Congress Spent 8 Crores In A 5 Hour Program : बासी भात और पानी में कांग्रेस ने खर्चे 8 करोड़ रुपए

0 सरकार ने किया विधानसभा में एलान बोरे-बासी कांड की होगी जांच, विधायकों की जांच समिति करेगी भ्रष्टाचार की पड़ताल

शहर सत्ता/रायपुर। (Congress Spent 8 Crores In A 5 Hour Program)छत्तीसगढ़ में तात्कालीन भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में हुए बोर-बासी कांड की जांच अब भाजपा की साय सरकार करेगी। खबर के मुताबिक बासी-भात और पानी में ही पूरवर्ती कांग्रेस सरकार ने महज 5 घंटे के कार्यक्रम में 8 करोड़ रुपए खर्च कर दिया। आज विधानसभा में प्रदेश सरकार ने बोरे-बासी कांड की की जांच का एलान किया। बोर-बासी कांड की जांच विधायकों की जांच समिति करेगी।

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर (Congress Spent 8 Crores In A 5 Hour Program)बड़ी गड़बड़ी के आरोप लगाए। शुक्रवार को सदन का अंतिम दिन था। भाजपा के विधायक राजेश मूणत ने अपनी ध्यानाकर्षण सूचना के जरिए इस आयोजन में 8 करोड़ रुपए खर्च करने का मुद्दा उठाया। इसके बाद श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कांग्रेस शासन काल में श्रम दिवस पर बोरे बासी दिवस के आयोजन घोटाले की जांच की घोषणा की।

मूणत की RTI से खुलासा

(Congress Spent 8 Crores In A 5 Hour Program)बोर-बासी कार्यक्रम के आयोजन में बिना किसी सरकारी निविदा के मनमानी राशि खर्च की गई। मूणत ने सूचना के अधिकार के तहत मिले दस्तावेजों के अनुसार, कहा कि सिर्फ राजधानी रायपुर में बोरे-बासी खिलाने पर 8 करोड़ से अधिक की राशि खर्च की गई थी

बासी खिलाने का जिम्मा इन्हें

0 साल 2020 में बैगर निविदा के 3 करोड़ का कार्य मेसर्स शुभम किराया भंडार से कराया गया।
0 वर्ष 2023 में बगैर निविदा के 8 करोड़ 32 लाख का कार्य मेसर्स व्यापक इंटरप्राईजेस से कराया।
0 सिलसिला 2024 में भी जारी रहा, बैगर निविदा के लगभग 3 करोड़ का कार्य मेसर्स व्यापक को दिया।

अकेले राजधानी में 8 करोड़ खर्चे

-1 मई 2023 को राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में महज 5 घंटे का सरकारी जलसा हुआ।
– 8.14 करोड़ रुपए खर्च हुए। 50 हजार मजदूर जुटे। 35 हजार कुर्सियां लगीं।
-1.10 करोड़ रुपए खर्च कर 6 विशाल डोम बने।
-मजदूरों ने 75 लाख रुपए का खाना खाया, 27 लाख का पानी पिया, 80 लाख की टोपी पहनी।
-जबकि मजदूर महज 15 हजार आए थे। 5 रुपए बोतल वाला पानी 18 रुपए में खरीदा गया।
-6 की जगह सिर्फ 4 डोम बने थे। 150 अतिथियों को 10-10 हजार रुपए का मोमेंटो दिया गया।
-सूचना के अधिकार से दस्तावेज निकाले गए तो सारी सच्चाई सामने आ गई।

प्रशासन-पुलिस वाले भी खूब खाये बोर-बासी

भूपेश सरकार के उस वक्त चल रहे छत्तीसगढ़िया परंपरा और बोर-बासी के दबाव में पुलिस भी थी और प्रशासन भी। इसलिए IAS से लेकर IPS अधिकारी पुलिस वाले भी खूब बोर-बासी खाये। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने तो बाकायदा बोर-बासी आयोजन का जिम्मा कैटरर्स को दिए थे। फोटो में दुर्ग पुलिस बासी-भात खाते हुए।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की मुलाकात; केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर जगी उम्मीद शहर सत्ता/रायपुर न्यूज़ डेस्क। (Mahanadi Water Dispute)केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य…

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट की बैठक; राज्य में उर्वरक उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मंत्रियों की उप समिति बनेगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Monsoon Session of the Lok Sabha : लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

Monsoon Session of the Lok Sabha :  लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा