CM विष्णुदेव साय ने दिया 43 खदानों को स्टार अवार्ड, अब तक 60 खनिज ब्लॉकों की नीलामी पूरी 5 का टेंडर जारी
शहर सत्ता/रायपुर। (Critical Mineral Mining Conclave)छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार को माइनिंग कान्क्लेव का आयोजन हुआ। माइनिंग कान्क्लेव में क्रिटिकल मिनरल के लिए आईएसएम धनबाद और छत्तीसगढ़ शासन के बीच(MOU)एमओयू किया गया है। वहीं कोल इंडिया और खनिज विकास निगम के बीच भी समझौता हुआ। CM विष्णुदेव साय ने खनिज ऑनलाइन 2.0, डीएमएफ पोर्टल और रेत खदानों की नीलामी के लिए रिवर्स ऑक्शन पोर्टल का शुभारंभ किया। बता दें कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जिसने लिथियम ब्लॉक की नीलामी की है। अब तक 60 खनिज ब्लॉकों की नीलामी पूरी हो चुकी है और पांच नए ब्लॉकों का टेंडर जारी किया गया है।
CM विष्णुदेव साय ने दिया स्टार अवार्ड
साय ने खदान संचालकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। इनमें 3 खदानों को 5 स्टार, 32 खदानों को 4 स्टार और 8 खदानों को 3 स्टार अवॉर्ड दिए गए हैं।
डीएमएफ से 1,673 करोड़ रु का अंशदान
इस साल डीएमएफ से 1,673 करोड़ रुपए का अंशदान मिला है, जिससे 9,362 विकास किए जाएंगे। यह राशि स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल पर खर्च करेंगे। इसी तरह 2024-25 में राज्य को 14,195 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व प्राप्त हुआ है।







