Sensitive Decision 0f CM Vishnudev Sai : सुनी गोद वाली दंपतियों के घर गूंजेगी अब IVF से किलकारियां

0 निःसंतान निर्धन दंपत्तियों को मिल सकेगा संतान का लाभ, जिला अस्पतालों में निःशुल्क सुविधा की अनुशंसा: डॉ. वर्णिका शर्मा

शहर सत्ता/रायपुर। Sensitive Decision 0f CM Vishnudev Sai : साय के सुशासन में अब सूनी गोद वाली दंपतियों को भी मुफ्त में अब IVF पद्धति से संतान सुख मिलेगा। उनके घर भी बच्चों की किलकारियां गूंजेगी और महंगी IVF सुविधा निःशुल्क मिलेगी। यह फैसला संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार ने लिया है।

इस वर्ष के बजट में रायपुर मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक आई.वी.एफ.(IVF)सेंटर की स्थापना के लिए राशि स्वीकृत की है। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने इसे सरकार का संवेदनशील कदम बताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को अनुशंसा पत्र लिखकर मांग की है कि सभी जिला अस्पतालों में निःशुल्क IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) केंद्रों की स्थापना की जाए, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर निःसंतान दंपत्तियों को संतान सुख प्राप्त हो सके। उन्होंने सुझाव दिया है कि प्रथम चरण में प्रदेश के सभी शासकीय मेडिकल कॉलेजों में और द्वितीय चरण में जिला अस्पतालों में आई.वी.एफ. सेंटर की स्थापना की जाए। यह सुविधा पूरी तरह निःशुल्क हो और इससे हजारों निर्धन दंपत्तियों को संतान का सुख मिल सकेगा।

डॉ. वर्णिका ने बताया कि वर्तमान में संतान प्राप्ति हेतु कोई शासकीय चिकित्सा सुविधा या प्रतिपूर्ति योजना उपलब्ध नहीं है। आई.वी.एफ. जैसी प्रक्रियाएं अत्यंत महंगी हैं, जिनकी लागत 1.5 लाख से 5 लाख रुपये तक होती है, जो निर्धन दंपत्तियों के लिए वहन करना असंभव है। डॉ. शर्मा ने कहा कि संतान प्राप्ति न केवल दंपत्ति का अधिकार है, बल्कि यह एक बच्चे के जन्म का अधिकार भी है।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Bhupesh Baghel’s jibe at BJP’s policies : प्रदेश की कानून व्यवस्था और CM नीतिश के राज्यसभा भेजे जाने पर कहा-

होली और ड्राय डे में भी प्रदेश में हत्या हो रही, घर मे घुस कर मार रहे, पुलिस की वर्दी फाड़ रहे गृह मंत्री को शर्म है तो इस्तीफा दे…

South East Central Railway : मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, 6 मार्च से 7 मार्च तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक

नागपुर मंडल के (बोरतलाव-दरेकसा) एवं (गुदमा-गोंदिया) रेल खंड के मध्य RH गर्डर डी लॉन्चिंग कार्य के चलते रायपुर, दुर्ग, गोंदिया और डोंगरगढ़ मेमू ट्रेनें रद्द शहर सत्ता/रायपुर। (South East Central…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Bhupesh Baghel’s jibe at BJP’s policies : प्रदेश की कानून व्यवस्था और CM नीतिश के राज्यसभा भेजे जाने पर कहा-

Bhupesh Baghel’s jibe at BJP’s policies : प्रदेश की कानून व्यवस्था और CM नीतिश के राज्यसभा भेजे जाने पर कहा-

South East Central Railway : मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, 6 मार्च से 7 मार्च तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक

South East Central Railway : मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, 6 मार्च से 7 मार्च तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक

Holi of Chhattisgarh Police : रायपुर पुलिस कमिश्नर ने गाया रंग बरसे…साहब संग पुलिसकर्मियों ने अलापा फाग राग

Holi of Chhattisgarh Police : रायपुर पुलिस कमिश्नर ने गाया रंग बरसे…साहब संग पुलिसकर्मियों ने अलापा फाग राग

Jain community of Chhattisgarh : 33 दिनों की जागृत संथारा साधना कर तेरापंथ के लिए स्वर्णिम इतिहास बने मीठालाल जी गादिया

Jain community of Chhattisgarh : 33 दिनों की जागृत संथारा साधना कर तेरापंथ के लिए स्वर्णिम इतिहास बने मीठालाल जी गादिया

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं