Valentine’s Day : वैलेंटाइन डे….मोहब्बत पर भगवा गमछों खाखी वर्दी का ख़ौफ़

भगवा गमछा देखकर पुलिस जोड़ों को गार्डन से भगाना और प्रेमी जोड़े भागने हुए मजबूर, पुलिस की सख्ती से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई

शहर सत्ता/रायपुर। Valentine’s Day वेलेंटाइन डे पर रायपुर पुलिस आयुक्त अंतर्गत तीनों पुलिस जोनों में अग्रिम और अतिरिक्त सावधानियां बरती गई थीं। नतीजतन वैलेंटाइन डे पर किसी भी तरह की कोई अप्रिय वारदात की खबर नहीं आई। वजह साफ़ थी कि गार्डन से प्रेमी जोड़ों ने दूरी बनाये राखी थी। कुछ मजबूर जोड़े जरूर बाग़-बगीचों में आये लेकिन भगवा गमछा वालों को देखकर ही चलते बनें। पुलिस भी पूर्वसावचेत रही और किसी भी भगवा गमछे वालों को देखकर गार्डन खली करवाते दिखी।

इन शार्ट यह कहा जा सकता है कि Valentine’s Day राजधानी रायपुर में गमछे वालों का खौफ और पुलिस आयुक्त प्रणाली की सुरक्षा की वजह से वैलेंटाइन डे में पहली बार प्यार भी एहतियात बरतता दिखा। शहर और बाहरी इलाकों में होटल, रेस्टोरेंट में जरूर समर्पित प्यार परवान चढ़ा और वे बेख़ौफ़ अपने वैलेंटाइन के साथ सुकून के पल बिताये।

रायपुर के मॉल में भी प्यार का इस्तक़बाल नहीं

एक वक्त था जब राजधानी रायपुर के मॉल और रेस्टोरेंट्स वैलेंटाइन डे के लिए खास तैयारी करते थे। लेकिन इस बार इन जगहों पर किसी तरह का इंतजाम या मोहब्बत करने वाले जोड़ों को लिए कोई इंतेज़ाम नहीं किये थे। कुछ ने भगवा गमछों वालो के खौफ में और संभावित अनहोनी के मद्देनजर।

खाखी को देखकर भी कपल्स गार्डन नहीं गए

पार्क और मॉल के बहार और अंदर खाखी वर्दी वालों को मुस्तैद देखकर भी कपल्स किसी अप्रिय व्यवहार से बचने के लिए इन जगहों से दूरी बनाये रखे। जिन जोड़ों को उम्मीद थी कि अपने वैलेंटाइन संग पार्क में कुछ इज़हारे इश्क करेंगे वो भी सहम कर अंदर घुसने की हिम्मत नहीं जूटा पाए।

‘किस डे’ पर छात्रों के दो गुटों में हाथापाई हुई

राजधानी रायपुर के बीरगांव इलाके में दो किशोरों के झुंड आपस में भिड़ गए। खबर के मुताबिक Valentine’s Day ‘किस डे’ में बीरगांव में एक ट्यूशन क्लास के पास छात्रों के दो गुटों में मेरी-तेरी वाली बात पर पहले गरमा गर्म बहस हुई और देखते ही देखते विवाद मारपीट तक पहुँच गया। हालांकि घटना शुक्रवार की है लेकिन समाचार लिखे जाने दोनों गुटों में से किसी ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी।

Related Posts

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा; रंगों में घुले प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली, श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने दी बधाई, मंत्री केदार कश्यप ने की प्राकृतिक…

Minister Laxmi Rajwade Extended Holi Greetings : बोलीं; रंगों में सराबोर प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली

शहर सत्ता/रायपुर। (Minister Laxmi Rajwade Extended Holi Greetings)महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

America-Israel & Iran War : जेद्दा से 200 यात्री आए, 4 दिन में भारतीय एयरलाइंस की 1117 उड़ानें रद्द

America-Israel & Iran War : जेद्दा से 200 यात्री आए, 4 दिन में भारतीय एयरलाइंस की 1117 उड़ानें रद्द

Minister Laxmi Rajwade Extended Holi Greetings : बोलीं; रंगों में सराबोर प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली

Minister Laxmi Rajwade Extended Holi Greetings : बोलीं; रंगों में सराबोर प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली

Israel-Iran War : भारत के पास सिर्फ 25 दिन का तेल बचा, कांग्रेस ने पूछा- 74 दिन का तेल किसने चुराया

Israel-Iran War : भारत के पास सिर्फ 25 दिन का तेल बचा, कांग्रेस ने पूछा- 74 दिन का तेल किसने चुराया

Parliament Privileges Committee : सांसद बृजमोहन अग्रवाल को मिला लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ

Parliament Privileges Committee : सांसद बृजमोहन अग्रवाल को मिला लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ