Flood Wreaks Havoc In Bastar Chhattisgarh : CM साय ने लिया बाढ़ राहत कार्य का जायजा

0 सीएम साय ने डॉक्टरों, दवाओं तथा स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावितों से ली जानकारी, अधिकारियों को दिए निर्देश

शहर सत्ता/रायपुर। (Flood Wreaks Havoc In Bastar Chhattisgarh) CM विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावित जिलों दंतेवाड़ा और बस्तर का हवाई और जमीनी निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित गांवों की स्थिति को खुद जाकर देखा और वहां चल रहे राहत और मदद के कामों का हाल जाना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों तक समय पर सहायता पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है, और इसके लिए सभी विभाग पूरी गंभीरता और तत्परता से काम करें। मुख्यमंत्री साय दंतेवाड़ा के चूड़ीटिकरा वार्ड स्थित अस्थायी राहत शिविर पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत शिविरों में खाद्य सामग्री, साफ पानी और सुरक्षित आवास की समुचित व्यवस्था लगातार बनी रहे।

मुख्यमंत्री के साथ 2 मंत्री और सांसद रहे मौजूद

मुख्यमंत्री के साथ वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद महेश कश्यप, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, राजस्व सचिव रीना कंगाले, संभागायुक्त डोमन सिंह और कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। CM साय ने स्थानीय स्वास्थ्य शिविर का भी निरीक्षण किया और डॉक्टरों, दवाओं तथा स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने खुद प्रभावितों से पूछा कि क्या उन्हें प्रशासन से मदद मिल रही है, जिस पर ग्रामीणों ने प्रशासन की त्वरित सहायता पर संतोष जताया।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

नीली साड़ी और हाथों में AK- 47 रखकर शस्त्र पूजा के दौरान राजनांदगांव एसपी अंकिता शर्मा का निराले अंदाज वाला VIDEO खूब वायरल हो रहा है, फ़िलहाल शस्त्र प्रदर्शन और…

Continue reading
Raipur-Raoghat Rail Network : जहां कभी पैदल चलना मुश्किल था वहां चलेंगी 2 नई यात्री ट्रेनें

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअली और सीएम साय ने रायपुर से दिखाई हरी झंडी, रायपुर-रावघाट के बीच 1 और कुरुद के लिए 2 नई-ट्रेनें चलेंगी शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur-Raoghat Rail…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Commotion on A flight : एअर इंडिया की फ्लाइट में भारतीय यात्री का हंगामा

Commotion on A flight : एअर इंडिया की फ्लाइट में भारतीय यात्री का हंगामा

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

Message from CM Vishnu Deo Sai : सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व

Message from CM Vishnu Deo Sai : सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व

Raipur-Raoghat Rail Network : जहां कभी पैदल चलना मुश्किल था वहां चलेंगी 2 नई यात्री ट्रेनें

Raipur-Raoghat Rail Network : जहां कभी पैदल चलना मुश्किल था वहां चलेंगी 2 नई यात्री ट्रेनें

The Sangh was founded on the day of Dussehra : भागवत ने RSS मुख्यालय में शस्त्र पूजन किया

The Sangh was founded on the day of Dussehra : भागवत ने RSS मुख्यालय में शस्त्र पूजन किया

Two arrested under Operation Cyber ​​Shield : IAS सुबोध सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगते थे पैसे

Two arrested under Operation Cyber ​​Shield : IAS सुबोध सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगते थे पैसे