0 भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने मीडिया से बनाई दूरी, भाजपा-भाजयुमो की तरफ से कोई अधिकृत बयान नहीं
शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh News Update)छत्तीसगढ़ भाजपा युवा मोर्चा के 18 दिन पहले बने भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा पर उनके चाचा ने ही अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। चाचा रविकांत टिकरिहा ने एक शिकायती पत्र में राहुल पर पत्नी से कथित अवैध संबंध रखने वाला पत्र भी लिखा है जो सोशल मिडिया में वायरल हो गया है।

पुरे मामले में भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने मीडिया से दूरी बना ली है तो वहीँ भाजपा-भाजयुमो की तरफ से अब तक इन गंभीर आरोपों में कोई अधिकृत बयान जारी नहीं किया गया है। कथित पारिवारिक आरोपों के बीच कांग्रेस और युवा कांग्रेस भी मामले को सियासी रंग देते हुए भाजपा से भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिहा को हटाने की मांग कर रही है।

(Chhattisgarh News Update)मामला बेमेतरा जिले के सिलहट गांव का है। आरोप है कि राहुल की वजह से चाचा का घर बर्बाद हो गया। पूरा परिवार बिखर गया। पत्र में रविकांत ने समाज के अध्यक्ष से राहुल पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही एक ऑडियो भी वायरल है। कांग्रेसी इस ऑडियो को शेयर कर प्रदेश की अस्मिता के मद्देनजर गंभीर विषय बता रहे हैं। बता दें कि राहुल टिकरिहा को बीजेपी ने 18 दिन पहले भाजयुमो अध्यक्ष बनाया है। रवि भगत के सोशल मीडिया से मंत्री से सवाल पूछे जाने के बाद राहुल टिकरिहा को भाजयुमो की कमान सौंपी गई थी।







