0 वनरक्षक, पुलिस आरक्षक, आरआई प्रमोशन घोटाले के बाद अब पीडब्ल्यूडी इंजीनियर भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल
शहर सत्ता/रायपुर। (Congress Taunts BJP)प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि पिछले 18 महीनों के दौरान जितनी भी भर्ती परीक्षाएं हुई है, लगभग सभी में गड़बड़ियां उजागर हुई है। लेकिन अब तक न किसी भर्ती परीक्षाओं को निरस्त किया गया और ना ही किसी पर ठोस कार्यवाही हुई है। श्री बैज ने सुशासन सरकार का दावा करने और तंज कसते हुए सवाल किया है कि क्या यही है यूपीएससी पैटर्न वाली मोदी की गारंटी?
पीसीसी चीफ का कहना है कि (Congress Taunts BJP)वनरक्षक, पुलिस आरक्षक, आरआई प्रमोशन घोटाले के बाद अब पीडब्ल्यूडी इंजीनियर भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल का मामला प्रकाश में आ रहा है। उनका कहना है 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के युवाओं से वादा किया था कि छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरियों में भर्ती की परीक्षाएं यूपीएससी की पैटर्न पर किया जाएगा।

(Congress Taunts BJP)लेकिन किए उल्टा जो जिस व्यक्ति पर पूरे देश में नीट की परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप है, जिसके रहते लाखों मेडिकल छात्रों का भविष्य खराब हुआ, देश की बदनामी हुई उसे लाकर छत्तीसगढ़ राज्य सेवा आयोग के ऊपर बैठा दिया गया। पिछले डेढ़ साल में कोई भी भर्ती परीक्षा बिना गड़बड़ी के संपन्न नहीं हुई है, तथ्यों के साथ आरोप लगे, पर निष्पक्ष जांच अब तक नहीं की गई। इस सरकार का रवैया शुतुरमुर्ग के समान है।
पीसीसी चीफ बैज का सरकार पर ये आरोप
0 वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक नाप जोख और फिजिकल के अंकों में हेरफेर
0 राजनांदगांव पुलिस आरक्षक भर्ती घोटाला सर्वविदित है
0 आरआई प्रमोशन घोटाले के बाद अब पीडब्ल्यूडी इंजीनियर भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल
0 सरकारी नौकरियों को बेचने का पूरा खेल सत्ता के संरक्षण में
0 भर्ती के दौरान डिजिटल सिस्टम का झांसा देकर हैदराबाद की आईटी कंपनी भी शामिल
0 ऐन वक्त पर डिजिटल सिस्टम को ऑफ लाइन करवा दिया गया







