अब जनता भी नक्सलवाद के समापन के लिए पूरी तरह तैयार है : विजय शर्मा

रायपुर (विधानसभा संवाददाता)।। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शुक्रवार को विधानसभा परिसर में मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि बीजापुर, कांकेर और नारायणपुर जिलों में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए सघन सर्च ऑपरेशन में 30 नक्सली मारे गए हैं।

बीजापुर जिले के गंगालूर क्षेत्र में डीआरजी, एसटीएफ, बस्तर फाइटर्स, कोबरा और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा संचालित ऑपरेशन में 26 नक्सली मारे गए, वहीं कांकेर और नारायणपुर के बॉर्डर इलाके में डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई में 4 अन्य नक्सली मारे गए। इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने एके-47, एसएलआर, इंसास, 303 राइफल, रॉकेट लॉन्चर और बीजीएल लॉन्चर सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद किए।

लाल आतंक के खात्मे का संकल्प
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने मार्च 2026 तक बस्तर से नक्सलवाद समाप्त करने का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में यह अभियान और तेज़ किया जाएगा। अब केवल सरकार और सुरक्षाबल ही नहीं, बल्कि जनता भी नक्सलवाद के समापन के लिए पूरी तरह तैयार है। छत्तीसगढ़ में तेज़ी से हो रहे विकास कार्य यह दर्शाते हैं कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अब शांति और समृद्धि का नया युग आने वाला है।

बस्तर में विकास की नई राह
विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। हाल ही में 577 मोबाइल टावरों की स्थापना की गई है, जिससे दूरसंचार सुविधाओं में व्यापक सुधार हुआ है। बीजापुर से पामेड़, नारायणपुर से मस्कुल, दंतेवाड़ा से अरनपुर, और जगारगुंडा तक बस सेवाएं बहाल कर दी गई हैं, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

शहीदों की स्मृति को सम्मान
उन्होंने कहा कि प्रदेश में वीर बलिदानी योजना के तहत प्रारंभिक रूप से 10 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिससे शहीद जवानों की प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। इस योजना के तहत पंचायत विभाग के माध्यम से लगभग 500-600 प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी।

बस्तर पंडुम का भव्य आयोजन
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि बस्तर की समृद्ध संस्कृति को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए 1-3 तारीख को बस्तर पंडुम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में बस्तर के 85 मांझी, पद्मश्री सम्मानित विभूतियां, स्थानीय कलाकार और विशिष्ट अतिथि भाग लेंगे।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

गांव-गांव में सौम्य मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनचौपाल, लौटी बस्तर की मुस्कान…’सुशासन तिहार’ शहर सत्ता/रायपुर। (Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar)भाजपा की डबल इंजिन की सरकार ने छत्तीसगढ़ खासकर बस्तर…

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

स्वयं सहायता समूहों से जुड़े ऋण के आवेदनों को प्रक्रियाओं में न उलझाया जाए। इन आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए, ताकि समूहों को समय पर वित्तीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Shaharsatta (08 June to 14 June 2026)

Shaharsatta (08 June to 14 June 2026)

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)

Chief Minister Girl Marriage Scheme : छत्तीसगढ़ में सादगी की शादी का ‘सियासी बखेड़ा’

Chief Minister Girl Marriage Scheme : छत्तीसगढ़ में सादगी की शादी का ‘सियासी बखेड़ा’