Vidhansabha Monsoon Session 2025 : सदन में पटवारी से राजस्व निरीक्षक की विभागीय परीक्षा का उठा मुद्दा

0 सत्ता पक्ष के विधायक राजेश मूणत ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा चलाये तीखे प्रश्नबाण, विपक्ष ने कहा- सीबीआई जांच कराना होगा

शहर सत्ता/रायपुर। (Vidhansabha Monsoon Session 2025)छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र 2025 के पहले ही दिन सत्ता पक्ष को उन्हीं के विधायकों ने सवालों में घेरते दिखे। विपक्ष की तुलना में सत्ता पक्ष के विधायक ही अपनी सर्कार के मंत्री पर तीखे प्रश्न बाण छोड़ते दिखे। पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक राजेश मूणत ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से सदन में पटवारी से राजस्व निरीक्षक की विभागीय परीक्षा में अनियमितता पर सवाल-जवाब किया।

(BJP)राजेश मूणत ने सवाल पूछा कि अब तक इस मामले में एफआईआर क्यों नहीं कराई गई? इस पर मंत्री टंकराम वर्मा ने जवाब दिया कि अभी ईओडब्ल्यू जांच कर रही है। सदन में सत्ता पक्ष के विधायक और मंत्री के बीच चल रही इस बहस का विपक्षी दल उपहास उड़ाते भी दिखे। मंत्री ने कहा कि ईओडब्ल्यू जांच कर रही है। अगले सत्र से पहले कार्रवाई हो जाएगी। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष सदन से वॉकआउट कर गया।

अजय चंद्राकर ने भी साय सरकार को घेरा

वरिष्ठ (BJP) विधायक अजय चंद्राकर भी मंत्री और शासन को सवालों के कटघरे में घेरते दिखे। इधर, भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में भर्ती में रोस्टर का पालन नहीं करने का मुद्दा उठाया। इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि 10 विभागों में से 8 विभागों में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं। अभी जांच चल रही है।

सदन में सवाल- जवाब

राजेश मूणत: राजस्व निरीक्षक की विभागीय परीक्षा में कितने अभ्यर्थी शामिल हुए?

टंकराम: पूर्व मंत्री राजेश मूणत इस विषय में गंभीर हैं। उनकी चिंता सही है।

स्पीकर: मंत्रीजी, गंभीर आपको होना है।

टंकराम: परीक्षा की प्रक्रिया विधान सभा चुनाव से ठीक 2-3 महीने पहले शुरू हुई। परिणाम फरवरी, 2024 में आए। परिणाम आने के बाद शिकायतों का दौर चला। हमने सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिखकर 5 सदस्यीय टीम बनाई। जांच में अनियमितता का मामला सामने आया। जैसे, भाई-भाई या रिश्तेदार एक जगह बैठे हैं। हमारा विभाग इतनी गहराई तक जांच करने में सक्षम नहीं है, इसलिए हमने गृह विभाग को पत्र लिखा।

मूणत: गृह विभाग ने कहा कि विभाग कार्रवाई करने में सक्षम है। इसके बाद भी विभागीय कार्रवाई न करके आपने ईओडब्ल्यू को भेजा है। जांच के कितने बिंदू हैं, आपने कब भेजा है और उसमें क्या-क्या शर्तें हैं।

टंकराम: कमेटी ने जांच रिपोर्ट में लिखा है कि शिकायतकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज साक्ष्य की श्रेणी में नहीं आते हैं। जांच कमेटी ने स्वीकार किया है कि गड़बड़ी हुई है। लेकिन वास्तव में परीक्षा संचालन में जो दोषी हैं, वहां तक पहुंचने के लिए हमारी कमेटी सक्षम नहीं है इसलिए ईओडब्ल्यू को जांच के लिए दिया गया है।

मूणत: एफआईआर क्यों नहीं कराई गई? जबकि यह पूर्व सरकार के कार्यकाल का मामला है।

संगीता सिन्हा: यह आपके शासनकाल का मामला है। टंकराम : परीक्षा में गड़बड़ी के लिए जो भी दोषी हैं, उस पर ठोस कार्रवाई होगी।

मूणत: आप ईओडब्ल्यू से जांच कराकर अगले सत्र के पहले दोषियों के ऊपर कार्रवाई कर देंगे, इसका आश्वासन चाहता हूं।

टंकराम: हमारे विभाग से ईओडब्ल्यू 41 बिन्दुओं में जानकारी और पूछताछ के लिए अनुमति ले चुका है। इसमें यथाशीघ्र जांच होगी। अगले सत्र के पहले इसमें कार्रवाई होगी।

अजय चंद्राकर: एफआईआर क्यों नहीं कराई गई। दूसरा, ईओडब्ल्यू से जांच कराने का निर्णय किसने लिया है?

टंकराम: भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन करते हुए विभाग ने जांच ईओडब्ल्यू को सौंपी।

भूपेश बघेल: भ्रष्टाचारियों को बचाने की कोशिश हो रही है। क्या मंत्री जी इसकी सीबीआई जांच कराएंगे?

केदार: क्या आपको सीबीआई जांच पर विश्वास है।

भूपेश: सीबीआई जांच कराना होगा। मंत्री जी उत्तर नहीं दे पा रहे हैं। हम उनके उत्तर से असंतुष्ट हैं। इसलिए हम सदन से वॉकआउट करते हैं।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की मुलाकात; केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर जगी उम्मीद शहर सत्ता/रायपुर न्यूज़ डेस्क। (Mahanadi Water Dispute)केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य…

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट की बैठक; राज्य में उर्वरक उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मंत्रियों की उप समिति बनेगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Monsoon Session of the Lok Sabha : लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

Monsoon Session of the Lok Sabha :  लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा