कम नहीं हो रही विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

शहर सत्ता / रायपुर। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को फिलहाल कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। उन्हें अभी जेल में ही रहन होगा। 17 अगस्त से रायपुर सेंट्रल जेल में क़ैद देवेंद्र को कोर्ट ने आज फिर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है। विधायक देवेंद्र यादव बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद है। इधर आज पेशी के बाद देवेंद्र यादव ने कहा कि “संविधान और कानून पर भरोसा है, कोर्ट से जरूर न्याय मिलेगा।”

ये भी देखें : बड़ी ख़बर : बीजापुर में सुरक्षाबल को मिली बड़ी क़ामयाबी, लाखों के ईनामी पांच नक्सली ढेर… 

गौररतलब है कि साल 2024 में 15-16 मई की दरम्यानी रात कुछ असामाजिक तत्वों ने गिरौधपुरी धाम में सतनामी समाज के धार्मिक स्थल के पूज्य जैतखाम में तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, हालांकि इस कार्रवाई से समाज के लोग असंतुष्ट थे और न्यायिक जांच की मांग कर रहे थे। इस बीच गृहमंत्री विजय शर्मा ने न्यायिक जांच की घोषणा की।

ये भी देखें : CGPSC : भर्ती घोटाले पर बोले टीएस सिंहदेव, उस वक़्त जाँच बैठा दी जाती तो…सुनिए…

वहीं जैतखाम में तोड़फोड़ के विरोध में हजारों लोग कलेक्ट्रेट के पास एकत्र हुए और जमकर हंगामा किया। जहां प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया और मौके पर भीड़ ने कलेक्ट्रेट परिसर में तोड़फोड़ कर दफ़्तर को आगे के हवाले कर दिया। इसी मामले में पुलिस ने विधायक देवेंद्र यादव को आरोपी बनाया था। विधायक देवेंद्र यादव पर आरोप है कि उन्होंने बलौदाबाजार में भीड़ को हिंसा के लिए उकसाया था।

Related Posts

Commotion on A flight : एअर इंडिया की फ्लाइट में भारतीय यात्री का हंगामा

बैंकॉक से मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट लौटी, 45 मिनट बाद मुंबई के लिए उड़ान भरी शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Commotion on A flight)बैंकॉक से मुंबई आ रही एअर…

Continue reading
Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

नीली साड़ी और हाथों में AK- 47 रखकर शस्त्र पूजा के दौरान राजनांदगांव एसपी अंकिता शर्मा का निराले अंदाज वाला VIDEO खूब वायरल हो रहा है, फ़िलहाल शस्त्र प्रदर्शन और…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Commotion on A flight : एअर इंडिया की फ्लाइट में भारतीय यात्री का हंगामा

Commotion on A flight : एअर इंडिया की फ्लाइट में भारतीय यात्री का हंगामा

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

Message from CM Vishnu Deo Sai : सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व

Message from CM Vishnu Deo Sai : सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व

Raipur-Raoghat Rail Network : जहां कभी पैदल चलना मुश्किल था वहां चलेंगी 2 नई यात्री ट्रेनें

Raipur-Raoghat Rail Network : जहां कभी पैदल चलना मुश्किल था वहां चलेंगी 2 नई यात्री ट्रेनें

The Sangh was founded on the day of Dussehra : भागवत ने RSS मुख्यालय में शस्त्र पूजन किया

The Sangh was founded on the day of Dussehra : भागवत ने RSS मुख्यालय में शस्त्र पूजन किया

Two arrested under Operation Cyber ​​Shield : IAS सुबोध सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगते थे पैसे

Two arrested under Operation Cyber ​​Shield : IAS सुबोध सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगते थे पैसे