0 ED की रिमांड पर 22 जुलाई तक रहेंगे पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल उर्फ़ बिट्टू
शहर सत्ता/रायपुर। (Politics In Chhattisgarh Heated To ED Action)भिलाई से ED की टीम ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को गिरफ्तार करने के बाद रायपुर स्पेशल कोर्ट में पेश किया। चैतन्य को रायपुर की स्पेशल कोर्ट ने 22 जुलाई तक ED की रिमांड पर भेजा है। पूर्व CM भूपेश बघेल ने पुत्र के ऐन जन्मदिन पर की गई इस गिरफ़्तारी और ED की कार्रवाई को लेकर तंज कसते हुए कहा जन्मदिन में इन तोहफों के लिए शुक्रिया। मैं इसे जीवन भर याद रखूंगा।
उन्होंने कहा- मोदी और शाह जी जैसा जन्मदिन का तोहफा देते हैं, वैसा दुनिया के किसी भी लोकतंत्र में कोई नहीं दे सकता। उन्होंने लिखा है कि मेरे जन्मदिन पर दोनों परम आदरणीय नेताओं ने मेरे सलाहकार और दो ओएसडी के घर ईडी भेज दी थी। अब मेरे बेटे चैतन्य के जन्मदिन पर ईडी की टीम मेरे घर पर छापा मार रही है।

भूपेश बघेल के घर ईडी की दबिश का मामला विधानसभा में गूंजा। (Politics In Chhattisgarh Heated To ED Action)इस दौरान विपक्ष ने विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार किया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि ईडी का दबाव है। भूपेश बघेल के यहां ईडी का छापा पड़ा है। आज बच्चे का जन्मदिन है और उसे उठा लिया गया। ये सब सरकार के दबाव में हो रहा है। कांग्रेस विधायक सदन से बाहर निकल गए हैं।
राहुल-प्रियंका ने ली फोन पर पूरी जानकारी
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने फोन कर घटना की जानकारी ली है। भूपेश बघेल ने बताया कि जब वह तमनार के मुद्दे पर भाषण देने वाले थे, तभी उन्हें एक पर्ची मिली, जिसमें चैतन्य की गिरफ्तारी की सूचना दी गई। तमनार में चल रही पेड़ों की कटाई का मुद्दा उठाने के कारण ही यह कार्रवाई की गई है।

जन्मदिन, तोहफा और भूपेश का मोदी-शाह पर तंज
पीएम मोदी और अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि मोदी और शाह जी जैसा जन्मदिन का तोहफा देते हैं, वैसा दुनिया के किसी भी लोकतंत्र में कोई नहीं दे सकता। उन्होंने लिखा है कि मेरे जन्मदिन पर दोनों परम आदरणीय नेताओं ने मेरे सलाहकार और दो ओएसडी के घर ईडी भेज दी थी। अब मेरे बेटे चैतन्य के जन्मदिन पर ईडी की टीम मेरे घर पर छापा मार रही है। इन तोहफों के लिए शुक्रिया। मैं इसे जीवन भर याद रखूंगा।

कोर्ट ने चैतन्य को 5 दिन की ED रिमांड पर भेजा
ED ने चैतन्य बघेल को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने चैतन्य को 5 दिन की ED रिमांड पर भेज दिया है। ED की टीम रायपुर दफ्तर में चैतन्य से पूछताछ करेगी। इस बीच, कांग्रेस के सभी बड़े नेता भूपेश बघेल के बंगले पर बैठक के लिए निकल चुके हैं।
कोर्ट पहुंचे भूपेश-महंत और कांग्रेस विधायक
पूर्व CM भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, देवेंद्र यादव समेत कांग्रेस विधायकों का दल रायपुर की स्पेशल कोर्ट पहुंचा है। यहीं ED की टीम चैतन्य बघेल को पेश करने लेकर पहुंची है।
कांग्रेस एकजुट, दिग्गज खफा, बोले…
1. छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार एजेंसियों का उपयोग विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए कर रही है।
2. नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा- पुतले जलाने से कुछ नहीं होगा, दिल जलाना होगा।
3. छत्तीसगढ़ के पूर्व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि बदले की भावना से ये कार्रवाई की गई है।
4. विधायक उमेश पटेल ने कहा कि ये लोकतंत्र की सरकार नहीं है, ये अडाणी की सरकार है।
5. भाजपा कांग्रेस नेताओं को डराने-धमकाने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं।

भाजपा का मामले को लेकर तंज
1. ये लोगों को गुमराह नहीं कर सकते। भ्रष्टाचार में नवाचार और प्रसारण हुए हैं। शायद यही (छापेमारी का) कारण रहा होगा।
2. बीजेपी ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया। बीजेपी ने लिखा कि बाप नंबरी, बेटा दस नंबरी।







