सिविल लाइन थाने पहुंचे भाजपा नेता, मल्लिकार्जुन खड़गे पर FIR के लिए दी शिक़ायत

शहर सत्ता / रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने महाकुम्भ के आयोजन को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा महू में दिए गए बयान को घोर सनातन विरोधी और घृणित सोच का परिचायक बताते हुए खड़गे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, विधि प्रकोष्ठ के संयोजक जेपी चंद्रवंशी और सह संयोजक बृजेश पांडे ने मंगलवार शाम को सिविल लाइन थाने में इस आशय का आवेदन सौंपा है।

ये भी पढ़े : बड़ी ख़बर : 27 चिकित्सा अधिकारी और विशेषज्ञ चिकित्सकों की गई नौकरी…ज़ारी हुए आदेश

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष ठाकुर, प्रदेश मीडिया चिमनानी, विधि प्रकोष्ठ के संयोजक चंद्रवंशी और सह संयोजक पांडे ने सिविल लाइन पुलिस को सौंपे आवेदन में कहा कि इन दिनों भारत के प्रयागराज तीर्थस्थल पर महाकुंभ का वृहद आयोजन चल रहा है और इस अवसर पर न केवल भारत, अपितु विदेशों से भी लगभग 45 करोड़ सनातन धर्मप्रेमी प्रयागराज पहुँचकर माँ गंगा के पवित्र त्रिवेणी संगम स्थल पर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। इस विराट आयोजन के सुचारु संचालन के दृष्टिगत उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की सरकार ने समुचित प्रबंध किए हैं।

सनातन संस्कृति का यह अटूट विश्वास है कि माँ गंगा के पवित्र त्रिवेणी संगम में अस्थियों के विसर्जन से मृत लोगों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। भाजपा नेताओं ने आवेदन में कहा कि कुम्भ मेला के इस आयोजन की परम्परा सहस्त्रों वर्ष से चली आ रही है। विभिन्न पुराणों और अन्य प्राचीन मौखिक परम्पराओं से जुड़े तथ्यों के अनुसार सर्व प्रथम आगम अखाड़े की स्थापना हुई। कालान्तर मे विखण्डन होकर अन्य अखाड़े बने।

गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज़

भारत की स्वतंत्रता के बाद 1954 में 40 लाख लोगों अर्थात भारत की 1 प्रतिशत जनसंख्या ने इलाहाबाद में आयोजित कुम्भ में भागीदारी की। 1989 में गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने 6 फरवरी के प्रयाग मेले में 1.5 करोड़ लोगों की उपस्थिति प्रमाणित की, जो उस समय तक किसी एक उद्देश्य के लिए एकत्रित लोगों की सबसे बड़ी भीड़ थी। 1995 में इलाहाबाद के “अर्धकुम्भ” के दौरान 30 जनवरी के स्नान दिवस को 2 करोड़ लोगों की उपस्थिति रही। 1998 में हरिद्वार महाकुम्भ में 5 करोड़ से अधिक श्रद्धालु चार महीनों के दौरान पहुँचे। 2001 में प्रयागराज के मेले में छः सप्ताहों के दौरान 7 करोड़ श्रद्धालु कुम्भ में पहुँचे थे। 2003 के नासिक मेले में मुख्य स्नान दिवस पर 60 लाख लोग उपस्थित थे। 2004 में उज्जैन मेला; 2007 में इलाहाबाद में अर्धकुम्भ, 2010 में हरिद्वार में कुम्भ, 2013 में इलाहाबाद का कुम्भ आयोजित किया गया। 2015 में नाशिक और त्रम्बकेश्वर में एक साथ कुम्भ मेला प्रारम्भ हुआ। इसी तरह 2016 में उज्जैन, 2019 में इलाहाबाद में अर्धकुम्भ, 2021 में हरिद्वार में कुम्भ लगा और अब इस वर्ष 2025 में महाकुंभ का आयोजन चल रहा है।

सनातन विरोधी राजनीतिक चरित्र

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष ठाकुर, प्रदेश मीडिया चिमनानी, विधि प्रकोष्ठ के संयोजक चंद्रवंशी और सह संयोजक पांडे ने कहा कि ऐसे पवित्र अवसर पर कांग्रेस ने एक बार फिर अपने सनातन विरोधी राजनीतिक चरित्र का परिचय दिया है। कांग्रेस के अ.भा. अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कोटि-कोटि सनातन धर्मप्रेमियों की आस्था पर आघात करते हुए इस आयोजन को लेकर जो बयान दिया है, सनातनप्रेमियों के साथ ही भारतीय जनता पार्टी भी उसे घोर आपत्तिजनक मानते हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्यप्रदेश के महू में महाकुंभ के आयोजन को लेकर कहा है, ‘गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी खत्म होगी क्या ? आपको खाना मिलता है क्या? जब बच्चा भूखा मर रहा है, बच्चा स्कूल नहीं जा रहा, मजदूर को मजदूरी नहीं मिल रही, तब हजारों रुपये खर्च करके कम्पटीशन में डुबकियां मार रहे हैं। ऐसे लोगों से देश की भलाई नहीं होने वाली है।’

खड़गे पर FIR दर्ज़ कर कारण कार्यवाही

भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के इस बयान से सनातन धर्म में आस्था रखने वाले भारत सहित विश्व के कोटि-कोटि जन की भावनाएँ आहत हुई हैं, जो महाकुंभ में संगम स्नान कर स्वयं को धन्य अनुभव कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने इस सनातन विरोधी बयान के जरिए कांग्रेस की संकीर्ण और तुच्छ सोच का परिचय देकर कोटि-कोटि सनातन प्रेमियों के माँ गंगा और महाकुंभ के प्रति विश्वास को ठेस पहुँचाई है।

खड़गे का यह बयान घृणित मानसिकता का द्योतक है। खड़गे के इस बयान से समाज का सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बिगड़ने की आशंका बलवती हो चली है। इससे देश में हिंसक संघर्ष फैल सकता है और स्थिति अनियंत्रित हो सकती है। भाजपा नेताओं ने आवेदन में कहा है कि इन तथ्यों के आलोक में आपसे यह सविनय आग्रह है कि महाकुंभ के आयोजन को लेकर महू में दिए गए आपत्तिजनक व घोर सनातन विरोधी बयान के परिप्रेक्ष्य में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए,ताकि सामाजिक सौहाद्र बना रहे।

Related Posts

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

गांव-गांव में सौम्य मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनचौपाल, लौटी बस्तर की मुस्कान…’सुशासन तिहार’ शहर सत्ता/रायपुर। (Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar)भाजपा की डबल इंजिन की सरकार ने छत्तीसगढ़ खासकर बस्तर…

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

स्वयं सहायता समूहों से जुड़े ऋण के आवेदनों को प्रक्रियाओं में न उलझाया जाए। इन आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए, ताकि समूहों को समय पर वित्तीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)

Chief Minister Girl Marriage Scheme : छत्तीसगढ़ में सादगी की शादी का ‘सियासी बखेड़ा’

Chief Minister Girl Marriage Scheme : छत्तीसगढ़ में सादगी की शादी का ‘सियासी बखेड़ा’

Chief Minister Vishnu Deo Sai Cabinet : तीन अहम फैसले…एसएससी अब राज्य के जीएडी विभाग के अधीन

Chief Minister Vishnu Deo Sai Cabinet : तीन अहम फैसले…एसएससी अब राज्य के जीएडी विभाग के अधीन