CM Vishnudev Announced : ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर मिलेंगे खिलाडियों को 3 करोड़

0 सीएम बोले-खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं, ओलंपिक में खेलने वालों को भी 21 लाख देगी सरकार

शहर सत्ता/रायपुर। (CM Vishnudev Announced)छत्तीसगढ़ सरकार ने ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं को 3 करोड़ रुपए, रजत पदक विजेताओं को दो करोड़ रुपए और कांस्य पदक विजेताओं को एक करोड़ रुपए देने का निर्णय लिया है। साथ ही ओलंपिक में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को 21 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित सर्किट हाउस सभागार में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान वर्ष 2024-25 की ऑडिट रिपोर्ट का अनुमोदन, वर्ष 2025-26 का वार्षिक बजट प्रस्तुतिकरण और अनुमोदन, वर्ष 2025-26 के लिए ऑडिटर की नियुक्ति सहित अन्य महत्वपूर्ण एजेंडा पर चर्चा की गई।

उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मान समारोह का होगा प्रारंभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ से ओलंपिक में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को 21 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इन प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और निखारने के लिए हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है। हमने बंद हुए खेल अलंकरण समारोह को पुनः प्रारंभ किया है और जल्द ही उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मान समारोह भी प्रारंभ किया जाएगा।

ओलंपिक खेलों के लिए भारत की मेजबानी का प्रस्ताव

सीएम साय ने कहा कि 2036 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक खेलों के लिए भारत की मेजबानी का प्रस्ताव रखा है और अहमदाबाद शहर को इसके लिए प्रस्तावित किया गया है। स्वाभाविक रूप से केंद्र सरकार का पूरा ध्यान देश में खेलों की व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर है, ताकि एक दशक के भीतर हम खेलों के क्षेत्र में महाशक्ति के रूप में उभर सकें।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा; रंगों में घुले प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली, श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने दी बधाई, मंत्री केदार कश्यप ने की प्राकृतिक…

Minister Laxmi Rajwade Extended Holi Greetings : बोलीं; रंगों में सराबोर प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली

शहर सत्ता/रायपुर। (Minister Laxmi Rajwade Extended Holi Greetings)महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

America-Israel & Iran War : जेद्दा से 200 यात्री आए, 4 दिन में भारतीय एयरलाइंस की 1117 उड़ानें रद्द

America-Israel & Iran War : जेद्दा से 200 यात्री आए, 4 दिन में भारतीय एयरलाइंस की 1117 उड़ानें रद्द

Minister Laxmi Rajwade Extended Holi Greetings : बोलीं; रंगों में सराबोर प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली

Minister Laxmi Rajwade Extended Holi Greetings : बोलीं; रंगों में सराबोर प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली

Israel-Iran War : भारत के पास सिर्फ 25 दिन का तेल बचा, कांग्रेस ने पूछा- 74 दिन का तेल किसने चुराया

Israel-Iran War : भारत के पास सिर्फ 25 दिन का तेल बचा, कांग्रेस ने पूछा- 74 दिन का तेल किसने चुराया

Parliament Privileges Committee : सांसद बृजमोहन अग्रवाल को मिला लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ

Parliament Privileges Committee : सांसद बृजमोहन अग्रवाल को मिला लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ