छत्तीसगढ़ के रायपुर, रायगढ़, दुर्ग, जगदलपुर में पुलिसकर्मियों ने पानी की बौछार, रंगों का गुबार उड़ाकर खेली जमकर होली
शहर सत्ता/रायपुर। (Holi of Chhattisgarh Police)छत्तीसगढ़ में कमोबेश होली में होने वाली हुड़दंग और अपराध इस बार कमतर रहा। छुटपुट अपराध, हुड़दंगियों और राजधानी रायपुर में चार हत्या की घटना के बाद पुलिस वालों ने भी होली की मस्ती की। रायपुर पुलिस कमिश्नर ने अपने मातहतों संग सुपर स्टार अमिताभ बच्चन पर फिल्माए ‘गाने रंग बरसे’ गना गाय तो साहब संग पोलिकर्मियों ने भी जमकर फाग का राग अलापा।

छत्तीसगढ़ के पुलिस संभाग रायपुर, रायगढ़, दुर्ग, जगदलपुर में पुलिसकर्मियों ने पानी की बौछार, रंगों का गुबार उड़ाकर होली की खूब मस्ती करते दिखे। छत्तीसगढ़ में 72 घंटे तक ड्यूटी के बाद पुलिस जवानों ने 5 मार्च को जमकर होली खेली। रायपुर कमिश्नर कार्यालय में होली समारोह आयोजित की गई। जहां कमिश्नर संजीव शुक्ला ने रंग बरसे गाना गाया।
बिलासपुर पुलिस लाइन में डीजे की धुन पर पुलिसकर्मी झूमें, महिला थाने में भी महिला पुलिसकर्मियों ने साथियों के साथ खूब रंग गुलाल उड़ाए। रायगढ़ में जवानों ने अपने साथियों और परिवार के साथ होली मनाई। वहीं, जगदलपुर पुलिस ने जानकारी दी कि इस बार होली पर कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। सभी ने अच्छे से त्योहार मनाया।

रायपुर क्राइम बांच थाने में होली का जश्न
रायपुर क्राइम ब्रांच थाने में भी जमकर होली खेली गई है। रंग-गुलाल उड़ाए गए। जिस डीजे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करती थी उसी डीजे की धुन पर जवान थिरकते नजर आए। 72 घंटे ड्यूटी के बाद होली के दूसरे दिन जवान रंग गुलाल खेलकर खुशियां मना रहे हैं।

भोजपुरी गाने ‘कमरिया करे लपालप में नाचे कलेक्टर
दुर्ग जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह ने भोजपुरी गाने ‘कमरिया करे लपालप लॉलीपॉप लागेलू’ पर जबरदस्त डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हुआ है। छत्तीसगढ़ में 72 घंटे तक ड्यूटी के बाद पुलिस जवानों ने 5 मार्च को जमकर होली खेली। दुर्ग जिला कलेक्टर का डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। ड्यूटी के बाद होली की मस्ती में दिखे शासन-प्रशासन के आला अफसर।






