होली और ड्राय डे में भी प्रदेश में हत्या हो रही, घर मे घुस कर मार रहे, पुलिस की वर्दी फाड़ रहे गृह मंत्री को शर्म है तो इस्तीफा दे देना चाहिए
शहर सत्ता/रायपुर। (Bhupesh Baghel’s jibe at BJP’s policies)पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने हैदराबाद से रायपुर लौटते ही बीजेपी, साय सरकार के सुशासन, धान खरीदी समेत अन्य मुद्दों पर तंज कस्ते हुए मीडिया को बयान दिया है। सबसे पहले उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के राज्य सभा जाने को लेकर तंज कैसा है। भूपेश ने कहा; नितीश इस्तीफा देंगे,सीएम बदला जाएगा। चुनाव के समय नितीश कुमार को सीएम चेहरा मानने से इंकार किया था। लेकिन नितीश पुराने खिलाडी है, दसवी बार सीएम पद की शपथ लिए। फिर मोदी और शाह के चाल मे धराशाह हो गए। नितीश के नेतृत्व मे चुनाव लड़े चुनाव जीते, फिर धक्का मार कर बाहर कर दिए।
धान की सुखत को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा; सरकार ने कहा है जो सुखत आएगा, उन्हे काटा जाएगा। बचने के लिए क्या करेंगे, पानी डाल रहे है। बेमेतरा मे सबसे कम बारिश हुई। महासमुंद और बेमेतरा मे सबसे ज्यादा धान खरीदी हुई। विष्णुदेव सुशासन मे सब सम्भव है,राज्यपालो के फेर बदल को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा; छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने सभी जिलों मे जाकर बैठक लिए। फिर भी धान खरीदी नहीं हुई। उनके बैठक का असर नहीं दिखा।

कानून व्यवस्था पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कसा तंज
कानून व्यवस्था पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा; बेहद खराब है खास कर होली के दिन चाकू बाजी से मौत हो रही। घर मे घुस कर मार रहे, पुलिस के वर्दी फाड़ रहे। ड्राय डे घोषित किए उस दिन ऐसा हो रहा है, शराब दुकान खुला रहता तो क्या होता ? सरकार से सम्भला नहीं जा रहा। गृह मंत्री को शरम है तो इस्तीफा दे देना चाहिए। उनसे ना कवर्धा सम्भल रहा है और ना प्रदेश। उनकी कार्य क्षमता मुझे पता है क्या कर सकता है, ढोल पीट पीट कर कह रहे थे कमिश्नर प्रणाली मे बड़ा परिवर्तन आएगा, कुछ नहीं हुआ।






