0 विधानसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष-विपक्ष में अभिनंदन प्रस्ताव पर तकरार
शहर सत्ता/रायपुर। (Discussion On Operation Sindoor)CMविष्णु देव साय ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कुशल रणनीति और नेतृत्व क्षमता को पूरे देश ने देखा है। यह केवल एक मिशन नहीं था, बल्कि भारत की ताकत, संकल्प और वैश्विक नेतृत्व क्षमता का जीवंत प्रमाण है। विधानसभा में मंगलवार को सरकार की तरफ से सेना की वीरता और साहस के साथ ही प्रधानमंत्री की रणनीतिक दक्षता के प्रदर्शन पर अभिनंदन प्रस्ताव पेश किया गया। संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने प्रस्ताव प्रस्तुत किया। चर्चा की शुरुआत भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने की।
(Discussion On Operation Sindoor)सदन में प्रस्ताव पारित, विपक्ष ने किया बहिष्कार, महंत बोले- हम लोगों को बार-बार उकसाया जा रहा है। कांग्रेस विधायक लहरिया बोले- ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश की बदनामी हो रही है। कांग्रेस के विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश की बदनामी हो रही है। उनके इस बयान पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने कड़ी आपत्ति जताई। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय सेना ने पाकिस्तान को ध्वस्त करने की जो बात कही थी, यह ऐतिहासिक कदम है।
अजय और अमर ने यह कहा
चंद्राकर ने कहा कि सदन में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। विपक्ष की पसंद के आधार पर नहीं बोलूंगा। चर्चा में किरण देव, धर्मजीत सिंह, धरमलाल कौशिक और अमर अग्रवाल ने हिस्सा लिया। अजय चंद्राकर ने कहा कि(Discussion On Operation Sindoor)छत्तीसगढ़ विधानसभा साबित करने जा रहा है कि राष्ट्रीय विषयों से भी छत्तीसगढ़ का सरोकार है। इस बीच उन्होंने देश में पूर्ववर्ती सरकारों के समय में हुई लड़ाइयों और देश के तत्कालीन नेतृत्व द्वारा उठाए गए कदमों का भी उल्लेख किया।







