B.Ed Teacher Protest : भूपेश-बैज का सरकार पर हमला, सीएम बोले-हम भी नहीं चाहते कोई नौकरी से अलग हो…

शहर सत्ता / रायपुर। छत्तीसगढ़ के हज़ारों B.Ed सहायक शिक्षक सेवा सुरक्षा और समायोजन की मांग को लेकर पिछले एक माह से धरना प्रदर्शन (B.Ed Teacher Protest) कर रहे हैं। इस बीच सभी शिक्षक अपने अभिभावकों के साथ तेलीबांधा थाना से चलकर घड़ी चौक में अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने जा रहे थे लेकिन यात्रा के दौरान बीच में ही पुलिस ने इन्हें रोक लिया था। इसके बाद निराश अभिभावकों ने अपनी मांगों को लेकर तेलीबांधा तालाब की सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया था। जिन्हे हटाने के लिए पुलिस बल प्रयोग किया। अब इस मामलें को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।

ये भी देखें : MahaKumbh Fire : 170 कॉटेज जलकर हुए खाक…गीता प्रेस शिविर में नहीं बॉउंड्री की तरफ से लगी थी आग

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने B.Ed सहायक शिक्षक धरना प्रदर्शन (B.Ed Teacher Protest) मामलें में एक वीडियों अपने अधिकारिक X एकाउंट में शेयर किया। भूपेश ने लिखा “बेटियों के साथ ऐसा व्यवहार! क्या कहूँ? क्या बोलूँ? क्या लिखूँ? अब तो छत्तीसगढ़ महतारी की बेटियों की इज्जत पर विष्णु देव सरकार ने प्रहार कर दिया है. बेटियों के साथ बदसलूकी इस भाजपा सरकार ने शराब के नशे में धुत्त पुरुष पुलिसकर्मियों से करवाई है.

यह आरोप स्वयं उन महिला शिक्षकों का है जो अपने घर-परिवार को छोड़कर इस ठंड में अपने न्याय की गुहार लगा रही हैं. शांतिपूर्वक तरीके से अपनी माँगों को लेकर बैठे निष्कासित बी.एड सहायक शिक्षकों में महिलाओं के बीच पुरुष पुलिसकर्मियों का जाना ही आपत्तिजनक है और नियम कायदों के खिलाफ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की “गारंटी” और विष्णु देव के “सुशासन” में हुआ यह “चीरहरण” छत्तीसगढ़ के इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज होगा।”

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1881203814591520839

 

वहीं पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भी एक पोस्ट अपने सोशल मीडिया में शेयर करते हुए लिखा “निर्मम सरकार ने इनके घर का चूल्हा, बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों का इलाज सबकुछ खत्म कर दिया सिर्फ एक ही झटके में। अब इस सरकार को अपनी आवाज़ सुनाने, नौकरी से बर्खास्त हुए 3000 बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों को कड़कड़ाती ठण्ड में राजधानी के सबसे व्यस्ततम मार्ग पर धरना देना पड़ रहा है। आखिर सरकार अपनी गलती सुधारकर समायोजन क्यों नहीं कर रही है ???”

सीएम विष्णुदेव बोले-हम भी नहीं चाहते…

छत्तीसगढ़ के B.Ed सहायक शिक्षक धरना प्रदर्शन (B.Ed Teacher Protest) मामलें में अब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ा बयान दिया हैं। प्रदर्शन से जुड़े मीडिया के सवाल पर सीएम साय ने कहा कि, मुख्यसचिव की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया है। कमेटी की जो सिफारिश आएगी उस पर विचार करेंगे। हम लोग भी नहीं चाहते की नौकरी से अलग हो लेकिन कोई भी चीज नियम प्रक्रिया से होती है।
गौरतलब है कि B.Ed सहायक शिक्षक पिछले एक महीने से रायपुर के धरना स्थल पर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने शासन और प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने के लिए कई शांतिपूर्ण प्रयास किए हैं, लेकिन अब तक उनसे किसी भी सरकारी प्रतिनिधि ने मुलाकात नहीं की। इस उदासीनता से शिक्षक और उनके परिजन आहत हैं।

Related Posts

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

नीली साड़ी और हाथों में AK- 47 रखकर शस्त्र पूजा के दौरान राजनांदगांव एसपी अंकिता शर्मा का निराले अंदाज वाला VIDEO खूब वायरल हो रहा है, फ़िलहाल शस्त्र प्रदर्शन और…

Continue reading
Message from CM Vishnu Deo Sai : सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व

प्रभु श्रीराम से हमारा आत्मीय नाता, माता कौशल्या का मायका और भगवान श्रीराम का ननिहाल है छत्तीसगढ़, सत्य, न्याय और मानवता के पक्ष में खड़े रहना ही प्रभु श्रीराम के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Commotion on A flight : एअर इंडिया की फ्लाइट में भारतीय यात्री का हंगामा

Commotion on A flight : एअर इंडिया की फ्लाइट में भारतीय यात्री का हंगामा

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

Message from CM Vishnu Deo Sai : सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व

Message from CM Vishnu Deo Sai : सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व

Raipur-Raoghat Rail Network : जहां कभी पैदल चलना मुश्किल था वहां चलेंगी 2 नई यात्री ट्रेनें

Raipur-Raoghat Rail Network : जहां कभी पैदल चलना मुश्किल था वहां चलेंगी 2 नई यात्री ट्रेनें

The Sangh was founded on the day of Dussehra : भागवत ने RSS मुख्यालय में शस्त्र पूजन किया

The Sangh was founded on the day of Dussehra : भागवत ने RSS मुख्यालय में शस्त्र पूजन किया

Two arrested under Operation Cyber ​​Shield : IAS सुबोध सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगते थे पैसे

Two arrested under Operation Cyber ​​Shield : IAS सुबोध सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगते थे पैसे