CRIME : भरोसे की चादर में लिपटी धोखाधड़ी: सरगुजा में महिला समूहों के नाम पर 15 लाख की ठगी

0 पति-पत्नी ने मिलकर रची ठगी की साजिश, स्व सहायता समूह बनाकर बैंकों से निकाले लाखों के ऋण


शहरसत्ता/डेस्क। गांव की औरतें जब एकजुट होती हैं, तो वे सिर्फ चूल्हा-चौका नहीं संभालतीं, बल्कि पूरे समाज का हौसला (CRIME) बन जाती हैं। लेकिन जब उनके भरोसे को ही कोई तोड़ दे, तो दर्द और बेबसी का कोई हिसाब नहीं रहता।गांधीनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली कुछ महिलाएं आज इसी पीड़ा से गुजर रही हैं।

यह खबर भी पढ़ें, Deputy CM Arun Saw Said : संत कबीर के विचार और वाणी में तेज, इसलिए बढ़ा कबीर क्रेज

‘रोजगार भत्ता’ के नाम पर लोन का जाल

महेश पाल और उसकी पत्नी मधुमिता पाल ने अंबिकापुर के कई वार्डों में महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन करवाया। महिलाओं को बताया गया कि सरकार रोजगार भत्ता दे रही है — और इसके तहत उन्हें 10,000 रुपये मिलेंगे। लेकिन सच्चाई कुछ और ही थी। हर महिला के नाम पर ₹40,000 से ₹45,000 तक के लोन अलग-अलग बैंकों से निकाले गए। (CRIME) महिलाओं को नकद में सिर्फ ₹10,000 दिए गए और विश्वास दिलाया गया कि बैंक की किश्तें वे खुद जमा करेंगे।

जब बैंक का नोटिस पहुंचा घर

लेकिन जैसे ही लोन की किश्तें नहीं भरी गईं, बैंकों से नोटिस और रिकवरी का दबाव आने लगा। तब जाकर महिलाओं को पता चला कि वे धोखाधड़ी का शिकार बन चुकी हैं।महिलाओं के विरोध के बाद पति-पत्नी ने 12 मार्च 2025 को नोटरी दस्तावेज बनाकर (CRIME) यह लिखित आश्वासन दिया कि वे कर्ज चुकाएंगे। 30 से अधिक महिलाएं बनीं शिकार पीड़ितों में कलावती, मिथला यादव, मुन्नी देवी, सरिता देवी, अनिता तिर्की जैसी दर्जनों महिलाएं शामिल हैं, गांधीनगर पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ धारा 318(4), 3(5) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

 

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना के हितकारी अमर सिंह समेत उसके परिवार की जिंदगी हुई खुशनुमा शहर सत्ता/रायपुर। (Pradhan Mantri Awas Yojana)विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना…

Continue reading
Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

एक वर्ष बाद भी निजी विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक केंद्रीकृत पोर्टल पर निर्णय के बाद भी अस्तित्व में नहीं है पोर्टल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!

Shaharsatta (07 Sep to 13 Sep 2026)

Shaharsatta (07 Sep to 13 Sep 2026)

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?