Electricity Rates Increased In Chhattisgarh : CM साय बोले; किसानों पर कोई भार नहीं, मामूली वृद्धि

0 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- घरेलू बिजली दरों में मात्र 10 से 20 पैसे का इजाफा , जनसुनवाई प्रक्रिया के बाद लिया पारदर्शी ढंग से फैसला

शहर सत्ता/रायपुर। (Electricity Rates Increased In Chhattisgarh) छत्तीसगढ़ विद्युत् नियामक आयोग ने वर्ष 2025-2026 के लिए घोषित बिजली टैरिफ में सिर्फ 1.89 फीसदी का इजाफा किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट किया है कि पिछले सालों की तुलना में यह न्यूनतम वृद्धि है। CM साय ने विपक्ष के विरोध और हंगामे के बाद साफ कर दिया है कि इससे किसानों पर कोई भार नहीं आएगा और घरेलू बिजली दरों में केवल 10 से 20 पैसे की ही मामूली वृद्धि है।

जबकि कृषि पंप उपभोक्ताओं के लिए 50 पैसे तक की (Electricity Rates Increased In Chhattisgarh) मामूली वृद्धि की गई है। इसका सीधा कोई असर किसानों पर नहीं पड़ेगा क्योंकि यह राशि शासन द्वारा सब्सिडी के तौर पर पहले से ही अग्रिम भुगतान की जा रही है। CM विष्णुदेव साय का कहना है कि उनकी सरकार की प्राथमिकता है कि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति, टिकाऊ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण हो।

शहरी क्षेत्रों में 23.85 घंटे बिजली सप्लाय

मुख्यमंत्री का कहना है अभी शहरी क्षेत्रों में औसतन 23.85 घंटे बिजली सप्लाय है। इसी तरह गांवों में 23.45 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। खासकर कृषि फीडरों में 18 घंटे रोजाना आपूर्ति है। (Electricity Rates Increased In Chhattisgarh)CM बोले यह देश के अन्य राज्यों की तुलना में सर्वाधिक आंकड़ों में शुमार है।

तकनीकी और वाणिज्यिक हानि के आंकड़े

वर्ष 2020-21 में 23.14 प्रतिशत तकनीकी और वाणिज्यिक हानि से घटाकर वर्ष 2024-25 13.79 फीसदी किया गया है। यह उपलब्धि दक्ष संचालन, पारदर्शी व्यवस्था और तकनीकी सुधारों का साक्षात् प्रमाण है।

कोरबा में 1320 मेगावॉट का प्लांट

श्री साय के मुताबिक (Electricity Rates Increased In Chhattisgarh)वर्तमान टैरिफ केपिटल इन्वेस्टमेंट प्लान भी है। इसके तहत ट्रांसमिशन कंपनी के लिए 2433 करोड़, डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के लिए 3977 करोड़ और जनरेशन कंपनी के लिए 2992 करोड़ का प्रावधान है। कोरबा में 1320 मेगावॉट का न्य प्लांट स्थापित करने का कार्य प्रगति पर है। इसकी लगत 15,800 करोड़ अनुमानित है।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा; रंगों में घुले प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली, श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने दी बधाई, मंत्री केदार कश्यप ने की प्राकृतिक…

Minister Laxmi Rajwade Extended Holi Greetings : बोलीं; रंगों में सराबोर प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली

शहर सत्ता/रायपुर। (Minister Laxmi Rajwade Extended Holi Greetings)महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

America-Israel & Iran War : जेद्दा से 200 यात्री आए, 4 दिन में भारतीय एयरलाइंस की 1117 उड़ानें रद्द

America-Israel & Iran War : जेद्दा से 200 यात्री आए, 4 दिन में भारतीय एयरलाइंस की 1117 उड़ानें रद्द

Minister Laxmi Rajwade Extended Holi Greetings : बोलीं; रंगों में सराबोर प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली

Minister Laxmi Rajwade Extended Holi Greetings : बोलीं; रंगों में सराबोर प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली

Israel-Iran War : भारत के पास सिर्फ 25 दिन का तेल बचा, कांग्रेस ने पूछा- 74 दिन का तेल किसने चुराया

Israel-Iran War : भारत के पास सिर्फ 25 दिन का तेल बचा, कांग्रेस ने पूछा- 74 दिन का तेल किसने चुराया

Parliament Privileges Committee : सांसद बृजमोहन अग्रवाल को मिला लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ

Parliament Privileges Committee : सांसद बृजमोहन अग्रवाल को मिला लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ