0 इन पांचों की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में अब तक कुल 12 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं
शहर सत्ता/रायपुर। (CGPSC Scam )छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग गड़बड़ी मामले में सीबीआई ने शुक्रवार को बड़ा एक्शन लिया है। CBI ने पूर्व PSC सचिव ध्रुव, नियंत्रक आरती, टामन की 2 बहुओं समेत 5 को अरेस्ट कर लिया है। इन पांचों की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में अब तक कुल 12 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। सीबीआई द्वारा यह कार्रवाई शुक्रवार को की गई।
सीबीआई टीम ने तत्कालीन पीएससी सचिव रिटायर्ड आईएएस जीवन किशोर ध्रुव, परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक, टामन सोनवानी की बहू दीपा आदिल, निशा कोसले और जीवन किशोर ध्रुव के बेटे सुमित ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को सीबीआई स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने 22 सितंबर तक सीबीआई रिमांड मंजूर कर ली।
इन लोग पहले से अरेस्ट, अब तक जमानत नहीं मिली
इससे पहले रिटायर्ड आईएएस और तत्कालीन पीएससी चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी, उनका भतीजा साहिल, नीतेश, उप परीक्षा नियंत्रक ललित गणवीर, कारोबारी श्रवण कुमार गोयल, बेटा शशांक और बहू भूमिका कटियार को गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी रायपुर जेल में बंद हैं और अब तक उन्हें जमानत नहीं मिल पाई है।







