पेट्रोल वर्जन की तुलना में इस EV से आप 5 साल में बचा लेंगे पूरे 10 लाख

 

 

शहर सत्ता| इंडियन मार्केट में जब भी किसी बेस्ट ईवी की बात होती है तो सबसे ऊपर नाम MG Windsor EV का आता है| यह भारत की बेस्ट सेलिंग ईवी है, जोकि किफायती कीमत के साथ ही कई शानदार फीचर्स के साथ आती है|

बड़ी बात यह है कि इस ईवी से पेट्रोल वर्जन की तुलना में 5 सालों में पूरे 10 लाख पूरे बचा सकते हैं| अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है तो यहां हम आपको इसकी पूरी कैलकुलेशन बताने जा रहे हैं|

EMI पर खरीदने का क्या है हिसाब?

MG Windsor EV की शुरुआती कीमत 9 लाख 99 हजार रुपये है जबकि इसको टक्कर देने वाली कारों की शुरुआत ही 15 लाख रुपये से होती है| विंडसर ईवी पर 75 हजार रुपये का रजिस्ट्रेशन/TCS/इंश्योरेंस लगता है| अगर आप इस कार को 1 लाख 80 हजार रुपये की डाउन पेमेंट देकर खरीदते हैं तो आपको 8.94 लाख रुपये का कार लोन लेना होगा| आपको 9 फीसदी ब्याज दर से 36 महीने तक यह पैसे चुकाने होंगे, जिसके लिए हर महीने 28 हजार 429 रुपये की EMI भरनी होगी|

कॉम्पैक्ट ICE SUV पर 1 लाख 59 हजार 840 हजार रुपये का रजिस्ट्रेशन/TCS/इंश्योरेंस लगता है| 1.8 लाख रुपये का डाउन पेमेंट देने के बाद आपको 9.78 लाख का कार लोन लेना होगा| मिड साइज एसयूवी के लिए यह कार लोन 14 लाख 58 हजार होगा| इन दोनों SUV की EMI की बात की जाए तो कॉम्पैक्ट ICE SUV के लिए हर महीने 31 हजार 127 रुपये तो वहीं मिड ICE एसयूवी के लिए 46 हजार 364 रुपये की EMI बनेगी|

किलोमीटर के हिसाब से कितना आएगा खर्च?

एमजी विंडसर ईवी के प्रति किलोमीटर खर्च की तुलना कॉम्पैक्ट ICE SUV और मिड ICE एसयूवी से करने पर आपको एक अलग ही तस्वीर दिखाई देगी| MG Windsor EV का प्रति किलोमीटर बैटरी रेंटल 3.5 रुपये है और इसका चार्जिंग कॉस्ट 1 रुपये होगा| कॉम्पैक्ट ICE एसयूवी और मिड ICE एसयूवी की बात की जाए तो इसका per km कॉस्ट 8 रुपये है|

अगर हमारी गाड़ी हर महीने 1500 किलोमीटर चलती है तो विंडसर की एक महीने में 6 हजार 750 रुपये की कॉस्ट आएगी| वहीं कॉम्पैक्ट ICE एसयूवी और मिड ICE एसयूवी की यह कॉस्ट 12 हजार रुपये होगी|

5 लाख में कैसे बचेंगे 10 लाख रुपये?

EMI और प्रति किलोमीटर खर्च मिलाने के बाद हर महीने MG Windsor EV के लिए 35 हजार 179 रुपये देने होंगे| जबकि कॉम्पैक्ट ICE एसयूवी और मिड ICE एसयूवी के लिए क्रमश: 43 हजार 127 और 58 हजार 364 रुपये का खर्च होगा|  कॉम्पैक्ट ICE SUV की तुलना में अगर आप MG Windsor SUV खरीदते हैं तो 5 साल में आपके 4 लाख 20 हजार 668 रुपये बच जाएंगे| वहीं अगर आप मिड ICE एसयूवी की तुलना में MG Windsor लेते हैं तो आपके 10 लाख 17 हजार रुपये बच जाएंगे|

Related Posts

Indira Gandhi Agricultural University : देशभर से 1000 से अधिक उद्यमी-शोधकर्ता और स्टूडेंट करेंगे शिरकत

राज्यपाल और CM रहेंगे मौजूद, 28 से 30 सितंबर तक कृषि-मंडपम में यूथ इनोवेशन कॉन्क्लेव शहर सत्ता/रायपुर। (Indira Gandhi Agricultural University)रायपुर के कृषि मंडपम में 28 से 30 सितंबर तक…

Continue reading
Xi Jinping arrived in the US after 11 years : डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति जिनपिंग को लेने प्रोटोकॉल तोड़ एयरपोर्ट पहुंचे

3 दिन का स्पेशल कार्यक्रम, चीन को खुश करने में जुटा है अमेरिका, आमतौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ज्यादातर विदेशी नेताओं के साथ अपमानजनक तरीके से पेश आते रहे…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Chhattisgarh State Human Rights Commission : हमारा आयोग सजग इसलिए 26 साल में 74 हजार केस निराकृत

Chhattisgarh State Human Rights Commission : हमारा आयोग सजग इसलिए 26 साल में 74 हजार केस निराकृत

Raipur Crime News : मारपीट, चाकूबाजी, आर्म्स एक्ट का आरोपी दिलकश अली ‘तड़ीपार’

Raipur Crime News : मारपीट, चाकूबाजी, आर्म्स एक्ट का आरोपी दिलकश अली ‘तड़ीपार’

Shaharsatta (28 Sep to 04 Oct 2026)

Shaharsatta (28 Sep to 04 Oct 2026)

Chhattisgarh State Congress In-charge Sukhdev Bhagat : दिखी भगत की भक्ति और कांग्रेस की शक्ति

Chhattisgarh State Congress In-charge Sukhdev Bhagat : दिखी भगत की भक्ति और कांग्रेस की शक्ति

Election Commission of India : CM साय बोले ‘राहुल’ को चुनावी प्रक्रिया पर भरोसा नहीं तो सांसदी छोड़ें

Election Commission of India : CM साय बोले ‘राहुल’ को चुनावी प्रक्रिया पर भरोसा नहीं तो सांसदी छोड़ें

RaipurThreat Call Issued : कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ मांगे, पूर्व महापौर से भी 50 करोड़ मांगे थे

RaipurThreat Call Issued : कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ मांगे, पूर्व महापौर से भी 50 करोड़ मांगे थे