Railway: मेट्रो की तर्ज़ पर बदलेगा,उरकुरा रेलवे स्टेशन का कायाकल्प

0 भिलाई एवं भानुप्रतापपुर स्टेशनों का पुनर्विकास का कार्य पूर्ण

0 आधुनिक यात्री सुविधाओं से परिपूर्ण

शहरसत्ता/रायपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना” के अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के उरकुरा, भिलाई और भानुप्रतापपुर रेलवे (Railway) स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य पूर्ण हो गया है। इन स्टेशनों को आधुनिक स्वरूप में विकसित कर यात्रियों के लिए पहले से कहीं अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल बनाया गया है।

प्रमुख विशेषताएँ

उरकुरा (Railway) स्टेशन में अलग प्रवेश और निकास द्वार, चौड़ी पक्की सड़कें और आकर्षक मुख्य द्वार का निर्माण।

दिव्यांगजनों के लिए विशेष रैंप, रेल हैंड ग्रिप, समर्पित पार्किंग व टॉयलेट जैसी सुविधाएं।

बुकिंग हॉल में अनारक्षित टिकट काउंटर, आपातकालीन सेवा और एटीवीएम मशीन।

प्लेटफॉर्म्स पर नये प्रतीक्षालय, पुरुष-महिला शौचालय, चाय स्टॉल, पानी की व्यवस्था और दिव्यांगजनों के लिए अनुकूल वाटर बूथ।

प्लेटफॉर्म पर पेवर ब्लॉक, चेकर्ड टाइल्स और टैक्टाइल स्ट्रिप्स से सतह को किया गया सुसज्जित।

यात्रियों की सुविधा हेतु फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) द्वारा इंटर-प्लेटफॉर्म कनेक्टिविटी।

ओएसओपी स्टॉल के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा।

स्टेशन परिसर में सीसीटीवी कैमरे, डिजिटल डिस्प्ले, GPS क्लॉक, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम और प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बने स्टेशनों में रेलवे के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने, स्टेशनों की व्यापक भव्यता को दर्शाते हैं। यह स्टेशन (Railway) यात्रियों के लिए विश्व स्तरीय अनुभव प्रदान करने में भी सक्षम हैं।अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत इन स्टेशनों को न केवल आधुनिक स्वरूप दिया गया है, बल्कि यह स्थानीय आर्थिक और क्षेत्रीय विकास में भी सहायक सिद्ध होंगे।
22 मई 2025 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रायपुर मण्डल के उरकुरा, भिलाई एवं भानुप्रतापपुर रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन किया जाएगा।

अन्य प्रमुख सुविधाएँ – एक नजर में
स्टेशन नाम बोर्ड

प्रचुर प्रकाश व्यवस्था – प्लेटफॉर्म, फुटओवर ब्रिज, एप्रोच रोड व स्टेशन भवन पर

प्लेटफॉर्म शेल्टर के नीचे पर्याप्त पंखों की व्यवस्था

व्हीलचेयर और स्ट्रेचर सुविधा – ऑन-ड्यूटी स्टेशन मैनेजर के पास उपलब्ध

“सहायता बूथ” – स्टेशन मैनेजर द्वारा प्रबंधित

अग्निशमन यंत्र

ट्रेन सूचना डिस्प्ले बोर्ड – 02 नग

सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड – 01 नग

डिजिटल टाइम टेबल – 01 नग

GPS टावर क्लॉक – 01 नग

GPS प्लेटफॉर्म क्लॉक – 01 नग

पीए सिस्टम (पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम)

IP आधारित CCTV कैमरे – 12 नग निगरानी हेतु

टिकट काउंटर पर किराया डिस्प्ले बोर्ड – 01 नग

काउंटर संचार प्रणाली – 01 नग

प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स – ऑन-ड्यूटी स्टेशन मैनेजर के पास उपलब्ध.

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Bhupesh Baghel’s jibe at BJP’s policies : प्रदेश की कानून व्यवस्था और CM नीतिश के राज्यसभा भेजे जाने पर कहा-

होली और ड्राय डे में भी प्रदेश में हत्या हो रही, घर मे घुस कर मार रहे, पुलिस की वर्दी फाड़ रहे गृह मंत्री को शर्म है तो इस्तीफा दे…

South East Central Railway : मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, 6 मार्च से 7 मार्च तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक

नागपुर मंडल के (बोरतलाव-दरेकसा) एवं (गुदमा-गोंदिया) रेल खंड के मध्य RH गर्डर डी लॉन्चिंग कार्य के चलते रायपुर, दुर्ग, गोंदिया और डोंगरगढ़ मेमू ट्रेनें रद्द शहर सत्ता/रायपुर। (South East Central…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Bhupesh Baghel’s jibe at BJP’s policies : प्रदेश की कानून व्यवस्था और CM नीतिश के राज्यसभा भेजे जाने पर कहा-

Bhupesh Baghel’s jibe at BJP’s policies : प्रदेश की कानून व्यवस्था और CM नीतिश के राज्यसभा भेजे जाने पर कहा-

South East Central Railway : मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, 6 मार्च से 7 मार्च तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक

South East Central Railway : मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, 6 मार्च से 7 मार्च तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक

Holi of Chhattisgarh Police : रायपुर पुलिस कमिश्नर ने गाया रंग बरसे…साहब संग पुलिसकर्मियों ने अलापा फाग राग

Holi of Chhattisgarh Police : रायपुर पुलिस कमिश्नर ने गाया रंग बरसे…साहब संग पुलिसकर्मियों ने अलापा फाग राग

Jain community of Chhattisgarh : 33 दिनों की जागृत संथारा साधना कर तेरापंथ के लिए स्वर्णिम इतिहास बने मीठालाल जी गादिया

Jain community of Chhattisgarh : 33 दिनों की जागृत संथारा साधना कर तेरापंथ के लिए स्वर्णिम इतिहास बने मीठालाल जी गादिया

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं