District Hospital Raipur : थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर

18 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 12 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों का परीक्षण किया जाएगा

शहर सत्ता/रायपुर। (District Hospital Raipur) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार “सभी के लिए बेहतर स्वास्थ्य” अभियान के अंतर्गत रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के नेतृत्व में 18 जुलाई 2025 को जिला अस्पताल पंडरी में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जिलेवासियों को थैलेसीमिया, इसकी रोकथाम और उपचार के विषय में जानकारी प्रदान करना है। शिविर में नि:शुल्क एच.एल.ए परीक्षण, विशेष चिकित्सा परामर्श एवं उपचार की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। रोगियों एवं उनके परिवारजनों को देखभाल व उपचार से संबंधित मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।

इस शिविर में जिला अस्पताल पंडरी के विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ-साथ फोर्टिस मेमोरियल इंस्टिट्यूट, गुरुग्राम के विशेषज्ञ डॉ. विकास दुआ (अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण विशेषज्ञ) और डॉ. परमिंदरपाल सिंह (रक्त विकार विशेषज्ञ एवं ऑन्कोलॉजिस्ट) तथा कॉस फाउंडेशन रायपुर की टीम भी उपस्थित रहेगी।

नि:शुल्क पंजीयन हेतु टोल-फ्री नंबर जारी

जिले में थैलेसीमिया के लक्षणों वाले सभी मरीज इस नि:शुल्क शिविर का लाभ उठा सकते हैं। पंजीयन हेतु टोल-फ्री नंबर 0771-3519250 पर संपर्क किया जा सकता है।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

कांग्रेस नेताओं ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला, 16 अधिकारी-कर्मचारी घायल; देर रात कमिश्नर शुक्ला पहुंचे अस्पताल शहर सत्ता/रायपुर। (Congress & BJP Staged Protests In Raipur)पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन…

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित सार्वजनिक निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति (पीपीपीएसी) की बैठक संपन्न; चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Monsoon Session of the Lok Sabha : लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

Monsoon Session of the Lok Sabha :  लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा