0 बीजेपी के वयोवृद्ध विधायक की शिकायत और चेतावनी के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
शहर सत्ता/रायपुर। (Tension Between BJP MLA & Collector)सुशासन में एक बार फिर शासकीय अधिकारी की कार्यशैली को लेकर वरिष्ठ भाजपा विधायक ननकी राम कंवर खुलकर सामने आ गए हैं। लेकिन उनकी चेतावनी और शिकायत के तीन दिन बाद भी कलेक्टर कोरबा अजीत वसंत का कुछ नहीं हुआ है। जबकि कलेक्टर अजीत वसंत के खिलाफ उठाई गई आवाज से कोरबा में प्रशासनिक और राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। लेकिन शासन की तरफ से अब तक कोई कार्रवाई के नहीं होने से वरिष्ठों में नाराजगी है।
हालांकि भाजपा ने भी समर्थन दिया है। मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कलेक्टर को तत्काल हटाने की मांग की है। वरिष्ठ पार्टी नेता की फरियाद के बाद CM विष्णुदेव ने जाँच के बाद कार्रवाई का आश्वासन तो दिया है पर तीन दिन की चेतावनी का क्या..? ननकी राम ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर कलेक्टर को नहीं हटाया गया, तो वे धरने पर बैठेंगे। उन्होंने अजीत वसंत को हिटलर प्रशासक बताया है। कलेक्टर पर भ्रष्टाचार और संवैधानिक अधिकारों के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है।
कलेक्टर अजीत वसंत के खिलाफ 14 बिंदुओं पर शिकायत
कलेक्टर अजीत वंसत के कार्यों पर सवाल उठाते हुए 14 बिन्दुओं की जानकारी मुयमंत्री को दिया है। इसमें 40 हजार महिलाओं से हुई ठगी के मामले में केवल एफआईआर लिखने, सिंचाई कॉलोनी रामपुर में स्थित रमेश राठौर के मकान के मकान को बारिश में तोड़ने, मदनपुर कटघोरा के टोल प्लाजा पर टैक्स मांगने वाले कर्मचारियों को जेल भेजने, खनिज न्यास मद से नियम विरुद्ध मुआवजा बांटने, मलगांव और रलिया में फर्जी जमीन अधिग्रहण पर मुआवजा बांटने, अपनी पत्नी डॉ. रुपल ठाकुर को खनिज न्यास मद से भर्ती करने और लाखों रुपए वेतन लेने से मामले शामिल हैं। इस मामले के सामने आने के बाद शासन प्रशासन के साथ राजनीतिक दलों में चर्चा शुरू हो गई है। लोग अपने- अपने अनुसार पत्र के मायने निकाल रहे हैं।







