Breaking : नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव का ऐलान, 11 फ़रवरी को होगा मतदान

शहर सत्ता / रायपुर। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। निकाय चुनाव के कार्यक्रम के ऐलान के साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने सबसे पहले निकाय चुनाव कार्क्रम का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में एक ही चरण में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। जिसके लिए 22 जनवरी 2025 से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी।

ये भी देखें : B.Ed Teacher Protest : भूपेश-बैज का सरकार पर हमला, सीएम बोले-हम भी नहीं चाहते कोई नौकरी से अलग हो…

नामांकन की स्क्रूटनी के बाद 31 जनवरी तक अभ्यर्थी अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। वहीं प्रदेश के तमाम निकायों के लिए 11 फरवरी को मतदान किया जाएगा। ये मतदान EVM से होंगे, जिसकी गणना 15 फरवरी 2025 को की जाएगी। वहीं पंचायतों में तीन चरण में मतदान कराए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने ये भी स्पष्ट किया की मार्च में होने वाली बोर्ड परीक्षा से पहले ही चुनाव की पूरी प्रक्रिया सम्पन्न करा ली जाएगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने ये भी स्पष्ट किया की मार्च में होने वाली बोर्ड परीक्षा से पहले ही चुनाव की पूरी प्रक्रिया संपन्न करा ली जाएगी। त्रि स्तरीय पंचायत 17,20 और 23 फरवरी को होंगे। 10 नगर पालिक निगम, 49 नगर पालिका परिषद, 114 नगर पंचायतों में चुनाव होगा।

नगरीय निकाय चुनाव में EVM से मतदान

नगरीय निकाय का निर्वाचन EVM से संपन्न कराया जाएगा। वहीं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से होगा। नगर पालिकाओं में 44 लाख 74 हजार 269 कुल मतदाता हैं जिसमें पुरुष मतदाता 22 लाख 525 और महिला मतदाता 22 लाख 73 हजार 232 है। जबकि अन्य मतदाताओं की संख्या 512 है। वहीं चुनाव के लिए कुल 5 हजार 970 और उप निर्वाचन के लिए 22 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। 1 हजार 531 संवेदनशील और 132 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र बनेंगे।

1 लाख से ज़्यादा मतदान कर्मी पूरा कराएंगे चुनाव

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत 433 जिला पंचायत और 2 हजार 973 जनपद पंचायत सदस्य हैं। जबकि 11 हजार 672 ग्राम पंचायत सरपंच 1 लाख 60 हजार 180 ग्राम पंचायत पंच का चुनाव होगा। वहीं 1 करोड़ 58 लाख 12 हजार 580 कुल मतदाता है। जिसमें पुरुष मतदाता 78 लाख 20 हजार 202 और महिला मतदाता 79 लाख 92 हजार 184 हैं। इसके अलावा अन्य मतदाता 194 हैं। आगमी चुनाव में 1 लाख से अधिक मतदान कर्मी चुनाव सम्पन्न कराएँगे।

Related Posts

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

गांव-गांव में सौम्य मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनचौपाल, लौटी बस्तर की मुस्कान…’सुशासन तिहार’ शहर सत्ता/रायपुर। (Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar)भाजपा की डबल इंजिन की सरकार ने छत्तीसगढ़ खासकर बस्तर…

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

स्वयं सहायता समूहों से जुड़े ऋण के आवेदनों को प्रक्रियाओं में न उलझाया जाए। इन आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए, ताकि समूहों को समय पर वित्तीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Shaharsatta (08 June to 14 June 2026)

Shaharsatta (08 June to 14 June 2026)

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)

Chief Minister Girl Marriage Scheme : छत्तीसगढ़ में सादगी की शादी का ‘सियासी बखेड़ा’

Chief Minister Girl Marriage Scheme : छत्तीसगढ़ में सादगी की शादी का ‘सियासी बखेड़ा’