ED Raids The House Of Former CM : भूपेश बघेल बोले अडानी के लिए पेड़ काटे जाने का मुद्दा उठाने का परिणाम

0 सुबह 6 बजे भूपेश बघेल के भिलाई निवास पर ED की दबिश, छापेमारी पर पूर्व CM बघेल का गंभीर आरोप, बताया क्यों आई ED और CRPF

शहर सत्ता/रायपुर। (ED Raids The House Of Former CM)भिलाई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यालय पर छापेमारी की है। सुबह 6 बजे बघेल के निवास में ED के अधिकारी पहुंचे। उनके साथ बड़ी संख्या में CRPF के जवान भी मौजूद हैं। छापेमारी पर पूर्व CM बघेल का गंभीर आरोप, अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठना था। भिलाई निवास में “साहेब” ने ED भेज दी है।

(ED Raids The House Of Former CM)पूर्व CM भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि ‘ED’ आ गई। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। बता दें कि इससे पूर्व भी भूपेश बघेल समेत परिवार के अन्य सदस्यों और रिश्तेदारों के अलावा उनके करीबियों के घर अब तक ED, EOW/ACB और इंकमटैक्स ने दबिश दी है।

बेटे चैतन्य का बर्थ-डे आज

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पदुमनगर निवास पर पहुंची ईडी की टीम, 6 गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे ईड़ी के अधिकारी,ज्ञातव्य हो कि आज आज ही भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल का जन्मदिन है सुबह 5:00 बजे के करीब ईडी के अधिकारी सीआरपीएफ के जवानों के साथ पदुम नगर भिलाई तीन निवास पर दबिश दी भूपेश बघेल ने सुबह-सुबह ट्वीट किया है कि आज विधानसभा का अंतिम दिन है मैं अदानी के खिलाफ मामला उठाने वाला था इसलिए टीम को मेरे घर पर भेज दिया गया है

कुछ दिन पहले प्रवर्तन निदेशालय ने शराब घोटाला के मामले में बघेल के आवास पर छापे मारे थे। 10 मार्च को ईडी ने शराब घोटाला मामले में उनके बेटे के खिलाफ धनशोधन जांच के तहत दुर्ग जिले के भिलाई शहर में भूपेश बघेल के आवास पर छापा मारा था। इसके अलावा, चैतन्य के कथित करीबी सहयोगी लक्ष्मी नारायण बंसल उर्फ पप्पू बंसल सहित 13 और ठिकानों पर भी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत तलाशी ली गई थी।

डबल इंजन ने विपक्ष का गला घोंटने का काम किया : बैज

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज फिर डबल इंजन ने विपक्ष का गला घोंटने का काम किया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ लगातार षड्यंत्र जारी है। आज उनके निवास पर पुनः ईडी भेज दी गई है। उन्होंने लिखा कि आज तक किसी भी विषय में ईडी सीबीआई ईओडब्लू को कुछ नहीं मिला.. लेकिन हथकंडे जारी हैं।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

खड़गे बोले- युवा रिपोर्ट कार्ड लेकर खड़ा, पीएम आउट ऑफ रीच; नाकामी छिपाने के लिए जुमले लाए, कभी ‘नाराज फूफा’ तो कभी ‘दिमागी नक्सल’ जैसी बातें कही शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क।…

Continue reading
Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना के हितकारी अमर सिंह समेत उसके परिवार की जिंदगी हुई खुशनुमा शहर सत्ता/रायपुर। (Pradhan Mantri Awas Yojana)विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!

Shaharsatta (07 Sep to 13 Sep 2026)

Shaharsatta (07 Sep to 13 Sep 2026)

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?