंबित न रखने के निर्देश दिए।

Related Posts

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

कांग्रेस नेताओं ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला, 16 अधिकारी-कर्मचारी घायल; देर रात कमिश्नर शुक्ला पहुंचे अस्पताल शहर सत्ता/रायपुर। (Congress & BJP Staged Protests In Raipur)पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन…

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित सार्वजनिक निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति (पीपीपीएसी) की बैठक संपन्न; चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Monsoon Session of the Lok Sabha : लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

Monsoon Session of the Lok Sabha :  लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा